Home Blog Page 742

*कलेक्टर ने पीव्हीटीजी बसाहट समेलीभांठा का किया दौरा*

0

*विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगोे को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश*

*बिरहोर जनजाति के शिक्षित युवक जगेश्वर को अतिथि शिक्षक बनाने के दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा जनपद के दूरस्थ वनांचल में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बाहुल्य ग्राम पंचायत कोनकोना के समेलीभांठा बसाहट का दौरा किया। यहां उन्होंने केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पीव्हीटीजी समुदाय को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाएं आमजनता के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं। ग्रामीणों को अपनी आर्थिक विकास हेतु मेहनत करने के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित हितग्राहियों को आधारभूत दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, वोटर आईडी जैसे अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युतीकरण, पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी जरूरतें एवं समस्याएं जानी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

*पीव्हीटीजी बसाहटों में 12वीं उत्तीर्ण युवाओं का करें सर्व*

ग्रामीणोे से चर्चा के दौरान *कलेक्टर अजीत वसंत ने समेलीभांठा बसाहट में रहने वाले बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवक श्री जगेश्वर को प्राथमिक शाला समेलीभाठा में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए।* इस हेतु ग्राम सभा से अनुमोदन एवं आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही *कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी एसडीएम को पीव्हीटीजी बसाहटों में 12वीं उत्तीर्ण युवाओं का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए।* जिससे उन्हें उनके योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान समेलीभांठा बसाहट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर का भी अवलोकन किया एवं उन्हें सभी ग्रामीणों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्री खगेश निर्मलकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा के विभिन्न शासकीय संस्थानों का किया औचक निरीक्षण*

0

*एकलव्य विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कस्तूरबा कन्या विद्यालय का अवलोकन कर सुविधाओं की ली जानकारी*

*पढ़ाई में हिंदी व अंग्रेजी के साथ ही घरों में बातचीत के लिए छात्र अपनी मातृभाषा का करें उपयोग*

*एकलव्य विद्यालय में साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने किया निर्देशित*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय संस्थानों एकलव्य विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्री खगेश निर्मलकर व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी उपरोड़ा में आदिम जाति विभाग के अंतर्गत् संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास परिसर में बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियॉ, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास परिसर, कमरों, मिनी लाइब्रेरी किचन व शौचालय की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से छात्रावास की दिनचर्या और पढ़ाई के बारे में चर्चा की और भोजन सहित वहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। *उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ अपनी मातृभाषा का ज्ञान रखने एवं घरों में बातचीत के लिए मातृभाषा का उपयोग करने की सलाह दी।* उन्होंने निर्धारित मेनू अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हॉस्टल में दर्ज बच्चों की संख्या व रिक्त सीटों की जानकारी लेकर बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने विद्यालय के नए भवन निर्माण की क्रियान्वयन प्रकिया को तेजी से आगे बढ़ाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही छात्रावास परिसर में अस्थायी रूप से किचन शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मिनी लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने बच्चों के लिए पुस्तकालय में नोट बुक के अतिरिक्त महापुरूषों की आत्मकथा एवं जीवनी पर आधारित प्रेरक व अच्छी पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कहा।

*सीएचसी में स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखने के दिए निर्देश*

कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, एक्सरे कक्ष, महिला एवं पुरूष वार्ड, भंडार कक्ष, प्रसव कक्षए गहन शिशु चिकित्सा इकाई, पीएनसी कक्ष सहित पूरे केंद्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं जेनेरिक दवाईयां ही मरीजों के लिए लिखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से सुरक्षित एव संस्थागत प्रसव की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य केन्द्रों में कराने के लिए कहा। इस हेतु मितानिनों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही। आयुष्मान कार्ड का लाभ शत प्रतिशत लोगों को दिलाने के लिए निर्देश दिए।

*कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*शैक्षिणक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए न्यूज पेपर डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कक्षाओं का अवलोकन करते हुए बालिकाओं से बातचीत कर उनकी रूचियों, जरूरतों, शिक्षा व्यवस्था एवं आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में आगे बढ़ने हेतु उनका मार्गदर्शन किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अधीक्षिका को कमजोर छात्राओ के लिए सम्बन्धित विषय की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा। ताकि बोर्ड परीक्षा की उनकी तैयारी समय रहते पूर्ण हो सके।
इस दौरान *कलेक्टर ने अजीत वसंत ने हाई/हायर सेकंडरी स्कूल, हॉस्टल, आवासीय विद्यालयों सहित सभी शैक्षिणक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए न्यूज पेपर डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।* जिससे वे अपने कैरियर चुनाव के प्रति सजग हो एवं समसामयिक घटनाओं से जागरूक रहे। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों के कैरियर मार्गदर्शन हेतु गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा। चर्चा के दौरान *विद्यालय की छात्राओं द्वारा खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर उन्होंने एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।*

*कलेक्टर ने स्टेडियम में निर्माणाधीन लाॅन टेनिस और वाॅलीबाल कोर्ट का किया निरीक्षण*

0

*गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में निर्माणाधीन लाॅन टेनिस कोर्ट और वाॅलीबाल कोर्ट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निर्माण कार्य में धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में रोलर स्केटिंग और ताईक्वांडो रूम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष निर्माणाधीन कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। बता दें कि स्टेडियम में टेनिस कोर्ट और वाॅलीबाल कोर्ट की सुविधा होने से इस खेल में रूचि रखने वाले जिले के खिलाड़ियों को खेलने में सुविधा होगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*खुड़िया में 10 जनवरी को मेगा शिविर हेतु कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी*

0

मुंगेली // विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में 10 जनवरी को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने कहा कि ग्राम खुड़िया में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे सभी अधिकारी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने स्वप्रेरित होकर कार्य करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कलेक्टर ने शिविर स्थल में वनांचल ग्राम के हितग्राहियों को उनके गांव से खुड़िया तक लानेे, स्वल्पाहार, पेयजल, अस्थायी मोबाईल बायो शौचालय, टेंट व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम एवं माईक, बैठक व्यवस्था, चिकित्सा, दवाईयां, एम्बुलेंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु खेलकूद गतिविधि, शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और हाई स्पीड इंटरनेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पार्वती पटेल एवं श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*शिविर में इन विभागों द्वारा लगाया जाएगा स्टाल, हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित*

शिविर में महिला एवं बाल विकास द्वारा मातृवंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर व आयुष्मान कार्ड, चिप्स द्वारा आधार कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास योजना, आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा विभागीय स्टाल, खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड, पी. एम. उज्जवला योजना, वन विभाग द्वारा विभागीय स्टाल, श्रम एव उद्योग विभाग द्वारा पी. एम. विश्वकर्मा योजना, सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन संबंधी, कृषि विभाग द्वारा विभागीय स्टाल, पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय स्टाल एवं हितग्राहियों को सामग्री वितरण, उद्यान, मत्स्य पालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, विद्युत, रोजगार-आजीविका, राजस्व तथा शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय स्टाल लगाया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी तरह अग्रणी शाखा प्रबंधक द्वारा जनधन खाता, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

 

*कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

0

मुंगेली// शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में चल रहे धान खरीदी के वस्तुस्थिति के संबंध में कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर में गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 32 लाख 75 हजार 184 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 24 लाख 93 हजार 799 क्विंटल मोटा, 06 हजार क्विंटल पतला और 07 लाख 75 हजार 346 क्विंटल सरना शामिल है। उपार्जन केन्द्रों से 20 लाख 80 हजार 885 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। वहीं 30 लाख 48 हजार 706 क्विंटल धान के लिए डी. ओ. जारी किया गया है।


 

*कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण, खरीदी एवं बारदाना प्रभारी को नोटिस जारी*

कलेेक्टर श्री राहुल देव ने धान उपार्जन केन्द्र दाउपारा और देवरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल पंजीकृत किसान, कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, बफर लिमिट, उठाव हेतु शेष धान की मात्रा एवं जारी डी. ओ. आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर दोनों केन्द्रों के धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से ज्यादा धान का शीघ्र उठाव और बारदाने की व्यवस्थित स्टेकिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने पहुंचे किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से भी चर्चा की और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*मंगलवार 09 जनवरी को जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित*

0

मुंगेली // संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि जिला कलेक्टोरेट में 09 जनवरी मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम एवं साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक एवं दोपहर 12 बजे से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

 

*उप मुख्यमंत्री श्री साव जरहागांव में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल*

0

मुंगेली // प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव पहुंचे। इस दौरान जरहागांव में उनके उप मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं द्वारा चौक चौराहे में गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

 

*शुभम विहार में तलवार लेकर डराने वाले आरोपी के विरूद्व पुलिस द्वारा किया गया आर्म्स एक्ट की कार्यवाही*

0

*आरोपी के कब्जे से 22 इन्च लम्बी तलवार किया गया जप्त।*

*आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर के सामने कर रहा था तलवार लेकर गाली गुप्तार।*

*नाम आरोपी – अनुराग वर्मा पिता संजू वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी लाल खदान चैक तोरवा बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीलेश अखियानिया पिता स्व. रसिक लाल उम्र 49 वर्ष निवासी बी-9 ओम जोन शुभम विहार बिलासपुर द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के समक्ष एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 07.01.2024 के सुबह 09.30 से 10.30 बजे के बीच प्रार्थी के घर के सामने आकर एक शख्य प्रार्थी का नाम लेकर गाली गलौच कर रहा था जब प्रार्थी घर से बाहर निकला तो आरोपी द्वारा तलवार लेकर प्रार्थी के ऊपर हमला करने दौड़ा तब प्रार्थी भागकर मोबाइल से पडोसी एवं घर मालिक को बाहर बुलाया की उक्त रिपोर्ट से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को तत्काल अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त

व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा थाना पेट्रोलिंग एवं डायल 112 के माध्यम से उक्त आरोपी को घेराबंदी कर मय तलवार के अभिरक्षा में लेकर थाना लाये जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अनुराग वर्मा पिता संजू वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी लाल खदान चैक तोरवा बिलासपुर का रहने वाला बताया। प्रार्थी केे उक्त रिपोर्ट पर आरोपी अनुराग वर्मा के थाना सिविल लाईन में धारा 294 506 भादवि. 25 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

*माता परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन देवांगन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा*

0

*शोभायात्रा में कलश यात्रा, माॅ काली की जीवित रूप और राम धुनी बना रहा आकर्षण का केंद्र*

*शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत व किया गया प्रसाद वितरण*

मुंगेली / देवांगन समाज द्वारा सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन देवांगन मोहल्ला स्थित भट्ट बाड़ा में किया गया। महोत्सव का समापन रविवार को कथावाचक संतोष राव द्वारा हवन पूजन विधि-विधान से कराया। तंदुपरांत समाज के युवाओं द्वारा बाईल रैली निकालकर सामाजिक एकता के परिचय देते हुए नगर भ्रमण किया। बाईक रैली माता परमेश्वरी चैक से, गोल बाजार, सदर बाजार, दाऊपारा, पड़ाव चैक, विनोबा नगर, खर्रीपारा, बायपास होते हुए पंडाल स्थल पहुॅचे। तत्पश्चात् समाज के लोगों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया और सामाजिक एकता का परिचय दिया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
शोभायात्रा में देवांगन समाज के बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा, माॅ काली की जीवित रूप और राम धुनी आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं देवांगन समाज के लोग जसगीत, धुमाल व डीजे के धुन में नाचते हुए माता देवांगन मोहल्ले से गोल बाजार, पुराना बस स्टैण्ड होते हुए शहर के हदय स्थल पड़ाव चाौक से वापस कार्यक्रम स्थल पहुॅचे। इस दौरान देवांगन समाज द्वारा आयोजित माता परमेश्वरी महोत्सव में माता के एक झलक पाने व आशीर्वाद लेने दूर-दूर से देवांगन समाज सहित अन्य समाज के लोग पहुॅचे हुए थे। शोभायात्रा के दौरान भक्तों को रास्ते भर प्रसाद, हलुवा पूड़ी, चाय बिस्किट और चाॅकलेट भी बंटती रही।

*देवांगन समाज ने नम आंखों से दी माता परमेश्वरी को विदाई*

देवांगन समाज द्वारा 07 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महोत्सव के अंतिम दिन माता की विदाई देते समय सभी के आंख नम हो गया और सभी ने नम आंखों से माता को विदाई दिया। सात दिनों तक चले इस आयोजन में भक्तों द्वारा माता की विशेष पूजा-अर्चना व कथावाचक संतोष राव खरोरा वाले, सिद्धी विनायक जस जगराता ग्रुप के द्वारा प्रतिदिन संगीतमय माता परमेश्वरी की कथा का वाचन किया गया। कथा को भक्तों ने भक्तिपूर्ण भाव से सुना। कुल देवी माता परमेश्वरी की सेवा गीत एवं आरती रतन देवांगन द्वारा अपने स्वर में गीत प्रस्तुत कर समाज के लोगों को एकता की सूत्र में पिरो के रखा। महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता और रात में माता का भव्य जगराता का आयोजन भी होता रहा, जो पूरी रात तक चलता रहा। इस दौरान युवाओं, बालिकाओं और महिलाओं में खासा उत्साह भी नजर आया। शोभायात्रा में व्यवस्थाओं की कमान पुलिस प्रशासन की पूरी टीम ने संभाले रखा। शोभायात्रा के बाद परमेश्वरी माता की पूजा-अर्चना कर जिले के ग्राम सुुरीघाट स्थित तालाब में मूर्ति को विसर्जित किया गया। तत्पश्चात् माता की भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में माता की प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आंनद देवंागन ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन सहित सभी समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता, युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुहन देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, महेश देवांगन, जलेश देवांगन, बलराम देवांगन, सुशील देवांगन यश स्टेडियो, नानू देवांगन, कोमल देवांगन यूट्यूबर, लल्ला देवांगन, ददुआ देवांगन तथा महिलाओं में गायत्री आनंद देवांगन, सुनीता देवांगन, ममता, लक्ष्मीन, मोनिका, चंद्रिका, संतोषी, सुमन, विद्या, शकुन, चंदा, कालिंद्री तथा देवी शक्ति ग्रुप से मनीषा, मेघा, रिषिका, द्वय रिया, माही, वर्षा, अंजली, पायल, अनामिका, मुस्कान, द्वय काजल, दिशा, प्राची, द्वय खुशी, खुशबू, प्रियंका, सियावादी, रघनी, रंजीता, ज्योति, योगिता, नीलू सोनम, खुशी, मीठी सहित बड़ी संख्या में माता के अनुयायी मौजूद थे।

*पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति को साधारण डाक से धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

⏺️ *आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय विश्वविद्यालय में भृत्य के पद पर है कार्यरत।*

⏺️ *आरोपी संतोष पाण्डेय को धारा 506, 507 भादंवि के तहत गिरफ्तार कर किया गया विधिवत कार्यवाही*

⏺️ *थाना कोनी की कार्यवाही।*

नाम आरोपी: *संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.12.2023 को पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वेतन बढ़ाने, नई भर्ती पर रोक लगाने सहित गाली गलौच लेख कर पत्र भेजा गया था प्राथी कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

⏩⏩ विवेचना के दौरान थाना कोनी का पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंच कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का पिछले एक साल के छुट्टी के आवेदन पत्रों को मंगाकर हस्तलिपि से मिलान कर मामले में कई लोगों से कड़ी पूछताछ कर विवेचना प्रारंभ किया गया था जिसमें पता चला कि 06 माह पूर्व भी विश्वविद्यालय में काम करने वाला मानदेय भृत्य संतोष कुमार पाण्डेय कुलपति को नये भर्ती कैसे लोगे मैं देखता हूं कहकर धमकी दिया गया था छुट्टी के आवेदन पत्र व धमकी भरा पत्र के हेण्ड राइटिंग मेच होने पर आरोपी को कड़ी पूछताछ करने पर पिछले 18 वर्षों से मानदेय पर भृत्य का काम करना रेगुलर नहीं हो पाने से उक्त कदम उठाना आरोपी के द्वारा स्वीकार किया गया है।

⏩⏩आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर को धारा 506, 507 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है जिसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

⏩⏩उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरत लाल राठौर, प्र.आर. अरविंद सिंह, राम शंकर पैंकरा, आरक्षक अवधेश सिंह कश्यप, समारू लकड़ा, रमेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा।