Home Blog Page 757

*सुशासन दिवस:-स्वच्छता सप्ताह 25 से 31 दिसंबर तक स्वच्छता सप्ताह में ग्राम हरदी का शनि मंदिर भी शामिल*

0

 

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…..

सक्ती | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 की धान की बकाया बोनस राशि करीब 3 हजार 716 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। सुशासन दिवस के अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में नगरीय निकायों में स्थापित अटल चौक में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम होगा। साथ ही स्वर्गीय वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता द्वारा ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाएगा। इसी दिन से नगरीय निकायों में 1 सप्ताह का स्वच्छता अभियान शुरू होगा

*सुशासन दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है :-*

*40 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री के लिए मोटर सायकल में परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी कैलाश कश्यप उम्र 45 साल निवासी खैरताल थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 23.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम खैरताल निवासी कैलाश कश्यप द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल बजाज CT-100 में खैरताल तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे 30 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 371/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को दिनांक 23.12.23 को गिरफ्तार कर विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश शेंडे थाना नवागढ़ एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवम 25 हजार रुपया अर्थ दंड से किया गया दंडित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है की आरोपी राजकुमार गोड उम्र 40 साल निवासी कोटमीसोनार बड़ेअमेरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से दिनांक 20.09.23 को अलग अलग जारिकेंन में रखे अवैध कच्ची महुआ शराब 80 लीटर कीमती 8000/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 467/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। तथा प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र तैयार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत दोष सिद्ध पाए जाने से दिनांक 23.12.23 को *निर्णय में आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया है* ।

*छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया “मुंगेली व्यापार मेला” के ब्राउसर का विमोचन, मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध इस आयोजन का 18 जनवरी से होगा आगाज।*

0

*छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदे व साय ने किया “मुंगेली व्यापार मेला” के ब्राउसर का विमोचन, मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध इस आयोजन का 18 जनवरी से होगा आगाज।*

मुंगेली / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय पहुना में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जी के प्रतिनिधित्व में स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रण पत्र निवेदित करते हुवे मुख्यमंत्री जी को मेले में सम्मिलित होने का न्योता दिया। जिस पर उन्होंने मेले में शामिल होने का आश्वासन प्रदान किया साथ ही मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध बहुप्रतीक्षित मुंगेली व्यापार मेला के 8 वे वर्ष के ब्राउसर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यापार मेले में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुवे व्यापार मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की

सराहना की और पिछले सालों में मुंगेली व्यापार मेला के माध्यम से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए प्रयासों की भी सराहना की। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के तत्वाधान में छह दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन 18 से 23 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। मुंगेली जिले के औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु पिछले 7 साल से आयोजन किया जा रहा है जिसकी ख्याति साल दर साल बढ़ती ही जा रही है विगत वर्ष की भांति इस साल भी व्यापार मेले में देश के सभी राज्यों के प्रमुख उत्पाद के साथ हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों, शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, आटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों के साथ ही शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के स्टाल लगाया जायेगा। साथ ही शाम से लेकर देर रात तक होने वाले विविध परिवारिक सांस्कृतिक गतिविधिया, स्वस्थ मनोरंजन हेतु अत्याधुनिक झूला घर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे।

*भारत शासन मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अभियान*

0

भारत शासन मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अभियान

मुंगेली:-नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मुंगेली के द्वारा माननीय श्री राहुल देव कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं श्री सुरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 21 दिसंबर 2023, सुखनंदन महाविद्यालय मुंगेली में नवाबिहान एवं चाईल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण)अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध (बालकों के देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2012 के बारे जानकारी जानकारी दिया गया। । श्रीमती सीतामणी कच्छप महिला संरक्षण अधिकारी ने नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के रोकथाम, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेजप्रथा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सुनिता दादवानी केन्द्र प्रशासक ने सखी वन स्टाफ सेंटर हेल्पलाइन एवं महिला संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। उमाशंकर कश्यप परियोजना समन्वयक ने चाईल्ड हेल्पलाइन एवं देखरेख संरक्षण के बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर कश्यप ने किया गया। कार्यक्रम का आभार श्रीमती डॉ आभा चौबे प्राचार्य सुखनंदन महाविद्यालय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वासुदेव काउंसलर, सुपरवाइजर लक्ष्मी नारायण सोनवानी, हितेशकुमार, उप प्राचार्य डॉ रमाकांत चंद्राकर ,पद्मिनी रात्रि कोमल कुमारी निशाबंजारे,नंदनी देवांगन, बलदाऊ यादव भगाराम निर्मलकर, समस्त स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति रही। ‌

*समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद संपन्न*

0

3

मुंगेली:-दिनांक 23 दिसंबर 2023 को माननीय कलेक्टर महोदय जिला मुंगेली के निर्देशानुसार एवं आदरणीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली की पहल तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर .चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में APC अशोक कश्यप की देखरेख में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता जिला मुख्यालय मुंगेली के वीर धनंजय सिंह स्टेडियम बी.आर.साव स्कूल मुंगेली में आयोजित किया गया ।
प्रतियोगिता में मुंगेली जिला के तीनों विकासखंड मुंगेली, लोरमी एवम् पथरिया से कक्षा 1 से 12वीं तक के प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।
इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में प्रथम निलेश वर्मा,द्वितीय मीनू , एवं तृतीय स्थान देवेंदर ने प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में प्रथम गीतांजली ,द्वितीय दामिनी एवं तिसरा स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रथम रवि ,द्वितीय प्रियांशु,एवं तृतीय स्थान शेखर । गोला फेक जूनियर वर्ग बालक प्रथम द्वितीय तृतीय रहा गोला फेक बालिका जूनियर प्रथम द्वितीय तृतीय रहा गोला फेक सीनियर प्रथम शुभी जायसवाल, दूसरा अदिति बघेल तथा जलेबी दौड़ जूनियर वर्ग बालक प्रथम लोकपाल,, द्वितीय दिव्यांशु ,तृतीय हिशंत,बालिका वर्ग प्रथम गीतांजली,,द्वितीय सौम्या ,, तिसरा गनेसिया रही। कुर्सी दौड़ जूनियर बालक प्रथम प्रियांशु ,द्वितीय शेखर ,, तृतीय राहुल तथा बालिका प्रथम आरती ,, दूसरा सौम्या,,तृतीय दामिनी ।। 50 मीटर दौड़ बालक प्रथम टोनी,, द्वितीय कृष्णा,, तृतीय चंदन तथा बालिका प्रथम रानी,, द्वितीय मधु तृतीय संध्या ।। रंगोली प्रतियोगिता बालिका वर्ग जूनियर प्रथम द्वितीय तृतीय रहा।। तथा रंगोली सीनियर वर्ग बालिका प्रथम द्वितीय तृतीय रहा।।

प्रतियोगिता APC कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी को पुरस्कार वितरित किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पालकों ,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध कराया गया ।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर .चतुर्वेदी जी एपीसी श्री संजय साहू जी उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे थे जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने उदबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि दिव्यांग बच्चो को सामान्य बच्चो की तरह समान रूप से अवसर प्रदान कराना है ताकि उनके भीतर छिपी हुई अलौकिक प्रतिभा को प्रकट कर सके, उन्हें सहानुभूति की आवश्यकता नही है, केवल और केवल उन्हें अवसर देना हैं l कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चे ,उपस्थित शिक्षक, पालक को शुभकामनाए एवम समावेशी शिक्षा प्रभारी एपीसी कश्यप को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिए l इस कार्यक्रम में बीआरसी श्री डी.सी. डाहिर,बीआरपी श्री संजीव सक्सेना, बीआरपी श्री रवि लहरे ,बीआरपी श्रीमती प्रिया यादव, सीएससी भगवान सिंह मांडवी, सीएससी रामेश्वर प्रसाद साहू , चंद्रशेखर उपाध्याय , सीता साहू, मधु मेडम, नारायणी कश्यप, संजीव कुर्रे व्यायाम शिक्षक दाबो का विशेष सहयोग रहा l कार्यक्रम प्रतिभागी बच्चे ,पालक, शिक्षक सहित लगभग 200 की गरिमामय उपस्थिति रही l कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन समावेशी शिक्षा प्रभारी APC अशोक कश्यप ने किया।

*10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

* राजेश कुमार साहू उम्र 47 वर्ष निवासी सहसा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना पामगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में दिनांक 21.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी राजेश कुमार साहू निवासी सहसा द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 10 लीटर कीमती 1000/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 535/ 23 धारा 34

(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय

*चोरी का टुल्लू पंप के साथ चोरी करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*चोरी का टुल्लू पंप के साथ चोरी करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

* आरोपी*

*(01) अमन यादव उम्र 20 वर्ष साकिन नकदीडीह थाना बिर्रा*

*(02) बसंत खुंटे उम्र 23 वर्ष ग्राम नकटीडीह थाना बिर्रा*

* आरोपियों के कब्जे से दो नग चोरी का टुल्लू पंप कीमती 9,000/₹ एवम घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद*

* आरोपीयो के विरुद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- माममे का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21-22/12/23 की दरम्यानी रात करीबन 03.30 बजे में बिसाहू लाल के कुआ बाड़ी से दो चोर टुल्लू पंप को चोरी कर रहा है की सूचना पर तत्काल बिर्रा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा तथा प्रार्थी दीनदयाल उम्र 40 साल निवासी करनौद थाना बिर्रा के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 189/23 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विविचेना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी अमन यादव यादव साकिन नकटीडीह एवम बसंत खुंटे ग्राम नकटीडीह का मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से चोरी का 02 नग टुल्लू मोटर पंप एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, प्र.आर. विनोद खुंटे, आरक्षक कृष्णा महिलांगे, रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा है।

*मरकाटोला घाटी के पास घटित सड़क दुर्घटना के मद्देनजर संयुक्त टीम (एनएचआई/पुलिस/परिवहन) द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण*

0

➡️ निरीक्षण के उद्देश्य दुर्घटना का वास्तविक कारणों को जानने एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु किए जाने है प्रयास।

➡️ मरकाटोला घाट प्रारंभ से रंबल स्ट्रीप, साइन बोर्ड लगाने आस-पास की झाड़ियो की सफाई कराने का लिया गया है निर्णय।

बालोद:-दिनांक 22.12.2023 को बस एवं ट्रक में हुई घटित भीषण सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर आज दिनांक 23.12.2023 को एनएचआई/पुलिस/परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानना एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाना है।

निरीक्षण में पाया गया की दुर्घटना का वास्तविक कारण बस ड्रायवर द्वारा ओव्हरस्पीड़िग वाहन चलाने से दुर्घटना घटित हुई है। भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त टीम द्वारा निर्णय लिया गया की घटनास्थल मरकाटोला घाटी के प्रारंभ से NHAI द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार तीन से चार स्थानों में रंबल स्ट्रीप लगाएं जायेगा जिससे ओव्हरस्पीडिंग में कमी लायी जा सके। घटनास्थल एवं आस-पास संकेतक बोर्ड, गति नियंत्रक बोर्ड लागये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही आस पास के झाड़ियों की साफ-सफाई भी किया जाना है। संयुक्त टीम (पुलिस/परिवहन/एनएचआई) विभाग के द्वारा एन एच-30 मार्ग में चिन्हांकित 03 ब्लैक स्पॉट जगतरा, बालोदगहन एवं चिटौद में जाकर ब्लैक स्पॉट का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाने का निर्णय लिया गया है।

संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 विभाग से श्री वैभव गोयल प्रबंधक तकनीकी धमतरी, श्री प्रकाश अग्रवाल इंजीनियर, श्री अरूण कुमार मिश्रा रोड़ ठेकेदार मेसर्स बारश्रीक रायपुर, पुलिस विभाग से श्री बोनीफॉस एक्का अनुविभागीय अधिकारी गुरूर, निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा थाना प्रभारी पुरूर, निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर, परिवहन विभाग से श्री प्रकाश रावटे जिला परिवहन अधिकारी बालोद, श्री जयप्रकाश साहू, श्री रविकुमार साहू, श्री तारेश हिरवानी, यातायात बालोद से सउनि श्री सुंदर सिंह मंडावी, श्री चेतन सोनकर, iRAD डिस्ट्रीक रोल आउट मैनेजर श्री टिकेश्वर देशमुख उपस्थित रहें।

 

*आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना चम्पा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना चम्पा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) राम गोपाल पटेल उम्र 41 साल*

*(02) नीलकमल पटेल उम्र 20 साल*

*(03) सोनकमल पटेल उम्र 25 साल*

*सभी निवासी ग्राम कुरदा थाना चंपा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपियों द्वारा मृतक को तुम चोर हो कहकर करता था प्रताडित*

*मृतक कैलाश पटेल उम्र 25 साल निवासी कुरदा द्वारा दिनांक 26.10.23 को फांसी लगाकर की गई थी आत्म हत्या*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक कैलाश पटेल निवासी ग्राम कुरदा चांपा द्वारा दिनांक 26.10.22 को अपने घर के कमरा में ग्राम कुरदा चांपा में फांसी लगाकर आत्म कर लिया था जिसकी सूचना पर थाना चम्पा में मर्ग क्रमांक 75/2022 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजोनो एवम आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लिया गया मृतक के साथ दिनाक घटना के एक दिन पहले गांव के रामगोपाल पटेल, सोनकमल एवम नीलकमल के द्वारा अश्लील गाली गुप्तर कर तुम चोर हो चोरी करते हो कहकर धक्का मुक्की किए थे तथा दूसरे दिन दिनाक घटना को फटाका फोड़ कर हो हल्ला किए जिससे मृतक कैलाश पटेल ने आरोपियों के यह कृत्य से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना चम्पा में अपराध क्रमांक 600/2023 धारा 306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी रामगोपाल पटेल, नीलकमल पटेल, सोनकमल पटेल सभी निवासी ग्राम कुरदा थाना चम्पा जिला जांजगीर चांपा को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. बी एस डहरिया , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आर. डिकेस्वर साहू,आकाश कलीसिया, पदामराज सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।