Home Blog Page 743

*स्नातकोत्तर कक्षाओं इतिहास एवं राजनीति का सेमिनार आयोजित*

0


लोरमी,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं इतिहास एवं राजनीति के विभाग द्वारा एकदिनी सेमिनार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यराम के आरंभ में सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के पश्चात इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो एस के जांगड़े ने कार्यक्रम की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को लघु शोध कार्य हेतु अलग अलग विषयवस्तु प्रदान किया था,इस विषयवस्तु के आधार पर ही विद्यार्थियों के द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। राजनीति विभाग के प्रो मनीष कश्यप एवं प्रो पल्लवी नंदी ने विद्यार्थियों को

अभिव्यक्ति कौशल बढ़ाने प्रेरित किया।उद्बोधन की कड़ी में प्रो एच एस राज ने शोधकार्य के बारे में विस्तार से बताया कि शोध कार्य का उद्देश्य ऐसी विषयवस्तु को सामने लाना हैं जिनके बारे में जनसामान्य अनभिज्ञ रहते हैं। प्रो नरेंद्र सलूजा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरणा,प्रोत्साहन तथा प्रयास इन तीन शब्दों को अपने जीवन का मूलमंत्र मानकर जीवनरूपी गाड़ी को सफलता की ओर अग्रसर करना चाहिए। प्राचार्य डॉ एन के ध्रुव ने कहां कि सेमिनार का मूल उद्देश्य अपनी

अभिव्यक्ति कौशल,आत्मविश्वास,आत्मबल को बढ़ाना हैं।इसके माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता हैं। इसके अलावा प्रो निधि सिंह तथा प्रो अर्चना भास्कर ने भी अपने अपने विचार रखें। उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों शीतला साहू,किरण कश्यप,पार्थ शुक्ला,बल्लू सिंह,अश्वनी,गंगा साहू,सफुरा पाते उत्तरा साहू सविनय आदि के द्वारा अपने अपने लघु शोध के आधार पर प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सफुरा,शीतला एवं अश्विनी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो हेमा टंडन,प्रो देवेंद्र जायसवाल,, प्रो विवेक साहू,प्रो गंगा गुप्ता,प्रो अमित निषाद,प्रो नंदिनी गर्ग, श्री पी बी शर्मा ,श्री भागबली जायसवाल सहित महाविद्यालय समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

*किराना दुकान का सामाग्री चोरी करने वाला 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

 *किराना दुकान का सामाग्री चोरी करने वाला 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

* आरोपीगण*

*(01) टकेश्वर गोस्वामी उम्र 35 वर्ष साकिन नीमभाठा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*(02) मनोज कुमार मिरी उम्र 25 वर्ष साकिन कोरबी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*(03) पुष्पेन्द्र साहू उम्र 30 वर्ष साकिन नगवा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*(04) जाकीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन बछौद थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*(05) रविन्द्र कुमार उर्फ राहुल राजपूत उम्र 25 साल साकिन सुलताननार थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपीयो के कब्जे से बरामद चोरी का राशन सामाग्री कीमती 64,000/₹ एवम घटना में उपयोग स्कॉर्पियो वाहन कीमती 6,00,000/₹*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार अग्रवाल साकिन तरौद के द्वारा दिनांक 28.07.2023 एंव 31.12.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके गाडी स्वराज माजदा में किराना सामान डिलवरी के लिए रखे थे जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 373/2023 एंव 658/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी टकेश्वर गोस्वामी, मनोज कुमार मिरी, पुष्पेन्द्र साहू, जाकीर खान, रविन्द्र कुमार उर्फ राहुल राजपूत चोरी के संदेह पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया जाकर हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया जो चोरी करना स्वीकार किए जाने से तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, संजू रत्नाकर एवम महिला आरक्षक अंजना लकडा सराहनीय योगदान रहा।

*09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी बोधराम मनहर उम्र 31 साल निवासी भुईगांव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा*थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को दिनांक 07.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की बोधराम मनहर निवासी भुईगांव द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 09 लीटर कीमती 900/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 12/ 2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर अजय कंवर एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय

*राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा अलग अलग जगहों से जिले के 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों भेजने वाले आरोपियों के विरूद्ध 08 प्रकरणों में की गई F.I.R.*

*आरोपियों द्वारा फेसबुक व इंस्ट्राग्राम के माध्यम् से बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों मोबाईल से किया गया था प्रसारित*

*सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् कार्यवाही किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है*

* महिलाओं और बच्चे के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो आरोपी*

*नाम आरोपी*

(01) परमेश्वर कहरा उम्र 45 वर्ष निवासी धुरकोट थाना जांजगीर

(02) प्रदीप कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन परसदा आरसमेटा थाना मुलमुला

(03) अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष साकिन साकर थाना अकलतरा

(04) विद्युत विश्वास उम्र 50 साल निवासी कोनारगड थाना मुलमुला

(05) मोतीलाल देवांगन उम्र 25 साल निवासी संजय नगर चांपा थाना चांपा

(06) निलेश निषाद उम्र 19 साल निवासी गेमन पुल बेरियर चौक चांपा

(07) सुख सागर कस्यप उम्र 23 साल निवासी किरारी थाना अकलतरा

(08) एक विधि से संघर्षरत बालक

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा महिलाओं नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते हैं उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुये आज दिनांक 07.01.2024 को जिले के थाना चाम्पा, जांजगीर, अकलतरा, मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत कार्यावाही की गई जिसमें थाना चांपा में 02 आरोपी के विरुद्ध, थाना जांजगीर में 02 आरोपी के विरुद्ध, थाना अकलतरा में 04 आरोपी के विरुद्ध धारा सूचना प्रौ‌द्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् विधिवत् कार्यवाही की गई।

*सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा आम जनता से अपील किया जाता है की शोसल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। सोशल मीडिया साईट में किसी प्रकार का अश्लील फोटो विडियों तथा किसी जाति धर्म क्षेत्र संगठन या धार्मिक भावनाओ को ठेस पहूचाने वाले फोटो विडिया या मैसेज पोस्ट न करें*।

*सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट/मैसेज आपका व्यक्तिगत् नही होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें*।

*सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी जांजगीर, S.I. सागर पाठक, ASI मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजकुमार चंद्रा एवम सायबर सेल टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

*पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन*

0

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक- 10/2024 धारा 34,(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…।

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ। कि एक व्यक्ति जिसका नाम लालजी पिता देव साहू उम्र 45 वर्ष साकीन रामजानकी मंदिर के पास थाना पांडातराई है। जो अवैध धन अर्जित करने के नीयत से अवैध शराब को सरईपतेरा रोड स्थित अपने किराना दुकान पांडातराई में रखकर बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के तस्वीर हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर आरोपी लालजी पिता देव साहू उम्र 45 वर्ष साकीन रामजानकी मंदिर के पास आरोपी के किराना दुकान से रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुए गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल-1980 मिलीलीटर शराब कीमती 880/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक- 10/2024 धारा 34,(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पांडातराई पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*02 दिवस में 20 गाँव में कबीरधाम पुलिस ने लगाया जन चौपाल।*

0

*साइबर ठगी एवं बचाव के उपाय, यातायात के नियम, महिला एवं बालक/ बालिकाओं के अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी, अपराधिक तत्वों से बचाव के उपाय बता कर किया गया आम जनों को जागरूक।*

*अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गाँजा, नशीली दवाइयों के बिक्री एवं परिवहन करने वाले कोचीयों पर नकेल कश असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस चला रही सघंन अभियान।*

*जिले को पूर्णतः अपराध मुक्त बनाने के अभियान में पुलिस टीम को आमजनो का मिलने लगा है भरपूर सहयोग।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़.….।

रायपुर/कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया था। कि सभी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर थाना/चौकी क्षेत्र के आम जनों को वर्तमान में होने वाले अपराधों की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए, उससे बचने के उपाय बतायें, साथ ही कोई आपराधिक तत्व यदि थाना/चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत जैसे अवैध शराब बिक्री, अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री/ परिवहन, अवैध नशीली दवाइयां का बिक्री एवं परिवहन आदि करता है। तो उनके विषय में आवश्यक जानकारी लेकर तत्काल सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करे।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में लगातार जिले के अलग-अलग थाना चौकी क्षेत्र में जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दिए गए संदेश को थाना चौकी प्रभारी के द्वारा गाँव-गाँव में जाकर जन चौपाल लगा कर बताया जा रहा है। पुलिस के जन चौपाल से आनेको असामाजिक तत्वों के विषय में जानकारी भी प्राप्त हो रही है, जिस पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक-06.01.2024 व दिनांक-07.01.2024 दो दिवस में अलग-अलग थाना चौकी प्रभारियो के द्वारा कुल 16 गाँव में जाकर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक-06.01.2023 को थाना झलमला पुलिस टीम द्वारा थाना झलमला में पुलिस जन चौपाल लगाया गया, थाना पांडातराई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसेसरा में, थाना बोड़ला पुलिस टीम के द्वारा ग्राम मिनमिनिया एवं ग्राम धोधा में, चौकी पोडी पुलिस द्वारा ग्राम कुसुमघटा में, थाना कुंण्डा पुलिस टीम द्वारा ग्राम लोखान में, थाना रेगांखार पुलिस टीम द्वारा ग्राम उसरवाही में, थाना लोहार पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंगपुर में, थाना झलमला पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुडवाही में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दिनांक-07.01.2024 को चौकी बैजलपुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बोरिया, थाना रेगांखार पुलिस टीम के द्वारा ग्राम अड़वार, चौकी दमापुर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बमईपुर, थाना कुंण्डा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम भैंसाबोड, थाना पिपरिया पुलिस टीम के द्वारा ग्राम रवेली, थाना भोरमदेव पुलिस टीम के द्वारा ग्राम रौचन, थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम के द्वारा ग्राम छोटूपार, थाना पांडातराई पुलिस टीम के द्वारा ग्राम महली, थाना झलमला पुलिस टीम के द्वारा ग्राम शीतलपानी एवं थाना तरेगाँव जंगल पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बम्हनतरा व ग्राम दलदली, ग्राम बांकी में पुलिस जन चौपाल लगाकर थाना/चौकी प्रभारियो एवं टीम के द्वारा ग्रामवासी आम जनों को जागरुक करते हुए, उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया जा रहा है।
पुलिस जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा दिये गए संदेश को उपस्थित पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासी आम जनों को बताते हुए जानकारी दिया गया। कि क्षेत्र में किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा नशे का सेवन कर आम जनों को या महिलाओं को प्रताड़ित करता है, तो उसकी खैर नहीं होगी, लड़ाई झगड़े, य अन्य प्रकार के किसी भी अवैध कार्य जुआ,सट्टा अवैध शराब, गाँजा, नशीली दवाई आदि मादक पदार्थों के बिक्री या परिवहन में लगाम लगाने में ग्राम वासियों को पुलिस का सहयोग करने कहा गया। ताकि क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाया जा सके और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। साइबर ठगी, ऑनलाइन ठगी, मोबाइल के माध्यम से होने वाले ठगी, चोरी से बचाव व महिला तथा बालक/बालिकाओं से संबंधित अपराधों की पूर्ण जानकारी तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर गाँव के प्रमुख जन, आम नागरिक, महिला/ पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित होकर कबीरधाम पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपराध को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।

*सांसद की मांग पर कवर्धा में कबड्डी खेलो इंडिया सेंटर की मिली स्वीकृति*

0

0.सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय की मांग व प्रयास पर केंद्रीय खेल मंत्रालय भारत सरकार ने कबीरधाम जिले में खेलो इंडिया अंतर्गत कबड्डी खेलो इंडिया सेंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान की है सांसद संतोष पांडेय ने कबीरधाम जिले में खेलो इंडिया अंतर्गत कबड्डी, तिरंदाजी खेल को लेकर खेल अकादमी खोले जाने की मांग को लेकर दिल्ली में 23 जुलाई 2023 को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाक़ात कर उन्हें इस बाबत पत्र सौंपा था इसके पूर्व 25 दिसंबर 2022 को भी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसीथ प्रमाणिक को उक्त संबंध में पत्र सौंपा था सांसद पांडेय ने केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र व उनसे चर्चा के दौरान उन्हें बताया था कि खेल के क्षेत्र में कबीरधाम जिले की अलग पहचान है जिले में खेल प्रतिभा बहुत है जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दक्ष हैं और प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं कई उपलब्धियां भी हासिल किए हैं जिले में लगातार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, उचित मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए कवर्धा में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना अंतर्गत कबड्डी व तिरंदाजी का खेल अकादमी खोले जाने की आवश्यकता है

इससे खिलाड़ियों को बहुत फायदा मिलेगा इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया था इसके मद्देनजर उन्होंने कबीरधाम जिले में कबड्डी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति प्रदान कर जिलेवासियों को सौगात दी है सांसद पांडेय ने बताया कि खेल हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है केंद्र सरकार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है कबड्डी सेंटर खुल जाने से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने व आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा सांसद पांडेय ने जिले में कबड्डी सेंटर की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।

—————————————-

*अड़भार (शक्ती) अंततः हटाए गए अड़भार धान खरीदी केंद्र प्रभारी*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति-विगत दिनों नगर पंचायत अड़भार के धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी भानु गबेल के द्वारा किसानों से धान खरीदी में अधिक मात्रा में तौल कर मनमाना धान लिया जा रहा था । जिसके विरोध में नगर पंचायत अड़भार के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे एवम 7 किसानो नारायण साहू, लक्ष्मण साहू,खोलबहरा,दिलीप खुटे,हेतराम भारद्वाज, मत्थू लाल गर्ग,रामदयाल साहू के द्वारा 27 दिसंबर 2023 को उच्च पदस्थ अधिकारी जिसमें कलेक्टर एस.डी.एम.तहसीलदार से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया गया था जिस पर जिला कलेक्टर शक्ति के द्वारा
जांच टीम बनाकर जांच करने अड़भार धान उपार्जन केन्द्र भेजा गया जिसमे जांच में शिकायत सही पाया गया। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर शक्ति को प्राप्त होते ही अड़भार धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी भानु गबेल को तत्काल प्रभारी के पद से हटा कर उस के स्थान पर तेजलाल कर्ष को व्यवस्था तक प्रभारी का पद दे दिया गया है।
बता दे की आए दिन सुनने को मिलता है की धान खरीदी प्रभारियों के द्वारा शासन निर्धारित माप दण्ड के अनुरूप धान की खरीदी न कर अधिक मात्रा में धान तौल कर लिया जाता है जिससे गरीब किसानो को भारी आर्थिक हानि होती है और इस शोषण के विरुद्ध बोलने पर किसानो की आवाज दबा दी जाती है ऐसे में किसान मन मार कर धान बेचने पर मजबूर हो जाते है।मगर इस प्रकार की कार्यवाही सही समय पर होने से किसानों को सही तौल पर सही दाम प्राप्त होते है जिससे किसान खुस होते है । और किसानो की आर्थिक शोषण पर विराम लग जाता है।
इस प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही से क्षेत्र एवम जिले के अन्य धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों में दशहत का माहौल हो गया है और अब प्रशासनिक कसौटी पर अमल होना भी शुरू हो गया है जिससे किसानों में खुशी का माहौल बन गया है अब किसानो के आर्थिक शोषण पर अंकुश लग सकेगा। और किसानो की धान खरीदी भी शासन – प्रशासन के अनुरूप हो सकेगा ।

*अब हर दो घंटे में मिलेगी बायोकेमिस्ट्री जांच रिपोर्ट*

0

*सिम्स प्रबंधन ने मरीजों के हित में लागू की नई व्यवस्था*

*गत वर्ष 6.77 लाख रक्त परीक्षण किए गए*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/सिम्स अस्पताल बिलासपुर के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने ओपीडी रोगियों के हित में दैनिक जांच रिपोर्ट हर दो घंटे में देने की व्यवस्था लागू की गई है। इस उत्कृष्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से ओपीडी में उपचार हेतु आने वाले समस्त मरीजों को उनके द्वारा सैंपल जमा करने के बाद से 2 घंटे के भीतर ही उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें त्वरित उपचार मिल सके। बायोकेमिस्ट्री लैब का संचालन चौबीसों घण्टे हो रहा है जिससे कि रोगियों को हर समय जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके। आकस्मिक जांच परीक्षणों की सुविधा सदैव उपलब्ध है और जांच हेतु सभी सैंपल एक ही स्थान पर लिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाए। बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा कई सारी ऐसी जांचे भी की जा रही हैं, जो बाहर अत्यंत महंगी है, जैसे कि थाइरोइड जाँच, विटामिन डी एवं बी 12, और विभिन्न फर्टिलिटी पैरामीटर्स की जांच। यह समस्त जांच शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त अथवा अत्यंत ही रियायती दाम पर उपलब्ध हैं। गर्भवती महिलाओं में होने वाली जेस्टेशनल डाईबेटिस की जांच के लिए भी विशेष ओरल ग्लूकोस टॉलरेंस टेस्ट विभाग द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
सिकिल सेल की जांच सुविधा भी विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। इस हेतु रक्त सैंपल भी कलेक्शन सेण्टर में ही लिया जा रहा है। सिम्स के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने पिछले वर्ष कुल 6,77,349 रक्त परीक्षण किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस संस्थान ने रोगियों की सेवा में अपने प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इस प्रकार समस्त पैरामीटर्स को मिला लें तो लगभग 50 तरह की विभिन्न जांचें आम जन के लिए विभाग द्वारा की जा रहीं हैं । बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा किए जा रहे जांचों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए क्वालिटी कण्ट्रोल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है विभाग जहाँ एक ओर आतंरिक गुणवत्ता पर काम कर रहा है वहीं बाह्य गुणवत्ता हेतु क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर, के नैदानिक बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा एक्सटर्नल क्वालिटी असश्युरेंस स्कीम (EQAS) में भी प्रतिभागी है। इस तरह विभाग द्वारा दिए जा रहे जांच रिपोर्ट उच्च गुणवत्ता युक्त हैं। इस सारे प्रयास के माध्यम से सिम्स, बिलासपुर ने रोगियों को सुरक्षित, त्वरित, और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहा है।