Home Blog Page 752

*मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी तक मालखरौदा तहसील के ग्राम- कुरदी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के वार्षिक सम्मेलन- ‘बड़े भजन मेला’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनधिमण्डल को बड़े भजन मेला में आमंत्रण हेतु आभार जताया और मेला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा से अध्यक्ष पं रामप्यारे रामनामी, आचार्य महेत्तर राम रामनामी, श्री गंगाराम टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री से महामंडलेश्वर सदगुरु नाथ जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात*

0

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रेमेश्वर मठ महादेव संस्थान कानपुर के सदगुरु नाथ जी महाराज (महामंडलेश्वर काशीमठ) ने सौजन्य मुलाकात की। सदगुरु नाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नित-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

*राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी*

0

*अमानक नमूने वाले विक्रेता संस्थानों को कारण बताओ नोटिस*

रायपुर,/ कृषि विभाग द्वारा चालू रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों से रासायनिक उर्वरक, बीज और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन-2023-24 में अब तक जांच पड़ताल में बीज के 37 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 03 तथा पौध संरक्षण औषधि के 18 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

संयुक्त सचिव कृषि श्री के. सी. पैकरा ने बताया कि चालू रबी सीजन में बीज के 2000 उर्वरक के 700 तथा पौध संरक्षण औषधि के 510 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 1765 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 1569 नमूने मानक स्तर के तथा 37 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 159 नमूने अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।

इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 582 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में 39 नमूने मानक स्तर के तथा 03 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 538 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 341 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 119 सैम्पल मानक स्तर के और 18 अमानक पाए गए हैं। 182 सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में हैं।

*किसानों को रबी सीजन के लिए अब तक 337.80 करोड़ का कृषि ऋण वितरित*

0

रायपुर, / राज्य शासन के निर्देशानुसार चालू रबी सीजन के लिए 900 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक किसानों को 337 करोड़ 80 लाख रूपए का ऋण रबी फसलों के लिए दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 37.53 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 202 करोड़ 22 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था। बीते रबी सीजन 2022-23 में किसानों को 964 करोड़ रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था।

*रबी फसलों की बोनी के लिए एक लाख 63 हजार 50 क्विंटल बीज वितरित*

0

रायपुर,/चालू रबी सीजन में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न रबी फसलों के 1 लाख 63 हजार 50 क्विंटल प्रमाणिक बीज प्रदाय किया गया है, जो कि इस साल रबी सीजन के बीज वितरण लक्ष्य का 50.23 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि राज्य में रबी की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 3 लाख 24 हजार 565 क्विंटल है, जिसके विरूद्ध 1 लाख 86 हजार 145 क्विंटल बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 57 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 1 लाख 63 हजार 50 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जिसमें 99 हजार 311 क्विंटल गेंहू बीज, 45 हजार 49 क्विंटल चना, 1408 क्विंटल मटर , 2186 क्विंटल सरसों तथा 15 हजार 96 क्विंटल अन्य रबी फसलों के बीज का वितरण शामिल है।

 *कोरबी पुलिस के द्वारा अवैध धान परिवहन करने वाले के विरुद्ध की गई कार्रवाई*

0

▪️पीकअप के साथ धान 51 बोरी वजनी 20 क्विंटल किया गया जप्त*

इस्त.क. 03/2023 धारा 102 जाफौ. में


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा नए वर्ष के मध्य नजर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही कर रोक लगाने के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा (रापुसे), अनुविभागीय अधिकारी महोदय कटघोरा पंकज ठाकुर (रापुसे), के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कोरबी अफसर खान के नेतृत्व में कोरबी पुलिस को बज्रपुरी से कोरबी लाकर खपाने का प्रयास कर रहा है की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर कोरबी चौकी के द्वारा घेराबंदी कर पीकअप वाहन कमांक सीजी 16 ए 1788 में लोड धान 51 बोरी वजनी 20 क्विंटल वाहन स्वामी चालक राकेश कुमार चकधारी निवासी ग्राम बचरा चौकी बचरा पोडी थाना खण्डगवां जिला एमसीबी छ.ग. से जप्त किया गया है। वाहन स्वामी चालक द्वारा उक्त धान के परिवहन संबंधी कोई कागजात नही होना बताया गया। वर्तमान में शासन द्वारा किसानों से कय किया जा रहा है। संभवतः उक्त धान को अनावेदक द्वारा अफरा-तफरी करने के उद्देश्य से ग्राम बचरा से कोरबी लाकर खपाया जाना प्रतीत होता है। जिस पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त किया गया।

*20 करोड़ का लगाया चूना, 150 से ज्यादा महिलाओं को बनाया निशाना*

0

जमशेदपुर: मिनी फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों ने जमशेदपुर की 200 महिलाओं से लगभग 20 करोड़ की ठगी कर ली। इन महिलाओं के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन लिया गया। लोन की रिकवरी के लिए जब विभिन्न बैक व मिनी फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों ने दबाव बनाना शुरू किया, तब जाकर महिलाओं को ठगी का पता चला। पिछले 15 दिनों में 200 महिलाओं ने अलग-अलग थानों में इसकी शिकायत की है, जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया है।

मानगो आजादबस्ती की आसमां खातून ने बताया कि बंधन बैंक से फोन आया कि उसके नाम पर एक बार 1 लाख और दूसरी बार 70 हजार का लोन लिया गया है। एजेंट ने कहा कि लोगों को रुपये की जरूरत होती है, इसलिए उनके दस्तावेज से लोन लिया जाएगा। इसके बदले उन्हें 10 हजार रुपये मिलेंगे। जरूरतमंद लोन की किस्त हर माह अदा करेंगे। पहले 40 से 50 हजार का लोन लिया गया, जिसका पैसा जमा कर दिया गया। इसके बदले जिनके दस्तावेज से लोन लिए गए उन्हें 4 से 5 हजार रुपये भी दिए गए। जब यह राशि जमा हो गई तो बाद में उसी दस्तावेज पर बड़ी राशि निकाल ली गई। इनमें सर्वाघिक लोन बंधन बैंक से लिया गया।महिलाओं ने घटना की शिकायत कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सोहेल खान से की। उसके बाद सभी मानगो थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की। अलग-अलग शिकायतों के बाद एसएसपी के आदेश पर इसकी जांच करायी जा रही है।

पुलिस के पास जो मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे अधिक मानगो और कपाली के हैं। बस्ती की महिलाओं को फाइनेंस एजेंसी के अधिकारियों ने एजेंट बना दिया। लिहाजा उसने आसानी से दस्तावेज इकट्ठा कर लिए और इसके बाद उनके नाम पर लोन निकाल लिए गए।

20 करोड़ का लगाया चूना, 150 से ज्यादा महिलाओं को बनाया निशाना

 

जमशेदपुर: मिनी फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों ने जमशेदपुर की 200 महिलाओं से लगभग 20 करोड़ की ठगी कर ली। इन महिलाओं के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन लिया गया। लोन की रिकवरी के लिए जब विभिन्न बैक व मिनी फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों ने दबाव बनाना शुरू किया, तब जाकर महिलाओं को ठगी का पता चला। पिछले 15 दिनों में 200 महिलाओं ने अलग-अलग थानों में इसकी शिकायत की है, जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया है।

मानगो आजादबस्ती की आसमां खातून ने बताया कि बंधन बैंक से फोन आया कि उसके नाम पर एक बार 1 लाख और दूसरी बार 70 हजार का लोन लिया गया है। एजेंट ने कहा कि लोगों को रुपये की जरूरत होती है, इसलिए उनके दस्तावेज से लोन लिया जाएगा। इसके बदले उन्हें 10 हजार रुपये मिलेंगे। जरूरतमंद लोन की किस्त हर माह अदा करेंगे। पहले 40 से 50 हजार का लोन लिया गया, जिसका पैसा जमा कर दिया गया। इसके बदले जिनके दस्तावेज से लोन लिए गए उन्हें 4 से 5 हजार रुपये भी दिए गए। जब यह राशि जमा हो गई तो बाद में उसी दस्तावेज पर बड़ी राशि निकाल ली गई। इनमें सर्वाघिक लोन बंधन बैंक से लिया गया।महिलाओं ने घटना की शिकायत कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सोहेल खान से की। उसके बाद सभी मानगो थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की। अलग-अलग शिकायतों के बाद एसएसपी के आदेश पर इसकी जांच करायी जा रही है।

पुलिस के पास जो मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे अधिक मानगो और कपाली के हैं। बस्ती की महिलाओं को फाइनेंस एजेंसी के अधिकारियों ने एजेंट बना दिया। लिहाजा उसने आसानी से दस्तावेज इकट्ठा कर लिए और इसके बाद उनके नाम पर लोन निकाल लिए गए।

*बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार*

0

*▪️ढाई माह तक पुलिस से करता रहा आंख मिचोली*

*▪️थाना पसान कोरबा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी-*
रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष ग्राम अडसरा ढोढ़ीपारा थाना पसान जिला कोरबा ( छ ग

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 07.10.2023 को थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष ग्राम अडसरा थाना पसान का रहने वाला है जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पीड़िता को बम्हनी नदी किनारे ले जाकर जबरन बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्र. 100/2023 धारा 376 (2) (n) भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया था जो आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था जिसे दिनांक 30.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा में मार्गदर्शन तथा एस डी ओ पी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आरोपी की धरपकड़ हेतु

थाना प्रभारी पसान नवल साव को सख्त निर्देश प्राप्त हुआ था जिसपर वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान नवल साव द्वारा अपने हमराह स्टाफ आर क्र 894 विद्या सिदार ,श्याम सिदार , मनोज कश्यप के साथ आरोपी के गाँव अडसरा में दबिश देकर आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय कटघोरा पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव, आर विद्या सिदार , श्याम सिदार , मनोज कश्यप का योगदान रहा।

*युवती से शादी का झांसा देकर आनाचार रिपोर्ट के चंद घंटो के भीतर आरोपी गिरफ्तार।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक युवती के द्वारा दिनांक 30.12.2023 को पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2021 में पीड़िता के घर में शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेकोरेशन का काम करने वाले युवक सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू निवासी पंप हाउस कॉलोनी जिला कोरबा के साथ हुई थी। तब से उक्त युवक के द्वारा पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करते आ रहा था। जब पीड़िता द्वारा आरोपी युवक को शादी करने हेतु बोला गया तब शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 571/2023 धारा 376(2), (n),506 ipc क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की कायमी के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक किरण गुप्ता व चौकी प्रभारी cseb उप निरीक्षक नवीन पटेल को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ के दिनांक 30.12.2023 को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत मामले के आरोपी सुनील कुमार साहू पिता राम कृपाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पंप हाउस साईं मंदिर के पीछे चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को विधिवत प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपी का जेल वारंट बनने से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, सूरज कुमार, मनोज यादव, पुष्पा प्रधान की सराहनीय भूमिका रही है

*डरा धमका कर चाकू दिखा कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी नान ठाकुर डहरिया उम्र 65 वर्ष निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 506, 307 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2023 को रात्रि में पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वार महिला को अकेली पाकर जान से मार देने की धमकी देने लगे पीड़िता महिला द्वारा चिल्लाई तो चाकू से प्राण घातक हमला कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 655/2023 धारा 376, 506, 307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना दौरान अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी को ग्राम अमरताल थाना अकलतरा से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो आरोपी द्वारा घटना घटित करना एवम अपना जुर्म स्वीकार किया एंव घटना में प्रयुक्त चाकू को पेश करने पर बरामद किया गया है।

*विवेचना के दौरान आरोपी नान ठाकुर डहरिया निवासी अमरताल के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.12.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, उनि बी.एन. कोसरिया आर. शेषनारायण साहू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।