Home Blog Page 737

*30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी नारायण प्रसाद धीवर उम्र 50 साल निवासी भाटापारा सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को दिनांक 14.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सिवनी आम रोड धान मंडी के किनारे सिवनी भाटापारा निवासी नारायण प्रसाद धीवर द्वारा अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिकी करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *जिसके कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2400/रुपया* बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 37/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 14.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी, मनीष सिंह परिहार प्रधान Asi बी एस लकड़ा, आरक्षक गौरी शंकर राय,नितिन दिवेदी, आकाश कालोसिया, गोपेश्वर सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्यवाही……*

0

● *13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की करवाई*

*● थाना/चौकी क्षेत्र में 20 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्ती….*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 13 जनवरी को थाना पाली के ग्राम मखनपुर उरांवपारा , थाना पाली के कंदराइल खार अलगीडाड पानी टंकी के पास, थाना कटघोरा के टाटा शोरूम के सामने छुरी बंचर मोड़, थाना कटघोरा के बिजपुर, थाना कटघोरा के बरतराई आंगनबाड़ी के पास में संबंधित थाना /चौकी की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 13 व्यक्ति। कुल 20 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*घर अंदर घुसकर महिला को अकेली पाकर छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 454,354,354 (क), 354 (ख) भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11.01.2024 को शाम करीब 04.30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर मे सो रही थी उसी आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया बेजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, चिल्लाई तो भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.01.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि अरूण कुमार सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

*स्व. श्री असीम राय हत्याकाण्डा का मुख्य आरोपी (शूटर) गिरफ्तार।*

0

*कांकेर पुलिस द्वारा 360 डिग्री विवेचना कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।

*शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार।

*प्लानिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

*सुपारी देने वाले आरोपी गिरफ्तार।

*रेकी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

*गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार।

*कट्टा सप्लाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

कांकेर:-स्व.श्री असीम राय हत्याकाण्ड के फरार मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार को कांकेर पुलिस ने चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है, साथ ही साथ हत्याकण्ड में शामिल आरोपी पीव्ही 121 के गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएस पिस्टल, 02 मैग्जीन एवं 08 नग राउण्ड आरोपी विकास तालुकदार की निषानदेही पर बरामद किया गया।
शूटर विकासा तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंजेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गये 02 नग पिस्टल, 02 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किये गये।

*सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्त: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह*

0

*भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

रवि  शिवहरे ब्यूरो कोरबा /केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने एनटीपीसी कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने जिले में चार,चिरौंजी,केला,पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।
एनटीपीसी के कावेरी विश्राम गृह में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने शासकीय आवासों सहित इच्छुक किसानों के आवासीय परिसरों में चार-चिरौंजी के पौधें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते गए पशुपालन, फलदार पौधा रोपण सहित अन्य लाभदायक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड, सुरक्षा बीमा,जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक खेती के स्थान पर मक्का सहित अन्य फसलों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानो में नई आर्थिक गतिविधि संचालित करने की दिशा में प्रयास करने के संबंध में भी सुझाव दिए और एनटीपीसी तथा बालको के सहयोग से आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुर्गीपालन, दूध उत्पादन को बढ़ाने और स्व सहायता समूह की दीदियों को लखपति दीदी बनाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने पंचायतों में आमदनी का नया विकल्प तलाशने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के फ्लैगशिप कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है, इसलिए उन्हें योजनाओं से जोड़ते हुए आगे बढ़ाए। केंद्रीय मंत्री ने रोजगार युक्त पंचायत, पोषणयुक्त पंचायत,स्वच्छ पंचायत, ग्रीन पंचायत,कार्बन मुक्त पंचायत की परिकल्पना को अपनाने और इसे साकार करने की दिशा में प्रयास करने के साथ नवाचार प्रयासों को प्लान बनाकर राज्य स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने सामाजिक वानिकीकरण को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति को विकास से जोड़ने, वाटरशेड के माध्यम से जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के सम्बंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर श्री अजीत वसंत को दिए गए निर्देशों के संबंध में होने वाली कार्यवाही को मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण श्री भीम सिंह, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा वनमण्डलाधिकारी श्री निशांत कुमार, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग सहित एनटीपीसी के जीएम आदि उपस्थित थे।

*कल सोमवार 15 जनवरी को कलेक्टर जनचौपाल का नहीं होगा आयोजन*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिले में कल 15 जनवरी सोमवार को कलेक्टर जनचौपाल का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिले में कल कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की वजह से जनदर्शन/जनचौपाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। आगामी जनचौपाल कार्यक्रम की सूचना अलग से दी जाएगी।

*गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण*

0

*मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने आज पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा।

परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

*विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं के परिणाम में सुधार लाएं प्राचार्य: कलेक्टर*

0

*प्राचार्याे की बैठक ली कलेक्टर ने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा गुणवत्ता मूलक सलेक्टिव स्टडी पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्याख्याताओं सहित भृत्य, सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने गतवर्ष की हाईस्कूल स्तर के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए औसतन कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों पटपरा, पाली, पीडब्ल्यूडी रामपुर, भिलाईबाजार एवं गोढ़ी के प्राचार्याे को परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तम परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों तिलकेजा, पिपरिया, पठियापाली, छुरी, अरदा एवं नोनबिर्रा के प्राचार्याे से अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु उनके द्वारा किये गये प्रयासों एवं उपचरात्मक शिक्षण के संबंध में चर्चा परिचर्चा कर निर्देशित किया कि कमजोर बच्चों को कोचिंग एवं विशेष कक्षा संचालित कर शतप्रतिशत परीक्षाफल लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि गतवर्ष हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम पर समीक्षा करते हुए औसतन कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय चैतमा, करतला एवं सिघिंया को विशेष प्लान बनाकर बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कमजोर बच्चों को कोचिंग एवं विशेष कक्षा संचालित कर शतप्रतिशत परीक्षाफल लाने का प्रयास किया जाए। इसके अतिरिक्त चूंकि परीक्षाएं निकट है अतः परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार हेतु सलेक्टिव स्टडी एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों मे बोर्ड परीक्षा (10वीं एवं 12वीं) का पाठ्यक्रम अविलम्ब पूर्ण करते हुए पुनरावृत्ति का कार्य करने के निर्देश देते हुए वर्तमान सत्र में जिले में संचालित विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पद के विरूद्ध 28 फरवरी 2024 तक अतिथि व्याख्याताओं की सेवा हेतु प्राचार्याे को अधीकृत कर निर्देशित किया गया कि स्थानीय स्तर पर पढ़े लिखे युवकों की इस संबंध मे सेवा ली जा सकती है। इनके मानदेय की व्यवस्था स्थानीय मद से की जाएगी। उन्होंने जिले में संचालित विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पद पर स्थानीय मद डीएमएफ द्वारा अतिथि व्याख्याताओं की अंशकालीन सेवा लेने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों के रिक्त पदों की जानकारी मंगवाकर निर्धारित मापदण्ड (दर्ज संख्या) अनुसार संस्थावार रिक्त पदों की जानकारी दें। आगामी सत्र मे किसी भी विद्यालय का अध्यापन व्याख्याताओं की कमी से प्रभावित ना हो।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित ऐसे विद्यालय जहां कोई भी भृत्य/सफाईकर्मी न हो ऐसे विद्यालयों मे भी 01 अंशकालीन भृत्य/सफाईकर्मी की व्यवस्था स्थानीय मद डीएमएफ द्वारा की जाएगी। ऐसे विद्यालय जो भवन विहीन है/जर्जर है का प्रस्ताव अविलम्ब जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने समस्त विद्यालयों में शिक्षक एवं व्याख्याताओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें इसके लिए प्राचार्याे को टीम भावना से संस्था के संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

*30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी गुल्लू ऊर्फ शिव साहिस उम्र 24 साल निवासी मेहंदी पारा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को दिनांक 12.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की मिशन फाटक भोजपुर पास मेहंदीपारा निवासी गुल्लू उर्फ शिव साहिस द्वारा अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिकी करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *जिसके कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2400/रुपया* बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 12.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी, मनीष सिंह परिहार प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर आरक्षक डिकेश्वर साहू, नितिन दिवेदी एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना अकलतरा क्षेत्र मे हो रहे धान चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*थाना अकलतरा क्षेत्र मे हो रहे धान चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* आरोपीगण*

*(01) मुकेश कुमार सिदार उम्र 20 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*(02) शेख सुल्तान उम्र 21 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*(03) मनीष कुमार सिदार उम्र 20 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपीयो के कब्जे से बरामद चोरी का 31 कट्टी धान कीमती 31,830/₹ एवम घटना में उपयोग किए पुराना मो.सा.*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि एंव 457,380 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र सिह साकिन पोडीदल्हा एंव शैलेन्द्र सिह साकिन धान उपार्जन केन्द्र अमलीपाली प्रभारी के द्वारा दिनांक 12.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पोडीदल्हा संगवारी कृषि केन्द्र एंव उपार्जन केन्द्र अमलीमाली मे धान के 31 कट्टी को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में क्रमशः अपराध क्रमांक 28/204 धारा 457,380 भादवि एंव 29/24 धारा 379,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी मुकेश कुमार सिदार, शेख सुल्तान एंव मनीष कुमार सिदार से चोरी के संदेह पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया जाकर हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ कर *आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया जो चोरी करना स्वीकार किए जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी का 31 कट्टी धान कीमती 31,830/₹ एवम घटना में उपयोग किए मो.सा. को बरामद किया गया है। तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि सियाराम यादव आरक्षक रामगोपाल बरेठ बृजपाल बर्मन, एंव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।