Home Blog Page 746

*भजन गायक देवेश शर्मा ने देवी भजनों और गीतों की प्रस्तुति से बांधा समां*

0

*देर रात तक भक्ति गीत में झूमते रहे देवांगन समाज के लोग*

*माता परमेश्वरी महोत्सव के 05वें दिन का माता का हुआ भव्य जागराता*

मुंगेली // माता परमेश्वरी महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक देवेश शर्मा रायगढ़ वाले द्वारा माता के गीतों की प्रस्तुति कर भक्ति गीतों की बयार बही, दर्शक भक्ति गीत में झूमते नजर आये, बड़ी संख्या में मातारानी की भक्त उमड़ पड़े। जिले के आगर खेल मैदान में हुये जगराता में देवांगन समाज के हजारों लोगों की उपस्थित रहे और शहर में देर रात तक भक्ति गीत में झूमते व नाचते हुए माता की जयकारों से गुंज उठा। भजन गायक पूरे जोश खरोश के साथ श्रोताओं को माता के जयकारे लगवाते रहे पूरा शहर माता की जयकारों से देर रात तक गुंजता रहा । जगराता कार्यक्रम में माॅ काली , हनुमान और बब्बर शेर के जीवित झांकी का दर्शन एवं प्रभु श्रीराम के गीत नृत्य के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति भी दिया गया। तो वही भगवा रंग की प्रस्तुति पर लोगो ने जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए भक्तो ने भगवा मय में लीन होकर झूमने लगे। इसके पूर्व माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से भक्ति गीतों की शुरूआत हुई। जिसमे जसभजन गायक देवेश शर्मा मोर पथरा के देवता, नदिया मा रोवय दाईं लाइक, पताल चटनी, नाचे जो बब्बर शेर रे, आमा पान के पतरी जैसे एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए देवांगन समाज को कार्यक्रम की बधाई व शुभकामनाएं भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता, युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुहन देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, महेश देवांगन, जलेश देवांगन, बलराम देवांगन, सुशील देवांगन यश स्टेडियो, नानू देवांगन, कोमल देवांगन यूट्यूबर, लल्ला देवांगन, ददुआ देवांगन सहित समाज के अन्य लोगों विशेष योगदान रहा।

*07 जनवरी को देवांगन समाज द्वारा निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

माता परमेश्वरी महोत्सव अंतिम दिन 07 जनवरी को देवांगन समाज मुंगेली द्वारा भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी। जिसमें नगर भ्रमण करते हुए सामाजिक एकता का परिचय देंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे युवाओं द्वारा बाइक रैली तथा दोपहर 02 बजे से सर्व देवांगन समाज मुंगेली द्वारा शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण करेंगे। जिसमे कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर गोलबाजार, सदर बाजार, पुलिस थाना से होते हुए मुंगेली के हृदय स्थल पड़ाव चौक होते से माता की विदाई एवं मूर्ति विसर्जन होगा। तदुपरांत माता के प्रसाद भोग भंडारा का कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा।

*कविता चौराहे पर साहित्य मंच का 7 जनवरी को स्थापना वर्ष व सम्मान समारोह आयोजित*

0

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली में नगर के मध्य सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने 2005 से शुरू होकर अब तक व निरंतर चलने वाला अनोखा साहित्य मंच कविता चौराहे पर, जहाँ प्रत्येक सप्ताह एक कवि की समसामयिक रचना को स्थान दिया जाता है। इसकी शुरुआत कविता चौराहे पर,के संस्थापक कवि राकेश गुप्त निर्मल ने अपनी रचनाओं को प्रकाशन करके किया जहाँ एक श्यामपट पर सेवानिवृत शिक्षक जगदीश प्रसाद देवांगन द्वारा अपने लेखन सज्जा कला से बेहद आकर्षक अक्षरों व रचना से सम्बन्धित रेखाचित्र बनाकर पटल को रोचक बना देते हैं। वर्तमान में जिले के साहित्यकार ही नहीं बल्कि प्रदेश और भारत के कोने-कोने से रचनाकारों की रचना को प्रकाशित किया जाता है।यह अपने आप में साहित्य सेवा का एक अनूठा प्रयास है। इस अनूठे कार्य को करने वाले साहित्य मंच द्वारा प्रतिवर्ष स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है । इसमें प्रदेश व अन्य प्रदेश से भी साहित्यकार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कविता चौराहे पर, साहित्य मंच का स्थापना दिवस तथा सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है हर साल जिले के किसी एक स्थान पर यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष नगर के ही प्रतिष्ठित होटल पुनीत में रखा गया है।

जहाँ कविता चौराहे पर, साहित्य मंच का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाना है। संयोजक व संस्थापक राकेश गुप्त निर्मल ने चर्चा के दौरान यह जानकारी दी की इस वर्ष भी एक वरिष्ठ साहित्यकार का सम्मान किया जाना है वह कविता चौराहे पर, के पटल में अब तक जिन सहभागियों की कविता प्रकाशित की गई है उन कविताओं का प्रदर्शनी लगायी जाएगी जो की साहित्य प्रेमियों के लिए एक अलग ही लगाव का स्थान रखता है बताते चलें कि इस आयोजन में मुंगेली के वरिष्ठ साहित्यकार व सेवानिवृत शिक्षक रामशरण शर्मा जी को सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान प्रति स्थापना वर्ष में एक साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। इसके पश्चात कार्यक्रम में सहभागिता निभाने आए समस्त आमंत्रित कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया जाता है। तत्पश्चात सभी सहभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम दो चरणों में रखा जाता है जिसमें प्रथम चरण में अतिथियों का स्वागत सम्मान कविता चौराहे पर साहित्य मंच के बारे में अतिथियों द्वारा वक्तव्य तत्पश्चात साहित्यकार सम्मान भोजन अवकाश के बाद दूसरे चरण की शुरुआत काव्य गोष्ठी से होती है। काव्य गोष्ठी के बाद सभी सहभागियों को सम्मान पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 10 जिलों के साहित्यकार सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में प्रथम व द्वितीय चरण दोनों के लिए अलग-अलग मुख्य अतिथि व अध्यक्ष आमंत्रित किए जाते हैं।

*शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी रोशन साव उम्र 23 वर्ष साकिन सुहासनी गांगुली सरानी भवानीपुर कलकत्ता*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376 (3) भादवि के तहत की गई कार्यवाही किया गया*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता का आरोपी रोशन कुमार साव अकलतरा क्षेत्र में रहकर काम करता था। आरोपी से पीड़िता का जान पहचान होने से पीडिता को शादी करने व अच्छे से रखने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 376, 376 (3) भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना दौरान *आरोपी रोशन साव साकिन सुहासनी गांगुली सरानी कलकत्ता को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.01.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन एवम महिला आर. अंजना लकडा का सराहनीय योगदान रहा।

*पंडरिया:ब्लाक के ग्राम दामापुर बाजार में जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ संपन्न*

0

पंडरिया– खेल कूद में बच्चों को विशेष रुचि बच्चों में जगाने की एवम् छात्र छात्राओं को स्वस्थ शरीर स्वस्थ बुद्धि आपसी तालमेल के उद्देश से बड़े जोर से दामापुर में जोन स्तरीय आयोजन किया गया जिसमे आस पास के आठ संकूल संकुल के बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा हुआ।प्रतियोगिता में सभी संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चे शामिल हुए।बच्चों के बीच खो खो, कबड्डी, रस्सा कशी, रिले रेस, घड़ा दौड़ लंबी कूद, त्रितंगी दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, 100 200 मीटर दौड़ आदि खेलों में सभी बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।इस कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी सेवा राम कुर्रे जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया तुलस कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए अध्यक्षता दामापुर सरपंच श्री सफील खान जी एवम् क्षेत्रीय जनपद सदस्य अश्वनी यदु की गई वही श्री सेवा राम कुर्रे जी के द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय कदम है। जिससे बच्चों को ऊर्जावान बनाकर सफलता की ओर अग्रसर करने, प्रोत्साहन करने, स्वास्थ्य स्थिति में सुधार, अनुशासन, सहयोग व सामाजिकता की भावना का विकास करने आदि उद्देश्यों के लेकर आयोजित किया गया है। बच्चो ने अभूतपूर्व खेल का प्रदर्शन किया। इस के पश्चात यह सभी बच्चे विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जोन से एक टीम बनाकर प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे।इस कार्यक्रम मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बनर्जी जी, पंच श्री फिरोज खान जी, श्री रमेश घृतलहरे जी श्री ललित साहू जी श्री उमेंद यादव जी पूर्व उपसरपंच श्री धनवा बनर्जी जी संकूल प्रभारी श्री जिनेंद्र बनर्जी जी संकुल समन्वयक श्री सुरेंद्र नेताम जी एवं ग्रीन जोन के समस्त संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

*अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्याले बिलासपुर के विधि के छात्र हो रहे परेशान*

0

कब है परीक्षा कब मिलेगा प्रवेश पत्र कोई जानकारी नहीं है विश्वविद्यालय के साइट पर।

रायपुर/बिलासपुर – विधि विभाग में शुरू होने वाले 8 तारीख से प्रथम सेमेस्टर के एवं सेकंड ईयर के फर्स्ट सेमेस्टर की 9 तारीख से होने वाली परीक्षार्थी को अभी तक यह नहीं मालूम की परीक्षा इसी दिनाक से होगी या नहीं होगी। विश्वविद्यालय की साइट पर किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है यहां तक कि यहां पर दिए गए हुए हेल्प डेस्क 8889928648 नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं विधि विभाग के छात्र को अभी तक प्रवेश पत्र भी साइट पर अपलोड नहीं किया गया है इस तरह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विद्यार्थियों को अभी तक यह सूचना भी नहीं दी गई है की परीक्षा जारी टाइम टेबल के अनुसार होगी या उसमें कुछ बदलाव होंगे जबकि कल रविवार है और होने वाले सोमवार से परीक्षा शुरू होने वाली है। विद्यार्थी अभी तक असमंजस में ही है। इस तरह के हो रहे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आखिर जिम्मेदार कौन है इसका जवाब विश्वविद्यालय को देना ही होगा और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई करना भी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी बनती है।

*भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव ने पीएचसी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण*

0

योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री और प्रमाण पत्र

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ जगदीश सोनकर, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे, सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने पोड़ीदल्हा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अकलतरा विकासखंड के अकलतरी एवं नवागढ़ विकासखंड के केरा ग्राम पंचायत शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने शिविरों में लगे स्टॉल का अवलोकन करते विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों व नोडल अधिकारी से चर्चा की। संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने पोड़ी दल्हा पीएचसी के दवा वितरण केंद्र पर पहुंचकर दवा वितरण का जायजा लेते हुए भंडार कक्ष का गहन निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने उपलब्ध दवाओं की बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण पंजी को भी देखा। वहां उपस्थित फार्मासिस्ट से उन्होंने गहन पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वे ओपीडी काउंटर पर पहुंचे जहां उन्होंने काउंटर प्रभारी से आवश्यक पूछताछ की। पैथोलॉजी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्रसव वार्ड एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा इंजेक्शन, ड्रेसिंग कक्ष, औषधि कक्ष, ओ. पी. डी. महिला कक्ष, नर्सेस ड्यूटी कक्ष, ओ.पी.डी. पुरुष कक्ष, पुरुष वार्ड, नेत्र जाँच कक्ष, वैक्सीन भंडार कक्ष, टीकाकरण, परामर्श कक्ष,सोलर कक्ष सहित परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उपस्थित सभी आमजनों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव श्री कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना है, इसके लिए नागरिकों तक सभी जानकारियां पहुंचाए और एकजुट होकर बेहतर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास हितग्राही, उज्ज्वला योजना के हितग्राही, आयुष्मान कार्ड एवं स्वस्थ बालक बालिका पुरस्कार पोषण किट से सम्मानित किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र भी उन्होंने वितरण किया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो ने मेरी कहानी मेरी जुवानी के माध्यम से योजनाओं से मिले लाभ को बताया। उन्होंने शिविरों में लगे स्टॉल का अवलोकन करते विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं स्टाल प्रभारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को फॉर्म भरवाए जा रहे हैं एवं उसका लाभ दिलाया जा रहा है। इसी तरह आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी शिविर के दौरान ही बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगडे, श्री गुलाब सिंह चंदेल, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सजगता के साथ योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं – संयुक्त सचिव

*दीपचंद्र और माता हरणी के नाम से जाना जाता है, उसी के वंशज देवांगन जाति- संतोष राव*

0

*माता की भक्ति में डूबे देवांगन समाज*

मुंगेली // जिले में देवांगन समाज द्वारा सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव भट्टबाड़ा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें कथावाचक संतोष राव खरोरा वाले द्वारा संगीतमय के साथ किया जा रहा है। कथावाचक संतोष राव ने अपने कथा में बताया कि माता परमेश्वरी के वंशज दीपचंद्र और माता हरणी के नाम से जाना जाता है, उसी के वंशज देवांगन जाति कहलाते है। उन्होने बताया कि दीपचंद को वस्त्र बनाने के लिए प्रगट किये थे, उस समय कमल के नाल से धागा निकाल कर वस्त्र बुनते थे। दीपचंद देवांगन मांगा बिनते वक्त माता परमेश्वरी का नाम का अनुसरण किया तब से उनके वंशज समस्त देवांगन अपनी इष्ट देवी माता परमेश्वरी का गुणगान करते आ रहे है। माता परमेश्वरी त्रेता रूप में रात माय के रूप में अपने देवांगन पुत्र को दर्शन भी दिया, जिसे माता को रात माई कन्हाई के नाम से जाना जाता है। कली काल में माता तीन रूप में कमलावती, इंद्रावती और अंगारमोती के रूप में विराजमान है , जिसके नाम से देवांगन जाति के लोग जल भरण का कार्य करते है, जिसे पीढ़ी पुजाई भी कहते है।उल्लेखनीय है कि कथावाचक संतोष राव सन् 1968 में कथा का शुरुआत भाटापारा सिंगारपुर के ग्राम लेवाई से किया था। जिसमें संगीतमय जयप्रकाश वर्मा, गोविंद साहू, सोनू धीवर, दिनेश साहू ने देवी भजनों एवं गीतों की प्रस्तुती से समां बाधां है। माता के गीतों से गूंज रहा है जिसे देवांगन समाज के लोग काफी खुश और प्रसन्न के साथ माता की भक्ति में डूबे हुए है। वहीं दोपहर में महिलाओं की टोली द्वारा भजन कीर्तन कर माता की सेवा कर रही है। माता परमेश्वरी महोत्सव की लाईव विडियो यश स्टेडियों एवं कोमल देवांगन मुंगेलिहा यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी समाज के लोग जुड़कर कथा का लाभ ले रहे है। इस अवसर पर माता परमेश्वरी सेवा समिति से गायत्री आनंद देवांगन, सुनीता देवांगन, ममता, लक्ष्मीन, मोनिका, चंद्रिका, संतोषी, सुमन, विद्या, शकुन, चंदा, कालिंद्री तथा देवी शक्ति ग्रुप से मनीषा, मेघा, रिषिका, द्वय रिया, माही, वर्षा, अंजली, पायल, अनामिका, मुस्कान, द्वय काजल, दिशा, प्राची, द्वय खुशी, खुशबू, प्रियंका, सियावादी, रघनी, रंजीता, ज्योति, योगिता, नीलू सोनम, खुशी, मीठी माता की सेवा कर रही है।

*इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती और फिर चेटिंग कर फंसाया प्रेमजाल में नशा पिलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा (Newsind24x7)इंस्टाग्राम में किसी अनजाने से ऐसी दोस्ती हुई, कि युवती एक युवक अंधे प्रेम में उसके जाल को नहीं पहचान सकी। एक दिन धोखे से युवक ने उसे नशे की कोई घूंटी पिला दी और फिर उसे अपनी वासना का शिकार बनाया। शादी की जिद पर इंकार और इकरार का खेल चलता रहा। आखिर पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल के हवाले किया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज उसकी इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कुसमुंडा के ग्राम बाता के रहने वाले समीर नामक 25 वर्षीय युवक से हो गई। चेटिंग के जरिए ही दोनों में बातचीत होने लगी और दोस्ती गहरी होती चली गई। इस बीच उसने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उनके बीच कई मुलाकातें हुई। एक दिन फिर दोनों मिले और 7 मई 2023 को पीड़िता को उसके गृह ग्राम छोड़ने जाते समय धोखे से कुछ पिलाकर लबेद के जंगल में ले गया। यहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत पीड़िता ने जब उससे विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने पहले इंकार किया। फिर पीड़िता द्वारा आरोपी के घर जाकर दबाव बनाने पर एक माह के अंदर विवाह करने की बात कही और फिर मुकर गया। व्यथित होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और उसकी रिपोर्ट पर धारा 376 भादवि का प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी समीर भारद्वाज पिता रेशम लाल भारद्वाज उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बाता थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन में निरीक्षक युवराज तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे, आरक्षक 52 नितेश तिवारी, आरक्षक 103 विरेन्द्र अनंत, आरक्षक 558 कौशल महिलांगे, आरक्षक 463 नरेश टाण्डेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला जिला अध्यक्ष मनीराम साहू जी के नेतृत्व में हुआ संपन्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष मनीराम साहू जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय कवर्धा में मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला संपन्न हुआ जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सभी मंडल में युवा मोर्चा की संरचना पूर्ण करना एवं उन्हें सक्रकीय करना,प्रत्येक मंडल में प्रवास का भी आयोजन किया जाना है जिसमे संयोजक सह संयोजक नियुक्त किया जाना है हर नए वोटर तक पहुंचकर चुनाव में लोकसभा की सभी सीटों पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त कर सके कार्यशाला मे मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री पियूष ठाकुर नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे प्रभारी यश गुप्ता जिला महामंत्री सचिन गुप्ता सहित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशाल शर्मा खिलेश्वर साहू ईश्वरी धुर्वे,अशोक चंद्रवंशी हुमलाल पटेल,जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी,राजकुमार मरावी,सौरभ सिंह,अजय ठाकुर,जिला मंत्री नीतीश चंद्रवंशी,हेमचंद चंद्रवंशी,रामचरण साहू एवं समस्त प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*गुंडागर्दी करना पड़ा भारी04 आरोपियों को भेजा जेल।*

0

*गुंडागर्दी करना पड़ा भारी04 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

 

▪️ *पसान पुलिस की कार्यवाही।*

*गिरफ्तार आरोपी:-*
01 देवप्रसाद गोंड़ पिता पुरुषोत्तम सिंह उम्र 63 वर्ष
02 रामखिलावन उर्फ भोले पिता देवप्रसाद उम्र 33 वर्ष
03 आधार सिंह पिता गंभीर सिंह उम्र 40 वर्ष
04 भगवनिया बाई पति देवप्रसाद उम्र 58 वर्ष सभी निवासी रामपुर थाना पसान जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-दिनाँक 01.01.2024 को प्रार्थी अजमेर सिंह निवासी रामपुर स्कूलपारा थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गाँव के ही देव प्रसाद गोंड़ ,भोले, आधार सिंह पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी देते हुए घर अंदर घुसकर लाठी डंडे से मारपीट किया गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पसान में अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 452,294,506,323,34 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराया गया ।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन व sdop कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान उप निरीक्षक नवल साव के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु दिनांक 03.01.2024 को अपने अधिनस्थ स्टाफ सउनि संतोष तांडी आरक्षक, श्याम सिदार ,दिनेश निराला के साथ मिलकर आरोपी गण 01 देव प्रसाद ,02 रामखिलावन उर्फ भोले 03 आधार सिंह 04 श्रीमती भगवनिया बाई पति देवप्रसाद सभी निवासी रामपुर थाना पसान जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।