Home Blog Page 748

*सात दिवसीय रासेयो शिविर का आयोजन*

0

मुंगेली,,लोरमी,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई का सात दिवसीय शिविर का आरंभ शिवधाम नगरी ग्राम पंचायत पाली के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 03 जनवरी 2024 से आरंभ हुआ।इस संबंध में प्रो नरेंद्र सलूजा ने बताया कि महाविद्यालय की रासेयो पुरुष इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम पाली में 03 जनवरी से 09 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा।
इस शिविर का थीम,, नशामुक्त समाज में युवाओं का योगदान हैं।यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रो राधेश्याम साहू के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा। शिविर के उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना,एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी प्रो साहू ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासेयोसे जुड़ने का मतलब हमारे अंदर आपसी भाईचारा, समाज

राष्ट्रसेवा,एकता आचरण की शिक्षा ग्रहण करना हैं।रासेयो के संयोजक प्रो एच एस राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ यह एनएसएस का उद्देश्य है रासेयो का आदर्श वाक्य: “नॉट मी बट यू”, लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निःस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है। प्रो एस के जांगड़े ने कहा कि राष्ट्र की युवाशक्ति के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह उड़ीसा के कोणार्क स्थित सूर्य मन्दिर के रथ के चक्र है। सूर्य मन्दिर के ये विशाल चक्र सृजन, सरंक्षण और निर्मुक्ति के आवर्तन को अभिव्यक्त करते हैं तथा काल और स्थान से पूरे जीवन में गति का महत्व बताते हैं। प्राचार्य डा, एन के ध्रुव ने कहा कि एनएसएस में शामिल होकर आप स्वयं को खोजने की यात्रा का विकल्प चुनेंगे । आप अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानेंगे। आप निश्चित रूप से विभिन्न धाराओं वाले लोगों के बीच अद्भुत कौशल और नेतृत्व और टीम वर्क जैसे गुण सीखेंगे। आपको अपने कार्यों और प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उद्बोधन के बाद विवेकानंद पब्लिक स्कूल के संचालक के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को कैप प्रदान किया गया।इस समारोह में उक्त वक्ताओं के अलावा महाविद्यालय के श्री पी पी लाठिया, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा सरपंच लल्लूराम साहू, उपसरपंच अरविंद मरावी, समन्वयक मोहनलाल सोनी, प्राचार्य मंदाकनी शुक्ला, संरक्षक मानदास मानिकपुरी, समस्त शिक्षक गण, महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्य, ग्राम कोटवार श्री अंजोरदास, आदि उपस्थित थे।

*वारदात : चोरी की बाइक सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम. आर. आहिरे (भा.पु.से.)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह (रा. पु. से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी चंद्रपुर/डबरा श्रीमती अंजलि गुप्ता के द्वारा ज़िला में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कढ़े निर्देश दिए गए हैं जिस पर लगातार आसपास के संधिग्ध व्यक्तियो से पुछता पुछताछ करने पर सन्देही शशि कुमार बंजारे पिता केशव प्रसाद बंजारे उम्र 23 साल एवं विजय कुमार मिरि पिता स्व.कृष्ण लाल आयु 32 वर्ष साकिन बघौद थाना डभरा जिला सक्ती

के द्वारा दिनांक 29.12.2013 को कोटमी में साप्ताहिक बाजार थाना डबरा से मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सी.जी. 11 एएफ 5229 उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किये हैं | मोटरसाइकिल आरोपी के निशान देही में आरोपी शशि कुमार बंजारे के कब्जे एवं उक्त मोटरसाइकिल एवं आरोपी विजय मेरी से मोटरसाइकिल के आगे पीछे की नंबर प्लेट एवं पाना 10-12-19 केवीएच लिखा हुआ बारामद किया गया आरोपी को गिरफ़्तार कर माननिया न्यायलय रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाहि में निरीक्षक नरेंद्र यादव स यू नी नवा गौटीया जोशीला एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा |

*40 वी एन टी पी सी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज*

0

रायपुर। 40 वी एन टी पी सी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से राजधानी रायपुर में शुरू होने जा रही है। इस स्पर्धा में करीब 200 खिलाड़ी विभिन्न वर्गो में खेलेंगे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है की इस स्पर्धा में 44 पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को दिए जायेंगे ।वही व्यक्तिगत स्पर्धा भी होगी। तीरंदाजी के क्षेत्र में देश में बड़े खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वही छत्तीसगढ़ के भी बड़े खिलाड़ी भाग लेंगे । प्रतियोगिता का आज आगाज हो रहा है जिसमे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्र शामिल होंगे।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वही समापन समारोह में राज्यपाल.विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे । स्पर्धा को लेकर तीरंदाजी संघ ने खूब तैयारी की है । आज से विभिन्न वर्गो में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

*89 ट्रांसफर अजीत होंगे कोरबा कलेक्टर, जिला CEO विश्वदीप रायपुर गए,कई जिलों के कलेक्टरों व सचिव स्तर के अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी..पढ़िये पूरी खबर*

0

 

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा गर्म थी। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। इस तबादला से कोरबा,रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी तबादला हुआ है। नारायणपुर जिला के कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिला पदस्थ किए गए हैं।

 

*माता-पिता ने खुद की बेटी का किया कत्ल, फिर शव को जलाया*..पढ़िये पूरी खबर*

0

नई दिल्ली। सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां माता-पिता ने अपनी खुद की बेटी की जान ले ली। दरअसल, माता पिता को पता चला की बेटी का बॉयफ्रेंड है और वह उससे शादी करना चाहती है। इस बात से नाराज होकर जवान बेटी को उसके माता-पिता ने मार डाला और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला भी दिया। स्थानीय लोगों से जब पुलिस ने बात की तो पता चला की परसौनी निवासी निरंजन बैठा की पुत्री पुष्पा कुमारी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जब जानकारी मिली तो माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी।

सोमवार को लड़की देखने की रस्म भी पूरी की गई। बावजूद पुष्पा तय शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद करती रही। इसके बाद पुत्री की जिद से नाराज निरंजन बैठा व मां हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात पुत्री की हत्या कर शव रातों रात जला दिया। बता दे मामला जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला भी दिया। हालंकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुत्री की हत्या कर शव जलाने की देने की बात स्वीकार भी की है।

जंगली हाथी ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत

0

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है. जहां लगातार जंगली हाथियों द्वारा लोगों पर हमले की घटना सामने आ रही है. बुधवार देर शाम बगीचा वन परिक्षेत्र में मुख्य सड़क पर हाथी ने एक राहगीर महिला को मौत के घाट उतार दिया, इस दौरान ट्राइसिकल पर सवार दिव्यांग सहित दो लोगों बाल-बाल बचे। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन अमले के रेंजर अशोक सिंह ने बताया कि मृतक महिला का शव बरामद कर उसे उसके परीजनों को सौंप दिया गया है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शी दिव्यांग मनमोहन कोरवा ने बताया कि वह अपनी भाभी जयंती कोरवा के साथ मैनी से सामरबार जा रहे थे।

तभी अचानक एक हाथी आया और उसने जयंती (उम्र 45 साल) जो मेरी ट्राइसिकल को धक्का देते हुए जा रही थी, को खींचकर अपने सूंड में उठा लिया औऱ पटक दिया जिससे मौके पर मौत ही गई. वहीं मनमोहन के एक दूसरे साथी रामबिहारी कोरवा ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गौरतलब है कि, हो कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का एक प्रमुख बना हुआ है. सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में मुख्य रूप से इस खतरे को देखा जा रहा है।

*असहाय लोगों के लिए वरदान है विकसित भारत संकल्प यात्रा….*

0

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/समाज में व्यक्ति व्यस्त हैं और कई सहयोग करने के इच्छुक नहीं है। आज के परिवेश में सगे संबंधी रिश्तेदार इलाज कराने या एक फार्म भरने के लिए समय के साथ स्थान तक पहुंचाने के सहयोग दे पाने में अपने को असमर्थता जाहिर करते हैं। ऐसी स्थिति में बुजुर्ग, दिव्यांग और गरीब व्यक्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव-गांव, शहर-शहर में आयोजन से, यह यात्रा वरदान साबित हो रहा है। इस कैंप में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, भूमि नामांतरण, सीमांकन संबंधी सभी राजस्व काम, पीएम उज्ज्वला, 20 रूपये में 2 लाख का पीएम सुरक्षा बीमा योजना, फसल बीमा आदि अनेक ऐसे कार्य हैं, जिनसे असहाय लोगों को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम डोमाडीह ब, खजरी, छातादेई, कपरतुंगा, बरमकेला विकासखंड के ग्राम सण्डा और झनकपुर, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरधाभाठा, करबाडबरी, गोरबा और बेल्हा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीण जन जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आवेदन जमा किए, इलाज कराएं और अन्य लाभ की जानकारी लिए। इस दौरान भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया। स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी। ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजना के लाभ का अनुभव साझा किए।

*चलती ट्रेन में सोती हुई लड़की के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करने लगा युवक, दोस्तों ने डायल किया इमरजेंसी नंबर फिर…*

0

नई दिल्ली। चलती ट्रेन में एक शख्स की शर्मसार करने वाली हरकत सामने आयी है। जहां 22 साल की लड़की के साथ शर्मनाक हरकत की गई है वे भी 47 वर्षीय शख्स द्वारा। एक व्यक्ति पर महिला पैसेंजर के चेहरे पर मास्टरबेट करने का आरोप लगा है। यहा घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। जब महिला यात्री चलती ट्रेन में सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने उसके चेहरे पर शर्मनाक हरकत की। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे कर्नाटक के गोकर्ण रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। गोवा के कोंकण रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील गुडलर ने बताया कि जब महिला सो रही थी तो आरोपी उसके पास आया और उसके चेहरे पर मास्टरबेट करने लगा। इसी दौरान, महिला के साथ यात्रा कर रहे उसके दो दोस्तों ने आरोपी शख्स को ऐसा करते हुए देखा तो उन्होंने इमरजेंसी नंबर डायल किया और पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के सांगली के दत्तात्रेय चव्हाण के रूप में हुई है, जो केरल के कन्नूर में काम करता है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी ने बताया कि युवती (22) अपने दो पुरुष मित्रों के साथ पूर्णा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी, जो उसी आयु वर्ग के थे। वे सिनेमैटोग्राफी में हैं और कुछ वीडियो शूट करने के लिए केरल से गोवा जा रहे थे।” ने बताया कि ”महिला केरल के कोझिकोड की रहने वाली है।

*अपराधिक गतिविधियो पर थाना पाण्डातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

0

⏩ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही 04 आरोपीयो के कब्जे से 12580 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त।
⏩ शराब बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 6 नग देशी प्लेन शराब एवं शराब
बिक्री रकम 300 रूपये किया गया जप्त।

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़..…

रायपुर/कवर्धा:-जिले के कप्तान डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में Asp श्री हरीश राठौर Sdopश्री पंकज पटेल के दिशा निर्देशन में Ti पाण्डातराई जन्मेंजय पाण्डेय के नेतृत्व में पाण्डातराई पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब, नशीली दवाओं व अन्य अपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे आज दिनांक 02.01.2024 को मुखबीर सूचना पर ग्राम लालपुर कला में रेड कर 52 पत्ती ताश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपी 1.शिवराज साहू पिता स्व भुनेश्वर साहू उम्र 52 साल निवासी ग्राम कोयलारी कापा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम 2.गया प्रसाद जांगडे पिता दुखित जांगडे उम्र 40 साल निवासी ग्राम नेऊरगांव खुर्द थाना बोडला जिला कबीरधाम, 3.मनोज कुमार टोण्डे पिता हिंछा राम टोण्डे उम्र 33 साल, 4. विष्णु जांगडे पिता उमेंद जांगडे उम्र 40 साल निवासी ग्राम लालपुर कला थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम के कब्जे से जुए की रकम 12580 एवम् 52 पत्ती ताश एवं प्लास्टिक की बोरी को जप्त किया जाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है एवं इसी तारतम्य में ग्राम दशरंगपुर में आम जगह पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते आरोपी- परमेंश्वर चंद्रवंशी पिता ईतवारी चंद्रवंशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम दशरंगपुर थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम के कब्जा से 6 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 300 रूपये को जप्त किया गया है आरोपीयों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र साहू, समशेर अली, आरक्षक- मारतंग चंद्रवंशी, नेतु राम धुर्वे, आशु तिवारी,पवन टंडन, रोहित मरावी , नरेश बघेल, हरिचरण डडसेना का विशेष योगदान रहा।

*पीएम जनमन : योजना का लाभ दिलाने ग्राम बांकल, सांभरधासन व कारीडोंगरी में शिविर आयोजित*

0

मुंगेली / प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए आज विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बांकल, सांभरधासन व कारीडोंगरी में शिविर आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने जरूरी आवेदन लिए गए। शिविर में 08 लोगों को पात्रतानुसार नए राशनकार्ड जारी किए गए तथा 38 राशनकार्डों में संशोधन कार्य किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 कृषकों का पंजीयन, 24 बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, 15 लोगों का आयुष्मान कार्ड प्रदाय किया गया। शिविर का जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव एवं जिला प्रभारी सरोज कुजूर ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए जिले के 41 पी.व्ही.टी.जी. ग्रामों में अलग-अलग तिथियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित कुल 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। डिप्टी कलेक्टर एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री अजय शतरंज ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 02 जनवरी को ग्राम बोईरहा, राजक, औरापानी और पटपरहा में शिविर का आयेाजन किया जाएगा।