Home Blog Page 759

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों के साथ की वीसी : प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता*

0

*पहली कैबिनेट बैठक में ही हुआ था 18 लाख आवास बनाने का निर्णय*

*कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों पर दिए सख्त निर्देश*

*जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा*

*प्रदेश में हो कानून का राज: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की*

रायपुर./मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों से पहली बार मुखातिब हुए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र ही इनका निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा। श्री साय ने राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण भी तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फौती, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन और नक्शा दुरूस्तीकरण जैसे कामों को लेकर जनता से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बिना किसी लेन-देन के लोगों के काम तेजी से होने चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालियों और गलियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन होते ही 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने और 12 लाख किसानों को दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने का बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने आवास के लिए पात्र सभी लोगों की सूची तत्काल तैयार करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। श्री साय ने आगामी 25 दिसम्बर को प्रदेश में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की तैयारी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी कलेक्टरों के साथ प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे बचाव और रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना के संभावित लक्षण वाले लोगों के सैम्पल की जांच प्रतिदिन ज्यादा-ज्यादा से संख्या में करने को कहा। उन्होंने कोरोना के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की जांच के लिए अस्पतालों में मॉक-ड्रिल भी करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी कलेक्टरों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। प्रदेशवासियों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। शासन की हर योजना लोगों तक अच्छे तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग जनता के हित में करें। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से रूके हुए कार्यों पर विशेष ध्यान दें। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आप लोग नई ऊर्जा और उत्साह से काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा मैं करता हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीसी में कहा कि सरकार गठन के शुरूआती आठ दिनों में ही राज्य में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। शासन और प्रशासन को मिलकर इन फैसलों का लाभ लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के बाद 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाना है। वीर बाल दिवस के माध्यम से बच्चों में वीरता का भाव जगेगा। उन्होंने कलेक्टरों को इसकी तैयारी के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव श्री अय्याज फकीर तम्बोली, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री जयप्रकाश मौर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोस्कर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा और आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेद्र गहवई भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय श्री भांगे का अतुलनीय योगदान रहा। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 वर्ष की किशोरावस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और 3 महीने तक जेल में निरुद्ध रहे। स्वर्गीय श्री भांगे का योगदान हमेशा इतिहास में अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री भांगे का निधन आज रात जिला चिकित्सालय बिलासपुर में हुआ। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

*छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल धान विक्रय पर प्रति एकड़ साढ़े 25 हजार का अतिरिक्त लाभ*

0

*प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी आदेश लागू*

*धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा इसका लाभ*

रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश लागू हो गया है। किसानों को इसके मान से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार तक सौ फीसद सोसायटियों में इसका क्रियान्वयन होने लगेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान शेष मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से होने पर राज्य के किसानों को बीते खरीफ विपणन वर्ष की तुलना में इस साल प्रति एकड़ धान विक्रय पर लगभग 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 10 लाख 61 हजार से अधिक किसानों से धान 48 लाख 95 हजार टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 12 हजार 81 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 37 लाख 55 हजार 346 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 27 लाख 31 हजार 643 टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के एवज में किसानों को लगभग 40 हजार करोड़ का भुगतान होगा।

*मुख्यमंत्री से मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव सुश्री कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव श्री मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्री पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।

0

मुंगेली,लोरमी की गुड़िया भव्या खत्री पिता गजेंद्र खत्री को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खेल मे चयनित होने पश्चात माननीय कलेक्टर महोदय जी,जिला सी ओ माननीय पाण्डेय जी ने तत्काल सहयोग करते हुए उड़ीसा भेजने की व्यवस्था की ।।

*नगर पंचायत अड़भार में सरकारी जमीन में निजी भवन बनाने का मामला सामने आया*

0

*नगर पंचायत अड़भार में सरकारी जमीन में निजी भवन बनाने का मामला सामने आया*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-पूर्व पार्षदो ने सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर तहसीलदार अड़भार को शिकायत करते हुए सरकारी जमीन से बेजा कब्ज़ा हटाने की मांग की है l मामले में पूर्व पार्षद भोला शंकर पटेल , जीवन निषाद यादव , यादव प्रसाद जलतारे ने अड़भार तहसीलदार को आरोप मे यह बताया है की नगर पंचायत अड़भार में वार्ड नंबर 13 में हॉस्पिटल भवन के सामने मुख्य सड़क शक्ति – टुंड्री मार्ग में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष – पार्षदों की सहमति से सरकारी भूमि मे अवैध रूप से भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसका आरोप उक्त लोगों ने लगाया है वही बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर नगर के आम नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है |

*मामले में लेन-देन कर बाहरी व्यक्ति को बेजा कब्ज़ा कराये जाने का अरोप लगाया है*- आवेदक पार्षदों ने मामले में लेन-देन कर बाहरी व्यक्ति को बेजा कब्ज़ा कराया जा रहा है | मामला में तहसीलदार से अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य की जंच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

*बसाहीन चौहान तहसीलदार अड़भार:-* नगर पंचायत में प्रस्ताव किया हुआ है वहां कंप्यूटर क्लास बनेगा, जिसमें कंप्यूटर क्लास के लिए कमरा बन रहा है , ज़मीन सरकारी है लेकिन भवन बनाने वाला व्यक्ति निजी है |

*एक राय होकर घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर सेल/थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*एक राय होकर घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर सेल/थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) विपीन उर्फ सुशांत राम उम्र 24 साल*

*(02) नंदकिशोर राम उर्फ मोहन राम 58 साल*

*(03) उपेन्द्र कुमार राम उम्र 27 साल*

*(04) गोलू कुमार उम्र 25 साल*

*(05) विक्रम सिंह उम्र 29 साल*

*सभी निवासी सोनपुर पहाडीचक थाना सोनपुर जिला सारण (बिहार)*

* कुछ दिन पहले थाना अकलतरा क्षेत्र के अपहृत बालिका को जांजगीर पुलिस द्वारा बिहार राज्य से बरामद किया गया था जिसे उक्त 05 आरोपियों द्वारा स्कर्पियो वाहन से आकर पीड़िता को साथ ले जाने प्रार्थीय के घर एक राय होकर जबरन रॉड, डंडा लेकर घुसे थे*

*आरोपियों द्वारा घटना घटित कर बिहार भागने के फिराक में थे जिसे जिला कोरबा क्षेत्र से किया गिरफ्तार*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 147,148,452,294, 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.12.2023 को दोपहर करीब 1-2 बजे के बीच मे प्रार्थिया अपने पति व इसकी लडकी के साथ घर पर थे उसी समय आरोपी विपिन उर्फ सुशांत अपने साथी नंदकिशोर राम उर्फ मोहन, उपेन्द्र कुमार, गोलू कुमार एंव विक्रम साकिनान सोनपुर बिहार के साथ चार पहिया स्कार्पियो वाहन में हाथो मे राड व डंडा लेकर सभी एक राय होकर प्रार्थिया के घर मे घुस गये गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपहृत बालिका को ले जाने का प्रयास कर रहे थे, प्रार्थिया के चिल्लाने पर आस पास के लोगो को आते देख सभी आरोपी भाग गए की रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 640/2023 धारा 147, 148, 452, 294, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी विपिन उर्फ सुशांत, नंदकिशोर राम उर्फ मोहन, उपेन्द्र कुमार, गोलू कुमार एंव विक्रम साकिनान सोनपुर बिहार जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसे कोरबा क्षेत्र से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सायबर प्रभारी, एवम थाना अकलतरा से सउनि अरूण सिंह आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे शशीकांत कश्यप,राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन तथा आरक्षक गिरीश कश्यप सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

*जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के 210 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुष को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता*

0

*दिनांक 01.12.23 से थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलो में पुलिस टीम को भेजा गया था* ।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत् दिनांक 01.12.23 से 20.12.23 तक में जिले में गुम बालिका/बालिका, गुम पुरुष /महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। *गठीत टीमों के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम पुरूष /महिला को जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं एवम अन्य राज्यो से तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो से बरामद कर दस्तायाब किया गया है* जिसमें थाना जांजगीर में 35, चौकी नैला में 07, थाना बलौदा में 14, चौकी पंतोरा में 04, थाना अकलतरा में 31, थाना मुलमुला में 24, थाना पामगढ़ में 22, थाना शिवरीनारायण में 26, थाना नवागढ़ में 21, थाना बिर्रा में 05, थाना बम्हनीडीह में 03, थाना सारागांव में 03, थाना चाम्पा में 15 *इस प्रकार जिले में कुल 210 गुम बालक/बालिका, गुम पुरुष / महिला को बरामद किया गया है।*

जिला पुलिस जांजगीर – चांपा द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं गुम पुरूष/महिला का *पतासाजी दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।*

*बीच रोड में खड़े वाहनों से बढ़ते हुए दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही अभियान के तहत 13 वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही*

0

*बीच रोड में खड़े वाहनों से बढ़ते हुए दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही अभियान के तहत 13 वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही*

*वाहन चालक*

*(01) शत्रुहन गोस्वामी उम्र 48 साल निवासी सहडिमा मथुरापुर (झारखंड)*

*(02) मनोज सिंह उम्र 50 साल निवासी पावर हाऊस भिलाई छावनी जिला दुर्ग*

*(03) सुखदेव साहू उम्र 53 साल निवासी भदरा थाना पामगढ़*

*(04) रामकुमार उम्र 38 साल निवासी लिटियापारा थाना दीपका जिला कोरबा*

*(05) युसुफ अंसारी उम्र 34 साल निवासी गुर्दी थाना गढ़वा (झारखंड)*

*(06) मनीष तिवारी उम्र 33 साल निवासी लौने करही थाना रामपुर (MP)*

*(07) जज कुमार कौशिक उम्र 35 साल निवासी नवाडीह झाबड़ी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार*

*(08) ओमप्रकाश यादव उम्र 42 साल निवासी पकरिया झुलन थाना पामगढ़*

*(09) श्रीकांत बर्मन उम्र 33 साल निवासी तेलसरा थाना चकरभाठा बिलासपुर*

*(10) रूपेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 25 साल डोंगरा थाना लवन जिला जिला बलौदा बजार*

*(11) विरेन्द्र पाठक उम्र 61 साल निवासी कटरा थाना एत्माददोला (उ.प्र.)*

*(12) सुरेश कुमार दीवान उम्र 55 साल निवासी गुरूनानक कालोनी टाटीबंद रायपुर*

*(13) दीपनारायण निर्मलकर उम्र 30 साल निवासी सरई सिंगार थाना हरदी जिला कोरबा*

*सभी वाहन चालको के विरूद्ध धारा 283 भादवि के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहन चालको के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिला पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिए तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेन रोड/आम रोड में लापरवाही पूर्वक वाहन को खड़े कियें जाने पायें जाने पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 19.12.23 को थाना चाम्पा में 02 वाहन चालको, थाना बिर्रा में 03 वाहन चालकों, थाना मुलमुला में 01 वाहन चालक, थाना बलौदा 01 वाहन चालक, थाना सारागांव में 01 वाहन चालक, थाना बम्हनीडीह में 01 वाहन चालक एवं थाना जांजगीर में

04 वाहन चालकों के अलग-अलग अपराध धारा 283 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।