Home Blog Page 754

*चोरी के फरार 01आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

> चोरी सम्पत्ति की ब्रिकी रकम 1000/- नगदी बरामद किया गया

फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा
गया ।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी दिलीप कुमार पाल पिता अर्जुन पाल उम्र 31 साल साकिन पेन्डीडीह थाना हिर्री का रिपोर्ट दर्ज कराये की दिनाकं 30.10.2023 के रात्रि करीबन 04.30 बजे दरवाजा खोलकर घर में बधे 03 नग भेडा एवं 12 नग भेडी को को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पता साजी किया जा रहा था जो मुखबिर सुचना मिला की ग्राम चिल्हाटी के मटन दुकान वाले भेड चोरी कर लाये थे उक्त सुचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री कृष्णकुमार पटेल को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारीयो से प्राप्त दिशा निर्देशो पर थाना हिरीं पुलिस द्वारा मुखबीर सुचना पर से पूर्व में साबीर खान चिल्हाटी मोपका एवं मनीष पटेल तालापारा को तबल कर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 30.10.2023 को अपने अन्य साथियो सोहेल खान, सोनू देवागन, वाहिद खान, रईस खान, करन रात्रे के साथ मनीष पटेल के कार एक्स.यू.डी. कमांक सी.जी.10 एन. 7266 एवं करन रात्रे के अर्टिका कार कमाक सी.जी.04 के. 0011 पर ग्राम पेंड्रीडीह से भेड भेडी चोरी कर ले जाकर मटन बेचने वालो के पास बिक्री करना बताये थे। प्रकरण की फरार आरोपी करन रात्रे की पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 29.12.2023 को मुखबीर सूचना पर फरार आरोपी करन रात्रे पिता दीपक रात्रे उम्र 35 साल साकिन कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर को गिरप्तार किया गया जाकर घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार कमाक सी.जी.04 के. 0011 एवं भेड भेडी बिक्री का बटवारे में से कुछ पैसे खा पीकर खर्च करने पश्चात बचा हुआ शेष 1000/- रुपय नगदी को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

आरोपी -01 करन रात्रे पिता दीपक रात्रे उम्र 35 साल साकिन कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

*निगरानी गुन्डा बदमाशों को तलब कर नए साल में शांति बनाए रखने की समझाइस*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना सरकंडा क्षेत्र के निगरानी गुन्डा बदमाशों को तलब कर नए साल में शांति बनाए रखने की समझाइस दिया गया तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

*लोरमी मोबाइल विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने विकास सलूजा…*

0

आकाश (मोंटी)सलूजा:-लोरमी मोबाइल संघ विक्रेता द्वारा अपना नया संगठन बनाया है नए संगठन में अध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास मोबाइल के संचालक विकास सलूजा को दी गई है वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रभान साहू एवं सचिव राजा सलूजा,सहसचिव उमेश पाली, कोषाध्यक्ष उत्तम साहू, व्यवस्था मंत्री भानु साहू,संगठन मंत्री पूर्णानंद कश्यप, सूचना मंत्री संदीप साहू, को बनाया गया है वही हर महिने की अंतिम शनिवार को मोबाइल दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है तो नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने इस जिम्मेदारी के लिए पूरे मोबाइल संघ का आभार व्यक्त किया एवं मोबाइल संघ की एकता और विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध रहूंगा।

*आज दिनांक को लोरमी के के सभी ऑटो पार्ट्स व्यापारी भाई एवं मोटरसाइकिल मिस्त्री का, बैठक, मानस मंच में संपन्न हुआ*

0

आज दिनांक को लोरमी के के सभी ऑटो पार्ट्स व्यापारी भाई एवं मोटरसाइकिल मिस्त्री का,
बैठक, मानस मंच में संपन्न हुआ,


लोरमी:-1 जनवरी 2024 से महीने के 1 तारीख को अपना प्रतिष्ठान बंद रखने हेतु निर्णय लिया गया,
और भी अन्य बात जैसे यूनियन का गठन एवं रेट निर्धारण के विषय में भी चर्चा की गई,
इस अब हर महीने 1 तारीख को लोरमी के सभी ऑटो पार्ट्स मिस्त्री भाई लोगों का दुकान प्रतिष्ठान बंद रहेगा
🙏🙏🙏🙏🙏

*बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा जुआ सट्टा रोकने विशेष अभियान*

0

🔹 ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में कई जा रही ताबडतोड़ कार्यवाहियां

🔹 पिछले 24 घण्टे में जुआ के 8 एवं सट्टा के 7 कुल 15 प्रकरणों में कुल 17125 रुपए हुए जब्त

🔹 कुल 35 व्यक्तियों की हुई है गिरफ्तारी

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 27/12/2020 को ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (चकरभाठा) श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (कोटा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थानों में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घण्टे में जिले में जुआ के 8 एवं सट्टा के 7 कुल 15 प्रकरणों में कुल 17125 रुपए जब्त किए गए हैं।

इस कार्यवाही के दौरान जुआ के 8 प्रकरणों में सिरगिट्टी एवं सिविल लाइन में 2-2 प्रकरण तथा सकरी, कोनी, कोटा एवं सरकंडा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 10530 रुपए जब्त हुए हैं। वहीं सट्टा के 7 प्रकरणों में कोतवाली और सरकंडा में 2-2 प्रकरण तथा तोरवा, सिविल लाइन एवं बिल्हा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 6595 रुपए जब्त किए गए हैं। इन सभी 15 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है, तथा इन 15 प्रकरणों में कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अतिशीघ्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*बिलासपुर पुलिस की तत्परता से 02 नाबालिक लड़कियों को हैदराबाद और नागपुर से किया गया बरामद*

0

🔶 *बालिकाओं को किया गया परिजनों के सुपुर्द*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-“जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। इसी तारतम्य में 6 माह से लापता बालिका को किया गया हैदराबाद से बरामद और एक लापता बालिका को किया गया नागपुर से बरामद।

*अपराध क्रमांक 273/23 धारा 363 भा.द.वी.*

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निवासी ग्राम राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10.06.2022 को इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 आईपीसी कायम का विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान नाबालिक बालिका के नागपुर में होने की सूचना मिली , तत्परता पूर्वक तत्काल नागपुर टीम भेजी गई जहां बालिका को को बरामद किया गया जो पूछताछ करने पर बालिका द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी करने घर से बिना बताए बाहर चली गई थी। बालिका को विधिवत उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। संम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ठाकुर गौरव सिंह, सउनि राज सिंह, महिला आरक्षक विभा सिंह का योगदान रहा।

*अपराध क्रमांक 281/23 धारा 363 भा.द.वी.*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनॉक 05.06.23 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी बेटी दिनाँक 04.06.23 के दरमियानी रात में घर में खाना खाकर सोई सोई थी। कि सुबह देखने पर घर में नहीं थी जिसे आसपास रिश्तेदारों के घर पता तलाश करने पर कोई पता नही चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जॉच पता तलाश विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर एवम तकनीकी सूत्रों से बालिका के हैदराबाद में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तत्काल मंदिना गुढा हैदराबाद रवाना होकर गुम बालिका को मंदिना गुढा हैदराबाद से रिकवर किया गया। उसके द्वारा कमाने खाने घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घर से बिना बताये चले जाना बताया गया जिसे दस्तायाब कर सकुशल चौकी लाया गया। गुम बालिका को परिजनो को सुपुर्द किया गया। संम्पुर्ण कार्यवाही में सउनि हेमन्त सिंह, सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर. रविद्र कुमार मिश्रा, आर. 1159 देवनारायण, 194 बोधेश कश्यप शामिल थे।

*बिलासपुर ज़िले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रही पैदल पेट्रोलिंग*

0

🔶 *’विजिबल पुलिसिंग‘ की ओर बिलासपुर पुलिस की पहल*

🔶 *यातायात व्यवस्था सुधारने, अपराध रोकथाम एवं असामाजिक तत्त्वों पर अंकुश लगाने के लिए की गई पैदल पेट्रोलिंग*

🔶 *MV Act एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाटा श्री कृष्णा पटेल, एसडीओपी उदयन बेहार, एसडीओपी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है । पेट्रोलिंग का उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुधारना, अपराध रोकथाम एवं असामाजिक तत्त्वों पर अंकुश लगाना है। पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों का

उल्लंघन करने वालों पर MV Act के तहत कार्यवाही की जा रही है। रोड किनारे या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण ’विजिबल पुलिसिंग‘ की ओर बिलासपुर पुलिस की पहल है। इससे पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित हो रहा है।

*नाबालिक लड़की को जबरदस्ती ले जाकर अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

नाबालिक लड़की को जबरदस्ती ले जाकर अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी – मोमिंद शा फकीर उर्फ गोपाल पिता शिवप्रसाद खड़िया उम्र 24 वर्ष निवासी बाँस उरकुली थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हा.मु.-डिपरापारा बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 27/12/2023 को ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही है, अपना नाम पता नहीं बता पा रही है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम पोंड़ी जाकर नाबालिक बच्ची को थाना लाकर परिजनों के बारे में पुछताछ कर परिजनों को थाना तलब किया गया। परिजनों के थाना आने पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पुछताछ किया गया, जो नाबालिक लड़की द्वारा बताई कि यह दिनांक 26/12/2023 को ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जो ट्रेन में ही एक आदमी इसे अकेली देखकर अपने घर ले गया और इसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया है।

नाबालिक बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 853/2023 धारा 363,377 भादवि, 04 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) के द्वारा आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी के निर्देष देने पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतू टीम गठित कर बल रवाना किया गया, जो ग्राम पोंड़ी -खैरा के लोगों द्वारा उक्त नाबालिक बच्ची को सुबह एक फकीर के साथ घुमते देखना बताये जिस पर उक्त फकीर का आसपास पता तलाश किये जो ग्राम बेलगहना का होना पता चला जिस पर त्वरित टीम रवाना किया गया जो आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया। उक्त आरोपी अपना नाम मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया निवासी डिपरापारा बेलगहना का बताया तथा दिनाँक 26/12/2023 को बिलासपुर से बेलगहना आते समय ट्रेन में उक्त नाबालिक बच्ची को अकेले देखकर अपने घर बेलगहना ले जाना बताया। रात भर उसे अपने घर में परिवार के साथ रखा, दुसरे दिन भीख माँगने बच्ची को साथ लेकर ग्राम खैरा गया वहाँ से पैदल ग्राम पोंड़ी जाना तथा पास के जंगल में सुनसान जगह पाकर लड़की के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर लड़की को छोड़कर भाग जाना बताया। विवेचना दौरान आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनाँक 28/12/2023 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्रशिक्षु. डी.एस.पी रोशन आहुजा, उपनिरी. कमलेश बंजारे, आरक्षक बसंत मानिकपुरी, रोशन पटेल, कीर्ति पैकरा का विषेश योगदान रहा।

*लगाए ठुमके, वीडियो देख फैंस ने कहा ब्यूटीफुल*

0

Sofiya Ansari sexy Video : सोफिया जब भी अपनी फोटो या वीडियो शेयर करती है तो सोशल मीडिया पर व्यूज औऱ कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोफिया अंसारी साड़ी पहनकर एक गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रही है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ब्यूटीफुल कमेंट कर रहे हैं।

*पति की आंख डैमेज कर फुर्र हुई पत्नी,चाय विवाद*

0

यूपी। बागपत में एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर गुस्से में आई पत्नी ने पति की आंख में कैंची घौंप दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पत्नी घर से फरार हो गई। युवक को सीएचसी से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर की बड़ौली रोड़ निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछलें डेढ़ साल से पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

बुधवार को युवक ने पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे के अंदर चली गई। थोडी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में कैंची घौंप दी। इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही युवक की पत्नी घर से  फरार हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति व पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है, तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी, फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।