Home Blog Page 741

*पीएम किसान सम्मान निधि योजना से खेती-किसानी हुई आसान – गणेश राम*

0

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर*

*ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विभागीय स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारी*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम बतारी व मलगांव में, जनपद पंचायत करतला के बंधवाभाठा व नवापारा में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम भुलसीडीह, डूमरडीह, नकटीखार में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के ग्राम पाली व दुल्लापुर में तथा विकासखंड पाली के ग्राम बतरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।
इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कोरबा के भुलसीडीह में आयोजित शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त किया भुलसीडीह निवासी श्री गणेश राम खुंटे ने बताया कि उन्हें योजना के तहत सालाना 6000 रूपए प्राप्त हुआ है, जिसका उपयोग वे खेती किसानी कार्य में करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें कृषि कार्य हेतु खाद-बीज खरीदने के लिए साहूकारों या रिश्तेदारों से कर्ज लेना पड़ता था। किसान सम्मान निधि योजना से उन्हें साहूकारों से छुटकारा मिला है। इसी प्रकार श्री बंधुराम कंवर ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से वे अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म की बीज, रासायनिक खाद, कीटनाशक जैसे अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में सक्षम हुए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से लाभान्वित श्रीमती लक्ष्मणी कंवर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पहले प्रसव के उपरांत विभाग द्वारा उन्हें 05 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से बच्चे के प्रारंभिक पालन-पोषण में बहुत मदद मिली। आयुष्मान कार्ड योजना से लाभान्वित हुए वयोवृद्ध श्री बाल सिंह कंवर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनकी आंखों का सफलतम इलाज हुआ है। सभी हितग्राहियों ने योजना से लाभ प्रदान करने हेतु केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
भुलसीडीह में आयोजित शिविर में ड्रोन डेमोन्स्ट्रेशन के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा खेतों में ड्रोन से खाद का छिड़काव का प्रदर्शन कर आमजनों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। एसएडीओ कृषि विभाग द्वारा बताया कि इस ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, लिक्विड फर्टीलाइजर जैसे रासायनिक खाद का 10 मिनट के अंदर ही 01 एकड़ जमीन में छिड़काव किया जा सकता है। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा कैलेण्डर व पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को वितरण भी किया गया।

*पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

     *25 जनवरी तक कर सकते हैं रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने हेतु 25 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत प्रवेश लेने हेतु 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी प्राचार्य/प्रधानपाठक/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

*30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी आशीष कुमार लहरे उम्र 21 साल निवासी खिसोरा (चारपारा) थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा‘-चौकी नैला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 12.10.23 को मुखबीर सूचना मिला था की चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन कर ले जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया था। आरोपी मोटर सायकल चालक द्वारा मौके पर कच्ची महुआ शराब 30 लीटर कीमती 3000/₹ को छोड़कर फरार हो गया था। घटना स्थल से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम मोटर सायकल पल्सर CG -11 AY-4823 को बरामद किया जाकर वाहन चालक आरोपी के विरूद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 703/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर मोटर सायकल चालक आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी।

*विवेचना दौरान मुखबिर सूचना से वाहन चालक फरार आरोपी आशीष कुमार लहरे निवासी खिसोरा (चारपारा) थाना बलौदा को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करने के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 09.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम चौकी प्रभारी नैला एवम स चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय

*पुरानी रंजिश पर से हत्या करने के नियत से घर अंदर घुसकर रॉड से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी सोनी बरेठ बरेठ उम्र 25 वर्ष निवासी बीटीआई चौक जांजगीर*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 307,452,34भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/12/23 को प्रार्थी अश्वनी गुप्ता निवासी जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 01/12/23 को शाम 04.30 बजे अपने दोस्त के घर में था तभी सोनी बरेठ अपने तीन अन्य साथी के साथ घर अंदर घुसकर पूरानी रंजिश पर से प्रार्थी को घर से निकाल कर हत्या करने की नीयत से अपने साथी के साथ मिलकर रॉड एवम डंडा से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 831/23 धारा 307, 452, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

*घटना घटित कर आरोपी सोनी बरेठ फरार थाजिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त एक रॉड को पेश करने पर जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार दिनांक 09.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर सहायक उपनिरीक्षक उमेंद मिश्रा एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*सेक्स करने के नाम पर की लाखों की ठगी, परिवार का भंडाफोड़…पढ़िये पूरी खबर*

0

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट की सूरजपुर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप में लोगों को फंसाकर उनसे रुपए ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इसमें एक मां, बेटी (नाबालिग) समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग बीते 6 महीने से गैंग बनाकर युवकों को मैसेज भेजकर फंसाते थे और लाखों रुपये की ठगी करते थे। पुलिस ने गिरोह को संचालित करने वाले फर्जी वकील, उसके साथी, दो महिला और एक बाल अपचारी महिला को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के शिकार एक पीड़ित ने थाना सूरजपुर पर एक महिला कविता तथा उसके साथी फारूख (फर्जी वकील) व उनके अन्य साथियों पर लड़की से मिलाने का झांसा देकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जेल भिजवाने के नाम पर 1,63,000 रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फारूख, कविता, विष्णु उर्फ डमरू, पूजा और एक बाल अपचारी महिला (कविता की बेटी) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कई सामान, 82,000 रुपये नगद, मोबाइल और वैगनार कार बरामद हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह की मुख्य सरगना कविता है, जो अपने साथी फारूख व कुछ पुरुष साथियों, खुद की बेटी, भतीजी और अन्य लड़कियों के साथ मिलकर किसी भी व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाती है। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर ठगी करते थे। गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।5 जनवरी 2023 को गैंग की महिला ने एक पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की घटना थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित से पैसे लेने के बाद घटना को झूठा करार दिया था। इसी तरह 22 सितंबर 2023 में कविता ने अपनी ही कंपनी में काम करने वाले एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया था। यह मामला जांच में झूठा साबित हुआ था। 25 अक्टूबर को थाना बीटा-2 में एक युवक पर रेप और अबॉर्शन जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया गया। बाद में लगभग 4 लाख रूपये लेकर प्रार्थना पत्र को वापस लिया गया।

*ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में सनी लियोनी ने दिए सिजलिंग पोज*

0

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर वो इंस्टाग्राम पर बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी किसी ब्यूटी क्वीन की तरह पोज देती दिखाई दे रहीं हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी ब्लैक कलर की ब्लैक कलर की कट आउट डिटेल्स वाली थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद हॉट लग रहीं हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी सेमी बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में किलर पोज देती नजर आ रहीं हैं।सनी लियोनी ने इन तस्वीरों को बिना किसी कैप्शन के सिर्फ फायर और हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया।


सनी लियोनी ने अपने इस लुक को इयररिंग्स, रिंग्स और एक हाथ में कंगन के साथ एक्सेसराइज किया।सनी लियोनी की इन तस्वीरों पर उनके लाखों फैंस – यू आर ब्यूटीफुल, क्वीन ऑफ बॉलीवुड, अट्रैक्टटिव, सो हॉट और स्टनिंग ब्यूटी जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि, सनी लियोनी अब तक कई टीवी रिएलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज, आइटम सॉन्ग्स, वेब सीरीज और मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

* बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांग सेवानिवृत्त ASP के खाते से 17.55 लाख की धोखाधड़ी,आरोपी रांची से गिरफ्तार….*

0

–वर्ष 2020 से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा… डिलवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार…

भिलाईनगर 8 जनवरी 2024। बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांग खाते से 17 लाख 55000 रुपए बैंक खाते से पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तहसीन सईद ख्वाजा (65 वर्ष) निवासी चौहान टाउन 26/बी जुनवानी चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने 12 जनवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि 10 जनवरी 2020 को सुबह 11से शाम 6 बजे के मध्य आरोपी ने बैंक का अधिकारी होना बताकर प्रार्थी के एसबीआई बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक नेहरू नगर के बैंक एकाउंट नंबर एवं ओटीपी नंबर की जानकारी हासिल कर एसबीआई बैंक से 4,80,432 रुपए एवं आईसीआईसीआई बैंक से 12,65,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में थाना प्रभारी पुलगांव तापेश्वर सिंह नेताम ने टीम गठित कर 2 जनवरी 2024 को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घोरमारा थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखण्ड) रवाना हुआ।। आरोपी के पते पर पहुंचा तो वह नहीं मिला। आरोपी का टॉवर लोकेशन रांची ( झारखण्ड) होने से टीम ने वहां पहुंचने के बाद आरोपी प्रशांत कुमार मंडल (31 वर्ष ) निवासी घोरमारा थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखण्ड) को रांची से गिरफ्तार किया । उसे ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर आया।

डिलवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले चंद घंटे में गिरफ्तार
डिलवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को नेवई पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान जब्त किया है।

नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 7 जनवरी को दीपक साहू रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह डिलवरी ब्वाय का काम करता है। 7 जनवरी की दोपहर 2 बजे कस्टमर को सामान देने स्टेशन मरोदा गया था। सरकारी स्कूल गेट के सामने कस्टमर का इंतजार कर रहा था। तभी स्टेशन मरोदा का मोहन सेट्टी (21वर्ष) एवं राहुल बावरी (19वर्ष) ने बैग में रखे एक पैकेट चश्मा, कंघी, एवं चार बंद पैकेट, जिसमें लेगीज, हर्बल आयल एवं अन्य सामान कुल 06 पैकेट को बलपूर्वक जबरदस्ती लूट कर भाग गये। रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने चंद घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*कांकेर जिले की भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा,कहा- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता देखकर मिलती है संतुष्टि*

0

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर भी निर्बाध ढंग से पहुंच रहा है, यह जानकर उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। आदवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलते हुए देखने पर संतुष्टि मिलती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे शिविरों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम मनकेसरी में आयोजित शिविर में योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। आम लोगों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनकी सरकार को आदिवासी समाज के निचले स्तर पर जाकर काम करने का मौका मिला।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम मनकेसरी में लगाए गए शिविर में ग्राम भानबेड़ा की भूमिका भूआर्य से उन्होंने वर्चुअल चर्चा की। कुमारी भूमिका ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके गांव में 29 समूह हैं और वन धन विकास केंद्र के माध्यम से लघु वनोपज संग्रहण का काम समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। महुआ के लड्डू और आंवले का अचार बनाकर बेचा जाता है। श्री मोदी के पूछने पर भूमिका ने बताया कि महुआ के लड्डू बनाकर समूह द्वारा 700 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता है। वर्चुअल संवाद के दौरान हितग्राही कु. भूमिका से प्रधानमंत्री ने पूछा कि और किस चीज के लिए महुए का उपयोग होता है, जिस पर भूमिका सहित मौजूद सभी लोगों के ठहाके से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान भूमिका ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि का भी लाभ मिल रहा है। भूमिका ने बताया कि योजनाओं की जानकारी माता पिता के माध्यम से मिली। उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनका छोटा भाई कॉलेज में अध्ययनरत हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने भूमिका के जागरूक माता पिता को प्रणाम करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता के कारण ही बच्चे उच्च शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।

 

 

 

*कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का निरीक्षण*

0

*सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस को हटाने दिए निर्देश*

*परिजनों के भोजन बनाने के लिए बनेगा शेड, स्थल चिन्हांकित*

*जल्द शुरू होगा अस्पताल परिसर का सौंदर्यीकरण*


आशीष कश्यप बिलासपुर(news ind24x7),/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल गेट के सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उनकी पार्किंग के लिए रिवर व्यू पाइंट में स्थल चिन्हांकित किया गया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर कई व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल मंे भरती मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए भी स्थल चिन्हांकित कर शेड बनाने को कहा है। अन्तःरोगी वार्डो के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर इसे बनाया जायेगा। परिजनों के यहां बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी रहेगी।
कलेक्टर श्री शरण ने सिम्स अस्पताल परिसर में गेट के समीप रेडक्रास सोसायटी द्वारा बनाये जा रहे दवाई दुकान को 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पुरानी दवाई दुकान की जगह खाली होने पर उसका अन्य उपयोग किया जायेगा। उन्होंने निरीक्षण कर अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव देने के निर्देश नगर निगम को दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छह तारीख को बैठक में सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत एलईडी डिस्पले, गार्डन, पुराने लोहे की दीवार आदि बदलने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार के समीप लोहे के खम्बे जैसी संरचनाएं खड़ी करने को कहा ताकि चौपहिया वाहन वहां खड़ी नहीं हो सके। केवल दुपहिया वाहन रखा जा सके। कलेक्टर ने पंजीयन के लिए प्रस्तावित टोकन व्यवस्था की तैयारियां 15 तारीख तक पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और इसे बिना नागा किए निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंतरोग विभाग, गायनिक, फिमेल सर्जिकल वार्ड सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। अकलतरा से आये मरीज दादुराम ने बताया कि अच्छा भोजन मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल की नर्सों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सीएमचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप अधीक्षक सिम्स डॉ. विवेक शर्मा, प्रभारी निगम आयुक्त श्री जायसवाल सहित पीडव्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर*

0

*प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश वाचन, लघु चल चित्रों के माध्यम से शिविर के उद्देश्य की दी जा रही जानकारी*
*मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी गतिविधियों से आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु किया जा रहा प्रेरित*
*योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे लोग*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम नावगंावकला व लोतलोतामें, जनपद पंचायत करतला के घाठाद्वारी व जर्वे में शिविर आयोजित किया गया। साथ ही कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम केराकछार, मौहार दरगा, व बुदेली में, पोड़ी उपरोड़ा जनपद के झिनपुरी, व बुढ़ापारा, कुरथा में तथा विकासखंड पाली के ग्राम परसदा, बापापूती व शिवपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।
इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।
शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।