Home Blog Page 747

*चोरी के मामले में आरोपियों को किया गया की गिरफ्तार*

0

▪️ *पकड़े गए तीनों आरोपियों से दो जोड़ी पायल और 4000 नगदी बरामद किया गया*

*नाम आरोपी -*
01. योगेश्वर विश्वकर्मा उर्फ चंटी पिता श्री रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पता-आजाद चौक आरामषीन थाना सिविल लाईन रामपुर
02. देव प्रसाद पिता स्व. तुलसी राम साहू उम्र 29 वर्ष पता-आजाद चौक
आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर

*अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-प्रार्थी विभांशु एस.सिंह. पिता स्व. कल्याण सिह गोड़ उम्र 42 वर्ष पता-क्वा. नंबर एनसी/34 सीएसईबी कॉलोनी थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.12.2023 को रात्रि लगभग 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसके सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व स्थित क्वा0 नं0 एनसी/34 के पीछले दरवाजा को धक्का देकर खोलकर घर के अंदर घुसकर चोरी किया गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक किरण गुप्ता एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के

नेतृत्व में अधिनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर आरोपियों की पताशाजी की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि एक लड़का अपने पास चांदी का पायल और नगद पैसा लेकर घूम रहा है और पायल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसने दो अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। योगेश्वर और देव प्रसाद के साथ मिलकर इंदिरा चौक के पास सीएसईबी का एक क्वाटर में चोरी करना बताया गये। योगेश्वर विश्वकर्मा उर्फ चंटी पिता श्री रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पता-आजाद चौक आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर, देव प्रसाद पिता स्व. तुलसी राम साहू उम्र 29 वर्ष पता-आजाद चौक आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी योगेश्वर विश्वकर्मा के कब्जे से एक जोड़ी चांदी पायल नगद रुपए और आरोपी देव प्रसाद साहू के कब्जे से एक नग चांदी का पायल एवं नगद 2000 रुपए बरामद कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण योगेश्वर विश्वकर्मा, देव प्रसाद व अपचारी बालक के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत कोरबा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री वसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ श्री वसंत कलेक्टर के रूप में नारायणपुर, मुंगेली जिले में पदस्थ रह चुके हैं। इसके पूर्व कलेक्टर श्री वसंत मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

*सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने/ पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने/ पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 36 च (1) एवं 36 सी (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा*

*जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है*

*आरोपीगण*

*(01) शशीकांत राठौर उम्र 34 साल निवासी सोनसरी थाना मुलमुला*

*(02) विजय कुमार करियारे उम्र 37 साल निवासी किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*(03) हिमांशु सिंह उम्र 21 साल निवासी गौद थाना जांजगीर*

*(04) प्रभात कुमार साहू उम्र 21 साल निवासी गौद थाना जांजगीर*

*(05) संतोष कुमार देवांगन उम्र 48 साल निवासी चाम्पा थाना चाम्पा*

*(06) उमाकांत बरेठ उम्र 35 साल निवासी भोजपुर थाना चाम्पा*

*(07) लीलादास मानिकपुरी उम्र 36 साल निवासी नवापारा अमोरा थाना मुलमुला*

*(08) रविन्द्र दास मनिकपुरी उम्र 31 साल निवासी नवापारा अमोरा थाना मुलमुला*

*(09) शिव कुमार खुंटे उम्र 35 साल निवासी संजय नगर बिर्रा थाना बिर्रा*

*(10) राजेन्द्र कुमार भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी संजय नगर बिर्रा थाना बिर्रा*

*(11) छविंदर प्रधान उम्र 28 साल निवासी न्यू चंदनिया पारा जांजगीर*

*(12) योगेश कुमार कंवर उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 25 शांति नगर जांजगीर*

*(13) सुनिल कुमार लदेर उम्र 24 साल निवासी धुरकोट थाना जांजगीर*

*(14) विजय सारथी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 25 शांति नगर जांजगीर*

*(15) समीर सूर्यवंशी उम्र 18 साल 06 माह निवासी चोरिया थाना सारगांव*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पीलाने के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 03.01.2024 को विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना मुलमुला में 02 आरोपी के विरूद्ध, थाना चाम्पा में 04 आरोपियों के विरूद्ध, थाना अकलतरा में 02 आरोपी के विरूद्ध, थाना बिर्रा में 02 आरोपियों के विरूद्ध एवं थाना जांजगीर में 05 आरोपियों के विरूद्ध सार्वजनिक जगह पर शराब पीने / पीलाने का साधन उपब्ध कराने पायें जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुल सिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरी. उमेश वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनिय योगदान रहा।

*अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* पंकज खूंटे उम्र 20 वर्ष निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए थाना स्टाफ एवं विशेष टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इसी क्रम में थाना स्तर एवं विशेष टीम गठित किया गया था कि दिनांक 04.01.2024 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी पंकज खूंटे निवासी कुरियारी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक सफेद जरिकेन में रखे 5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती ₹550 को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 07/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर *आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 04.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक संतोष सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे का सराहनीय योगदान रहा।

*लापरवाही पूर्वक शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी मोड़ बीच रोड में खडे किए बोरवेल्स वाहन को जप्त किया जाकर चालक को किया गया गिरफ्तार*

0

* वाहन चालक के विरूद्ध धारा 283 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वाहन चालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

* बढ़ते वाहन दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बीच रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े किए वाहनों चालको के विरुद्ध लागतार की जा रही है कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 03.01.24 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी मोड़ में वाहन चालक राज एन उम्र 42 साल निवासी भपालयम थाना अनुर जिला सेलम (तमिलनाडु) द्वारा बोरवेल्स वाहन क्रमांक TN 88 A 5162 को लापरवाही पूर्वक खड़ा कर दिया था, जिसमें लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 05/2024 धारा 283 भादवि का कायम किया गया है।

उक्त कार्यवाही पर निरीक्षक अशोक दुवेदि थान प्रभारी शिवरीनारायण का विशेष योगदान रहा है।

*अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार सायबर टीम/चांपा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपीया पीरो बाई देवांगन उम्र 51 वर्ष निवासी रानीरोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपीया के विरूद्ध धारा 20 (b), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है *जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लाने के लिए* सायबर टीम/चांपा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 02/01/24 को मुखबिर सूचना मिला की रानीरोड़ चांपा के पास में एक महिला मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखी हुई है सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपीया पीरो बाई देवांगन निवासी रानीरोड चांपा को पकडे जिसके कब्जे से 200 ग्राम गांजा कीमती 2000/रु एवं 630/रु नगदी बिक्री रकम को बरामद किया जाकर*। आरोपीया के विरुद्ध धारा 20(B), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 04/24 कायम किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम से निरी. प्रवीण द्विवेदी, थाना चांपा से निरीक्षक मनीष सिंह परिहार Si बी एस डहरिया, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, सायबर टीम जांजगीर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल थाना चांपा का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रतिभा निखारने के लिए खेल को बढ़ावा जरूरी – अविनाश सिंह*

0

*स्व अनुराग सिंह जी की स्मृति में दिया गया प्रथम इनाम*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा…

अकलतरा:-वृंदावनमयी ग्राम नरियरा के लखवा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित श्री राधा वल्लभ क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2023-24 में वेल विशर फाउंडेशन (सामाजिक संस्था) द्वारा स्व अनुराग सिंह के स्मृति में लगातार द्वितीय वर्ष प्रथम इनाम दिया जायेगा। विगत दिवस

प्रतियोगिता का उद्घाटन हजारों खेल प्रेमियों, ग्रामवासियों की उपस्थिति में अतिथियों के द्वारा किया गया, उद्घाटन में अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री सुशांत सिंह, सरपंच नरियरा, पूर्व सैनिक समारू टंडन, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उद्घाटन के पश्चात पूर्व खिलाड़ी एवं समिति के सदस्य स्वर्गीय प्रमोद सिंह, स्वर्गीय वीरेंद्र साव, स्वर्गीय अनुराग सिंह, स्वर्गीय प्रकाश पटेल को 2 मिनट का मौन रख कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए खेल को बढ़ावा देना चाहिए और समय समय मे विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए । इस प्रकार के आयोजन होने से क्षेत्र के युवाओं में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूं।

आयोजन समिति (एल पी एल क्रिकेट समिति) के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपना उत्कृष्ठ योगदान के देकर मैदान से लेकर कमेंट्री बॉक्स आदि को शानदार तरीके से काम किया है, एवं उद्घाटन के दिन राष्ट्र गीत, बच्चो का ड्रिल आदि चीजों से इस आयोजन को अंचल का सबसे बड़ा क्रिकेट आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया है,

 *भास्कर जिला सचिव, देवांगन बने शालेय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष*

0

छ. ग शालेय शिक्षक संघ का जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुआ जिसमें नए कार्यकारिणी का गठन किया गया
इसी कड़ी में पुराने ब्लाक अध्यक्ष नेमीचंद भास्कर के स्थान पर सर्वसम्मति से संघ के सक्रीय एवं जुझारू युवा शिक्षक साथी दुर्गेश देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र दुबे की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल द्वारा मुंगेली ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया विदित हो कि भास्कर जी के उत्कृष्ट कार्यकाल को देखते हुए उन्हे संघ का जिला सचिव बनाया गया है एवं कई अन्य सदस्यों का पद निर्धारण किया गया

नेमिचंद् भस्कर को जिला सचिव,दुर्गेश देवांगन के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर बीरबल सोनकर, अभिषेक तिवारी, राधेश्याम राय, मोहन कश्यप, गुनाराम निर्मलकर,ब्रजेश यादव, मोहन उपाध्याय,सत्येंद्र पटेल,टिका राम चंद्राकर, राजेंद्र नेताम् मनीष कुमार जायसवाल, चांदरोशन घृतलहरे, चंद्रमोहन यादव, मालती जांगड़े,ऋतु पांडे, पुनीता मिश्रा, मोनिका ठाकुर, मनोरंजना शुक्ला,पूजा बाजपेई, कोशल्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली,सरला सोलंकी, रंजना तम्बोली, शीतला कोशले, ने बधाई देते हुए शुभकामनाए प्रेषित किए |

*समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी – गिरीश देवांगन*

0

*पूर्वजों के व्यवसाय को आने वाले पीढ़ी के लिए संजोय के रखना जरूरी*

*माता का दर्शन कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना*

*माता परमेश्वरी महोत्सव के तीसरे दिन दर्शन के लिए पहुंचे – देवांगन*

मुंगेली // मुंगेली देवांगन समाज द्वारा सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें समाज कई बडे़ जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुॅच रहे है और माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे है। इसी कड़ी में महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के खनिज विभाग के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन माता परमेश्वरी की


दर्शन करने मुंगेली पहुॅचे और माँ परमेश्वरी की दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का भव्य पुष्पगुच्छ व माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
महोत्सव में गिरीश देवांगन ने समाज के लोगों को माता परमेश्वरी महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है। कोई भी समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब समाज के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, तो समाज नई दशा व दिशा को हाँसिल करता है। समाज को ऊंचाई में ले जाने के लिए ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करना होगा। हमें अन्य समाज की अच्छाइयों को ग्रहण करते हुए अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।


देवांगन ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के व्यवसाय को भी आने वाली पीढ़ी के लिए संजोय के रखना जरूरी है। देवांगन समाज ने जिस प्रकार कोसा कपड़े के व्यापार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है उसे संजोय के भी रखना होगा। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रतिष्ठित समाज है, जो कृषि कार्य के साथ-साथ व्यवसाय में भी अग्रणी है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने देवांगन समाज की मेहनत और विश्वसनीयता को देखते हुए उन्हें महाजन की उपाधि दी है। इस दौरान गिरीश देवांगन ने कथावाचक संतोष राव से आग्रह करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देवांगन समाज को कथापुराण को समाज के हर एक व्यक्ति तक कथा के माध्यम से जागरूक कर समाज के लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने की बात कहीं।


नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज सभी वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से संगठित होकर आगे बढ़ाना चाही। देवांगन समाज अपने बलबूते और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही है और समाज के लोग जागृत भी हो रहे हैं। इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता (जुगनू) ने अतिथियों का

स्वागत भाषण देतेे हुए समाज की उपलब्धियां एवं रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर संजय यादव, एजाज खान, संजय जायसवाल, आत्मा सिंह, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित देवांगन समाज के युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, अमरनाथ देवांगन, सुदामा देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, महेश देवांगन, जलेश देवांगन, बलराम देवांगन, सुशील देवांगन यश स्टेडियो, नानू देवांगन, कोमल देवांगन यूट्यूबर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

*महोत्सव के तीसरे दिन समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित*


माता परमेश्वरी महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात समाज के द्वारा बच्चों का डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें 05 साल से 14 साल की बच्चों द्वारा नृत्य कर अपनी कला दिखाया। इस दौरान समाज लोगों ने किसी ने ताली बजाकर तो किसी ने नगद प्रोत्साहन राशि भेंट कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। जिसमें डांस के साथ-साथ वैभवी देवांगन ने हार्मोनियम के माध्यम से राम आएंगे आएंगे राम आएंगे गीत गाकर अपनी कला दिखाई। डांस प्रतियोगिता रिया एवं जिया देवांगन, निधि, मीठी, सौम्य, साक्षी, मानसी, ओजल, सीयाग्रुप, प्रिती, रिया, शीतल, कीर्ति, अनाविका, प्रिंयका, अदिती, नव्या,रेशमा, चंचल, सिमरन, वांशी, अनुभवी, वैभवी, डाॅली, यश देवांगन सहित अन्य लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा का भव्य जगराता 05 जनवरी को*

माता परमेश्वरी महोत्सव के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा रायगढ़ वाले का भव्य जगराता 05 जनवरी शुक्रवार को आगर खेल परिसर में रात्रि 08 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व सांसद लखन लाल साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर तथा विशेष अतिथि गिरिश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, शैलेश पाठक, राणा प्रताप सिंह, मोहन मल्लाह, गायत्री आनंद देवांगन, तरूण खाण्डेकर, राजेन्द्र वैष्णव, अमितेश आर्य, संजय वर्मा, आशीष मिश्रा, सौरभ बाजपेयी शामिल होंगे।

आभार एवं स्वागत कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा का क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

0

0. भावना दीदी की गारंटी को पूरा करना मेरा संकल्प ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है:-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कबीरधाम:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा आज आभार एवं स्वागत रैली कार्यक्रम में विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जनता के बीच पहुंची जहाँ क्षेत्र की जनता ने अपनी जनप्रिय विधायक भावना बोहरा का पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्राम सिंघनगढ़, गैंदपुर,बाजार चारभाठा एवं धरमगढ़ में आयोजित आभार एवं स्वागत कार्यक्रम में भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए संबोधित किया और चुनाव में समर्थन देते हुए अबतक हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इसके साथ ही ग्राम जंगलपुर, मोहगांव, खैरबना एवं गगरिया खम्हरिया में भी आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई इस दौरान भावना बोहरा ने विभिन्न ग्रामों में जनता की सुविधा व प्रमुख मांग को देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण हेतु घोषणाएं भी की इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि भावना दीदी की गारंटी को पूरा करना मेरा संकल्प ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है पंडरिया विधानसभा की समृद्धि, खुशहाली, विकास एवं आप सभी की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए मैंने जो भी वादें किये हैं वह जल्द ही जमीनी स्तर पर पूरे होते हुए आपको देखने मिलेगा और हमने इसके लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है भय,भ्रष्टाचार,अवैध कारोबार को समाप्त करने से लेकर पण्डरिया विधानसभा में कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए हमने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं जिसके सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिल रहा होगा उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार है भाजपा ने मोदी जी की गारंटी में जो वादा किया था उसे तत्काल प्रभाव से पूरा किया है चाहे वो सुशासन दिवस पर दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने की बात हो या 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करने की हो 18 लाख नए आवास बनाने के अपने वादों को भी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही तत्काल मंजूरी दी गई यह सभी भाजपा की विकास नीति और मोदी की गारंटी से ही हुआ है और आने वाले पांच वर्षों में भी भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किये हैं वो भी शत-प्रतिशत पूरे होंगे भावना बोहरा ने कहा कि हमने आप सभी क्षेत्रवासियों की सेवा,सुविधा को देखते हुए पूरे पंडरिया विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र स्थापना करने का जो संकल्प किया है वह जल्द ही आप सभी की सेवा में समर्पित होग इसकी स्थापना से आप सभी को अपनी छोटी-बड़ी हर समस्या के निवारण के लिए जिला मुख्यालय अथवा दूर-दराज सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी इससे आप सभी के समय व पैसों की बचत होने के साथ ही समस्याओं का त्वरित निवारण भी होगा बेटियों की शिक्षा, सुविधा के साथ-साथ आप सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं आपातकालीन समय में त्वरित सहायता के साथ-साथ पंडरिया के सर्वांगीण विकास हेतु मैं कृतसंकल्पित हूँ आप सभी ने मुझपर जो विश्वास जताया है उस विश्वास के प्रति मैं अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पित हूँ और निरंतर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करुँगी मुझे पूर्ण विश्वास है की मेरे इन प्रयासों में आप सभी मेरे परिवारजनों का भी भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मुझे मिलेगा और हम मिलकर एक समृद्ध,खुशहाल और विकसित पण्डरिया बनाएंगे।

—————————————-