Home Blog Page 744

*केन्द्रीय संयुक्त सचिव डॉ मनश्वी कुमार ने जिला अस्पताल और अर्बन पीएचसी का किया निरीक्षण **

0

*मरीजों से मुलाकात कर ली इलाज और सुविधाओं की जानकारी **

आशीष कश्यप बिलासपुर/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मनश्वी कुमार आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर जिला पहुंचे। उन्होंने आज जिला अस्पताल और राजकिशोर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डो का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ जगदीश सोनकर, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एसडीएम श्री सूरज साहू ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला एवं संबंधित अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।
संयुक्त सचिव डॉ. मनश्वी कुमार ने जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पंजीयन कक्ष का जायजा लिया । इस दौरान गांधी चौक से इलाज कराने आए एक मरीज से पंजीयन के लिए आभा एप्प के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए। अस्पताल में समरीज ऐसे भी परेशान हालात में आतें है। उन्होंने मरीजों के अस्पताल में आने से लेकर जाने तक की पूरी प्रक्रिया को समझा। अस्पताल में नियमित साफ- सफाई करने के निर्देश दिए। संयुक्त सचिव ने डायलिसिस कक्ष, आयुष्मान कार्ड पंजीयन केन्द, 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल का भी जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर पहुंचकर दवा वितरण का जायजा लेते हुए भंडार कक्ष का गहन निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने उपलब्ध दवाओं की बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण पंजी को भी देखा। वहां उपस्थित फार्मासिस्ट से उन्होंने गहन पूछताछ कर दवाईयों के बारे में जानकारी प्राप्त ली। इसके बाद संयुक्त सचिव डॉ. मनश्वी कुमार ने राजकिशोर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी काउंटर पर काउंटर प्रभारी से जानकारी ली। पैथोलॉजी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्रसव वार्ड एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा इंजेक्शन, ड्रेसिंग कक्ष, औषधि कक्ष, ओ. पी. डी. महिला कक्ष, नर्सेस ड्यूटी कक्ष, ओ.पी.डी. पुरुष कक्ष, पुरुष वार्ड, नेत्र जाँच कक्ष, वैक्सीन भंडार कक्ष, टीकाकरण, परामर्श कक्ष, सहित पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के लिए वेटिंग रूम में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी देने के लिए एलईडी टीवी लगाने कहा।

*कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था का किया अवलोकन*

0

*सीएसईबी*

*चौक,बालको-रिस्दी व सर्वमंगला मार्ग सहित अन्य चौक-चौराहों का किया निरीक्षण*

*यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शहर के विभिन्न मार्गो व चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों से शहर में भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम वाले स्थानों की जानकारी लेते हुए सीएसईबी चौक, सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-कनकी मार्ग, राताखार मार्ग, मेजर ध्यानचंद चौक, परसाभाठा चौक और रिस्दी चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी प्वांइट्स से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं। भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।  उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। जिले से बाहर जाने वाली भारी वाहनों को शहर के आउटर से ही आवागमन की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वमंगला मंदिर के आगे बन रहे सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*गेरवाघाट इनटेक वेल का किया अवलोकन*

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शहर के गेरवाघाट में अमृत मिशन योजना अंतर्गत निर्मित इनटेक वेल का अवलोकन किया। उन्होंने यहां से होने वाले जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेकर निर्देश दिए। गेरवाघाट स्थित इस इनटेक वेल में पंपिंग के माध्यम से हसदेव नदी का रॉ वॉटर लेकर कोहड़िया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (29 एमएलडी) तक पहुंचाया जाता है। यहां से जल उपचारित कर अमृत मिशन योजना पार्ट-2 दर्री, सर्वमंगला,  बांकी-मोंगरा क्षेत्र के लिए सप्लाई की जाती है। इसके पश्चात कलेक्टर ने इनटेक वेल के पास ही नहर में क्रास रेगूलर गेट के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेरवाघाट मार्ग को पंपहाउस से जोड़ने वाली निर्माणाधीन नहर मार्ग का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

*सोमवार को अपने दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी, आम नागरिकों की सुनेंगे समस्या*

0

*पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार के दिन सभी जिला अधिकारियों को अपने दफ्तर में बैठकर कार्यालयीन कार्य करते हुए आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोमवार के दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों में अनुकम्पा और पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को अति आवश्यक स्थिति में ही फील्ड पर निरीक्षण कार्य पर जाएं। लेकिन सप्ताह में 2-3 दिन आवश्यक रूप से फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करें। उन्होंने विभागीय कार्यों के समीक्षा के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और समीक्षा बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हों।

*जनपद सीईओ/ पटवारी/ सचिव सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें कार्य*

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी सचिव व पटवारियों को सोमवार सहित न्यूनतम 2-3 दिवस  अपने मुख्यालय में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी सप्ताह में 3 दिन फील्ड पर जाकर शासकीय कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

*कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए झगरहा स्थित आईटी कोरबा कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होने संपूर्ण स्थल के सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते हुए लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ होने के दौरान सामग्री वितरण, सामग्री मिलान, पार्किंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री जी आर जांगड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मतपेटी, ईव्हीएम वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

*मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत*

0

*जगदलपुर,/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

*विकसित भारत संकल्प यात्रा*

0

*अपनी खुशियों की कहानी खुद सुना रहे हितग्राही*

*पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर मिलने से दूर हो रही महिलाओं की परेशानी*

रायपुर, / ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के दौरान लगाए गए, शिविरों में हितग्राही अपनी खुशियों की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से बना पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर जैसी कई जरूरी सुविधाएं मिलने से महिलाओं की परेशानी अब दूर हो रही है।

*पक्के मकान में अब सुकून से रहती हैं फुलेश्वरी देवदास*

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्ररम कांटाकुर्रीडीह की फुलेश्वरी देवदास का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी की दीवार के गिरने का भी डर लगा रहता था। फुलेश्वरी बताती हैं कि पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहा है।

*स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहीं धनेश्वरी साहू*

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धमतरी जिले के वनांचल ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंची ग्राम जरहाखार की धनेश्वरी साहू प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का साधुवाद करते हुए बताती हैं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर शौचालय बनाया गया है। पहले घर में शैचालय नहीं होने के कारण वे बाहर खुले में शौच करने जातीं थीं, इससे उन्हें बहुत बुरा लगता था, साथ ही जंगली जानवर, सांप, बिच्छु का डर बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उन्हें 12 हजार रूपये शौचालय निर्माण के लिये मिला। वर्तमान में परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। घर में शौचालय बन जाने से उनके साथ पूरा परिवार स्वाभिमान के साथ रह रहा है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सिन्हा की बैठक में न्यायालयों में अधोसंरचना विकास तथा भर्तियों के संबंध में विचार-विमर्श*

0

*मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का दिया आश्वासन*

रायपुर,/ नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि श्री रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस. श्री सुब्रमण्यम तथा विधि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मिशन आदित्य एल-1 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपने गंतव्य स्थल एल-1 प्वाइंट पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी लगन, समर्पण, मेहनत और प्रतिभा से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।

*सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं*

0

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश*

*सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रिया*

*कोनी में सिम्स हेतु 40 एकड़ जमीन की गई है आरक्षित*

*मार्च के प्रथम सप्ताह में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का होगा शुभारंभ*

रायपुर, /स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए चिकित्सा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद श्री जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सिम्स की व्यवस्था में और सुधार के लिए मरीजों के इलाज (क्लिीनिकल) एवं प्रशासनिक व्यवस्था दोनों को अलग-अलग किया जायेगा। अस्पताल प्रशासन के लिए एमबीए उत्तीर्ण प्रशासक और एक जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किये जाएंगे। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का प्रभार लेने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचकर सिम्स में अधिकारियों की बैठक लेकर इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोनी में सिम्स के नये भवन के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि आरक्षित रखी गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने के लिए चरणबद्ध रूप से तैयारी शुरू करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के पूर्व सिम्स अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। इलाज कराने पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक एवं निरीक्षण के दौरानं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमललाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) श्रीमती रेणु जी पिल्लई, सिम्स के ओएसडी श्री आर.प्रसन्ना विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने पिछले दो-तीन महीने में अस्पताल की व्यवस्था में आये उल्लेखनीय सुधार के लिए सिम्स अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की सराहना की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने सिम्स मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में लगभग घण्टे भर तक बैठक लेकर मरीजों के हित में कई निर्देश दिए। बैठक में सिम्स स्वास्थ्य प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय से आये वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कोनी में निर्माणाधीन मल्टी स्पेश्यालिटी अस्पताल के बचे काम को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में इसका लोकार्पण किया जायेगा। कैंसर अस्पताल के काम में भी गति लाकर समयसीमा में पूर्ण करने को कहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि सिम्स अस्पताल बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल हैं। रायपुर एम्स जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं यहां विकसित की जायेंगी। अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर की जायेगी। पिछले दो तीन महीने में हुए सुधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने संतोष प्रकट किया। डीन डॉ. के.के. सहारे एवं अधीक्षक डॉ. नायक ने सिम्स में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं, व्यवस्था एवं पिछले दो-तीन महीनों में आये सुधार का तुलनात्मक प्रस्तुतिकरण दिया। मंत्री ने सिम्स अस्पताल के तमाम टॉयलेट को अगले तीन महीने में सुधार करने को कहा है। उन्होंने एक महीने के भीतर मरीजों के लिए वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर का वातावरण एवं प्रबंधन का बर्ताव इतना सद्भावना पूर्ण हो कि आते ही आधी बीमारी ऐसे ही दूर हो जाए। सिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री सुशांत शुक्ला ने भी अहम सुझाव दिए।

*सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण*

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पहले सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। लगभग आधे घण्टे तक वे अस्पताल के विभिन्न वार्ड में गए। इलाज कराने आये मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। बीमारी की जानकारी लेकर त्वरित इलाज करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। श्री जायसवाल ने प्रमुख रूप से केजुअल्टी वार्ड, पंजीयन कक्ष, दवाई वितरण, ब्लड कलेक्शन सेन्टर, एक्सरे एवं सिटी स्कैन आदि वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों के पंजीयन में सुविधा के लिए जल्द टोकन सिस्टम व्यवस्था लागू करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णुदत्त, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक सुश्री पद्मिनी भोई, डीन डॉ. के.के.सहारे, अधीक्षक डॉ. एसके नायक, उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा सहित सिम्स के वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारी उपस्थित थे।

*राज्य में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह*

0

*जनजागरूकता के लिए आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*

*मंत्रालय में आयोजित हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की बैठक*

रायपुर/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुर्घटना जन्य सड़क खण्डों, अभियांत्रिकी सुधार, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं त्वरित सहायता, यातायात शिक्षा, सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्रवर्तन की कार्यवाही, सड़क सुरक्षा ऑडिट सहित सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश ने मुख्य सचिव सहित समस्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने विभिन्न विभागों के सड़क सुरक्षा संबंधी कार्याे का विश्लेषण प्रतिवेदित करते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2023 में बीते वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 1.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार में राज्य की लगभग 49 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है। जिला सड़क सुरक्षा समितियों की 66 बैठकों में सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में विमर्श किया गया है। राज्य में कुल 11 हजार 895 जन जागरूकता कार्यक्रम हुए। पुलिस विभाग द्वारा कुल 5,41,407 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही कर 22 करोड़ 64 लाख 48 हजार रूपए समन शुल्क वसूल किए गए। 57 ब्लैक स्पॉटस, 2,117 जंक्शन का सुधार किया गया। 31 ट्रक ले-बाय 341 बस ले-बाय एवं 07 ड्रायवर रेस्ट एरिया सहित प्रमुख स्थानों में लगाए गए संकेतकों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने कहा कि पूर्व के 07 ट्रामा सेंटर्स के अतिरिक्त 02 रायपुर एवं सिमगा के ट्रामा स्टेब्लाईजेशन सेंटर प्रारंभ हो गए हैं। शेष 06 पूर्णता की ओर है। सचिव शिक्षा ने अवगत कराया कि कक्षा पहली से 10 वीं तक तैयार पाठयक्रमों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात शिक्षा की पाठ्य सामग्रियों का परिमार्जन का कार्य राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा किया जा चुका है।

सचिव परिवहन ने जानकारी दी कि इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में कुल 17,282 वाहन चालकों एवं 700 से अधिक प्रर्वतन अधिकारियों तथा दिसम्बर माह में 200 से अधिक स्कूल बस चालकों को प्रशिक्षण दिया गया हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं को चलानी कार्यवाही के अलावा प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ का पहला स्वचालित ड्रायविंग टेस्टिंग ट्रैक तैयार कर लिया गया है, जिसमें कैमरा और सेंसर सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए वाहन चालक को परीक्षण देना होगा और निर्धारित मापदंडों एवं समयावधि का पालन करने पर ही ड्रायविंग की दक्षता माप कर लायसेंस जारी होगा। परिवहन विभाग द्वारा गत वर्ष 8,47,006 प्रकरणों मे 161 करोड़ 28 लाख 93 हजार 906 रूपये शमन शुल्क वसूल किए गए।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 21,886 साइन बोर्ड, 3810 अतिक्रमण हटाये गये।

मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए रणनीति बनाए जाए। समस्त संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक गण अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में सड़क सुरक्षा की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। समस्त संबंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी अद्यतन जानकारी लीड एजेंसी के पोर्टल में अपलोड किया जाए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक कर सड़क सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लायसेंस बनाने की प्रक्रिया क्या और कैसी है इस पर शॉर्ट फिल्म बनाया जाकर स्कूली बच्चों को दिखाया जाए। जी.पी.एस. ट्रैकिंग से संबंधित एवं ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में फिटनेस की प्रक्रिया की शॉर्ट फिल्म बनाकर, ए.एन.पी.आर. कैमरा मे कैद होने वाले नियमों के उल्लंघन या अपूर्ण दस्तावेज वाले वाहनों को भेजे जाने वाले ई-चालान की प्रक्रिया का भी शार्ट फिल्म बनाकर प्रचार प्रसार किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव परिवहन एस.प्रकाश, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागो के सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा समस्त संभागायुक्त एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षक शामिल हुए।