Home Blog Page 755

*पानी टंकी के पास तीन आरोपियों ने राजू लाल उर्फ रौशन निवासी ग्राम पंचायत टेमर थाना सक्ती के ऊपर लाठी- डंडे से प्राणघातक हमलाके

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति:-घटना का विस्तृत विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.23 को सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पानी टंकी के पास तीन आरोपियों ने राजू लाल उर्फ रौशन निवासी ग्राम पंचायत टेमर थाना सक्ती के ऊपर लाठी- डंडे से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पंहुचाएँ है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे को अवगत कराने पर, उन्होंने तत्काल घायल का ईलाज कराने एवम आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी सक्ति को दिए। एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण में सक्ति पुलिस की टीम ने

इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी राहुल लाल यादव (20) निवासी ग्राम पंचायत नंदेली को गिरफ्तार कर लिया, जिसे रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जँहा से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।मामले के दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पता तलाश की जा रही है।

इस मामले में पहले धारा 323 , 294 , 506 , 34 के तहत अपराध कायम किया गया था जिसमे धारा बढ़ाते हुए IPC की धारा 307 जोड़ी गई है।

*धान उपार्जन केंद्र अड़भार में 40 किलोग्राम से बढ़कर 41,500 लेने का पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने लगाए आरोप ,कलेक्टर शक्ति एवं तहसीलदार को ज्ञापन*

0

धान ख़रीदी केन्द्र अड़भार प.क.1633 मे धान ख़रीदी प्रभारी के द्वारा प्रत्येक किसान से अधिक मात्रा मे धान लेने की शिकायत किसानों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर से की |


 ब्यूरो रिपोर्ट सक्ति जिला के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र नगर पंचायत अड़भार के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारी भानु गबेल के ऊपर में आरोप लगाया है कि सरकार की तय किए हुए नियम से हटकर 40 किलो ग्राम से बढ़कर के 41 किलो 500 ग्राम धान का वजन लिए जा रहे हैं पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने बताया कि व्यापारीयो की धान को डायरेक्ट मंडी में बिना तौले किए

रखवा रहा है पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने बताया कि जब मैं नियम से अधिक तौलने पर भानु गबेल के विरोध करने किया तो भानू गबेल के द्वारा बोला गया कि आपको लास्ट में 5 से 7 कट्टा दिया जाएगा करके तब पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सभी के धान को नियम के अनुसार तौल करने के लिए बोला पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि मेरे धान 14 डिग्री में है फिर भी डेढ़ किलोग्राम नियम से ज्यादा लिए जा रहे हैं जो नियम के विरोध है कार्तिक रात्रे ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों को करने की बात कही है आप सभी को बता दें कि पूर्व में भी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी भानू गबेल के द्वारा बुन्देली में भी वजन से ज्यादा तौल करते हुए पकड़ा गया था तब

मालखरौदा तहसीलदार राहुल पांडे के द्वारा कार्यवाही किया गया था अगर ऐसे कर्मचारियों का हौसला बुलंद रहा तो फिर किसान की साल भर की खेती की कमाई को डाका डाल करके अपने जेब भरने में लगे हुए हैं ऐसे कर्मचारियों को ऊपर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए अब देखने वाली बात होगी समाचार चलने के बाद में क्या कार्यवाही होती है l

*सिविल लाइन पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वाले के विरुद्ध की गई छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही।*

0

*सिविल लाइन पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वाले के विरुद्ध की गई छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही।*

*आरोपी प्रेमलाल छात्रे के विरुद्ध पूर्व में सट्टा पट्टी के ही कुल 12 प्रकरण है दर्ज।*

*आरोपी के कब्जे से तीन नग कोरे कागज में लिखा सट्टा पट्टी पचीं, नगदी रकम 1995 रूपये, एवम एक नग डाटपेन किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी – प्रेम लाल छात्रे पिता कार्तिक राम उम्र 40 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर*।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनांक 27/12/2023 को मुखबीर से थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला कि एक व्यक्ति देवकीनंदन चौक के पास रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है, उक्त सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए, उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवम श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दीवान के साथ आरक्षक देवेन्द्र दुबे, एवं राजेश नांरग को उक्त सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु भेजा गया, जहां पर एक व्यक्ति सटटा पट्टी लिखते मिला जिसे घेराबंदी कर पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेम लाल छात्रे पिता कार्तिक राम उम्र 40 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का होना बताया तथा पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया, जिसके कब्जे से तीन नग कोरे कागज में सट्टा पट्टी लिखा पचीं, नगदी रकम 1995 रूपये, एक नग डाटपेन मिला जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी प्रेम लाल छात्रे के विरुद्ध धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेधj अधिनियम 2022 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*सिविल लाइन पुलिस द्वारा 52 परी से प्रेम रखने वाले 02 अलग अलग प्रकरणों में कुल 06 जुआडियों के विरुद्ध की गई छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही।*

0

*जुआड़ियों द्वारा 52 परी से लगा रहे थे रुपए पैसों का हरजीत का दांव।*

*दोनों प्रकरणों में जुआड़ियों के कब्जे से कुल 2100 रुपए नगद, 52 पत्ती तास एवम प्लास्टिक बोरी किया गया जप्त।*

*नाम जुआड़ी -*
*01. इतवारी बंदे पिता खुराक बंदे उम्र 30 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापाड़ा थाना सिविल लाइन बिलासपुर*

*02. रिख राम बंजारे पिता भागबली बंजारे उम्र 46 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिवान जिला बिलासपुर*

*03. पर्सन दिवाकर पिता गेंदूलाल उम्र 28 साल निवासी मिनीमाता नगर तालापारा बिलासपुर*

*04. दिनेश दिवाकर पिता गेंद लाल दिवाकर उम्र 37 वर्ष निवासी मिनी बस्ती तालापारा बिलासपुर*

*05. राजीव बंजारे पिता शंकर बंजारे उम्र 45 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापारा बिलासपुर*

*06. राज चतुर्वेदी पिता स्वर्गीय ईश्वरीय चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष निवासी तालापारा जय स्तंभ चौक के पास बिलासपुर*

*******

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनांक 27/12/2023 को मुखबीर से थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत तालापारा के 02 अलग अलग स्थानों में जुआडियो द्वारा जुआ का फड़ लगा कर रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए, उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवम श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी

सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा प्रधान आरक्षक हरप्रसाद डहरिया के साथ आरक्षक देवेन्द्र दुबे, राजेश नांरग, पुन्नी खांडे, सोनूपाल एवं थाना पेट्रोलिंग स्टाफ को उक्त सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु भेजा गया, जहां पर 02 अलग अलग स्थानों में जुआ खेलते कुल 06 जुआड़ी मिले जिनको घेराबंदी कर पकडे दोनों प्रकरणों में जुआड़ियो के कब्जे से कुल 2100 रुपए नगद 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक बोरी मिला जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जुआड़ियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

*साइबर अवेयरनेस : एनसीसी कैडेट्स को साइबर सेल की टीम ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी*….

0

*साइबर अवेयरनेस : एनसीसी कैडेट्स को साइबर सेल की टीम ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी*….

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी के मार्गदर्शन पर समय-समय पर सायबर सेल की टीम द्वारा छात्रों एवं आमजनों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने का कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 26.12.2023 को शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय हॉस्टल के एनसीसी कैंप में शामिल होने

वाले लगभग 400 कैडेट्स सैनिक एवं आर्मी स्टाफ़ के लिये साइबर सेल की टीम द्वारा “साइबर अवेयरनेस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे साइबर बुलिंग साइबर स्टॉकिंग साइबर फिसिंग डार्क वेब आनलाइन फ्राड फेसबुक इंस्टाग्राम एवं व्हाट्स अप से संबंधित जानकारी दिया गया I

*कटघोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही 10 लीटर महुआ शराब के साथ 01 महिला अरोपिया गिरफ्तार।*

0

*कटघोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही 10 लीटर महुआ शराब के साथ 01 महिला अरोपिया गिरफ्तार।*

*आरोपिया-*
01.शंकुन्तला बाई केंवट पति गोपाल कॅवट उम्र 39 साल साकिन छुरीकला बिंझवार
मोहल्ला थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0
*अप. क्रमांक – 532/ 2022 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे), के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रोक लगाने के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा (रापुसे), अनुविभागीय अधिकारी महोदय कटघोरा पंकज ठाकुर (रापुसे), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा तेज कुमार यादव के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस को ग्राम छुरी में अवैध महुआ शराब बिक्री की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर ग्राम छुरी में कटघोरा

पुलिस के द्वारा कार्यवाही के दौरान शंकुन्तला बाई केंवट पति गोपाल केंवट उम्र 39 साल साकिन छुरीकला बिंझवार मोहल्ला थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0 के कब्जे से अवैध महुआ शराब बिकी करते उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000 रूपये, बिक्री रकम 200 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपिया का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से आरोपीयां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि कुवर साय पैकरा, आरक्षक महेन्द्र चंन्द्रा, मनीष साहू, महिला आरक्षक अनिता जगत का सराहनीय योगदान रहा।

*सक्ती जिला के सक्ती टुंड्री मार्ग अड़भार बस स्टैंड मे बड़ा हादसा कई वाहन एक साथ टकराए*

0

 

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….

सक्ती जिला के अड़भार बस स्टैंड सक्ती टुंड्री मार्ग में बुधवार रात्रि के 12-01 बजे के बिच हुए सड़क हादसे मे 3 ट्रक और 1 मोटरसाइकिल को भारी नुक्सान हुआ है अच्छी खबर ये है की इस हादसे में किसी भी व्यक्ती को कोई भारी नुक्सान नहीं हुआ है खड़े ट्रक में बैठे ड्राइवर और 1 व्यक्ति को कुछ मामुली चोट आई है ।

 

हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रक की टक्कर के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक बेकाबू ट्रक वाहन का नंबर CG10 BN2236 है जो की खड़े हुए 2 ट्रक एवं 1 मोटरसाइकिल को घसीटते हुई ले गई जिससे सामने खड़े मोटरसाइकिल और ट्रक के परखच्चे उड़ गए|
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया | अज्ञात चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है

*स.जतिंदर सिंह उपवेजा बने गुरुद्वारा गुरु सिंध सभा के प्रधान तो सचिव रितेश सलूजा को बनाया गया वही मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आकाश मोंटी सलूजा को मिली…*

0

आकाश (मोंटी) सलूजा मुंगेली,लोरमी:- गुरुसिंघ सभा लोरमी में लोरमी सिख समाज की बैठक आयोजित की गयी बैठक में नयी कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें सर्व सहमति से सरदार जतिंदर सिंह उपवेजा सोनू को अध्यक्ष चुना गया वहीं उपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा, अमित सलूजा, सचिव रितेश सलूजा, कोषाध्यक्ष जतिन सलूजा, सह सचिव सरनजीत सिंह छाबड़ा एवं विकास सलूजा वही मीडिया प्रभारी आकाश मोंटी सलूजा एवं देवेंद्र पाल सिंह उपवेजा को बनाया गया,स्टोर कीपर की जिम्मेदारी पवन सलूजा एवं गुरभेज सिंह सलूजा को दी गयी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मंजीत सलूजा के 18 वर्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल में गुरुद्वारा में कराए कार्यों की चर्चा की। साथी उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बात कर सभी ने उनकी तारीफ की। वही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिंदर सिंह उपवेजा ने कहा कि उन्हें जो मुख्य सेवादारी का जो अवसर साध संगत द्वारा दिया गया है वो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं गुरु घर की निःस्वार्थ सेवा कर अपेछाओं पर खरा उतरूंगा ।इस मौके मंजीत सलूजा शैलेंद्र सलूजा अनिल सलूजा गुरमीत सलूजा निर्मल छाबड़ा हरजिंदर छाबड़ा देवेंद्र सलूजा अशोक सलूजा बलवंत सलूजा मनप्रीत सलूजा बंटी छाबड़ा अंकुर छाबड़ा राजेंद्र सलूजा रंजीत सलूजा गुरविंदर छाबड़ा मनजीत उपवेजा रानू सनी राहुल साहनी अमन सलूजा आशुतोष सलूजा नवीन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा राजवीर बग्गा सागर सलूजा एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

*थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) सुरेश सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा जिला बिलासपुर*

*(02) धीरज सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कोटमीसोनर थाना अकलतरा*

*(03) आदित्य कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर*

*आरोपियों के कब्जे से जुमला बरामद नगदी 3000/रू, 52 पत्ती तास एवम घटना स्थल से 09 नग मोटर साइकिल बरामद किया गया है*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:दिनांक24.12.2023 को थाना अकलतरा/ सायबर टीम पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चगोरी में रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया कि *आरोपी* सुरेश सिदार निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा, धीरज सिंह निवासी कोटमीसोनर, आदित्य कुर्रे निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 3000/रू एवं 52 पत्ती तास एवम घटना से 09 मोटर साइकिल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 649/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम जांजगीर एवं निरीक्षक टी.एस.पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर. संतोष यादव, आरक्षक शशीकांत, शेषनारायण, राजेन्द्र कहरा, राजेश कश्यप, विनोद राठौड़, महिला आर. रश्मि भदोरिया का सराहनीय योगदान रहा।

*50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री के लिए मोटर सायकल में परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी सनत सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम भैंसौ थाना पामगढ़, हाल मुकाम ग्राम भैंसदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 25.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सुकली के मेन रोड से सनत सिंह द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल बजाज CT-100 में जांजगीर की तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे 10-10 लीटर के पांच जरकिन में कच्ची महुआ शराब 50 लीटर बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 896/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 25.12.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर जूडिशल रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना जांजगीर के सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा आशुतोष कर्ष, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।