Home Blog Page 739

*लूटपाट करने वाले आरोपियों को हरदीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*▪️लूटपाट करने वाले 05 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे*

*आरोपीगण:-*
01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष
02. परमेष्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष
03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष
04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष
05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार

*अपराध क्रमांक* 19/2024 *धारा* 294, 506, 323, 147, 148,327,427,341 भादवि.

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.2024 को प्रार्थी विजय सिंह पिता ललन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2024 को तिवरता कोल बिनेफिकेशन कंपनी का तीन ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 3601, सीजी 10 एएल 5701 रवि रात्रे, सीजी 12 एयू 7701 में कोयला लोड कर धतुरा कोल वासरी जा रहे थे तभी ग्राम धतुरा के पास 01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष, 02. परमेष्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष, 03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष, 04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष, 05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार द्वारा ट्रेलर वाहन को रोककर रूपये की मांग रहे थे प्रार्थी के द्वारा पैसा नहीं देने पर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तीनों गाड़ी का शीशा तोड़ फोड़ करने लगें और गाड़ी के शीशा को पत्थर से मारकर तोड़ फोड़ किये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 327, 427, 341 भादवि. कायम कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसे क्षेत्र में पुलिस को पहले से इस तरह के घटनाओं की शिकायत आ रही थी। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपीगणों को आज दिनांक 11.01.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई……*

0

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, विभिन्न थाना क्षेत्र में 32 लीटर महुआ शराब एवं 18 पाव देसी प्लेन अवैध शराब को किया गया जप्ती….*

● *13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 10 जनवरी को थाना बाकीमोंगरा के ग्राम जवाली , थाना दर्री के सीपेट रोड़ मोड़ के पास, थाना हरदीबाजार के ग्राम भाठापारा दो स्थानों में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 13 व्यक्ति। कुल 32 लीटर महुआ शराब और 18 पांव देसी प्लेन शराब जप्ती की गई है। 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, आगे भी पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा ।

*जुआ-सट्टा के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

◾ *थाना चिल्फी द्वारा जुआ खेल रहे 10 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-जिले में जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना चिल्फी द्वारा ग्राम धरमपुरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी 1) संतन गोयल, 2) मोहले बंजारे, 3) सुरेश कुर्रे, 4) चंद्रभान गोयल, 5) गजेन्द्र बर्मन के कब्जे से राशि 1120/- रूपये, तथा ग्राम मोहनपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपी 1) कमलेश साहू, 2) धन्नू पटेल, 3) नारायण साहू, 4) अर्जुन लाल साहू, 5) छेदीराम साहू के कब्जे से राशि 2120/- रूपये, कुल राशि 3240/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

 *नशे के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

◾ *38.52 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
◾ *अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
◾ *थाना लालपुर द्वारा अवैध शराब का बिक्री करने वाले आरोपी सुरेश कुमार एवं अमरिका के कब्जे से 18 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
◾ *थाना लोरमी द्वारा अवैध शराब का बिक्री करने वाले आरोपी शैलबाई डहरिया के कब्जे से 7.38 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
◾ *थाना पथरिया एवं थाना मुंगेली द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर के ग्राम कंतेली में अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी सुरेश कुमार एवं अमरिका के कब्जे से 18 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्‍यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। थाना लोरमी द्वारा ग्राम गोंडखाम्ही में अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी साहिल डहरिया एवं आरोपिया शैलबाई डहरिया के कब्जे से 7.38 लीटर पाव अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
थाना पथरिया द्वारा अटल चौक के पास पथरिया में अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी गणेश प्रसाद के कब्जे से 6.3 लीटर पाव अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा रेहुटा चौक में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी दिलीप कुमार के कब्जे से 3.6 लीटर एवं ग्राम बुधवारी बाजार के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुरेन्द्र देवांगन के कब्जे से 3.24 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

*अवैध नशा के ख़िलाफ़ अभियान*

0

▪️ *जिले के दवा विक्रेता एवं मेडिकल स्टोर्स संचालकों का कोरबा पुलिस ने ली मीटिंग*

*▪️ प्रतिबंधित दवाइयों का बिना डाक्टरी सलाह से न हो बिक्री*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के दवाई दुकान के संचालक एवं फ़ार्मासिस्ट का मीटिंग लिया गया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संचालकों से अपील की गई कि ऐसी दवाई जो नशा के लिए उपयोग में लाई जाती है उन दवाओं को बग़ैर डाक्टर पर्ची के लोंगो को न बेची जाये। साथ ही ऐसे लोग जो इन दवाओं को ज़्यादा ख़रीदते हो उनके बारे में पुलिस को सूचना देवें, ताकि उन लोगों के बारे पता किया जा सके कि कहीं इन दवा का ग़लत उपयोग तो नहीं हो रहा है ।

नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाईयां जैसे
nitrazepam, alprazolam, clonazepam, spasmo proxyvon, nitravet, etizolam, corex यवम अन्य इंजेक्शन , सिरप टेबलेट को खाने से नींद या नशा जैसा लगता है उन दवाइयों का गलत उपयोग ना हो उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।फार्मार्सिस्ट और दवाई दुकान संचालकों द्वारा इसमें बताया गया कि सभी प्रकार के दवाई बिक्री का रिकॉर्ड उनके पास होता है। साथ ही पुलिस की इस अवैध नशा के खिलाफ मुहिम में पूरा सहयोग करने के लिए सहमति जताई।

*विशेष पिछड़ी जनजातियों के सुविधा के लिए लगाया गया शिविर*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत केराकछार के आश्रित ग्राम बगधरीडांड तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कोनकोना, ग्राम धौरामुड़ा, समेलीभाठा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, वन अधिकार पट्टा, उज्ज्वला गैस, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता, पेंशन हेतु आवेदन लिए गये। इस अवसर पर जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों वर्ग के परिवारों के लिए श्रम कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

*भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जनवरी से*

0

*जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा*

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में होंगे शामिल*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी से 15 जनवरी तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जनवरी को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 13 जनवरी को शाम 6 बजे से एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में, प्रातः 11 बजे ग्राम ढोंगदरहा विकासखंड कोरबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम रंजना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। 15 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री सिंह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.30 बजे वे कार द्वारा कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*राखड़ लोड गाड़ियों पर हुई कार्यवाही*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा टीएल बैठक में दिए गए निर्देश के बाद एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा और आरटीओ शशिकांत कुररे, पुलिस की टीम द्वारा 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर विभिन्न धाराओं (तिरपाल,रिफलेक्टर, नो पार्किंग) में चालानी कार्यवाही से 18000 /- शास्ति राशि वसूल की गई। कल से राजस्व, आरटीओ, पुलिस की जॉइंट टीम जाँच का दायरा बढाते हुए कार्यवाही करेगी। राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा एग्रीमेंट के विपरीत परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।

*15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी जोहन कुमार बनर्जी उम्र 30 साल निवासी हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-थाना बलौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 09.01.2024 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी जोहन कुमार बनर्जी निवासी हरदी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से जारिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब कुल जुमला शराब 15 लीटर कीमती 1500/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 13/ 2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उनि. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 सुदर्शन वारे, आरक्षक संतोष रात्रे, अमन राजपूत, श्याम राठौर, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर लहराते हुए लोगो को डराने, धमकाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* नाम आरोपी श्याम लाल रोहिदास उम्र 52 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम पहरिया के पास सत्त्तीगुडी रोड में एक व्यक्ति लोहे का कत्ता धारदार नुमा हथियार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड किया जहां एक व्यक्ति मिला जो अपने हाथ में धारदार कत्ता नुमा हथियार रखा था जिसका नाम पता पुछने पर श्याम लाल रोहिदास उम्र 52 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा बताया जिसको पकडकर उसके कब्जे से एक लोहे की कत्तानुमा धारदार हथियार मिला जिसे बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 17/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 10.01.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा प्र.आर. गजाधर पाटनवार, सुदर्शन वारे, आर. महेश राज, प्रहलाद निर्मलकर, रामभरोस कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।