Home Blog Page 740

*ठेकेदार ने धर्मांतरण करा किया रेप, फिर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई शादीशुदा महिला*

0

हरियाणा। गुरुग्राम निवासी महिला ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने, अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म कर जबरन धर्मांतरण कराने और उसके भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा बंधक बनाकर बीफ खिलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

महिला ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक 2014 में गुरुग्राम में ठेकेदारी करता था। महिला के पति से उसकी दोस्ती थी इसलिए घर भी उसका आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार उसी समय उसका पति कहीं गायब हो गया। इसके बाद आरोपी ठेकेदार ने मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ा ली। शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म कर मोबाइल में अश्लील फोटो खींच ली। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2019 में आरोपी उसे और उसके दोनों बच्चों को अपने साथ गांव ले आया। यहां आरोपी ने मस्जिद में ले जाकर महिला और बच्चों का धर्मांतरण करा दिया। बाद में आरोपी ने अपने घर में उसे बंधक बना लिया। जहां आरोपी के घर की महिलाएं पहरेदारी करती रहती थीं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार आरोपी और उसके परिवार वालों ने जबरन बीफ भी खिलाया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने बच्चों को लेकर गुरुग्राम चली गई थी। कुछ दिन बाद आरोपी वहां पहुंच गया और महिला के साथ मारपीट कर दोबारा अपने घर ले आया था। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2023 को आरोपी ने किसी दूसरी महिला से निकाह कर लिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मूंढापांडे पुलिस को मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

*नाबालिग से दुष्कर्म…नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह*

0

बिलासपुर,तखतपुर. नाबालिग से अनाचार मामले में तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है. एक नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेजा.

लड़की की मांग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पहचान के एक लड़के ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पहले तो उसकी अपने साथ गंदी फोटो खींच लिया. उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार अनाचार करता रहा. लड़की की तबियत खराब होने पर उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

डीएसपी प्रशिक्षु तखतपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया तो पाया कि आरोपी खुद भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया है.

*गरियाबंद- राजिम में बड़ा हादसा पुल की बाउंड्री से टकराकर नदी में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर मौत*

0

गरियाबंद-जिले के राजिम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। राजिम त्रिवेणी संगम पुल पर बाइक सवार युवक पुल की बाउंड्री से टकराकर नीचे नदी में गिर गया, जिसकी सुचना लोगों ने राजिम पुलिस को दी।

पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

*महिला की मौत : गजराज बने यमराज, खाने की तलाश में घर को किया धराशाई, दबने से महिला की हुई मौत, बच्ची घायल…..*

0

 

जशपुर। प्रदेश में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्थलगांव के डुमरबहार गांव में एक हाथी ने बीती रात घरों में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। हाथी की तोड़-फोड़ के दौरान घर पर मौजूद सदस्य जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल हो गई।

घर की तोड़-फोड़ से मलबे में दबकर सुहानी बाई की मौत हो गई, जिस पर वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं पत्थलगांव इलाके में हाथियों के उत्पात की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन अमला रात को ही मौके पर पहुंच गया। लेकिन हाथी तमाम कवायदों के बाद भी गांव से निकलने का नाम नहीं ले रहा था। केवल डुमरबहार ही नहीं बल्कि दूसरे गांव में भी हाथियों का दल तोड़ -फोड़ कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

*गरियाबंद- अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, देवभोग अनुभाग में अब तक 15 वाहन एवं 3800 पैकेट धान जप्त*

0

गरियाबंद:- राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से लगातार की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले धान की रोकथाम एवं कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

एसडीएम देवभोग अर्पिता पाठक ने बताया कि विगत 3 दिनों में तीन गाड़ियां सहित लगभग 200 पैकेट धान जप्त किया गया है। इनमें दो पिकअप एवं एक ट्रैक्टर शामिल है। उन्होंने बताया कि देवभोग अनुभाग में धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण करने पर अब तक लगभग 3800 पैकेट धान एवं 15 वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई है।

इसके साथ ही चेकपोस्ट पर चौबीस घंटे ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों की टीम द्वारा वाहनों की सतत् जांच की जा रही है। जिसके मद्देनजर अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण में कमी आई है। उन्होंने बताया कि देवभोग अनुभाग में ओडिशा सीमा पर 15 चेकपोस्ट बनाया गया है।

इनमें कैटपदर, धूपकोट, नागलदेही,खुटगांव, सागौनभाड़ी, खोकसरा, झिरीपानी, केन्दुबन, कोदोभांठा, उसरीपानी, बरही, अमाड़ मगररोड़ा, पोटापारा एवं ठीरलीगुड़ा शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा अन्य प्रांत से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी हुआ फरार तलाश जारी…पढ़िये पूरी खबर*

0

राजस्थान के बीकानेर जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना जिले के सींथल गांव की है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है, नापासर थाना पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी, लेकिन पुलिस को देख वह फरार हो गया।   जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने एक मोहित नाम के लड़के पर उनकी आठ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का शक जताया है। आरोपी लड़के की उम्र 20 साल के करीब है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया है। साथ ही आरोपी को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*कोरबा जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदलेगी तस्वीर*

0

*जर्जर भवनों का होगा कायाकल्प, भवन विहीन स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी को मिलेंगे नए भवन*

*कलेक्टर ने डीईओ, सीएमएचओ और डीपीओ से मांगी जानकारी*

*समय-सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलने के साथ और भी बेहतर हो जाएगी। भवनों की कमी और पुराने होकर जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करने की दिशा में पहल करते हुए जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने न सिर्फ जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, डीपीओ से जर्जर भवनों, भवनविहीन संस्थाओं की जानकारी मांगी है, अपितु उन्होंने स्टैंडर्ड स्टीमेट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत भवनों की जानकारी भी मांगी है ताकि किसी स्थान पर दोबारा स्वीकृति न हो पाए। कलेक्टर ने जर्जर भवन के लिए कम से कम 15 वर्ष की सीमा तय करने के साथ यह भी निर्देशित किया है कि विशेष आवश्यकता वाले जर्जर भवनों के विषय में ही विचार किया जाएगा। इसी तरह हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में जिले के विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान के स्तर में वृद्धि के लिए उन्होंने न्यूजडेस्क स्थापित करते हुए समाचार पत्रों को अध्ययन के लिए रखने के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में रिक्त शिक्षकों की जानकारी मांगी है, इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भवनविहीन स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए आरईएस को मानक प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभाग में किसी को वेतन देने में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए। पेंशन, अनुकम्पा जैसे प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में यह दीवार लेखन कराया जाए कि वे कलेक्टर से सोमवार और गुरूवार के दिन मिल सकते हैं।
कलेक्टर ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग (पीवीटीजी) के शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार पीवीटीजी को नौकरी देने में शैक्षणिक अहर्ताओं में शिथिलता प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित निजी अस्पतालों में मरीजों के आयुष्मान कार्ड के आधार पर चिकित्सकीय सुविधाएं अनिवार्य उपलब्ध कराए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने विभिन्न एजेंसी द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों सहित अन्य कार्यों में समय पर मजदूरी भुगतान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत लंबित मानदेय भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-विस्थापितों की समस्या को सुलझाने के लिए सम्बंधित उपक्रमों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कृषि विभाग को केसीसी, पीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों एवं इन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, ड्रोन डेमोस्ट्रेशन, जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाने के सम्बंध में निर्देश दिए।

*शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश*
जनचौपाल में अतिक्रमण सम्बंधित मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी एसडीएम और निगमायुक्त को निर्देशित किया कि ग्रामीण शहरी इलाकों में शासकीय भूमि पर की जा रही अतिक्रमण को शीघ्र हटाए। खेल मैदानों, स्कूलों के आसपास सहित महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने हाल ही में हुए अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

*नियमों से परे राखड़ डम्प और परिवहन पर करें कार्यवाही*
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में एसडीएम और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि राखड़ को डम्प और परिवहन करने लिखित में जो एग्रीमेंट है, उसकी अवहेलना किए जाने अथवा नियमों के विपरीत कही भी किए जा रहे राखड़ो के डंपिंग और परिवहन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बिना ढके राखड़ परिवहन किए जाने पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम, आरटीओ, पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर रात्रि में गश्त कर अवैध रूप से राखड़ो को डम्प करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

*आश्रम-छात्रावासों का नियमित करें निरीक्षण -*
कलेक्टर ने जिले के सभी आश्रमों और छात्रावासों का संचालन बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ आश्रम और छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से प्रदान करने के निर्देश देते हुए यह भी निर्देशित किया है कि एसडीएम सहित अधिकारी अपने क्षेत्र के आश्रम तथा छात्रावास का नियमित निरीक्षण करें। किसी प्रकार की कमी या समस्या नजर आने पर उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के आश्रम और छात्रावास पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

*शालीनतापूर्ण व्यवहार के साथ आम नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनें राजस्व अधिकारी कलेक्टर*

0

*बेहतर से और बेहतर कार्य करना सबकी जिम्मेदारी*

*कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

*समय सीमा के भीतर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी समय सीमा के भीतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार समय-समय पर फील्ड विजिट भी करें और अपने न्यायालय में बैठकर समय सीमा के भीतर राजस्व से संबंधित प्रकरणों पर अपने विवेक का बेहतर उपयोग करते हुए निर्णय पारित करें। आपके आदेश व निर्णय पर किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न हो। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन में बेहतर से और बेहतर कार्य करना सबकी जिम्मेदारी होती है, इसलिए राजस्व अधिकारियों को चाहिए कि वे व्यवस्थित तरीके से कार्य संपादित करें। आपके कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की सुधार की आवश्यकता महसूस न हो और सभी लोगों के साथ आपका व्यववहार शालीनता पूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि आप अपने बेहतर कार्यों से अपने सीनियर अधिकारी का इमेज भी गढ़ते हैं इसलिए फील्ड पर अपने कार्यों के प्रति गंभीर होकर कार्य करें और सभी की सुनें।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में अविवादित, विवादित बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा बटांकन, डायवर्सन, भू-अभिलेख, आधार सीडिंग, स्वामित्व, मसाहती ग्राम सहित अन्य प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राजस्व के प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार निर्धारित दिवस में अपने न्यायालय में बैठेंगे और नियत समय में आदेश पारित करेंगे। उन्होंने नोटिस तामिली में पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों के संबंध में निर्देशित किया कि सीमांकन हेतु संबंधित टीम सही सीमांकन करें और एसडीएम इसे मॉनिटरिंग करें। उन्होंने पटवारियों को सोमवार तथा एक अन्य दिन अपने हल्कों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति में संबंधित अधिकारी को घटना स्थल पर उपस्थित रहने तथा बिना सूचना के अनुपस्थित नहीं रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों पदोन्नति, टीए, डीए, मेडिकल आदि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि वे सप्ताह में 03 दिन आधे समय फील्ड विजिट कर शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें और आधे समय अपने कार्यालय में बैठकर शासकीय कामकाज सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान शिकायत सामने आने पर संबंधित विभाग के माध्यम से संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

*मतदाता सूची से नाम काटने में सावधानी बरतें -*
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अविहित अधिकारी और बीएलओ निर्धारित स्थान पर बैठे मतदाता सूची से किसी मतदाता का नाम हटाने के दौरान गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नए युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने महाविद्यालयीन छात्रों को जागरूक करने तथा कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

*भू-अर्जन के प्रकरणों में विभागों को समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश -*
राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में भू-अर्जन अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन, सेतु, एडीबी, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी अंतर्गत भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों की वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संबंधित विभाग राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तीन दिवस के भीतर प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा निर्धारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समय सीमा निर्धारण उपरांत सामाजिक समाघात, अवॉर्ड पारित की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए समस्या आने पर टीएल में इस पर चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव की जांच तथा समय सीमा निर्धारित कर टीम वर्क के साथ भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश भी दिए।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं*

0

*कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में राशन कार्ड बनाने, पेंशन, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, ट्राइसाइकिल, बिजली बिल सुधार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पत्र, नक्शा बटांकन, सीमांकन आदि आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले अनेक आवेदकों से कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय आने से पूर्व एक बार संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ, तहसीलदार और एसडीएम को अपना आवेदन अवश्य दें। वहां कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनचौपाल में आएं, ताकि आवागमन में व्यर्थ पैसे बर्बाद न करना पड़े। कलेक्टर ने एसडीएम जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों का आवेदन लें और उन्हें पावती देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

*अवैध उत्खनन व परिवहन पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही*

0

     *अवैध उत्खनन पर कार्यवाही*👆

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे गाड़ियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा 08 व 09 जनवरी को सीतामढ़ी, तुमान क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे 03 ट्रैक्टर व मिट्टी ईंट के 01 ट्रेक्टर की जप्ती कर खनिज अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।