Home Blog Page 756

*09 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाली महिला आरोपी को किया गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी श्रीमती सविता कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी कूटरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपीया के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-थाना पामगढ़ पुलिस को दिनांक 26.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की श्रीमती सविता कश्यप निवासी कूटरा द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 09 लीटर कीमती 900/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 539/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय

*छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ जिला मुंगेली द्वारा माननीय अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को सुशासन दिवस धान बोनस राशि वितरण समारोह*

0

मुंगेली,लोरमी :;आगमन पर दी जीत की बधाई दी एवं संविदा जिला मुंगेली के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर प्रांतीय सचिव श्रीकांत लास्कर, जिला संयोजक ताकेश्वर साहू, परमेश्वर कौशिक, नितीन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष, रवि दीक्षित,भानु बंजारे, तोखराम साहू, अवि साहू , नीतू दिवाकर, प्रियंका पात्रे गंगेश साहू, रवि पैकरा, योगेंद्र पटेल , मनीष डडसेना सहित बहुँत ही संख्याओं में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

*महिला एवं बाल विकास विभाग ने नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के तहत महाविद्यालय किया जागरूकता कार्यक्रम*

0

मुंगेली– भारत शासन मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अभियान नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मुंगेली के द्वारा माननीय श्री राहुल देव कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं श्री सुरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 22 दिसंबर 2023 कन्या महाविद्यालय करही, मुंगेली में नवाबिहान एवं चाईल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती साधना सिंह उप पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से हो रहे अपराध के बचाव, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। श्रीमती अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण)अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध (बालकों के देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2012 के बारे जानकारी जानकारी दिया गया। । श्रीमती सीतामणी कच्छप महिला संरक्षण अधिकारी ने नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के रोकथाम, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेजप्रथा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सुनिता दादवानी केन्द्र प्रशासक ने सखी वन स्टाफ सेंटर हेल्पलाइन एवं महिला संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। उमाशंकर कश्यप परियोजना समन्वयक ने चाईल्ड हेल्पलाइन एवं देखरेख संरक्षण के बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर कश्यप ने किया गया। कार्यक्रम में पवन दास अनंत प्रधान आरक्षक, वासुदेव काउंसलर, लक्ष्मीनारायण, हितेश कुमार कश्यप, महाविद्यालय प्रध्यापक एवं बच्चों की उपस्थिति रही ।

*छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ जिला मुंगेली द्वारा माननीय अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को सुशासन दिवस धान बोनस राशि वितरण समारोह*

0

मुंगेली,लोरमी आगमन पर दी जीत की बधाई दी एवं सर्व संविदा जिला मुंगेली के द्वारा स्वागत किया गया।
संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को पूर्ववर्त्ती कांग्रेस सरकार ने जन घोषणा शामिल कर नियमितीकरण की वादे किया था। लेकिन पांच साल तक केवल औऱ केवल जानकारी एवं गुमराह रखा गया। जिससे संविदा कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर हड़ताल कर 31 दिनों तक निरतंर आंदोलन किया। इसी हड़ताल के दौरान वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो नियमित करेंगे और चुनाव घोषणा पत्र में 100 दिन के भीतर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं समस्याओं के सम्बंध में कमेटी बनाने मोदी की गारंटी जारी की। परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में वह सरकार विजयी हुई है जिसने संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की बात कही है। यह जीत उसी विश्वास एवं उम्मीद की जीत है इसी लिए अरुण साव जी के उप मुख्यमंत्री बनाये जाने एवं विधानसभा क्षेत्र लोरमी आगमन पर संविदा कर्मचारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर प्रांतीय सचिव श्रीकांत लास्कर, प्रांतीय संयुक्त सचिव व जिला संयोजक ताकेश्वर साहू, परमेश्वर कौशिक, नितीन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष, रवि दीक्षित,भानु बंजारे, तोखराम साहू, अवि साहू , नीतू दिवाकर, प्रियंका पात्रे गंगेश साहू, रवि पैकरा, योगेंद्र पटेल , मनीष डडसेना सहित बहुँत ही संख्याओं में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

*किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता:- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ रुपये दो वर्ष का बकाया धान बोनस ट्रांसफर किया इसी के साथ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये अपने एक प्रमुख वादे को पूरा किया इसी कड़ी में आज पंडरिया में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने भी लाभान्वित किसानों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया और उन्हें बधाई दी इस दौरान भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व.अटल जी ने छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्जा देते हुए इसके विकास की नींव रखी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को पूरा करते हुए आज छत्तीसगढ़ के विकास रथ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहें हैं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से मोदी जी की गारंटी में वादा किया था कि वह 2 साल का बकाया बोनस सुशासन दिवस के अवसर पर जनता को देंगे वह वादा आज पूरा किया है भाजपा सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन एवं नागरिक प्रथम के लक्ष्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य के साथ कार्य करने वाली पार्टी है भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जी भी वादें किये हैं चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा,युवाओं को रोजगार, बेटियों को प्रोत्साहन या हर वर्ग का विकास हो आने वाले समय मे हर वह सभी गारंटी पूरी होगी आज प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री जी ने 3,716 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किये हैं यह राशि उन किसानों का अधिकार था जिसे पूर्व की कांग्रेस सरकार ने रोक कर रखा था आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही प्रदेश में विकास की गति और जनता की महत्वाकांक्षा भी दुगुनी रफ्तार से पूरी होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से क्रय करने का निर्णय भी भाजपा सरकार द्वारा लिया गया है जिससे प्रदेश के हमारे किसान भाई बहन आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता की सरकार है जो जनता से किया गया हर वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पंडरिया विधानसभा के भी कई किसान भाई बहन आज इससे लाभान्वित हुए हैं उनके चेहरों पर आई मुस्कान देखकर आज बहुत ही प्रसन्नता हुई है और आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति के चेहरे पर यह मुस्कान दिखती रहेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का बकाया बोनस वापस करने के बिल पे हस्ताक्षर किया था और आज माननीय मुख्यमंत्री ने उस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर जुट चुकी है राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए में खरीदी के वादे पर प्रदेश सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है और जल्द ही हमारी सरकार हमारे घोषणा पत्र में किए गए हर वादों को पूरा कर देगी इसके साथ ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था दो वर्ष के बकाया बोनस देने का लेकिन शराबबंदी कर्ज माफी जैसे अनेकों झूठे वादों की तरह यह वादा भी खोखला निकला लेकिन भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है कांग्रेस सरकार ने केवल किसानों के नाम पर राजनीति की है उसी का प्रमाण है कि चुनाव में प्रदेश की जनता और किसानों ने उन्हें नकार दिया।

—————————————-

*लोरमी में वीर बाल दिवस में सिख समुदाय ने निकाली मौन रैली, बच्चों ने दस्तार पहन निकाली रैली..*

0

आकाश सलूजा (मोंटी) लोरमी:-वेला आ गया ए दादिये जुदाई दा, असां हुन मुड़के आउना नई’ यानि अब दादी आपसे विदा लेने का समय आ गया है अब हम लौट कर नहीं आएंगे, यह कहते हुए सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह अपनी दादी माता गुजर कौर से विदा लेते हैं। हर बच्चे की जुबां से एक स्वर में यह सुनने को मिला। लोरमी में भी ऐसा नजारा देख अचंभित थे। मौका था वीर बाल दिवस के अवसर पर माता गुजर कौर और चार साहिबजादे के बलिदान के अवसर पर आयोजित मौन रैली,लोरमी गुरुद्वार से मौन रैली निकाली गई जिमसें सिख समाज के लोगो ने हिस्सा लिया मौन रैली लोरमी गुरुद्वारा से निकल कर पुराना बस स्टेण्ड होते हुवे फ़ौवारा चौक पहुची जहाँ सिख समाज के प्रधान द्वारा छोटे साहबजादे के बारे में लोगो को बताया एवम उनकी बलिदानी को याद किया गया सभी ने नम आंखों से छोटे साहबजादे को याद किया एवं उनके बलिदान को लोगो को बताया गया,मौन रैली गुरुद्वारा पहुची जिसमे गुरुद्वारे पर सभी ने मोमबत्ती जलाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,जिसमे सिख समाज केप्रधान स.जतिंदर सिंह उपवेजा, मनजीत सलूजा, शैलेंद्र सलूजा, अनिल सलूजा ,आकाश मोंटी सलूजा, रितेश सलूजा,बबलू छाबड़ा बंटी छाबड़ा पप्पू छाबड़ा गुरमीत सलूजा पप्पू सलूजा राजू सलूजा पिंटू उपवेजा रितु छाबड़ा बंटी अपवेजा राजू उपवेजा अशोक सलूजा रंजीत सलूजा रानू राहुल साहनी राजवीर बग्गा देवेंद्र सलूजा आशुतोष सलूजा विकास सलूजा नवीन सलूजा अमन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा सनी सलूजा शैम्पी सलूजा रौनक सलूजा पवन सलूजा सागर सलूजा सिद्धार्थ छाबड़ा राज सलूजा एवं महिलाएं शामिल हुई..

*समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद संपन्न*

0

मुंगेली:-दिनांक 23 दिसंबर 2023 को माननीय कलेक्टर महोदय जिला मुंगेली के निर्देशानुसार एवं आदरणीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली की पहल तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर .चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में APC अशोक कश्यप की देखरेख में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता जिला मुख्यालय मुंगेली के वीर धनंजय सिंह स्टेडियम बी.आर.साव स्कूल मुंगेली में आयोजित किया गया ।


प्रतियोगिता में मुंगेली जिला के तीनों विकासखंड मुंगेली, लोरमी एवम् पथरिया से कक्षा 1 से 12वीं तक के प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।


इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में प्रथम निलेश वर्मा,द्वितीय मीनू , एवं तृतीय स्थान देवेंदर ने प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में प्रथम गीतांजली ,द्वितीय दामिनी एवं तिसरा स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रथम रवि ,द्वितीय प्रियांशु,एवं तृतीय स्थान शेखर । गोला फेक जूनियर वर्ग बालक प्रथम द्वितीय तृतीय रहा गोला फेक बालिका जूनियर प्रथम द्वितीय तृतीय रहा गोला फेक सीनियर प्रथम शुभी जायसवाल, दूसरा अदिति बघेल तथा जलेबी दौड़ जूनियर वर्ग बालक प्रथम

लोकपाल,, द्वितीय दिव्यांशु ,तृतीय हिशंत,बालिका वर्ग प्रथम गीतांजली,,द्वितीय सौम्या ,, तिसरा गनेसिया रही। कुर्सी दौड़ जूनियर बालक प्रथम प्रियांशु ,द्वितीय शेखर ,, तृतीय राहुल तथा बालिका प्रथम आरती ,, दूसरा सौम्या,,तृतीय दामिनी ।। 50 मीटर दौड़ बालक प्रथम टोनी,, द्वितीय कृष्णा,, तृतीय चंदन तथा बालिका प्रथम रानी,, द्वितीय मधु तृतीय संध्या ।। रंगोली प्रतियोगिता बालिका वर्ग जूनियर प्रथम द्वितीय तृतीय रहा।। तथा रंगोली सीनियर वर्ग बालिका प्रथम द्वितीय तृतीय रहा।।

प्रतियोगिता APC कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी को पुरस्कार वितरित किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पालकों ,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध कराया गया ।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. आर .चतुर्वेदी जी एपीसी श्री संजय साहू जी उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे थे जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने उदबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि दिव्यांग बच्चो को सामान्य बच्चो की तरह समान रूप से अवसर प्रदान कराना है ताकि उनके भीतर छिपी हुई अलौकिक प्रतिभा को प्रकट कर सके, उन्हें सहानुभूति की आवश्यकता नही है, केवल और केवल उन्हें अवसर देना हैं l कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चे ,उपस्थित शिक्षक, पालक को शुभकामनाए एवम समावेशी शिक्षा प्रभारी एपीसी कश्यप को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दिए l इस कार्यक्रम में बीआरसी श्री डी.सी. डाहिर,बीआरपी श्री संजीव सक्सेना, बीआरपी श्री रवि लहरे ,बीआरपी श्रीमती प्रिया यादव, सीएससी भगवान सिंह मांडवी, सीएससी रामेश्वर प्रसाद साहू , चंद्रशेखर उपाध्याय , सीता साहू, मधु मेडम, नारायणी कश्यप, संजीव कुर्रे व्यायाम शिक्षक दाबो का विशेष सहयोग रहा l कार्यक्रम प्रतिभागी बच्चे ,पालक, शिक्षक सहित लगभग 200 की गरिमामय उपस्थिति रही l कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन समावेशी शिक्षा प्रभारी APC अशोक कश्यप ने किया।

*सहेली ने नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ करवाया दुष्कर्म*

0

Mangalore : Police ने नशे की हालत में दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता की friend सहित दो के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दे की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पास के गांव में रहने वाली एक लड़की उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां पर पहले से एक युवक मौजूद था। जिसके बाद युवती द्वारा उसको नशीला drink पिलाया गया। जिसके बाद वहां मौजूद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली।

her obscene video clip was also prepared.

पीड़ित का कहना है कि होश आने पर जब उसकी पुत्री ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे वीडियो क्लिप दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि 20 दिसंबर को किशोरी की सहेली ने उसे दोबारा अपने घर पर बुलाया, लेकिन मना करने पर युवक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

man threatened to make the video viral using caste-related words.

nspector Pradeep Bisht ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक युवती सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। girl for medical examination.

*गुमशुदा बच्चें को उसके परिवार से मिलाया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:-नालसा एवं सालसा द्वारा चलाये जाने हेतु विभिन्न अभियान के तहत आज दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को थाना भोरमदेव क्षेत्र अंतर्गत एक बालक अपने घर से स्कूल जाने के निकला था वही बच्चा स्कूल जाते वक्त वह रास्ता भटककर कहीं अन्यत्र चला गया वह बच्चा रास्तें में बैठा रहा जिसे ग्राम का कोटवार द्वारा देखा गया कोटवार द्वारा बच्चें को थाना लाया गया उक्त अज्ञात बालक जिसका उम्र लगभग-7 वर्ष है जो बहुत घबराया हुआ था अपने बारे मे कुछ-कुछ जानकारी नही बता पा रहा था जिसे इस प्राधिकरण के अन्तर्गत थानें में नियुक्त पैरालीगल वालिन्टियर किशन साहू पी0एल0व्ही0 तथा थाना स्टाॅफ द्वारा बच्चे को सहानुभूति देते हुए उसे पहले खाना खिलाया गया फिर उक्त बालक से उसका नाम पता की जानकारी लेने के पश्चात ग्राम कोटवार के माध्यम से बच्चें के परिजनों का पता लगाया जाकर उक्त बच्चें को उसके परिवारजन को सौंपा गया।

—————————————-

*तो क्या आधे से ज्यादा कवर्धा को तोड़फोड़ करने की तैयारी में है नगरपालिका*

0

0. कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली।

0. सी एम ओ को हाई कोर्ट की अवमानना का मामला चलाने की चेतावनी।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा नगरपालिका क्षेत्र में अधिकांश मकान,दुकान तथा अन्य संस्थान बगैर नक्शा स्वीकृति के बने हैं या स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने हैं प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में इन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई भाजपा का शासन आते ही नगरपालिका के तरफ से ऐसे मामलों में कार्यवाही की नोटिस जारी की जाने लगी है और कार्यवाही भी इस तरीके से हो रही है कि हाईकोर्ट के आदेश तक की परवाह नही की जा रही है नगरपालिका के इसी रवैए के विरोध में कांग्रेसजनों ने बड़ी रैली निकालकर विरोध जताया साथ ही चेतावनी भी दी कि जगदंबा पैलेस मामले में हाईकोर्ट से यथा स्थिति का आदेश मिलने के बावजूद दी गई नोटिस को वापस नही लेने पर हाईकोर्ट की अवमानना का प्रकरण प्रस्तुत कर दिया जायेगा प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी सत्रह पार्षद शामिल हुए इन दिनों कवर्धा नगरपालिका बिलकुल अलग रोल में हैं छिटपुट निर्माण पर नोटिस जारी की जाने लगी है पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।इसे लेकर जन सामान्य में भारी गुस्सा है गुस्से को प्रदर्शित करने आज कांग्रेसजन सड़क पर उतर आए दोपहर कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो की रैली निकली भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अक्रोशित भीड़ नगरपालिका पहुंची नारेबाजी से नगरपालिका परिसर में माहौल बन गया कि तानाशाही नहीं सही जाएगी जगदंबा पैलेस मामले में हाई कोर्ट के यथा स्थिति के आदेश के बावजूद पुनः नोटिस जारी करने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा को खूब खरी खोटी सुनाई उनसे तत्काल नोटिस को वापस लेने की मांग की गई ऐसा न करने पर उन्हें उन्हें हाईकोर्ट की कार्यवाही के लिए तैयार रहने आगाह किया गया इस पर सीएमओ ने हाई कोर्ट का सम्मान विधि सम्मत कार्यवाही करने की बात कही

कौन डाल रहा है दबाव बताएं:-

सीएमओ से यह भी कहा गया कि कवर्धा में लोगों के मकान,दुकान और अन्य संस्थान पर नोटिस जारी करने की कार्यवाही तुरंत रोकी जाए क्योंकि अधिकांश मकान बगैर नक्शा स्वीकृति के बने हुए हैं या स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं बने हुए हैं क्या नगरपालिका पूरे कवर्धा को तोड़ फोड़ कर बर्बाद करना चाहता है और नगरपालिका किसके दबाव पर ऐसा करना चाहता है सीएमओ ने दबाव की बात कही है इसलिए उन्हें उस आदमी का नाम भी बताना चाहिए कांग्रेस जनों ने रहवासियों,दुकानदारों को नोटिस जारी करना नहीं रोकने पर नगर में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

वरिष्ठ कांग्रेसी भी हुए शामिल:-

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महेश चंद्रवंशी ,ईश्वर शरण वैष्णव ,पीतांबर वर्मा ,मोहित महेश्वरी, रामचरण पटेल, मणिकांत त्रिपाठी, महेंद्र कुंभकार, अजय यादव, भीषण तिवारी ,अगम दास अनंत, गंगोत्री योगी ,रानू दुबे ,सीमागम अनंत, कीर्ति केशरवानी,जोहन खानडे ,नीलकंठ साहू, चोवाराम साहू ,अशोक सिंह ,दूलाखन गेंदे, भारत वनसे, शीतल साहू ,शीतेश चंद्रवंशी, वाल्मीकि वर्मा, चंद्रभान कोसले अश्वनी वर्मा, अमन वर्मा ,सोनू कौशिक ,नरेंद्र देवांगन ,संतोष यादव ,हरेश चतुर्वेदी ,राजेश गुप्ता, कपिल जायसवाल ,भीकमकोसले सुसीला धुर्वे, नेतराम धुर्वे, बबलू चंद्रवंशी, उत्तम गोप ,चुनवा खान, राजेश गुप्ता,मुकेश कौशिक,संतोष नामदेव,नारद चंद्रवंशी सहित लगभग चार सौ कांग्रेस जन शमिल थे।

—————————————-