Home Blog Page 745

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे बड़ी संख्या में हितग्राही*

0

*उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए सबसे ज्यादा पंजीयन*

*मंत्रियों, विधायकों और केंद्र के अधिकारियों ने किया विभिन्न जिलों में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण, चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की*

रायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने आरंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिविर के माध्यम से उन लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ देने के लिए जोड़ा जा रहा है जो अब तक इनका लाभ नहीं ले पाये हैं। सभी शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंच रहे हैं। इन शिविरों की अच्छी बात यह है कि इनमें से सभी शिविरों में मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राही मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से बता रहे हैं। लोगों को इनका उचित लाभ मिले, इसके लिए राज्य से मंत्रीगण, विधायकगण और केंद्र के अधिकारीगण भी दौरा कर रहे हैं।

शिविरों में सबसे ज्यादा उज्ज्वला योजना और आयुष्मान के बारे में लोग पंजीयन करा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने भी हितग्राही सामने आ रहे हैं। शिविरों में लोग बता रहे हैं कि पूंजी की सुलभता और कौशल प्रशिक्षण से उनके लिए उद्यम करना आसान हो गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमें इसके लिए सरकारी कार्यालयों में जाना नहीं पड़ रहा।

*बीसी सखी से आर्थिक स्थिति मजबूत-* कोरिया जिले में बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट (बीसी) सखी से जुड़ी श्रीमती कांति प्रजापति का उदाहरण लें। श्रीमती कांति ने बताया कि उन्हें अब 15 से 20 हजार रूपए तक पारिश्रमिक मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बता दें बीसी सखी का मुख्य कार्य ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना है, इससे हर तरह के आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों में जमा व निकासी, नए खाते खोलने की सुविधा पहुंचाना है। सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बहुत आगे बढ़ने तथा ज्यादा से ज्यादा बचत के महत्व तथा बैंक खोलवाने के बारे जानकारी देने कहा गया।

*धुआं से छुटकारा और आंखों से आंसू दूर-* मेरी कहानी, मेरी जुबानी के तहत जानकारी देते हुए बिलासपुर में श्रीमती रजनी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिलने पर उन्हें धुआं से छुटकारा मिलेगी और आंखे सुरक्षित रहेंगी। श्रीमती रजनी ने बताया कि आंखों में इतना धुआँ आता था कि आंखें जलने लगती थीं।

*कच्चा मकान से मिला छुटकारा, आयुष्मान कार्ड बनी संजीवनी-* ग्राम आनी की श्रीमती रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, उन्होंने बताया कि कच्चा मकान से छुटकारा मिला अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुआ। हमारे पड़ोस में भी बहुत से कच्चे मकान अब पक्के हो गये हैं। पूरे गांव की सूरत बदल गई है पहले कच्चे मकान ही दिखते थे अब गिनती के कच्चे मकान दिखते हैं।

*आयुष्मान वरदान साबित हुआ-* आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पथरी बीमारी के इलाज होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए श्रीमती बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं था, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ। उन्होंने बताया कि आयुष्मान होने की वजह से किसानों के खेत बच रहे हैं नहीं तो इलाज में सारा पैसा खर्च हो जाता था।

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो सड़क हादसों में एक नाबालिग समेत चार की मौत पर जताया दुख*

0

*श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील की*

रायपुर, /वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो अलग अलग स्थानों में हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि रायगढ़ के मिड़मिड़ा मेनरोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि रायगढ़ के चक्रधर नगर में एक इलेक्ट्रानिक आटो रिक्शा के पटलने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गयी। दुख की इस घड़ी में श्री चौधरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है।

श्री चौधरी ने रायगढ़ एवं प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों के पालन करने की भी अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने मोटरसायकिल पर तीन सवारी न बिठाने, रॉन्ग साइड न चलने और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाने के साथ ही अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की लोगों से अपील की है।

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पात्र किसानों को लाभ दिलाने विशेष अभियान संचालित*

0

*15 जनवरी तक शत-प्रतिशत पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश*

रायपुर,  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ शत्-प्रतिशत पात्र किसानों को दिलाने के लिए राज्य में विशेष ग्राम स्तरीय अभियान संचालित है। बीते 6 दिसंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही पात्र किसानों की पहचान विशेष ग्राम सभा के माध्यम से की जा रही है और पीएम किसान मोबाइल एप्प के मदद से किसानों का सत्यापन, ई-केवाईसी, लैण्ड रिकार्ड सीडिंग, बैंक डिटेल का सत्यापन कर पोर्टल में एन्ट्री की कार्यवाही ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल*

0

*नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में घायल हुए थे जवान*

*डॉक्टर से कहा बेहतर से बेहतर इलाज करें*

*शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की*

रायपुर, / उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।


उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। श्री शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। श्री शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

*स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : श्री बृजमोहन अग्रवाल*

0

*भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला*

रायपुर, / शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है। खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में एक अलग ही स्थान हासिल किया है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेमों तक में भारत ने अपना झंडा गाड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है उसके लिए उचित प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी काम किया गया। छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीयदृअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। उसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी।

*खल्लारी माता मेला आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख देने की घोषणा*

इस मौके पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की।
प्रतियोगिता का आयोजन मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल ने किया था। जिसमे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद श्री चुन्नी लाल साहू विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक श्रीमती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मेघ खेल एवं युवा संगठन आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

*शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की*

0

*भोरमदेव मंदिर से चिल्फी घाटी पहुँचमार्ग को और बेहतर बनाया जाएगा : मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर, / स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कवर्धा में भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और भगवान शिव में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कवर्धा धर्मनगरी है। छत्तीसगढ़ के पुरातत्व, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर कबीरधाम जिले में स्थित है। राज्य के इस प्रमुख पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है और भविष्य में भोरमदेव मंदिर और मंदिर से चिल्फी घाटी पहुँचमार्ग को और बेहतर बनाया जाएगा।


इस अवसर पर पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलुजा, श्री गणेश तिवारी, श्री रामकुमार ठाकुर, योगेश्वर नाथ योगी, श्री सनत साहू, सुनील दोशी, श्री विजय पाली, श्री जितेन्द्र दुबे, श्री अजय सिंह ठाकुर, श्री डोनेश सिंह, श्री सौरभ शर्मा, श्री राहुल ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री 7 जनवरी को सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम जयंती समारोह और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 7 जनवरी को सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम महोत्सव और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 7 जनवरी को पूर्वान्ह 12.10 बजे खालसा स्कूल परिसर रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां राजिम महोत्सव स्थल में आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर शाम 4.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रात 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

*मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एकदिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे*

0

*स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रथम आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत*

रायपुर, / स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रथम कवर्धा आगमन पर जिलेवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री अग्रवाल के आगमन पर ठाकुरदेव चौक, भगवान परशुराम चौक और सर्किट हाउस में नागरिकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री श्री अग्रवाल के विश्राम भवन पहुंचने पर कबीरधाम जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भेंट किया। मंत्री श्री अग्रवाल को पुलिस जवानों ने सलामी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलुजा, श्री गणेश तिवारी, श्री रामकुमार ठाकुर, योगेश्वर नाथ योगी, श्री सनत साहू, सुनील दोशी, श्री विजय पाली, श्री जितेन्द्र दुबे, श्री अजय सिंह ठाकुर, श्री डोनेश सिंह, श्री सौरभ शर्मा, श्री राहुल ठाकुर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित तीन की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के मिडमिडा मेनरोड़ पर हुए सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने परिवार जनों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

*मुंगेली व्यापार मेला 2024 का विधिवत भूमि पुजन एवं मंत्रोउपचार के साथ हुवा कार्यालय उद्घाटन। तैयारियो को लेकर बैठक हुवा सम्पन्न, 2 सौ से अधिक स्टाल हो चुके हैं बुक। 18 जनवरी से आयोजित मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध मेले को लेकर लोगों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह।*

0

मुंगेली-स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा आयोजित 6 दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला का विधिविधान से मंत्रोउपचार के साथ भूमि पूजन और कार्यालय का उद्घाटन कर तैयारी प्रारंभ किया गया साथ ही आयोजन की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाने बैठक आयोजित की गई। जिसमे विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों का स्टाल अधिक से अधिक लगे इसके लिए रूप रेखा तैयार की गई। साथ ही शाम से लेकर देर रात तक होने वाले विविध परिवारिक सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति के संदर्भ में चर्चा की गई। इस बार के आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, आटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों के साथ ही शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के स्टाल अधिक से अधिक लगे इसके लिये भी कार्ययोजना तैयार की गई जिससे आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस अवसर पर सँस्था के सचिव एवं स्टाल प्रभारी विनोद यादव ने जोर देते हुवे कहा कि इस बार हमारी कोशिश स्थानीय व्यापारियों को अधिक से अधिक स्टाल लगाने के लिए प्रेरित करना होगा जिससे मुंगेली में व्यापार का विस्तार हो सके और बाहरी व्यापारियों की तरह उनको भी लाभ मिल सके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार मेले में 3 सौ स्टाल लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक लगभग 2 सौ स्टाल बुक हो चुके हैं। सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुवे कहा कि सँस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से व्यापार मेले का सफलतम आयोजन किया जा रहा है और आगे इस आयोजन की भव्यता कैसे बढ़ाई जाए ये हम सभी की जिम्मेदारी है जिससे मुंगेली का नाम राज्य स्तर पर ही नही अपितु राष्ट्र स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित कर सके। बैठक के अंत में अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि इस बार हम सबको ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है इसलिए हम सबको आठवें वर्ष के सफलतम आयोजन के लिए मिलकर मेहनत करना होगा। बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टाल बुकिंग, प्रचार प्रसार, मीडिया प्रभारी, सरकारी स्टाल, अतिथि सत्कार, भोजन व्यवस्था, जैसे विभिन्न गतिविधियों के लिए टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, गौरव जैन, आशीष कुमार सोनी, राहुल कुर्रे, श्रेणिक पारेख, अनीष जैन, नीलेश केशरवानी, दीपक जैन, देवेंद्र परिहार, गिरीश सुथार, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सिंह, राहुल साहू, हरिओम सिंह, मुकेश पांडेय, नागेश साहू, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, संदीप सिंह, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर, आर्या सिंह सहित सँस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।