Home Blog Page 738

*भाजपा की सरकार आते ही किसानो का शोषण शुरू:-चोवा साहू*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कबीरधाम:- प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही एक बार फिर से किसानो का शोषण शुरू हो गया है और उनकी समस्याएं तथा परेशानियां बढऩे लगी है कांग्रेस के शासनकाल में बीते पांच सालों तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानो की मंशा के अनुरूप निर्वाद्ध गति से की जा रही थी वह अब भाजपा के शासनकाल में अव्यवस्था भ्रष्टाचार और अफसरशाही भी भेंट चढ़ते दिखाई दे रही है उक्त बातें कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने जारी बयान में कहीं उन्होने कहा कि जिले के विकासखण्ड पंडरिया में ग्राम दामापुर के एक किसान से रिश्वत लेते कर्मचारी का विडियो वायरल होने का मामला सामने आया है जिससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पुन: कर्मचारी और अधिकारियों ने किसानों का शोषण करना शुरू कर दिए हैं उन्होने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेती है और चुनाव जीतने के बाद अपनी असली रंग दिखाने लगती है यही वजह है कि चुनाव के पूर्व किसानो से किया गया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है चोवा साहू ने कहा कि भाजपा अपने वायदे के अनुरूप किसानों से 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदी नही कर रही है वर्ष 2017-18 का बोनस देने का वादा पूरा नहीं किया छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव से पूर्व किसानों से 2 लाख रुपए तक कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं किया जा रहा है इसी तरह केंद्र सरकार भी खेती किसानी में उपयोगी खाद के दाम लगातार बढ़ा रही है प्रति बोरी 50 किलो के स्थान पर 40 किलो का बैग किसानो को दिया जा रहा है जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 15 साल के बीजेपी शासनकाल में किसानों द्वारा कर्ज के कारण आत्महत्या की घटना को देखते हुए उसे रोकने के लिए किसान हित में अनेक योजनाएं प्रारंभ की थी जिसमें किसानो का संपूर्ण कर्ज माफ़ी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और मूल्य में भी बेहतर वृद्धि कर किसानों को खुशहाल जिंदगी प्रदान की थी परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार के छल ने किसानो के मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है चोवा साहू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने अपने बेटे की शादी के दौरान ही आत्महत्या कर ली थी ऐसे में समझा जा सकता है कि किसानो की स्थिति दयनीय हो रही है चोवा साहू ने आरोप लगता है कि भाजपा अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और अफसरशाही को बढ़ावा देकर गांव,गरीब और किसानो का शोषण करती है।

—————————————-

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्यवाही……*

0

● *13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की करवाई*

*● थाना/चौकी क्षेत्र में 103 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्ती….*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 12 जनवरी को थाना पाली के ग्राम मखनपुर उरांवपारा , थाना पाली के ग्राम पड़रापखना, थाना कटघोरा के मटन मार्केट के पास पूछापारा, थाना कटघोरा के मानपुर स्कूल के पास, थाना दीपका के ग्राम रंजन, थाना बालको के डुग्गूपारा, थाना बालकों के पाड़ीमार डुग्गूपारा बालको, थाना बालको के डुग्गूपारा बालको, थाना बालको के लालघाट शिव मंदिर के पास में संबंधित थाना /चौकी की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 13 व्यक्ति। कुल 103 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्यवाही……*

0

● *14 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की करवाई*

*● थाना/चौकी क्षेत्र में 05 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्ती….*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 11 जनवरी को चौकी मानिकपुर के राम जानकी मोहल्ला , चौकी राजगामार के ग्राम कोरकोमा में संबंधित थाना /चौकी की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 14 व्यक्ति। कुल 05 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 14 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*शराबी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को किया गुमराह।*

0

▪️ *पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता।*

*गिरफ़्तार आरोपी :-* राकेश सिंह ठाकुर पिता प्रताप सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लैंगा थाना पसान ज़िला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को घर पहुंच पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 पुलिस सेवा का गठन किया गया है, जिससे राज्य के लाखों लोगों को डायल 112 पुलिस सेवा द्वारा समय पर तत्काल जरूरी सेवाएं प्रदाय की जा रही है।


घटना दिनांक 10 जनवरी 2024 को पुलिस थाना पसान क्षेत्र में डायल 112 टीम को जरूरी सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्यवाही हेतु डायल 112 टीम के ग्राम लैँगा पहुंचने पर लैंगा निवासी राकेश ठाकुर पिता प्रताप सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम लैंगा थाना पसान जिला कोरबा के द्वारा शराब के नशे में डायल 112 कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करते हुए गलत सूचना देकर गुमराह किया गया था जिसके विरुद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत कार्यवाही कर उप जेल कटघोरा में दाखिल किया गया है।

*रामलला के स्वागत के लिए जानिए देश-विदेश से क्या-क्या उपहार आ रहे अयोध्या….*

0

रामलला के स्वागत के लिए देशभर से राम भक्त अयोध्या पहुंचने शुरु हो गए हैं. क्योंकि इस पावन मौके का हर कोई साक्षी बनना चाहता है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम भक्त मंदिर और रामलला के लिए विशेष उपहार लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट को मिलने वालों खास उपहारों में 108 फिट लंबी अगरबत्ती, एक विशाल दीपक, 10 फुट का ताला-चाबी, और यूपी के एटा से आया विशाल घंटा भी रामलला के लिए आए खास उपहारों में शामिल है.

एटा का घंटा बना लोगों का आकर्षणरामलला के दुनियाभर से उपहारों के आने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में यूपी एटा के जलेसर वासियों की तरफ से राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घण्टा सौंपा गया है. दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी. इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए हैं. पांच सौ राम भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचे इन सभी राम भक्तों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को सभी घंटे सौंप दिए हैंविदेशों से भी आ रहें हैं उपहारदेशभर के रामभक्त ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भक्त भी रामलला के लिए खास उपहार भेज रहे हैं. श्रीलंका से एक प्रतिनिधिमंडल भी अयोध्या आए था. और उन्होंने रामलला के लिए अशोक वाटिका से लाई गई एक चट्टान उपहार में भेंट की है.माता सीता की जन्मभूमि से भी आए हैं उपहारमाता सीता की जन्मभूमि से भी उपहार आए हैं.

*नशे के सौदागरों को भेजा जेल,सक्ति पुलिस ने अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने वाले पर की गई करवाई।*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-घटना का विवरण इस प्रकार है कि सक्ति में नशे की बढ़ती आदत को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे के द्वारा जिले मे नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पर्यवेक्षण एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 11/1/24 को सक्ति पुलिस ने ग्राम नवापारा में एक व्यक्ति के द्वारा नशे की टैबलेट अवेध रूप से बेचने की सूचना पर वहां छापामारी की, जहां एक ग्राहक को भेजकर नशे की गोलियां खरीदवाई गई, जो सूचना सही मिलने पर सक्ति पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति विजय पटेल पिता नाथूराम पटेल,निवासी नवापारा सक्ति,की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत करवाई करते हुए तलाशी ली गई, तो उसके पास से 5 पत्तो में अल्प्राजोलम नशे की टैबलेट मिली,जिन्हे उक्त व्यक्ति 200 रुपए प्रति टैबलेट स्ट्रिप में बिक्री कर रहा था।उपरोक्त नशे के सौदागर के विरुद्ध धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई की जाकर उसे रिमांड में भेज गया है।पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे ने मेडिकल स्टोर वालो को चेतावनी दी है, की अवैध रूप से यदि नशे का सामान विक्रय करते पाया गया , तो कठोर वैधानिक करवाई की जाएगी।इस करवाई में सक्ति नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में si कमल मेरिसा, asi शंकर साहू, आरक्षक दीपक साहू, मनोज लहरे, प्रीतम, जयनारायण, सेतराम पटेल,ज्वाला नेताम,घनश्याम टंडन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*भावना बोहरा ने किया पण्डरिया शक्कर कारखाने का निरिक्षण, कहा तय समय पर हो भुगतान और किसानों को न हो कोई समस्या*

0

0. विधायक भावना बोहरा ने शक्कर कारखाने में बंद पड़े विश्राम गृह का खुलवाया ताला, कहा किसानों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पण्डरिया विधायक भावना बोहरा ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पण्डरिया का निरिक्षण किया उन्होंने अधिकारियों को साफ़ तौर पर निर्देश दिए की किसी भी किसान की राशि बकाया न रहे और तय समय पर उनका भुगतान करें साथ ही किसानों की सुविधा को पहली प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं इस दौरान उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान को जल्द करने सुचारू रूप से कार्यों के निष्पादन तथा कारखाने की उत्पादक क्षमता को बढ़ाते हुए किसानों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही भावना बोहरा द्वारा सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित किसान भवन का उद्घाटन कर किसानों की सेवा में समर्पित किया गया निरिक्षण के दौरान किसानों के विश्राम हेतु भवन को बंद देखा और तुरंत उसका ताला खुलवाया उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा ही हमारी पहली प्राथमिकता है भावना बोहरा ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से बनाने के लिए उनकी सुविधा एवं समुचित व्यवस्था का ध्यान रखना ही पहली प्राथमिकता है आज कारखाने में निरिक्षण के दौरान बहुत सी ऐसी व्यवस्थाएं हैं जो पुरानी चलती आ रही हैं जिन्हें अपग्रेड करने की बहुत आवश्यकता है इसके संबंध में भी मैनें निर्देश दिए हैं हमने किसानों की आय दुगुनी करने के उद्देश्य भी कारखाने की उत्पादक क्षमता को बढ़ाने के विषय में भी रुपरेखा तय की जा रही है ताकि किसान अधिक से अधिक अपनी असल बेच सकें और उन्हें अतरिक्त राशि प्रपात होगी इसके साथ ही कारखाने की उत्पादक क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के किसानों का भी समुचित विकास सुनिश्चित होगा इसके साथ ही जिन किसानों का बकाया भुगतान बाकि है उसका भी तत्काल भुगतान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं भावना बोहरा ने आगे बताया की गन्ना बेचने आने वाले किसानों से चर्चा के दौरान भी उन्होंने बहुत से विषयों जैसे कारखाने में उनके विश्राम पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के बारे में अवगत कराया था इसके संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा हुई है और किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की बात भी मैनें कही है इसके साथ अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्राम भवन जो बंद था उसे भी खुलवाया गया है और वहां तत्काल सफाई कर किसानों की सुविधा पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है इस भवन में दूर-दराज के क्षेत्रों से लम्बी दूरी तय करके अपनी फसल बेचने आने वाले किसान विश्राम कर सकेंगे और उन्हें इस किसान भवन के माध्यम से सुविधा उपलब्ध होगी गर्मी और बारिश में किसानों को समस्या होती थी लेकिन अब इस भवन से उन्हें संरक्षण मिलेगा और तेज धूप एवं बारिश से सुरक्षा भी मिलेगी।

*भावना बोहरा के निर्देश पर किसानों के बकाया भुगतान हेतु जारी किये 4 करोड़ की राशि*

गौरतलब है कि पण्डरिया विधायक भावना बोहरा किसानों के हित को देखते हुए लगातार कार्य कर रहीं हैं किसानों के अधिकार,सुविधा एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए तत्पर होकर उनके द्वारा समय-समय पर उनसे चर्चा कर रहीं हैं इसी के तहत फसल बेचने वाले किसानों को विलंब से भुगतान मिलने की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल विषय की गंभीरता को देखते हुए सम्बंधित अधिकारी से चर्चा की और नवम्बर माह से किसानों के बकाया भुगतान करने के लिए निर्देश दिए जिसके तहत लगभग 4 करोड़ रुपए की राशि प्रथम चरण हेतु किसानों के बकाया भुगतान के लिए जारी की गई उन्होंने किसानों की सुविधा के विषय में कहा की कारखाने में किसनों को अपनी फसल बेचने से लेकर उसके भुगतान तक किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो तत्काल किसानों को भुगतान की राशि प्राप्त हो इसके लिए कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने तथा आवश्यकता अनुसार उसमें सुधार करने के विषय में भी तत्काल प्रभाव से कार्य करने की बात कही है किसान अपनी फसल लेकर आते हैं लेकिन कभी उन्हें टोकन मिलने में विलंब कागजी कार्यवाई में देरी, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इसके मद्देनजर भी गंभीरता से हमने चर्चा की है और आने वाले अवरोधों तथा इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने की अधिकारियों से कही है कारखाना के मेंटेनेंस क्योर की प्रगति गन्ना क्षेत्र सर्वेक्षण की प्रगति, गोदाम में शक्कर भण्डार एवं शक्कर के उचित रख-रखाव और विक्रय तथा किसानो को भुगतान की प्रगति के विषय में भी जानकारी ली इसके साथ ही भावना बोहरा ने गन्ना कारखाना के अलग-अलग यूनिटों का निरीक्षण कर कार्य पद्धति की जानकारी ली साथ ही शक्कर कारखाना में गन्ना के आवक एवं प्रसंस्करण प्रक्रिया का अवलोकन भी किया उन्होंने अधिकारियों से शक्कर कारखाना में प्रतिदिन होने वाले उत्पादन के अलावा इसके लिए आवश्यक कच्चा माल आदि की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से प्रति एकड़ गन्ने का कुल उत्पादन तथा समर्थन मूल्य पर निर्धारित मूल्य आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

—————————————-

*मां भारती एकेडमी का किया गया उद्घाटन*

0

. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये किया गया एकेडमी तैयार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- युवाओं को पुलिस भर्ती हेतु तैयारी करने के लिये गांव में मैदान तैयार कराया गया जिसका उद्घाटन जनप्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के तैयारी कर रहे युवा उपस्थित रहे वही जनप्रतिनिधि द्वारा तैयारी करने की बात कही गई जनपद पंचायत पंडरीया के सभापति अश्वनी यदु द्वारा यह बहुत ही सराहनीय पहल है सारे सुविधाओं से परिपूर्ण इस मैदान से निश्चित ही युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा सभी युवाओं को जमकर मेहनत करने की बात कही इस मौके पर एकेडमी के संचालक एवम् जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा की ग्रामीण स्तर पर युवाओं को सुविधा पहुंचाने की कोशिश की गई है क्षेत्र के काफी युवा तैयारी करने आना शुरू कर दिए हैं लगभग सुबह 5 बजे से युवा साथी मैदान आना शुरु कर देते हैं अगले सप्ताह से रिटन की भी तैयारी शुरु हो जायेगी खुशी की बात ये है की लड़कियां भी मैदान आने के लिये इच्छुक है जल्द लड़कियों के लिये भी यह मैदान में ट्रेनिंग शुरु करवाई जायेगी आभार प्रकट करते हुवे सरपंच प्रतिनिधी राजेश्वर चन्द्राकार ने कहा की हमारे पंचायत के लिये यह बड़ी उपलब्धि है किसी भी तरह से युवाओं को सुविधा में कमी नहीं होने देंगे कुछ कमी है उसे भी धीरे धीरे दूर कर लिया जाएगा आगे सरपंच चन्द्राकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त की वही उद्घाटन में ग्रामवासी वआस पास के युवा व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

—————————————-

*धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी, जांच में सही निकली शिकायत, एक खरीदी केंद्र के प्रभारी को हटाया गया, बाकी पर भी जल्द गिरेगी गाज*

0

बिलासपुर’तखतपुर. क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहे गोलमाल का परदा केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों के बीच चल रही रस्सा कस्सी के चलते सामने आ रही है, जहां लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों की जांच कर रहे हैं, जिसमें किसानों से तौल में तय मात्रा से अधिक धान लेने की शिकायत सही पाई जा रही है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज कर कार्यवाही की अनुशंसा कर रहे हैं तो वहीं धान खरीदी केंद्र प्रभारियों ने खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के विरुद्ध जांच के नाम पर खरीदी केंद्र प्रभारियों से पचास – पचास हजार मांगे जाने की शिकायत कलेक्टर से की है.इस विषय में खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार ने बताया कि घुटकू पोंडी,बेलपान ,तखतपुर और गनियारी की शिकायतें लगातार मिल रही थी. जांच में घुटुक पोंडी में किसानों से बोरे का पैसा लेने और किसानों को प्रताड़ित करने की शिकायत सही पाई गई. तखतपुर में केंद्र प्रभारी धान को डायरेक्ट स्टेकिंग करते पाया गया. वहीं बेलपान केंद्र में किसानों से 42 किलो 43 किलो प्रति बोरा धान खरीदी करना पाया गया.

उन्होंने बताया, घुटकु पोंडी के केंद्र प्रभारी को हटाने का आदेश जारी हो चुका है. बाकी के भी हटाने के आदेश शीघ्र जारी हो जायेंगे. वहीं तखतपुर धन खरीदी केंद्र प्रभारी अरुण तोमर ने बताया कि तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने फड़ में आकर जांच किया था, जिसमें एक किसान जिसका टोकन 13 दिसंबर का था, वह 11को ही धान ले आया था उसके लिए खाद्य निरीक्षक द्वारा पचास हजार की मांग की गई. इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है.

*बैंकों की सुरक्षा परखने कोरबा पुलिस ने चलाया सरप्राइज चेकिंग अभियान*

0

● बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट…

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना/ चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है ।
पुलिस के टीम के द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया। पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।