Home Blog Page 760

*ढाबा /सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने/पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर 09 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

0

*अभियान के तहत जिले के राठौर ढ़ाबा सिवनी मोड सिवनी, देशी ढाबा मेन रोड सिवनी, आनन्द ढाबा अफरीद, चिन्टु ढाबा तिलई, सम्राट ढाबा बनारी, के.के. ढाबा कोरबा रोड सिवनी, कश्यप होटल नवापारा में शराब पीते पायें जाने पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

*आरोपीगण*

*(01) राजेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 20 साल निवासी चोरभठी थाना नवागढ़*

*(02) हीरालाल बरेठ उम्र 30 साल निवासी सिवनी थाना चाम्पा*

*(03) संतोष देवागन उम्र 46 साल निवासी मोची गली चाम्पा थाना चाम्पा*

*(04) रामकृष्ण उर्फ लाला उम्र 37 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव*

*(05) लौकित कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 18 शंकर नगर जांजगीर*

*(06) तरूण मोहंती उम्र 43 साल निवासी चंदनिया पारा जांजगीर*

*(07) रूपेश चौहान उम्र 28 साल निवासी चरण नगर थाना चाम्पा*

*(08) प्रेम लाल उम्र 42 साल निवासी उदयभांठा थाना नवागढ़*

*(09) खीखराम धीवर उम्र 40 साल निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिला पुलिस द्वारा ढाबा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पीलाने के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना नवागढ़ में 02 आरोपी के विरूद्ध, थाना चाम्पा में 03 आरोपियों के विरुद्ध, थाना सारागांव में 01 आरोपी के विरूद्ध, थाना जांजगीर में 03 आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में sdop चांपा यदुमणी सिदार, sdop जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, निरी. मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरी. उमेश वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. कमलेश सेण्डे थाना प्रभारी नवागढ, उपनिरी. सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव का सराहनिय योगदान रहा।

*किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपया वसूली करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी राजकुमार चंद्रा उर्फ रेहान उम्र 19 साल साकिन अरसिया थाना जैजैपुर जिला सक्ति*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420,34 भादवी के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी दिनांक 16.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी निर्मल चंद्रा अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक आईडी दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000 एवं केस 10000 कुल 20000 रूपया लिया है और आईडी नहीं दिलाने पर आरोपी निर्मल चंद्रा के संबंध में पता करने पर पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है आरोपी प्रार्थी के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।

प्रकरण आरोपी रेहान चंद्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर फरार था जिसकी बम्हनीडीह पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे मुखबिर सूचना पर से उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी निर्मल चंद्रा के साथ प्रार्थी एवम अन्य व्यक्तियों से ठगी करना
बताए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनिडीह, सउनि बीरेंद्र सिंह, संतोष बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

*सक्ती कलेक्टर डीजीएम द्वारा सख्त निर्देश…अवैध खनन-परिवहन पर होगी कार्यवाही*

0

*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…..

सक्ति:-डी जीएम महोदय के निर्देशानुसर एवं कलेक्टर महोदय के आदेशानुसर जिले में अवैध रूप से रेत, मुरूम, गिट्टी के खनन और अवैध परिवहन पर तेजी से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने अवैध खनन-परिवहन पर कड़ा रूख अपनाते हुए खनिज अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध खनन-परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों की जप्ती कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। अधिकतम जुर्माने की कार्यवाही की जाए, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिसके तहत
आदेशानुसर नियम का पालन करते हुए सक्ती जिले के क्षेत्र के अंतर्गत खनिज अमला के भ्रमन के दौरlन निम्न वाहनो को अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तारी कर कार्यवाही किया गया है:-

जिसका विवरन इस प्रकार है :-

चंद्रपुर से 1 हाइवा गिट्टी
नया बाराद्वार से 1 हाइवा गिट्टी
डभरा से 2 टेलर कोयला ओवरलोड के साथ और 1 ट्रैक्टर रेत एवं मालखरौदा से 1 ट्रैक्टर रेत

इत्यादि वाहनो पर कार्यवाही किया गया है |

*गुरु घासीदास बाबा जी के 267 वीं जयंति पर ग्राम मुरलीडीह अकलतरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जिले के साहित्य से जुड़े कवियों ने राष्ट्र प्रेम सतनाम साहित्य में कविता पाठ किये जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुरलीडीह के सरपंच माननीय कमलेश पाटले जी वरिष्ठ अतिथि डी आर पाटले सर , वेंकट रमन पाटले सर , संतन लाल रात्रे पूर्व सहायक आयुक्त आतिम जाति कल्याण विभाग । संचालन राज किशोर धीरही जी ने किया।
सबसे पहले मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों और कवियों के द्वारा गुरु घासीदास जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया वरिष्ठ कवि श्री भरत मस्तुरिया जी के द्वारा गुरु वंदना
कर कार्यक्रम आरंभ किया जिसके पश्चात वीर रस के ओजस्वी कवि श्री जगतारन प्रसाद डहरे जी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शमां बाध दिया, तत्पश्चात आदित्य बर्मन जी, चंचल सिंह चतुर जी,कोमल दिवाकर जी, टेकचंद पांडल जी,कोमल दिवाकर जी, बालकवि मनोज सोनी जी, डॉ दुर्गा प्रसाद मेरसा जी,,हरीश पांडल जी ने अपनी प्रस्तुति दी सभी कवियों ने अपने अपने अंदाज से निरंतर मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर आयोजन को सफल बनाया।कवि सम्मेलन के साथ ही मंच पर छात्राओं ने भी अपनी नृत्य शैली से प्रभावित किया और आयोजन को सफल बनाया।
ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बी.एल पाटले , रेशम जोगी, धनराज सोनवानी ओमप्रकाश जोगी, तोरन बर्मन, रेशम पाटले , सुदेश प्रताप राय , पुष्पेन्द्र तारे, तुफान जोगी, गुरू देव जोगी, विवेक कोसरे ,राहुल सिंह सोनवानी, आलोक सोनवानी, अमन चेलकर समस्त ग्रामवासी सम्मिलित रहें ।

*धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक काटे से धान की तौल किया जाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

0

मनोज साहू ब्यूरोजांजगीर:- जिले के धान खरीदी केंद्र में धान की तौल के लिए तराजू बाट की जगह इलेक्ट्रिक तौल मशीन से धान की तौल करने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

मिली जानकारी अनुसार,जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्हों ने ज्ञापन के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों में हो रही गड़बड़ी को लेकर कहा की तराजू बाट से धान की तौल की जा रही है। जिसमे बड़ी गड़बड़ी हो रही है। किसानों के हर बोरे में काटा मारा जा रहा है हर तौल में 2 से 3 किलो अधिक धान लिया जा रहा है। साथ ही कई बोरे से 5 किलो तक अंतर मिल रहा है।

5 बिंदुओं पर जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

1.प्रत्येक केन्द्रो में धान की खरीदी इलेक्ट्रानिक कांटा से किए जाने हेतु तौल की व्यवस्था की जाए जिससे किसानों के धान तौल में कोई गड़बड़ी ना हो और उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

2. इलेक्ट्रानिक कांटा के जांच के लिए 5,10 और 20 किलोग्राम के मैनुअल बॉट रखना आवश्यक होगा धान बेचने वाले किसान अपनी इच्छा से तौल यंत्र का सत्यापन कर सकेंगे।

3. सूखती के नाम पर किसी भी किसान से अतिरिक्त धान नहीं लिया जा सकेगा।

4. प्रत्येक केन्द्रो में धान तौलने के नियम को फ्लेक्स में चस्पा करना होगा।

5. प्रत्येक केन्द्रो में किसानो के लिए शुद्ध एवं शीतल पेय जल की व्यवस्था की जाए

*मुझे कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखाओ…भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए झूठी कहानी का इस्तेमाल किया’- अकबर*

0

0. मोहम्मद अकबर कहते हैं, “हालांकि (ईवीएम के बारे में) संदेह हैं लेकिन अगर हम अभी मुद्दा उठाएंगे तो लोग तेलंगाना की जीत के बारे में हमसे सवाल करेंगे।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पूर्व कानून मंत्री मोहम्मद अकबर ने 2018 में राज्य के दुर्ग क्षेत्र की कवर्धा सीट 59,284 वोटों से जीती जो कि जीत का सबसे बड़ा अंतर है इस बार वह भाजपा के विजय शर्मा से 39,592 वोटों से हार गए। The Indian Express मे दिये एक साक्षात्कार में वह अपनी हार पर विचार करते हैं ईवीएम पर अपनी पार्टी के नेताओं के रुख के बारे में बात करते हैं और निर्वाचन क्षेत्र में सांप्रदायिक राजनीति कैसे काम नहीं करती है।

सवाल- पिछली बार आप सबसे ज्यादा अंतर से जीते थे इस बार आपकी हार किस कारण हुई?
जवाब- मैं हार के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहता मैंने राज्य में चौथा सबसे ज्यादा वोट हासिल किया -इस बार 1.05 लाख मिले (2018 में अकबर को 1.36 लाख वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 77,000 वोट मिले) उन्होने कहा भविष्य में मैं मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश करूंगा कि वोट देते समय उनकी प्राथमिकताएं विकास और भाईचारा होनी चाहिए।

सवाल- ऐसी अफवाहें थीं कि रोहिंग्या मुसलमान आपके निर्वाचन क्षेत्र में बस गए हैं जवाब- ये तो बस राजनीति है जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं उनसे पूछिए कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखा दें।

सवाल- कांग्रेस को 60-75 सीटें मिलने की उम्मीद थी। आपने ऐसा क्यों सोचा कि पार्टी 35 सीटों पर सिमट गई?
जवाब- मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि हम हार गये छत्तीसगढ़ के लिए पहली बार सभी एग्जिट पोल पूर्वानुमान गलत निकले नुकसान के कई कारण हैं. हमारी सरकार ने कृषि ऋण माफी यूनिवर्सल राशन कार्ड और धान खरीद जैसे कई अच्छे काम किए जो भारत में सबसे ज्यादा थे। इसके अलावा हमारा घोषणापत्र भाजपा से बेहतर था हालाँकि वे फिर भी जीत गए आगे देखें कि क्या वे अपने वादे निभाते हैं खासकर अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का किसानों को एक ही किस्त में मध्य प्रदेश और राजस्थान में ईवीएम को लेकर खूब हंगामा हो रहा है हालांकि इसकी कार्यप्रणाली पर संदेह है लेकिन अगर हम अभी मुद्दा उठाएंगे तो लोग हमसे तेलंगाना की जीत के बारे में सवाल करेंगे।

सवाल- नुकसान के बाद आप उस कोर ग्रुप का हिस्सा थे जिसने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी दिल्ली समीक्षा के लिए वहां किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
जवाल- मेरे साथियों ने ईवीएम का मुद्दा उठाया और इस पर चर्चा शुरू हुई हम लोकसभा चुनावों के लिए मतपत्रों को वापस लाने की मांग कर सकते हैं हमने अपने घोषणापत्र और अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की नेतृत्व ने हमें लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

सवाल- चाहे साजा हो या कवर्धा, भाजपा ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है।
जवाल- वे चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ।
सवाल- कांग्रेस ने भी अन्य चीजों के अलावा राम वन गमन पथ को विकसित करके नरम हिंदुत्व का रुख अपनाया। क्या आपको लगता है कि इससे पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा?
जवाब- राम वन गमन पथ को विकसित करने में क्या गलत है? बीजेपी को ये करना चाहिए था. इसके कारण हम चुनाव नहीं हारे।

सवाल- क्या आपको लगता है कि नरम हिंदुत्व के कारण दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक कांग्रेस से दूर हो गए?
जवाब- इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।

सवाल- प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा आपके खिलाफ सांप्रदायिक कार्ड का इस्तेमाल करने के बावजूद चुप रहना क्या कांग्रेस का सचेत निर्णय था?
जवाब- मेरा मानना ​​है कि उन पर प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर है. मैं अपनी राजनीति की शैली नहीं बदलूंगा, जो कि धर्मनिरपेक्ष है। मैं अपने काम को लेकर आश्वस्त हूं और नहीं मानता कि सांप्रदायिक राजनीति कोई मुद्दा बनेगी पाटन के बाद कवर्धा में काफी विकास हुआ अंततःलोग ही निर्णय लेते हैं कि किस मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

—————————————-

*भाजपा आदतन किसान विरोधी न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि नहीं देना अन्याय -कांग्रेस*

0

0. कांग्रेस सरकार में ही न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था थी विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाना है।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है भाजपा आदतन किसान विरोधी है इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है असल में भाजपा किसानों से की गई वादा को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है इसीलिए अभी तक किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है अब न्याय योजना की चौथी किस्त की रखी हुई राशि को भी अन्य मद में खर्च कर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में लगी है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानो के खाता में जमा करना चाहिए कांग्रेस सरकार ने बीते खरीफ वर्ष में न्याय योजना के माध्यम से 24 लाख से अधिक किसानों के खाता में तीन किस्तों में 3704 करोड रुपए की राशि जमा करवा चुकी है और चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था भी कर के रखी हुई है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाकर उस राशि को किसानों के खाता में सीधा जमा करवाना है कांग्रेस की सरकार ने धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2500 रू से अधिक दाम में कर 5 वर्षों में न्याय योजना के माध्यम से 23803 करोड रुपए किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार पूर्व सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का लगातार षड्यंत्र कर रही है बिजली बिल हाफ योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल युवाओं को बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजना सरकार द्वारा चलाई गई थी जिसे हर वर्ग को लाभ हुआ था उन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को एक बार और महंगाई, गरीबी अराजकता और शोषण की ओर धकेलना चाहती है कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी और जनता की हक में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

—————————————-

*मोहम्मद अकबर का बीजेपी को चैलेंज, कहा- मुझे कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम हो तो दिखाओ*

0

*मोहम्मद अकबर का बीजेपी को चैलेंज, कहा- मुझे कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम हो तो दिखाओ*

0. विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाजपा के ऊपर कसा तंज।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पूर्व कानून मंत्री व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर ने 2018 में राज्य के कवर्धा विधान सभा सीट से 59,284 के रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल किया था जो कि जीत का सबसे बड़ा अंतर है इस बार वह भाजपा के विजय शर्मा से 39,592 वोटों से हार गए।वह अपनी हार पे कहते है कि ईवीएम के बारे में संदेह हैं, तथा मध्य प्रदेश और राजस्थान में ईवीएम को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। हालांकि इसकी कार्यप्रणाली पर संदेह है लेकिन अगर हम अभी मुद्दा उठाएंगे तो लोग हमसे तेलंगाना की जीत के बारे में सवाल करेंगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ समीक्षा बैठक में मेरे साथियों ने ईवीएम का मुद्दा उठाया और इस पर चर्चा शुरू हुई हम लोकसभा चुनावों के लिए मतपत्रों को वापस लाने की मांग कर सकते हैं हमने अपने घोषणापत्र और अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की नेतृत्व ने हमें लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है उन्होंने कहा अभी वे ईवीएम पर अपनी पार्टी के नेताओं के रुख का इंतज़ार कर रहा हूं वही कवर्धा में भाजपा द्वारा रोहिंग्या मुसलमान व बाहरी लोगों के बसाए जाने को लेकर आरोप लगाती रही है इस पर मोहम्मद अकबर ने कहा कि ये तो बस राजनीति है जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं उनसे पूछिए कि कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम दिखा दें चाहे बेमेतरा जिले के साजा हो या कवर्धा भाजपा ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाया इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए इस झूठी कहानी का सहारा लेते हैं और इस बार भी यही हुआ मोहम्मद अकबर ने कहा कि मैं अपनी राजनीति की शैली नहीं बदलूंगा जो कि धर्मनिरपेक्ष है मैं अपने काम को लेकर आश्वस्त हूं और नहीं मानता कि सांप्रदायिक राजनीति कोई मुद्दा बनेगी पाटन के बाद कवर्धा में काफी विकास हुआ अंततः लोग ही निर्णय लेते हैं कि किस मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हार के लिए किसी को दोष नहीं

मोहम्मद अकबर ने कहा कि मैं हार के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहता मैंने राज्य में चौथा सबसे ज्यादा वोट हासिल किया इस बार 1.05 लाख मिले (2018 में अकबर को 1.36 लाख वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 77,000 वोट मिले) उन्होने कहा भविष्य में मैं मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश करूंगा कि वोट देते समय उनकी प्राथमिकताएं विकास और भाईचारा होनी चाहिए।

हम हार गए लेकिन अब देखना होगा कि क्या भाजपा अपनी वादे पूरे कर पाती है?

कांग्रेस को इस बार छत्तीसगढ़ से 60-75 सीटें मिलने की उम्मीद थी लेकिन पार्टी 35 सीटों पर सिमट गई इस विषय पर मोहम्मद अकबर का कहना है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि हम हार गये छत्तीसगढ़ के लिए पहली बार सभी एग्जिट पोल पूर्वानुमान गलत निकले नुकसान के कई कारण हैं हमारी सरकार ने कृषि ऋण माफी यूनिवर्सल राशन कार्ड और धान खरीद जैसे कई अच्छे काम किए जो भारत में सबसे ज्यादा थे इसके अलावा, हमारा घोषणापत्र भाजपा से बेहतर था हालाकि, वे फिर भी जीत गए आगे देखें कि क्या वे अपने वादे निभाते हैं खासकर 3100 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल तक धान ख़रीदी का वादा।

—————————————

*सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाक़ात जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति की मांग*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात की। सांसद पांडेय ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र सौंपकर आग्रह किया मंत्री ने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया सांसद संतोष पांडेय ने मंत्री को दिए पत्र में उल्लेख किया कि कबीरधाम जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद आवश्यकता है मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग है मेडिकल कॉलेज के अभाव में जिले के मरीजों को राजधानी रायपुर या फिर अन्य दूरस्थ स्थित बड़े शहरों में इलाज हेतु जाना पड़ता है कवर्धा से राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर,राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई शहर की दूरी करीब सवा सौ किलोमीटर है जबकि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र बार्डर की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी है वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ नही मिल पाता इसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा साथ ही जिले का विकास भी होगा सांसद पांडेय ने गत वर्ष लोकसभा में जिले में स्वास्थ्य से संबंधित होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की थी साथ ही तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाक़ात कर उन्हें इस बाबत पत्र भी सौंपा था उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दिया जाना है।

—————————————-

*महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर ताबडतोड कार्यवाही।*

0

⚜️ *महासमुन्द जिले में अवैध उत्खनन के विरूध्द अभियान के तहत् 27 नग हाईवा ट्रक एवं 04 नग चैन माउंटेन मशीन (जे.सी.बी.) किया गया जप्त।*

⚜️ *पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही। रेत तस्करों में मचा हड़कंप*


महासमुंद:-जिला महासमुन्द के सीमावर्ती नदियों से अवैध रेत (बालू) उत्खनन एवं परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे अवैध रेत उत्खनन, गिट्टी, पत्थर आदि की तस्करी एवं परिवहन करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि इसी तारतम्य में कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के निर्देश पर दिनांक 20.12.2023 को महासमुन्द जिले के विभिन्न रेत घाट में रेड की कार्यवाही की गई जिसमें ग्राम बडगांव बरबसपुर, तुमगांव एवं ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज महासमुन्द में रेड की कार्यवाही की गई।
*महासमुन्द पुलिस टीम को आते देख रेत माफिया नदी पार-कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौडाकर ड्राईवर एवं हेल्परों को पकडा गया। जिनके द्वारा हाइवा एवं चेन माउन्टेन मशीन को अलग-अलग वाहन स्वामी का होना बताया। थाना महासमुन्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी, लचकेरा, हथखोज के पास से 25 नग हाईवा ट्रक एवं 03 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया तथा थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगांव बरबसपुर के पास से 02 हाईवा एवं 01 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया जो कि महासमुंद क्षेत्र में कुल 27 नग हाईवा ट्रक एवं 04 नग चैन माउंटेन मशीन जप्त किया गया। भारी मात्रा में अवैध रेत (बालू) उत्खनन एवं परिवहन किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द एवं थाना तुमगांव में विधि सम्मत कार्यवाही की गई।*

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्रीमान धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम, एवं जिले की पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही की गई।*