Home Blog Page 751

*फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन लोगों को भयादोहन करने वालों के विरुध्द की गयी कार्यवाही*

0

*पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़*

*फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन लोगों को भयादोहन करने वालों के विरुध्द की गयी कार्यवाही*

अपराध क्रमांक 769/2023 धारा 170, 384, 34 भारतीय दंड विधान

*नाम अभियुक्त*
1-सुरेंद्र राठौर पिता शत्रुघ्न लाल राठौर उम्र 25 वर्ष साकिन नाराईबोध थाना कुसमुंडा वर्तमान पता न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा कोरबा थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा
2-सुरेंद्र वैष्णव पिता देवदास वैष्णव उम्र 29 वर्ष पता गिधौरी थाना उरगा जिला कोरबा

जब संपत्ति 1- वॉकी-टॉकी 2-नगदी रकम 200 रुपये

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-प्रार्थी पुरुषोत्तम पटेल पिता जगदीश प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी नगोई बसेरा थाना कटघोरा जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 31 दिसंबर 2023 के शाम 4:00 बजे के आसपास सुरेंद्र वैष्णव एवं सुरेंद्र राठौर नाम का व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमका कर रकम की मांग कर रहे हैं, जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला के दिशा

निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अभिनव कांत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में अधीनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर उक्त आरोपियों का धर पकड़ किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपियां के मेमोरेंडम अनुसार सुरेंद्र वैष्णव से लोगो को भयभीत कर प्राप्त रकम ₹220 तथा आरोपी सुरेंद्र राठौर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग वॉकीटॉकी को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

*ढाबा में 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी भाई राम कंवर उम्र 58 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर-चाम्पा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस को दिनांक 30.12.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि थाना सारागांव क्षेत्र के आनंद ढाबा में अवैध शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी भाईराम कंवर निवासी अफरीद मिला जिसके कब्जे से दो सफेद थैला में अलग -अलग 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2560/₹ एव पास में बिक्री रकम 1500 रू को बरामद किया जाकर थाना सारागांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 162/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 31.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव इवम थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*⏺️नव वर्ष की सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जाकर, यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही*

0

*⏺️नव वर्ष की सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जाकर, यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही*

*⏺️मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत जिले में कुल 163 वाहन चालकों से 50,800/ रूपये का समन शुल्क लिया गया।*
.
*⏺️ तेज गति वाहन चलाने वाले, मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस, मौके पर कागजात नही रखने, एवम अन्य धाराओं के तहत वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा➡️ दिनांक 30.12.2023 को जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया, जिसमे जिसमे थाना जांजगीर में 06 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2500 ₹ का समन शुल्क लिया गया, थाना बलौदा में 08 वाहन चालकों से 3200₹ अकलतरा में 09 वाहन चालकों से 27,00₹ थाना मुलमुला 24 वाहन चालकों से 7400/₹ थाना पामगढ़ में 10 वाहन चालकों से 3000/₹, थाना शिवरीनारायण में 04 वाहन चालकों से 1200/रु, थाना नवागढ़ में 05 वाहन चालकों से 1500₹ थाना चांपा में 06 वाहन चालकों से 1800/रु, थाना बम्हनीडीह में 11 वाहन चालकों से 3,300/रु, थाना सारागांव में 06 वाहन चालकों से 1800/रु एवम यातायात में 74 वाहन चालकों से 22,400/रु का समन शुल्क लिया गया है।

*39पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी वेद राम यादव उम्र 44 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा हाल बाजार पारा गांधी चौक जांजगीर थाना जांजगीर*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 31/12/23 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की गांधी चौक बाजार पारा जांजगीर के पास एक व्यक्ति काफी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा हुआ है की सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम वेद राम यादव निवासी कोसमंदा हाल बाजार पारा गांधी चौक जांजगीर का होना बताया जिसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में 39 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3120/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्र. 908/ 23 कायम किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 31.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*मोदी जी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं*

*कहा सुशासन का सूर्याेदय हमारा ध्येय वाक्य, इसे चरितार्थ करने का लक्ष्य लेकर करेंगे काम*

*जनता ने जताया है भरोसा, इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे*

रायपुर, / मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर जताया शोक*

0

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कापू निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री शर्मा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ जनजाति समुदाय के कल्याण उत्थान की दिशा में सदैव कार्यरत रहे। उन्होंने रायगढ़ जिले में जनजाति लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया। उनके यशस्वी जीवन से हम सब ने प्रेरणा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा के परिवार से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति ईश्वर शर्मा परिवार को प्रदान करें।

*मुख्यमंत्री से भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात*

0

*माँ बम्लेश्वरी देवी प्रांगण, डोंगरगढ़ से पैदल निकले हैं भारत भ्रमण के लिए*

*मुख्यमंत्री ने उनकी इस यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।
गौरतलब है कि श्री मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में श्री मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।

*हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई*

0

*नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा*

*नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक*

*सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश*


रायपुर, /राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरंेट एवं हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी। श्री चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।
प्रभारी एसपी श्री जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के छठवें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सेम्हाराडीह पहुँचे।*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के छठवें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सेम्हाराडीह पहुँचे।*

रायपुर*अधिवेशन में महाराष्ट्र के राजयपाल श्री रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खेलकूद एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री व्यास कश्यप भी उपस्थित हैं।*

*अतिथियों ने समाज के महान विभूतियों तेल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।*

*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन*

0

*ब्रेकिंग*

रायपुर*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने नव विवाहित वर-वधुओं को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।*