Home Blog Page 758

*बी.एड की फर्जी अंकसूची तैयार करके शिक्षा कर्मी में नौकरी करने वाली का झूठा शपथ पत्र को सत्यापन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी संतोष वर्मा उम्र 46 साल सरवानी बलौदा बाजार थाना कसडोल (छ०ग०)*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 465,467, 468, 471, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नंदराम वर्मा उम्र 45 साल साकिन छेछर मलदा कसडोल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुमारी मंदोदरी वर्मा उम्र 47 साल साकिन सरवानी बलौदा बाजार थाना कसडोल (छ०ग०) के द्वारा बी.एड की फर्जी अंकसूची तैयार करके झूठा सपथ पत्र पेश कर ग्राम बरंगाव जनपद पंचायत नवागढ़ में कस्तूरबा गांधी आश्रम में शिक्षा कर्मी वर्ग 02 के पद पर वर्ष 2008 से पदस्थ है रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान कुमारी मंदोदरी वर्मा के पेश करने पर बी.एड. की अंकसूची को जप्त कर गुरुघासीदास विश्व विद्यालय बिलासपुर से अंकसूची के संबंध में जानकारी एवं उत्तीर्ण शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में बी.एड मे अध्ययन करने के संबंध जानकारी लिया गया जो महाविद्यालय के द्वारा कु. मंदोदरी वर्मा वर्ष 2003 में बी.एड की परीक्षा में सम्मिलित नही होना एवं अंक सूची जारी नही करना पाया गया ।

प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपीया मंदोदरी वर्मा उम्र 47 साल साकिन सरवानी बलौदा बाजार थाना कसडोल (छ०ग०) को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 17.11.2023 को गिरफ्‌तार कर जमानत मुचलका पर रहा किया गया है।

प्रकरण के आरोपी झूठा शपथकर्ता संतोष वर्मा उम्र 46 साल सरवानी बलौदा बाजार थाना कसडोल जो फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी की दिनांक 21.12.23 को सकुनत पर दबिस देकर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर मेमोरेडम कथन लिया गया बताया की झूठा शपथ पत्र में हस्ताक्षर करना, तथा जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरी. कमलेश सेंडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा एवम आरक्षक जनक कश्यप,कुलदीप खुटे,रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*रक्तदान व यातायात जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-वेल विशर फाउंडेशन,अघोराचार्य बाबा कीनाराम विद्यापीठ व शिखर इंटीयूट के सयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिंसमे 75 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जांजगीर विधायक पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप जी एवं बेरिस्टर छेदीलाल अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह की रही, जांजगीर विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रक्तदान बहुत ही नेक कार्य है । कोई व्यक्ति एक बार रक्तदान कर तीन लोगो की जान बचा सकता है । हर व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए । जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल जी ने कहा कि संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य कर रही है ।रक्तदान महादन होता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए । कार्यक्रम में बाबा किनाराम स्कूल के डायरेक्टर रघुवीर सिंह, स्वेता सिंह, शिखर इंटीयूट के संचालक भूपेश सिंह वेल् विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह,सचिव चिराग शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह, किशोर सिंह गहलोत, मनोज पांडेय, सुमन सिंह,दीक्षा चंद्रा, अवधेश सिंह, रिशु सिंह, आशु सिंह, प्रियंका सिंह एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक चाम्पा के सदस्यों की उपस्थित रही एवं सभी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया

*यातायात जागरूकता हेतु हेलमेट प्रदान किया गया*
वेल विशर फाउंडेशन द्वारा यातायात जागरूकता के लिए सभी रक्तदाताओं को सम्मान के रूप में हेलमेट दिया गया।और संस्था द्वारा सभी नागरिको से अपील की है कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाया जाए।

*बुआ को भतीजे से हुआ प्यार, आगे पढिए क्या हुआ जब दोनों पंहुचे पुलिस के पास…*

0

मुंगेर: बिहार के मुंगेर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर रिश्ते को ताक पर रख कर शादी की गई है, वो भी कानून के सामने। पूरा मामला खड़गपुर थाने के रामबिहारीपुर गांव का है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले पप्पू तांती के बेटे रोहित कुमार ( 23 ) पड़ोस के रहने वाली उषा कुमार ( रिश्ते में लड़के की बुआ ) से प्यार हो गया था। पिछले तीन वर्षों से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अब दोनों ने रिश्ते को ताक पर रखकर थाने में शादी कर कर ली और एक दूसरे के साथ जीने मरने का फैसला ले लिया।

पहले की कोर्ट मैरिज

बताया जा रहा है कि रोहित और उषा ने तीन नवंबर को भागलपुर कोर्ट में जाकर शादी की थी। शादी करने के बाद दोनों घर वापस आ गए। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। उषा को बाहर आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

प्रेमी से पति बना रोहित अपनी पत्नी को ले जाने के लिए लगातार कोशिश करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद रोहित ने घटना की जानकारी हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को दी।

परिजनों ने किया शादी का विरोध

रोहित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति बनाकर फैसला लेने को कहा। इसके बाद लड़की ने थानाध्यक्ष से कुछ समय मांगा और अपनी मां के घर वापस आ गई।

मायके आने के बाद लड़की ने परिजनों से रोहित के साथ रहने की जिद्द करने लगी, जिसका विरोध उसके पिता ने किया। लड़की ने किसी तरह अपने पति रोहित को फोन कर घर से नहीं जाने देने की बात बताई। इसके बाद रोहित ने फिर से पुलिस अधिकारी से अपनी पत्नी को लाने की गुहार लगाई। शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष ने लड़की को थाने बुलाया।

पूछताछ करने पर लड़की ने रोहित के साथ रहने की बात कही। थानाध्यक्ष ने दोनों की कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए थाना परिसर में शादी करवा दी।

पुलिस की मौजूदगी में थाने में हुई शादी

हवेली खड़गपुर थाना के सब इंस्पेक्टर राम प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि रामबिहारीपुर के रोहित और उषा कुमारी दोनों एक ही गांव के हैं और पूर्व में दोनों कोर्ट मैरेज कर चुके हैं। शादी के बाद उषा कुमारी अपने मायके में थी। इनके माता-पिता इन्हें विदा नहीं कर रहे थे तो रोहित कुमार इससे संबंधित आवेदन थाना में दिए थे।पुलिस ने आवेदन के आलोक में लड़की को थाने में बुलाया गया। लड़की के कहने पर रोहित कुमार को लड़की सौंपा दिया गया। शादी से दोनों खुश हैं।

बताया जा रहा है कि रिश्ते में लड़की बुआ लगती है, जिस कारण से कुछ नाराजगी व्यक्त कर रहे थे लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं है, सभी खुश हैं।

 

 

*वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को राशि का होगा भुगतान*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती श्री अश्विनी पांडेय से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

*रात्रि में खड़े ट्रेक्टर का बैटरी चोरी करने वाले, चोरी के बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*रात्रि में खड़े ट्रेक्टर का बैटरी चोरी करने वाले, चोरी के बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

* आरोपी*

*(01 सुमित कुमार माथुर उम्र 18 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा*

*(02) अजय कुर्रे उम्र 26 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर -चांपा*

* आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का बैटरी कीमती 3000/ रुपया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बरामद किया गया*

* आरोपियों के विरूध्द धारा 379,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा ने दिनांक 22.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.12.2023 को अपने ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सीजी-11-बीएच-7237 को अपने घर के कोठार में खडी किया था दूसरे दिन सुबह 07ः00 बजे धान ले जाने के लिए अपने कोठार में ट्रेक्टर को लेने गया तो देखा कि ट्रेक्टर में लगे बैट्री माडल नं0 BL800RMF नही था, जिसे आप पास पता किया तो कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 414/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की दो व्यक्ति मो0सा0 में एक बैटरी को प्लास्टिक के बोरी में ढक कर बलौदा सब्जी मार्केट केे पास खडे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर सुमित कुमार माथुर, अजय कुर्रे दोनो निवासी पहरिया का होना बताया जिससे बैटरी के बारे में पुछने पर चोरी का बैटरी होना बताया।

आरोपी सुमित कुमार माथुर एवम अजय कुर्रे का मेमोरंडम कथन लिया गया बताया की मो0सा0 क्रमांक सीजी-11- एआर 9950 में जाकर दिनांक 20-21.12.23 के रात्रि ग्राम चारपारा के कोठार में खडे ट्रेक्टर से चोरी करना तथा उसे बेचने के खरीददार ढूंढना बताये आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 हेमंत साहू, विनोद मनहर, श्याम राठौर, देवकुमार मरकाम, संतोष रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

*पेड़ पर युवक लटका हुआ मिला शव, हत्या की आशंका शरीर में मिला चोट के निशान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा…….

जांजगीर, चांपा/ कोटन खार में पेड़ पर फसी में लटकता हुआ युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है घटना

मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कोटन खार में एक युवक का नीम के पेड़ में फांसी से लटका हुआ है युवक ने आत्महत्या की है,सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी। मृतक युवक की पहचान अमृत दास महंत उम्र 20 साल निवासी इंदिरा नगर के रूप में की गई। शव को पेड़ से नीचे उतरा गया। पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के पास से किसी प्रकार का सुसाइट नोट नहीं मिला है।

सिटी कोतवाली प्रभारी अशोक वैषणव ने बताया की युवक के सिर पर चोट के निशान मिले है। आस पास शराब के बोतल के टुकड़े मिले है। युवक की पहले हत्या की गई होगी जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया होगा। युवक की हत्या की आशंका है ।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

*जांजगीर चांपा में एनएच 49 में कार और माजदा आमने सामने हुई जोरदार टक्कर,3 लोग हुए घायल*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा…….

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के HN 49 सड़क में माजदा और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कार में सवार पति पत्नी और स्कूटी में सवार युवती भी चपेट में आने से चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहा महिला की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, सीजी 04 पीडी 7062 में कार में वाशु सीदार 50 वर्ष और स्वीटी सिदार 41वर्ष दोनो पति पत्नी जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वही स्कूटी में सवर अकांछा उम्र25 को बचाने के दौरान अकलतरा की ओर से जा रही माजदा 407 गाड़ी से आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है वही कार में बैठे पति-पत्नी घायल हो गए वही हादसे में स्कूटी सवार युवती भी चपेट में आने से चोट आई है। कार में सवार महिला फसी हुई थी किसी तरह से कार से बाहर निकाला गया तीनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लगाया गया ।जिसमे स्वीटी को गंभीर चोट आने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद माजदा वाहन 407 जोकि सड़क किनारे दीवार से जा टकराई है माजदा चालक मौके से फरार हो गया है।

*जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को लंबित बोनस राशि का होगा भुगतान*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति……..

सक्ती/ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही जिले मे 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़ा 25 दिसंबर से प्रारंभ कर आगामी एक सप्ताह नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने 25 दिसंबर को सुव्यवस्थित और गरिमामय सुशासन दिवस आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी ग्रामीण और नगरीय निकाय स्तरीय अधिकारियों को दिये है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर 25 दिसंबर 2023 के पूर्व जिले में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि कराए जाने के निर्देश दिए गए हंै। जिसके परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाना है। 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा तथा ग्राम पंचायतों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाना है।
इसी तरह नगरीय निकायों 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाना है।

*सुशासन दिवस के अवसर पर जिला और जनपद स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम*

प्रभारी कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जेठा के अटल चौक में दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कार्यक्रम तथा संकल्प कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान जेठा में आयोजित होगा। इसी प्रकार जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत जेठा में ही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा के अटल चौक में, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत पेंड्री के अटल चौक में और जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत गोपालपुर के अटल चौक में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला स्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में और जनपद स्तरीय अधिकारियों को जनपद स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में और ग्राम पंचायत स्तरीय अमलों को ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

*किंग कोबरा जागरूकता कार्यक्रम, एन सी सी कैंप में बताया गया जंगल और वन्य जीव संरक्षण का महत्व।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पी जी कॉलेज में एनसीसी कैंप लगाया गया हैं जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर एवम बिलासपुर जिलों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं,एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर की आग्रह पर नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी ने कैंप में उपस्थित 350 से ज्यादा कैडेट्स, उनके पी आई के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जिसका मुख्य उद्देश्य वनों एवम वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन हैं।पी जी कॉलेज, कोरबा के ग्राउंड में लगे एनसीसी शिविर में सर्वप्रथम नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी का स्वागत किया है जिसके बाद बच्चों को जंगल संरक्षण के महत्व को बताया गया फिर वन्य जीव और सरीसृप हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उस विषय पर रोशनी डाली, जिस पर बच्चों ने एक एक कर कई सावल भी पूछा जिसका जवाब पाकर काफी उत्साहित हुए, नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी से एम सुरज ने बच्चों को बताया की साप आहार श्रृंखला का हिस्सा हैं और हमारे परिस्तिथिक तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए इनको बचाना हमारी ज़िम्मेदारी हैं। उसके साथ ही जितेंद्र सारथी ने विषहीन और विषैले सांपो की पहचान करना बताया, साथ ही बताया साप काट लेने पर बिना देरी किए हस्पताल जाना हैं और अंत में मयंक बक्शी (बायोलॉजिस्ट) ने सर्प दंश के लक्षण को बताया साथ ही प्राथमिक उपचार भी बताए।

सांपों के विषय में टीम ने बताया कोरबा जिला मध्य भारत में किंग कोबरा के लिए जाना जाता हैं और ऐसे दुर्लभ और विलुप्त प्रायः जीव को बचाना और संवर्धन करना अत्यधिक जरूरी हैं।
बच्चों ने वादा किया की वे इनका संरक्षण करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे कैंप कैमेंडेड कर्नल पी चौधरी, कैंप कैंपटेन राजेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर डूमर सिंह, अनिता यादव, संजीव जायसवाल, नवीन कुमार, सुनील तिवारी, मनोज सिंह, शिवनारायण सिंह, एम खैरवार, मुकेश रावत,सौरव श्रीवास साथ ही बड़ी संख्या में बच्चें उपस्थित रहें।

*Chief Minister directs financial aid of Rs 4 lakh each for families of deceased in passenger bus accident*

0

Raipur // Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has directed officials concerned to extend financial aid of Rs 4 lakh to the families of each of the three passengers who lost their lives in a tragic passenger bus accident at Markatola Ghat in Balod district today. Besides, he has directed to ensure proper medical treatment for the injured. Expressing his condolences to the grieving families, Chief Minister Shri Sai conveyed deep sorrow over the unfortunate incident, describing the news of the three casualties in the Balod district accident as deeply saddening. He offered prayers for the speedy recovery of those injured in the accident.