Home Blog Page 750

*एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाने से मुआवजा राशि की मांग को लेकर रोड में चक्का जाम करते हुवे गाली गलौच कर बस में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाने से मुआवजा राशि की मांग को लेकर रोड में चक्का जाम करते हुवे गाली गलौच कर बस में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*01. रघुपाल सिंह उम्र 44 साल साकिन सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*02.मान सिंह उम्र 45 साल सकिन सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*03. भरत सिंह उम्र 34 साल सकिन सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*04 राहुल सिंह उम्र 23 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*05.शंकर उम्र 40 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*06. विकास सिंह उम्र 33 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपीयो के विरुद्ध धारा 147,149,341,427, 294, 506, भादवि के तहत की गई कार्यवाही की गई थी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि है कि दिनांक 30/12/2023 को नवागढ़ क्षेत्र में बस से एक्सीडेंट होने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गया था इस बात को लेकर कुछ लोग के द्वारा बीच रास्ता को लकड़ी रखकर मुआवजा राशि की मांग कर चक्का जाम किए थे और बस को तोड फोड़ कर रहे थे और गाली गलोच करते हुवे जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे रास्ते में आने जाने वाले लोगो को परेशानी हो रही थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 01/ 2024 धारा 147,149, 341,427,294,506 भादवी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपियों को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना एवम जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत दिनांक 02.01.2024 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेडे, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक जनक कश्यप, टुकेशवर और थाना नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

*अंजोरीपाली में निकाली अक्षत कलश यात्रा*

0

 


आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अक्षत कलश यात्रा खरसिया तहसील के ग्राम अंजोरीपाली में भव्य रूप से निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया अक्षत कलश यात्रा डभरा मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई तत्पश्चात हनुमानजी की मंदिर में प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति को स्थापित कर प्रदेश के शुभ मंगलकामना के साथ समापन किया गया। उक्त यात्रा में खिलावन राठिया(ग्राम सरपंच),भोगीलाल यादव(अधिवक्ता), नेहालदास महंत, बुधराम सारथी, अनिल निषाद, मोहन यादव, राधे राज, निकलेश्वर यादव, हिर्दय सिदार, सुनील राज, शकंर निषाद, भुनेश्वर कुर्रे, प्रेमलाल यादव, कृष्णा पटेल, शुभम, बबलू, नरेंद्र सारथी, रामदास, महेश्वर राठिया, रामकुमार यादव, दीनदयाल जांगड़े, महाराज तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*राजातालाब में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई ये सजा…पढ़िये पूरी खबर*

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को 4 साल बाद कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी के सिर में सिलेंडर पटक-पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया था. जिसके बाद उसने खुद सिविल लाईन थाने पहुंचकर सरेंडर किया था.

जानकारी के मुताबिक, हत्या के दोषी का नाम प्रहलाद वर्मा है जो कि, राजातालाब नई बस्ती में अपनी पत्नी ताराबाई के साथ रहता था. प्रहलाद मजदूरी करता था, वहीं उसकी पत्नी मोहल्ले के दूसरों के घरों में जाकर झाड़ू-पोछे करने का काम करती थी. ताराबाई बाई मोबाइल में बहुत बात करती थी, जिसके कारण दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था।
प्रहलाद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है. 13 दिसंबर 2019 की रात चरित्र शंका के कारण दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, इस दौरान प्रहलाद ने तैश में आकर पास में रखे गैस सिलेंडर को उठाकर ताराबाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घात उतार दिया था.

वारदात को अंजाम देने के बाद प्रहलाद ने खुद सिविल लाईन थाने पहुंचकर इसकी सुचना दी, जिसके

*पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में बस ट्रांसपोर्टरों और चालकों का लिया गया मीटिंग*

0

*नए कानून के बारे में उनको बताया गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में बस चालको एवं ट्रांसपोर्टरों का मीटिंग लेकर नए कानून के बारे में बताया गया। चालकों में जो भ्रम की स्थिति थी उनको नए कानून में क्या-क्या प्रावधान है उसके बारे में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया और उनको इसके बारे में जागरूक किया गया।
*-: अफवाहों से बचेंः-*

आगामी नये कानून में धारा 106(2) – अगर कोई व्यक्ति के उतावलेपन व उपेक्षापूर्ण कार्य से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाये। और वह पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना न दें, तो 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

लेकिन जो चालक एक्सीडेंट के बाद पुलिस में सूचना देते हैं, उनके ऊपर ये धारा लागू ही नहीं होगी ।

*पर्याटन स्थल सतरेंगा में साल के पहले दिन स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान, वहीं पार्क में लगे बैनर को देखने लोगों में दिखा गज़ब का उत्साह*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – नए साल के पहले दिन जिले के समस्त प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शहर के साथ अन्य जिले से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ नए साल को यादगार मनाने पहुंचे थे साथ ही लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य का खूब आनद लिया कहीं कहीं तो गाने की धुन पर लोग थिरकते नज़र आएं पर हमें इस बात का भी ध्यान रखना ज़रूरी हैं की वन्य जीव की संरक्षण की जब बात आति हैं तो वन्य जीवो के साथ साथ के उसके रहवास का संरक्षण भी उतना ही जरूरी हैं जितना की उस वन्य जीव का और उसके रहवास को संरक्षित करने के लिए बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस शर्त है हम

मानवीय गतिविधियों को कम करे या सीमित करें तो जो उनका रहवास या जंगल हैं खुद ही अपने आप को बढ़ा लेता हैं या ठीक कर लेता हैं जैसे हम पेड़ काटना बंद कर देंगे तो जंगल अपने आप बढ़ जाएगा, हमें जंगल को साफ करने की ज़रूरत नहीं हैं लोग उस जंगल को गंदा न करें नदियों को गंदा न करें तो ही वो जंगल अपने आप को अच्छा बना लेगा इस दिशा में कोरबा में अभी एक दुर्लभ किंग कोबरा सरंक्षण का काम चल रहा हैं और इस किंग कोबरा की संख्या को बचाने के लिए बेहद ही एहम हैं चुकी देखा गया हैं प्रति वर्ष पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक , बोटल अन्य कचड़ा फेक जाते हैं जो कभी नष्ट नहीं होते निश्चित ही लोग जब अपने साथ भोजन पानी की व्यवस्था लायेंगे तो आस पास कचड़ा फैलेगा तो इस बात को ध्यान में रखते हुए किंग कोबरा संरक्षण प्रोजेक्ट के अन्तर गत वन विभाग के साथ स्वच्छता अभियान के लिए सतरेंगा पर्यटन पहोच कर जगह जगह बैनर लगाया गया साथ ही स्वच्छता बैनर को हाथ में लेकर सुबह से लेकर शाम तक लोगों के बिच पहोंच कर कूड़ा कचड़ा शराब की बोटल प्लास्टिक को यहां वहां न फेकने का आग्रह किया गया साथ ही जन जागरूकता के लिए लोगों से अपिल करते रहें, जिसको देख कर लोगों ने खूब काम की सराहा किया और जब लोगों के बिच हाथ में रखे बैनर को देखा तो लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ और लोगों को समझते देर नहीं लगी की वन विभाग और नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी स्वच्छता के लिए निवेदन कर रहा हैं वहीं पार्क में लगे सर्प की जानकारी वाले बैनर को देख लोगों की भीड़ लगातार देखते हुए नज़र आएं और यहां लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने सांपो से जुड़ी जानकारी प्राप्त किया, किंग कोबरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय बना इस अभियान में सीनियर बायोलॉजिस्ट मयंक बागची, बीट गार्ड शिव कुमार,वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी, राकेश मानिकपुरी, नरेश, गौतम और वन समिती की महिलाएं उपस्थित रहीं।

*पति बना हैवान..पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है … साथ ही अपने तीन मासूम बच्चों को भी मार डाला है… ये बड़ी खबर बिलासपुर से आ रही है… एडिशनल एस पी अर्चना झा के मुताबिक
मस्तूरी थाना के ग्राम हिर्री में आरोपी उमेंद्र केवट नlअपनी पत्नी पर हमेशा शक करता था..अवैध संबंध के शक पर आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों जिनकी उम्र 5 साल, 4 साल, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) की गला घोंटकर की हत्या कर दी…इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है…

*ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए गई बैठक*

0

 नवीन कानून में हुए संशोधन के संबंध में की गई चर्चा

सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की दी गई समझाइश

आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज आज दिनांक 1.1.2024 को बिलासागुड़ी परिसर सभा कक्ष में ट्रक एसोसिएशन एवं बिलासपुर जिला प्रशासन की बैठक रखी गई, जिसमें आज वाहन चालकों द्वारा किए गए चक्का जाम एवं भारत बंद के आह्वान के संबंध में चर्चा की गई । मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि ड्राइवर के बीच यह *संशय* है कि जो एक्सीडेंट के केसेस में जो नया कानूनी प्रावधान आया है ( 10 वर्ष की सजा का ) वह केवल ट्रक ड्राइवर के लिए है तथा प्रत्येक एक्सीडेंट के केस में यह प्रावधान लागू होगा ….. इत्यादि।


उक्त अफवाहो को दूर करने ही यह बैठक आहूत की गई थी , बैठक में निम्न बिंदुओं पर समझाइए दी गई की:

1) उक्त कानून में संशोधन सभी के लिए है केवल ट्रक या बस चालकों के लिए नहीं, बल्कि हर प्रकार के वाहन और मोटरसाइकिल चालकों के लिए भी यह नियम लागू होगा।

2) दुर्घटना करके , बिना सूचना दिए, बिना अस्पताल ले जाए भाग जाने पर (हिट एंड रन केसेस ) में यह प्रावधान लागू होगा , ना कि सभी केसेस में। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है और वाहन चालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है , या आहत को अस्पताल ले जाया जाता है, तो इस प्रकार के प्रावधान लागू नहीं होंगे,

3,) इस संशोधन का उद्देश्य किसी दुर्घटना की सूचना समय पर मिल जाने से, घायल हो समय पर समुचित उपचार पहुंचना है , जिससे कि दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके, एवं एक्सीडेंट में होने वाली मृत्यु की संख्या कम की जा सके।

4) ट्रक एसोसिएशन के उपस्थित अध्यक्ष सदस्य एवं अन्य व्यक्तियों को यह समझाइए दी गई कि वे अपने ड्राइवर को इस संबंध में अवगत कराए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा इस प्रकार के बंद या चक्काजाम आदि में हिस्सा ना लें।

5) सभी वाहन चालक अपने वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं ताकि कोई दुर्घटना ना हो ,

6) नशे का सेवन करके वाहन ना चलाएं

7) यातायात नियमों का पालन करें

8) दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाएं एवं इसकी सूचना पुलिस थाने में दे.

9) आज जो चक्का जाम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरोध किया गया है उसे पर पुलिस द्वारा फिर पंजीबद्ध किया जा रहा है , तथा पृथक से प्रबंधक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। अतः इस प्रकार की घटना की पुनरावृति आगे ना हो इसका ध्यान दें।

आज की इस मीटिंग में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री आर ए कुर्वंशी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री से दुबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुभव शर्मा , अनुविभागीय अधिकारी श्री सूरज साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री हरि ओम द्विवेदी, डीएसपी यातायात श्री संजय साहू, तहसीलदार बिल्हा श्री अतुल वैष्णव एवं ट्रक बस संचालकों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

*चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी गिरफ्तार*

0

चोरी का आरोपी चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे एक आरोपी गिरफ्तार*

◆ *चोरी का सामान बरामद*
*नाम आरोपी*÷ राजू बंजारे उर्फ राजू भारद्वाज पिता शोभाराम उम्र 35 साल निवासी जलसों थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
प्रार्थिया

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 01.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 25.12.23 को अपने मायके जाने के लिए अपने संदुक को खोलकर देखी तो उसमें रखे एक जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली वज़नी करीबन 11 तोला कीमती 4000 रुपये का नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दिनांक 23.12.23 को पड़ोसी राजू बंजारे उसके घर के काम करने आया था उसी पर शंक है प्रार्थया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद लिया गया । मामला को देखते हुए संदेही राजू बंजारे उर्फ राजू भारद्वाज पिता शोभा राम उम्र 35 साल निवासी जलसो के सकुनत पर दबिश देकर बारीकी से पुछताछ किया जो दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर एक जोड़ी चांदी के पायल वजनी करीबन 11 तोला को जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 01.01.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि ओ ,पी कुर्रे, प्रधान आरक्षक लक्षमण सिंह , जय प्रकाश खांडे , आरक्षक सचिन तिवारी , सुनील बंजारा का विशेष योगदान रहा है।

*नव वर्ष के अवसर पर देर रात्रि तक चौकी पंतोरा क्षेत्र के बक्सरा चौक में सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया गया, चौकी पंतोरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*नव वर्ष के अवसर पर देर रात्रि तक चौकी पंतोरा क्षेत्र के बक्सरा चौक में सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया गया, चौकी पंतोरा पुलिस की कार्यवाही*

* संचालक कुलदीप सिंह उम्र 19 साल निवासी पंतोरा चौकी पंतोरा जिला जांजगीर चांपा*

*माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के बाद भी देर रात्रि तक डीजे बजाना पायें जाने से कार्यवाही किया गया*

*डीजे में ध्वनि नापने यंत्र नही लगा हुआ था जो प्रत्येक डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है*

* इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा*

* डीजे संचालक का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है यदि पूर्व में कोलाहल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे साउण्ड की राजसात कार्यवाही के लिए भी विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जावेगा*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि में डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डी.जे. बजाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में पंतोरा पुलिस को दिनांक 31.12.23 को रात्रि में सूचना मिला की पंतोरा बक्सरा चौक के में देर रात्रि तक सीमा से अधिक, बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाया जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर पाया गया कि कुलदीप सिंह द्वारा रात्रि में डीजे साउण्ड अत्यधिक आवाज में बजा रहा था जिसके विरुद्ध चौकी पंतोरा में इस्तगाशा क्रमांक 01/2024 *धारा 4, 5, 15 छ.ग. कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में ASI दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

 *उत्तम ढाबा के पास लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 

0

*उत्तम ढाबा के पास लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 

*आरोपी*

*(01) शिव शंकर टंडन उम्र 30 साल निवासी सेंदरी वार्ड न. 09 थाना जैजैपुर जिला सक्ति*

*(02) धनसाय साहू उम्र 25 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगह पर साहब पीने एवम पिलाने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस को दिनांक 31.12.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि थाना सारागांव क्षेत्र के उत्तम ढाबा के पास लोगो को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराया जाता है, कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी शिव शंकर टंडन एवम धनसाय साहू द्वारा शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराना पाए

जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सारागांव में अलग अलग अपराध क्रमांक धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर, जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव इवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।