Home Blog Page 749

*कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्टाॅक उपलब्धता की ली जानकारी*

0

*पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने नोडल अधिकारी नियुक्त*

*पेट्रोल पम्पों पर सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर 9406275513 एवं 8641002203 जारी*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता, वर्तमान स्थिति और ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संचालकों ने पेट्रोल-डीजल ट्रांसपोर्टिंग के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने संचालकों को प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की बात कही और प्रतिदिन स्टॉक उपलब्धता की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही संचालकों से कहा कि सभी पेट्रोल पंपों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए। यदि पेट्रोल पंप में कोई भी व्यक्ति वाद-विवाद या अन्य किसी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा हो तो उसकी सूचना प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं, जिससे संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश व्यापी डाईवरों की हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पेट्रोल पम्पों पर सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर 9406275513 एवं 8641002203 जारी किया गया है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अपने संबंधित क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल के स्टाक पर कड़ी निगरानी रखने एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जिले में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन जिले में स्टॉक उपलब्धता की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’: ग्राम पंडरभट्ठा, किरना, डिंडौरी, नवरंगपुर, गोइन्द्री और लौदा में आयोजित*

0

*2047 तक विकसित भारत बनाने ली गई शपथ*

मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंडरभट्ठा, किरना, विकासखण्ड लोरमी के डिंडौरी, नवरंगपुर तथा विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गोइन्द्री व लौदा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ ली गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाए गए थे, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड आजीविका मिशन, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाओं पर प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया। साथ ही पीएम उज्जवला योजना के तहत नवीन पंजीयन, आधार कार्ड प्रमाणीकरण के साथ स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

*होटल हेरिटेज के कर्मचारी की हत्या, सिर कुचलने वाला गिरफ्तार*

0

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की सिर कुचली लाश मिली. स्थानीय लोगों ने लाश देखा तो उनके होश उड़ गए. कुम्हारी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सूचना मिलते ही कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा अपनी टीम के साथ केडिया डिस्टलरी से अकोला रोड नाला के पास पहुंची. मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20 वर्ष ) के रूप में की गई है. पूछताछ में लोगों ने बताया कि किसी ने युवक को बुलाया और सुनसान क्षेत्र देखकर भारी पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गोपाल पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ कपसदा में रहता था.रायपुर के भाठा गांव में नए बस स्टैंड के पास होटल हेरिटेज में काम करता था. इस मामले में पुलिस ने तहकीकात कर चंद घंटे में ही आरोपी आकाश उर्फ मोहित मारकण्डेय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी कपसदा गांव का ही रहने वाला था. छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि सोमवार रात को शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ. उसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर मृतक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

*मासूम समेत 5 लोग झुलसे पानीपत,भाई ने घर में लगाई आग*

0

हरियाणा के पानीपत जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर आई है. एक सिरफिरे शख्स ने अपने चचेरे भाई के घर में आग लगा दी. जिसकी वजह से एक 4 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 2 बच्चों समेत 5 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों को इलाके गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है. यह वारदात पानीपत के सुताना गांव की है. जहां कई साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया. दबंग आरोपियों ने घर को आग लगाने से पहले बाहर से बंद कर दिया था. इसके बाद आरोपियों ने घर को आग के हवाले कर दिया.

हैरानी की बात ये है कि आरोपी हमलावर आग लगाने के बाद वहां से भागे नहीं, बल्कि वे सभी बाहर हथियार लेकर घर में मौजूद लोगों के मरने का इंतजार करते रहे. और अंदर पीड़ित परिवार जलता रहा. अंदर एक मासूम बच्चा भी मौजूद था. लेकिन आरोपियों ने किसी पर रहम नहीं खाया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. जब पूरा घर आग की लपटों से घर गया तो आरोपी वहां से चले गए. इसके बाद गांव वालों ने आग बुझाई और दरवाजा तोड़कर पीड़ित परिवार के झुलसे लोगों को बाहर निकाला. इस दौरान चार साल के एक मासूम की चलकर मौत हो गई. जबकि बाकी पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए. घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन सभी को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है. पुलिस ने बच्चे को शव को कब्जे में ले लिया है. जबकि आरोपी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है.

*ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*


आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….

सक्ती,/ ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज इस विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर सभी जिलों के कलेक्टर एसपी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिले से कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक खबरें न फैले। अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। अधिकारी पेट्रोल, डीजल, दवाइयां, फल, सब्जी, अनाज की उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। प्रदेश व जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए जो 24 घंटे संचालित हो। किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासन सभी स्टाकहोल्डरों से बात करें और देखें कि कहीं जमाखोरी तो नहीं हो रही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही आकस्मिक हड़ताल के मद्देनजर राज्य में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का परिवहन सतत जारी रखने एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

साथ ही यह भी कहा कि राज्य में संचालित पेट्रोलियम-डीजल डिपो तथा एलपीजी डिपो में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी में राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान ना किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में पेट्रोलियम-डीजल तथा एलपीजी सेवा वाहनों का परिवहन बाधित न हो। उन्होंने सभी टोल नाकों-चौकी में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल, घरेलू एलपीजी की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय निगरानी दल गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस मौके पर जिला स्तरीय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, एडिशनल एसपी, सक्ती एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*सभी को आवश्यकता अनुरूप समुचित मात्रा में पेट्रोल डीजल देने के दिए निर्देश*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:/ हीट एंड रन के नए कानून के फलस्वरूप ट्रक चालकों के हड़ताल के मद्देनजर हड़ताल के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे के द्वारा कंचनपुर स्थित पेट्रोल पंप और अन्य पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। जिले में कही पर भी पेट्रोल डीजल के लिए विवाद की स्थिति ना हो इसके लिए कलेक्टर और एसपी ने पेट्रोल पंपों में जाकर निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने सभी को

आवश्यकता अनुरूप समुचित मात्रा में पेट्रोल डीजल देने का निर्देश दिया जिससे विवाद की स्थिति या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना बने। साथ ही खाद्य विभाग के अधिकारियों को पेट्रोल पंप का नियमित निरीक्षण करने व पुलिस कर्मियों को समय समय पर पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी श्रीमती गायत्री सिंह, खाद्य आधिकारी श्री अमृत कुजूर सहित संबधित आधिकारी-कर्मचारी एवं पेट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारी उपस्थित थे।

*नए साल सेवा कार्य के साथ मनाना सहरानीय- समाजसेवी कलीमउल्लाह*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-वेल विशर फाउंडेशन व समाजसेवी कलीमुल्लाह के द्वारा साल की शुरुवात लोगो को भोजन करा कर किया गया।समाजसेवी कलीमुल्लाह ने बताया कि नगर के

स्टेशन,सड़क व पोंडीभट में स्थित भिक्षुक बस्ती में लोगो को भोजन बांटा गया।साल के पहले दिन लोग उत्साह

पूवर्क माना रहे है ऐसे में कुछ लोग वंचित हो जाते है।विशेष पर्वो,त्यौहारों में लोगों को आगे आ कर समाज मे रह रहे जरूरतमंदों के साथ मना चाहिए।वेल विशर फाउंडेशन द्वारा होली दीवली ,नए साल में ऐसा प्रयास

किया जाता है ये सहरानीह है।वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य सौरभ सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा 50 से अधिक लोगो को एक समय का भोजन करा कर नए साल की शुरुआत की गई है।

*नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी नरेन्द्र कुमार बरेठ उम्र 20 वर्ष साकिन भंवरमाल थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 354 भादवि., 12 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका दिनांक 31.12.2023 को शाम करीब 07:00 बजे के आस पास अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी नरेन्द्र बरेठ द्वारा बेईजत्त करने की नियत से छेडखानी किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 354 भादवि. 12 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी नरेन्द्र बरेठ को उसके सकुनत को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.01.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी, सउनि संतोष बंजारे, प्र.आर. मिलन राठौर, आर. लक्ष्मी कश्यप, रोहित मस्ताना एवं थाना बम्हनीडीह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*माह दिसंबर (एक माह) में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अभियान के तहत जिले के 256 गुम महिला/पुरुष एवं गुम बालक/बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

*01 दिसम्बर 2023 से थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान टीम गठित कर गुम महिला/पुरूष एवं अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस जांजगीर द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अभियान के तहत् दिनांक 01.12.2023 से 31.12.2023 तक में जिले में गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरूष की दस्ताया हेतु थाना चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा जम्मू कश्मीर, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं अन्य राज्यों से तथा छ.ग. के अलग-अलग जिलों से बरामद कर दस्तयाब किया गया है। जिसमें थाना जांजगीर 47, चौकी नैला 09, बलौदा 16, चौकी पंतोरा 04, अकलतरा 36, मुलमुला 26, पामगढ़ 27, शिवरीनारायण 30, नवागढ़ 26, थाना बिर्रा 06, बम्हनीडीह 03, सारागांव 04 चाम्पा में 22 इस प्रकार *माह दिसम्बर एक माह में जिले में 256 गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरुष को बरामद किया गया है।*

जिला पुलिस द्वारा लगातार गुम बालक / बालिकाओं, गुम महिला/पुरूष की पतासाजी कर दस्तयाब किया जा रहा है।

*30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी रवि उर्फ राजू कंवर उम्र 42 साकिन कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-थाना अकलतरा क्षेत्र मे *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में दिनांक 01.01.24 को मुखबिर सूचना मिला की थाना अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ का रवि उर्फ राजू कंवर के द्वारा अपने कब्जे मे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही

किया जिसके कब्जे से 20 लीटर वाली जरिकेन मे करीब 20 लीटर कच्ची महुआ एंव एक सफेद रंग वाली प्लास्टिक जरिकेन मे 10 लीटर जुमला 30 लीटर शराब कीमती 4200/ रूपया मिला जिसको बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 34 (2) आब. एक्ट कायम कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि बी.पी खांडेकर, आरक्षक शेषनारायण साहू,बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।