Home Blog Page 753

*अलग अलग जगहो अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 अरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*अलग अलग जगहो अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 अरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपीगण*

*(01) अनिल सिंह उर्फ सोनू चौहान उम्र 33 साल निवासी सेमरिया थाना पामगढ़*

*(02) लीलाराम सूर्यवंशी उम्र 38 साल निवासी मेऊभांठा थाना पामगढ़*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब*

*(01) 35 पाव देशी प्लेन शराब किमती 6,300 / रूपया*

*(02) 08 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 800 / रूपया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-दिनांक 29.12.2023 को थाना पामगढ़ पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया एवं मेऊभांठा में अवैध शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी अनिल सिंह उर्फ सोनू चौहान निवासी सेमरिया के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब को बरामद किया जाकर थाना पामगढ़ में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 545/2023 एवं आरोपी लीलाराम सूर्यवंशी निवासी मेऊभांठा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 544/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 29.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कारवाही में उपनिरी राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

*एजुकेशन ट्रिप पर प्रिंसिपल हो गई बेकाबू और 10वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ…*

0

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब क्या चीज वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दिखाने वाली खबरे कितनी सच होती है ये भी किसी को पता नहीं है।

वीडियो या फिर फोटो सोशल मीडिया पर जब वायरल होती है तो लोग उसे बार-बार देखने लगते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर कोई वीडियो या फिर फोटो पोस्ट कर देते हैं और रातों-रात स्टार बन जाते हैं।

आज हम आपके सामने एक और ताजा फोटोशूट लेकर आये हैं। ये फोटोशूट इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है एक एक टीचर और स्टूडेंट के बीच इश्क का हैं।

वायरल फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन हुई है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इन तस्वीरों पर लोग काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ये मामला कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के मुरुगमल्ला गांव का बताया जा रहा है। प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया।

 

प्रिंसिपल और स्टूडेंट का रोमांटिक फोटोशूट

स्थानीय मीडिया के अनुसार आरोपी का नाम पुष्पलता आर है, जो मुरुगमल्ला ग्राम सरकारी हाई स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उसने स्टूडेंट के साथ उन्होंने रोमांटिक फोटोशूट कराया है वो दसवीं में पढ़ता है। मामला एजुकेशनल ट्रिप के दौरान बताया जा रहा है और इसी दौरान दोनों ने इस फोटोशूट को कराया है। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था लेकिन सोशल मीडिया इनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में आप देख सकतेक हैं कि स्टूडेंट अपनी प्रिंसिपल को गले लगाते, उन्हें किस करते हुए दिखाई दे रहा है, वहीं एक दूसरी तस्वीर में प्रिंसिपल को गोद में उठाए है, इसके साथ ही कभी उनकी साड़ी का पल्लू खींचते हुए भी फोटो खिंचवाई गई है। बताया जा रहा है किसी छात्र पूरी तस्वीर अपने कैम�

*जिला बिलासपुर आटो चालक शंकर शास्त्री की हत्या की गुत्थी 36 घंटे में सुलझी**

0

*जिला बिलासपुर आटो चालक शंकर शास्त्री की हत्या की गुत्थी 36 घंटे में सुलझी**

👉 *आरोपी (आटो चालक) शंकर शास्त्री उम्र 36 वर्ष निवासी साकिन नवापारा गणेश नगर सिरगिट्टी हाल मुकाम ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)**

*👉मृतक चुरामन साव उम्र 37 साल निवासी बोकारो झारखण्ड*

👉 *आटो चालक शंकर शास्त्री स्वंय ही चुरामन साव निवासी बोकारो झारखण्ड की हत्या कर छिपाने हेतु अपनी हत्या की रची* *साजिश**

*👉 मृतक का चेहरा की पहचान नही हो सके, जिस कारण से आरोपी द्वारा मृतक के सिर को पत्थर से कुचला*

*👉 परिजनों ने भी शिनाख्ती में खाया धोखा*

*👉मृतक चुरामन साव बिलासपुर से उरगा जिला कोरबा जाने के लिये किराये पर किया था आटो*

👉 *आटो चालक ही निकला हत्यारा**

👉 *पंतोरा में गुचगुलिया नाला के पास चुरामन साव के सिर में पत्थर से मारकर मृतक के पहने कपड़े के साथ अपने कपड़े की अदला – बदली*
👉 *अपना मोबाइल छोड़ दिया मृतक के पास और ले गया मृतक का मोबाइल*
👉 *होटल ज्योति जिला कोरबा में चुरामन साव के नाम से रुका ऑटो चालक लिखाया अपना ही मोबाइल नंबर*
👉 *पहचान ना हो सके इसलिए मुड़वाया अपना सिर*
*👉 *आरोपी के पास से स्वयं का आधार कार्ड,मृतक का आधार कार्ड, मृतक के 02 नग मोबाइल,₹ 1380 नगद,घटना के समय पहने कपड़े, बैग, एवं बैग में अन्य कपड़े जप्त*
👉 *अपनी पहचान छुपाकर मृतक चूरामन साव के नाम से प्रदेश से बाहर जीना चाहता था जिंदगी*
👉 *मृतक चुरामन साव के परिजनों से वीडियो कॉल के दौरान बातचीत में असली पहचान हुई उजागर*
👉 *भाटापारा में दफनाए चूरामन साव के शव को कार्यपालिक दंडाधिकारी से अनुमति लेकर उत्खनन की कार्यवाही की जावेगी तथा* *डीएनए टेस्ट भी कराया जावेगा*
👉 *ऑटो चालक की कराई गई उसके परिजन तथा अन्य लोगों से शिनाक्तगी परेड*
👉 *आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 201,419 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर**

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है*:- कि शंकर शास्त्री उम्र 36 वर्ष निवासी दोमोहानी गांव ढेका बिलासपुर जो कि बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के गेट नंबर 03 से सवारी लेकर जिले के विभिन्न जगहो पर छोड़ता था जिसका दिनांक 25-26.12.2023 दरमियानी रात चौकी पंतोरा गुचगुलिया नाला के पास रोड में सिर को पत्थर से कुचलकर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई तथा आटो को पल्टाकर दुर्घटना का रूप दिया गया कि रिपोर्ट पर चौकी पंतोरा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर अपराध कमांक 420/23 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया

दौरान विवेचना आटो चालक द्वारा दिनांक 25.12.23 कि रात्रि 19:35 बजे बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से एक यात्री को लेकर जाता शीशी टीवी फुटेज में दिखाई दिया जिसका बिलासपुर शहर के जगहो में लगे शीशी टीवी फुटेज को देखने पर आटो चालक बाप जी पार्क के एसबीआई एटीएम में पैसे निकालते हुए

बजे वसुंधरा नगर महाराणा प्रताप चौक स्थित शासकीय शराब दुकान में 20:14:58 बजे शराब लेता दिखाई दिया इसके बाद महिमा कॉम्प्लेक्श व्यापार बिहार रोड में 20:22:00 बजे , बाराखोली चौक20:28 :00बजे,तोरवा थाना चौक मे 20:35:54 बजे , मोपका सीपत मे 21:23:00 बजे , कुली मे 21:48:00 बजे , बलौदा से 22:02:00 बजे अंततः खिसोरा शीशी फुटेज

में22:26:00 बजे दिखाई दिया तथा यात्री द्वारा अपने फोन पे से आटो चालक शंकर शास्त्री के फोन पे में रु 210/- ट्रांसफर किया गया जिस नंबर से ट्रांसफर किया गया था उसकी जानकारी फोन पे से जानकारी लेने पर मोबाईल धारक चुरामन साव पिता स्व. श्यामलाल साव निवासी गुंजरडीह थाना नावाडीह जिला बोकारो (झारखण्ड) से ट्रांसफर होना ज्ञात हुआ जिसका तकनीकी द्वारा कोरबा में होना पता चलने पर तत्काल जिला साइबर टीम को कोरबा रवाना किया गया कोरबा पुलिस कि सहायता से कोरबा जिले में पतासाजी पर पुराना बस स्टैण्ड स्थित ज्योति लॉज में रूकना ज्ञात होने पर ज्योति लॉज में पूछने पर दिनांक 27.12.2023 की सुबह 10:00 बजे चेकआउट होना बताया रजिस्टर चेक करने पर चुरामन साव अपने पता के अलावा मोबाईल में शंकर शास्त्री का मोबाईल नंबर लेख मिला उपरोक्त

व्यक्ति का मोबाईल नंबर लगातार बंद होने से प्रबल संदेही होने की आशंका पर तेजी से पतासाजी किया गया जो दिनांक 28.12.23 को कोरबा रेल्वे स्टेशन में मिला जिससे गहन पूछताछ करने पर स्वंय( ऑटो चालक) शंकर शास्त्री पिता स्व. जगजीवन शास्त्री उम्र 36 वर्ष निवासी साकिन नवापारा गणेश नगर सिरगिट्टी हाल मुकाम ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) का होना बताया जिससे पूछताछ पर उसने बताया कि मृतक चूरामन साव से उसका मोबाइल ₹3500 में खरीदा था, पैसे एसबीआई एटीएम से निकाल कर दिया था उसके लिए शराब भट्टी से शराब तथा चकना दुकान से ₹210 का चकना लाया था जिस हेतु ₹210 उसने उसे फोन पर किया था, फिर महिमा कॉम्प्लेक्स होते हुये तोरवा थाना चौक से निकल कर मोपका, सीपत, कुली से बलौदा होते हुये लगभग 10:30 बजे खिसोरा गांव से थोड़ी ही दूर मे इसका आटो भुक-भूक करके रूक गया उतर कर चेक

किया उसी समय सामने तरफ से तीन सवारी बैठे पास से मोटर सायकल गुजरा तो मोटरसाइकिल को रोकवाया और आटो को बनाने के लिये मिस्त्री पूछा तब वे लोग बोले रात हो गया है मिस्त्री कल मिलेगा आगे मत जाओ आगे जंगल है यही गांव में रूक जाओं बोलकर वे लोग चले गये तब आटो को पंप मारा और पुनः चालू किया तो आटो चालू हो गया आगे रास्ते में बढ़ा लगभग डेढ़ कि.मी. चलने के बाद आटो फिर से बंद हो गया तब आटो में बैठे व्यक्ति को जो कि सो गया था नीचे उतरने को बोला वह गहरी नींद में था उसका पैर पकड़कर गुस्से से जोर से खीचा वह सोये स्थिति में सीधे नीचे रोड पर गिर गया तथा उसके सिर से खून बहने लगा जिसे

देखकर इसे लगा कि वह व्यक्ति मर गया तब उसकी टी-शर्ट, और उसका पेंट को निकालकर अपना पहना हुआ टी शर्ट व अपना लोवर निकालकर उसको पहना दिया तथा अपने जूते निकालकर आटो में डाल दिया और आटो को पल्टा दिया तथा उसके पहने टी शर्ट व उसके बैग में रखे एक काले रंग का फुलपेंट को पहन लिया फिर वहीं रोड के किनारे पड़े एक बड़े से पत्थर से उसके सिर में दो बार पटक कर उसके चेहरे को कुचल कर उसकी हत्या कर दिया ताकि उसको कोई पहचान न सके और वहीं पर एक पाव देशी प्लेन शराब को पीया और शीशी को वहीं पर छोड़ दिया और अपना मोबाईल उसके शरीर के पास रख दिया ताकि लोग यह समझ की ऑटो चालक शंकर शास्त्री का एक्सीडेंट हो गया है, और वह खत्म हो गया है, ऑटो चालक स्वयं जंगल के रास्ते पंतोरा चौकी के पीछे से रोड में आ गया और रोड में चलने वाले ट्रक को हाथ दिया और उसमें बैठकर कोरबा चला गया तथा कोरबा में पुराना बस स्टैण्ड के पास एक पीपल पेड़ के नीचे सुबह 09:00 बजे तक बैठा रहा फिर अपना पहचान छुपाने के लिये वहीं पास के सेलून में जाकर अपना सिर मुंडन करा लिया फिर ज्योति लॉज में एक रूम किराये में लिया जिसमें अपना नाम बैग से आधार कार्ड निकालकर चुरामन साव पिता स्व. श्यामलाल साव ग्राम बुँगा, ग्राम पोस्ट गुजरडीह थाना नवाडीह बोकारो लिखा होटल वाले ने मोबाईल नंबर पूछा तो अपना मोबाईल नंबर लिखाया दिनभर रूम में पड़े रहने के बाद शाम को बाहर निकलकर चाय पिया और लॉज वापस आकर रात्रि में लॉज के कमरे में सो गया। दिनांक 27.12.2023 कि सुबह लगभग 10:00 बजे रूम छोड़कर चुरामन साव जिसको दिनांक 25.12. 23 कि रात्रि लगभग 11:00 बजे हत्या कर उसका बैग में रखे समान लेकर आ गया था बैग को लेकर कोरबा में ही घूमता रहा जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुये आरोपी शंकर शास्त्री उम्र 36 वर्ष निवासी साकिन नवापारा गणेश नगर सिरगिट्टी हाल मुकाम ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) का होना बताया जिससे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन दर्ज कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। चुरामन साव की शव जिसे शंकर शास्त्री का शव होने से भाटापारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में दफनाया गया है जिसे उसके परिजनो से शिनाख्दगी बाद विधिवत् कार्यवाही की जावेगी।

*आरोपी शंकर शास्त्री से उसके स्वयं का आधार कार्ड,मृतक का आधार कार्ड,₹1380 नगद मृतक के दो नग मोबाइल एवं उसकी सिम, घटना के समय पहने कपड़े, एक बैग जिसमें अन्य कपड़े तथा सामग्री**

*चौकी पंतोरा थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 420/ 2023 धारा 302, 201, 419 भा.दं.वि. कायम कर की जा रही है विवेचना**

*उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल के निरीक्षण प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, सउनि. मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. विवेक सिंह, राजकुमार चंन्द्रा, बलवीर सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, चौकी प्रभारी पंतोरा दिलीप सिंह, आरक्षक शहबाज खान, नंद कुमार पटेल, कोरबा सायबर सेल के उप निरी. नवीन पटेल, सउनि. अजय सोनवानी, आरक्षक रवि चौबे, चन्द्रकांत गुप्ता का विशेष योगदान रहा।**

*लोहारा में लगेगा आस्था का कुम्भ, पंच कुण्डीय यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन व ध्वज स्थापित*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला स.लोहारा स्थित बांधाटोला रोड पर इन दिनों आस्था का केंद्र तैयार किया जा रहा है जहां क्षेत्रवासी भारी संख्या में पहुंच के तैयारी में जुटे हुए हैं दरअसल लोहारा में पंच कुण्डीय यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं जिसे लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं वही यज्ञ प्रारंभ से पहले कथा स्थल का भूमि पूजन व ध्वज स्थापित हुआ।

ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद के श्रीमुख से कथा का करेंगे श्रवण –

वही आयोजकों ने बताया हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्र में शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर के शिष्य सपाद लक्षेश्वर धाम के प्रमुख ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद के श्रीमुख से कथा श्रवण करने का सौभग्य सभी को मिलने वाला हैं वही उनके सानिध्य में यज्ञ सपन्न होना हैं कबीरधाम जिला के लोहारा में आगामी पौष कृष्ण सप्तमी से अमावस्या तक तदनुसार दिनांक 03 से 11 जनवरी तक पंच कुण्डीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। वैसे तो कबीरधाम के हर गांव के लोग बड़े ही सनातनिय और धार्मिक है वही जब से यहां यज्ञ होना तय हुआ है तभी से आयोजक व स्थानीय लोग जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है कार्यक्रम पूर्व कथा स्थल एवं यज्ञ शाला का भूमिपूजन कर धर्मध्वज लगाया गया हैं वर्तमान में यज्ञ शाला का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं।

बारीकियों से हर तैयारी –

वही आयोजको ने बताया कि हमारे क्षेत्र के साथ पूरे जिले के सनातनियों के लिए बड़े ही हर्ष का विषय हैं 9 दिन तक हमारा क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय होने जा रहा हम लोग दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था कर रहे है जैसे वाहन पार्किंग यज्ञशाला में परिक्रमा कथा स्थल में समुचित बैठने की व्यस्था साथ-साथ भव्य भंडारा का आयोजन भी किया जा रहा हैं जहां हर एक श्रद्धालुओं कथा श्रवण के साथ-साथ भोग भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर सकें।

फुटकर व्यवसाईयों में खुशी ली लहर –

इसके साथ ही फुटकर व्यवसायियो का कहना है कि क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन होने से हम छोटे छोटे दुकानदारों की कमाई हो जाती हैं जैसी पूजा सामग्री दुकान,फल दुकान, मिठाई मिक्चर दुकान बच्चो के खिलौने एवं झूला इत्यादि यह सब आकर्षण के साथ-साथ मेला का अनुभव दिलाता है जहां लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कथा श्रवण के साथ-साथ मेला का भी लुफ्त उठाते हैं।

—————————————-

*लोगों का विश्वास बढ़ा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा – सांसद*

0

0. सांसद संतोष पांडेय ग्राम अमलीडीह व समनापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल।

0. हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड का किया वितरण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- ग्राम अमलीडीह व समनापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन हुआ इस यात्रा में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम स्थल में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न शासकीय विभाग के पंडालों का निरीक्षण किया आवश्यक जानकारी ली हितग्राहियों से मुलाक़ात की सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकली विकसित भारत संकल्प यात्रा को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है गांव-गांव में पहुंच रही मोदी की गारंटी की गाड़ी लोगों का विश्वास बढ़ा रही है हितग्राहीगण केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ ले रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों की चिंता करते हुए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने इस यात्रा में सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने व शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की सांसद ने हितग्राहियों व ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुना सांसद पांडेय ने विभिन्न हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड का वितरण किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष चंदन पटेल, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,अमलीडीह सरपंच यशवंत राजपूत,समनापुर सरपंच, अमलीडीह उपसरपंच जगमोहन पटेल, योगाचार्य लेखूराम पंचगण, कार्यकर्तागण विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

—————————————-

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा की शपथ पर पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अरुण साव तथा विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है जबकि संवैधानिक प्रावधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस पर सवाल उठाए हैं मोहम्मद अकबर ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान यह है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा परंतु किसी राज्य के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है।( प्रतियां संलग्न)
चूंकि अरुण साव तथा विजय शर्मा ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है इसलिए उप मुख्यमंत्री के रूप में इनके द्वारा किया गए कार्य औचित्यहीन है।

—————————————-

*सोसल मिडिया आईटी सेल जिला स्तरीय शंखनाद कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय कवर्धा में संपन्न हुई*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए भाजपा अब अपने सभी विंग को प्रशिक्षित कर जमीन पर सक्रिय करने में लग गई है इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें जिले के सभी मंडलों से सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यशाला में मार्गदर्शन हेतु सांसद संतोष पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सोमेश पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा, वरिष्ठ मार्गदर्शक हरीश लूनिया, राजेंद्र चंद्रवंशी, सोशल मीडिया जिला संयोजक योगेश ठाकरे, आईटी सेल जिला सहसंयोजक सतराम साहू मौजूद रहे सांसद संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज चुनावी युद्ध में सोशल मीडिया हमारी प्रमुख सेना है और इसके सकारात्मक उपयोग से आने वाले वुनाव में 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य जरूर प्राप्त करेंगे सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सोमेश पांडे ने सेल की संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से अपनी बातें रखीं उन्होंने विधानसभा चुनावों में जिले में सोशल मीडिया के बेहद प्रभावी प्रदर्शन पर बधाई भी दी कवर्धा जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने कार्यकर्ताओं से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बन जाने के बाद अब हम कार्यकर्ताओं की भूमिका बदल गौ है इससे पहले हम कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त आंदोलन छेड़े हुए थे वहीं अब हमें अपनी इस सक्रियता को अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में लगाना है वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने भी आपातकाल के समय को याद करते हुए कार्यकर्ताओं के साहस की तारीफ की और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार के दबाव को सहते हुए हिम्मत से लड़ाई लड़ने में सक्षम है इसी के फलस्वरूप विधानसभा चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त हुई है कार्यशाला को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनी राम साहू ने भी संबोधित किया जिला स्तरीय इस कार्यशाला में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ,कार्यलय प्रभारी पन्ना चंद्रवंशी,जिला सह संयोजक दुर्गेश श्रीवास ,लाला कौशिक , अभिषेक शर्मा ,राजेश दिवाकर, केशव जैशवाल,कुलेश्वर मानिकपुरी मूलचंद साहू,राजू साहू,प्रवीण ठाकुर,कार्तिक सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

—————————————-

*कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर में हुआ बड़ा आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागपुर में आयोजित हैं तैयार हम’ महारैली ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए महारैली में लाखों लोगों की उपस्थिति ने आने वाले समय में कांग्रेस की भूमिका को जाहिर कर रही थी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे जिन्होंने जोशीला भाषण देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया कांग्रेस ने रैली में एलान किया कि देश को आजाद करने वाली कांग्रेस पार्टी देश में तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है महंगाई,बेरोजगारी,महिलाओं पर अत्याचार भाईचारा बिगाड़ने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और जीतेगी महारैली में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक उपस्थिति छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों की रही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा.चरणदास महंत,रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक मोहम्मद अकबर रैली में मौजूद रहे रैली में कांग्रेस शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सिद्धू,तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी,कांग्रेस के महामंत्री गण कार्यसमिति के सदस्य गण,अलग अलग राज्यों के वरिष्ठ नेता गण रैली में शामिल हुए कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले,कन्हैया कुमार सहित अन्य का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री मुकुल वासनिक ने किया महाराष्ट्र की उप राजधानी में हुई महारैली में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

—————————————-

*सक्ती बुधवारी के एक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार ओडिसा से पकड़ा गया आरोपी सुज्जू सोहैल खान निवासी कंचनपुर*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….घटना का विस्तृत विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.23 को सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पानी टंकी के पास तीन आरोपियों ने राजू लाल उर्फ रौशन निवासी ग्राम पंचायत टेमर थाना सक्ती के ऊपर लाठी- डंडे से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पंहुचाएँ है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे को अवगत कराने पर, उन्होंने तत्काल घायल का ईलाज कराने एवम आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी सक्ति को दिए। एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण में सक्ति पुलिस की टीम ने

इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 307 के तहत अपराध विवेचना करते हुए,एक आरोपी राहुल लाल यादव (20) निवासी ग्राम पंचायत नंदेली को घटना दिनांक को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसे रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जँहा से उसे जेल दाखिल कर दिया गया हथा।मामले के दो आरोपी फरार सज्जू खान और मानव सिदार घटना करके फरार हो गए थे, जिनकी पता तलाश की जा रही थी।
सक्ति पुलिस ने नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपियों की सघन पतासाजी शुरू की।आरोपीगण अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गए थे, तो सक्ति पुलिस टीम ने आरोपीगणो की तलाश में कोरबा, चांपा, रायगढ़ उनके रिश्तेदारी और दोस्तो के यहां छापेमारी शुरू की, और मुखबिर को सक्रिय किया।घटना के आरोपी सज्जू खान के बारे में पुलिस को सुंदरगढ़ ओडिसा के एक गांव में छुपे होने की सूचना पर ,तत्काल एक टीम वहां रवाना की गई, जहां से पुलिस की टीम ने पता तलाश और काफी मेहनत के बाद सज्जू खान को पकड़ लिया।उल्लेखनीय है कि, आरोपी ने अपना हुलिया बदलने दाढ़ी बाल कटवा दिए थे, और छुपकर रह रहा था, की कोई पहचान न ले।आरोपी सज्जू खान को वैधानिक करवाई के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।पुलिस अधिक्षक श्री एम आर आहिरे ने आपराधिक और गुंडा तत्वों को चेतावनी दी है, की शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अपराधिक घटना करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा, और कठोर करवाई की जाएगी। आरोपी सोहैल @सुज्जू खान पिता ईद मोहम्मद 19 वर्ष निवासी कंचनपुर को पकड़ने में थाना सक्ति के ASI संजय शर्मा प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, मनोज जाना,सरजू सिदार ,हरिशंकर,आरक्षक प्रीतम सिदार,दीपक साहू, वेश जटवार, सेतराम पटेल,ज्वाला नेताम, जयनारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग*

0

*बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग*

🔹 *बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग*

🔹 *बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 192 वाहनों पर हुई कार्यवाही*

🔹 *शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई*

🔹 *यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पैदल पेट्रोलिंग के दौरान की गई MV Act की कार्यवाही*

🔹 *यातायात पुलिस की पैदल पेट्रोलियम दौरान नो पार्किंग में मिली वाहनों को क्रेन पेट्रोलिंग द्वारा लिफ्ट कर थाना यातायात लाया गया*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) एसडीओपी श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाटा श्री कृष्णा पटेल, एसडीओपी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 192 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य आने वाले नव वर्ष व त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।