Home Blog Page 736

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन से गुम हुए दो बालकों की हत्या की गुत्थी 36 घंटे के अंदर सुलझी।*

0

👉 *दिनांक 07.01.2024 को रात्रि 10ः10 बजे के बाद गुम हुए थे बालक।*
👉 *दिनांक 12.01.2024 को छोडा गया नहर में पानी जिसमें बहकर बाहर आया शव।*
👉 *दोनों बालकों के साथ स्कूल में पढने वाले साथी तथा उनके मित्रों ने मिलकर कर की हत्या।*
👉 *हत्यारे एवं विधि से संघर्षरत् बालकों के द्वारा पूर्व में एकत्र होकर हत्या की बनाई थी योजना।*
👉 *दिनांक 07.01.2024 की रात्रि हत्यारों ने दोनों बालकों की हत्या कर सेमरा से गोदना कुरियारी की ओर बहने वाली सूखी नहर में ग्राम बरभांठा के पास छुपाया था शव।*
*दोनों बालकों के सिर में लोहे की रॉड एवं लोहे की पाईप से प्राण घातक प्रहार कर कह गई है हत्या।*
*बालकों की हत्या का कारण मृतक के कारण प्रेम सबंध स्थापित न हो पाना मृतक द्वारा विधि से संघर्षरत् बालक पर दबाव ड़ालना तथा जान से मारने की धमकी देना।*
*मृतक एवं विधि से संघर्षरत बालक की एक तरफा मोहब्बत बनी हत्या का कारण*
**आरोपियों एवं विधि से संर्घषरत् बालकों से की गई हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं पाईप, हत्या के दौरान पहने कपडे, शव को छुपाने में प्रयुक्त धान का पैरा, घटना स्थल से शवों के बल्ड सैम्पल, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री जप्त।*
*आरोपीगणों में दो बालिग और तीन विधि से संघर्षरत् बालक।*
*विवेचना के दौरान आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों की विरूद्ध थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363, 302, 201, 120बी, 147, 149, 325 भादवि के तहत् की जा रही है कार्यवाही।*
*1:-हेमंत प्रसाद बंजारे पिता सुकालू प्रसाद बंजारे 21वर्ष*
*2:-प्रभात भैना पिता आनंद राम भैना 19वर्ष*
*3:- 03 विधि से संघर्षरत बालक*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है*:- कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखन के दो बालक दिनांक 07.01.2024 को रात्रि 10 बजे के बाद से अचानक गुम हो जाने तथा परिजनों द्वारा आसपास ढूंढने पश्चात् दिनांक 09.01.2024 को नाबालिक बालकों के गुम होने की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। जिनकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि दौरान विवेचना दिनांक 12.01.2024 को सूचना मिली कि ग्राम बरभांठा नहर पुल में नहर के अंदर पानी में एक व्यक्ति का शव सेमरा से गोदना की तरफ आ रही नहर में पानी खुल जाने से बहकर आकर फंसा है, जिसे बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही दौरान शव की पहचान गुम नाबालिग के रूप में हुई जिसकी हत्या कर नहर में छुपाने का प्रयास किया गया था। दूसरे गुम हुए बालक की भी तलाश की गई। जिसका शव उसी नहर में पोडी डबरी फॉल पुल के पास कचरे के साथ फंसा मिला दोनों की हत्या की आशंका पर शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट अनुसार सिर में घातक चोट पहुचाने से सिर फटने के कारण मृत्यु होने से उक्त प्रकरण में धारा 302,201 भादवि समाहित कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान रास्ते के सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा तथा मुखबीर की सहायता से विधि से संघर्षरत् बालक A को सादे वेश भूषा में उनके परिजनों के समक्ष पूछताछ किया गया जिसने बताया कि स्वयं तथा मृतक दोनों ही अपने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक प्रेमिका…. को चाहते थे, जिससे आपस में मनमुटाव था. जिसके चलते विधि से संघर्ष बालक A तथा अन्य दो विधि से संघर्षरत् बालक B एवं C तथा मुख्य आरोपी हेंमत प्रसाद बंजारे पिता सुकालू प्रसाद बंजारे 21 वर्ष, प्रभात भैना पिता आनंद राम भैना 19 वर्ष दोनों साकिनान टंकी के पास नहर पार बरभांठां थाना नवागढ के बताये अनुसार तथा पूर्व में निर्धारित योजना अनुसार मृतक नाबालिग को उसके प्रेमिका …….. से मिलाने हेतु रात्रि 10.30 बजे लगभग ग्राम बरभांठा के पानी टंकी के पास से सेमरा की ओर सूखी नहर तीसरे फॉल के पास बुलाया गया, सभी योजना अनुसार नहर के झाडियों में लोहे की राड तथा पाईप लेकर छुपे थे विधि से संघर्षरत् बालक । के द्वारा दोनो मृतकों के निर्धारित स्थान पर बुलाकर आने पर

आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा लोहे की रॉड एवं पाईप से दोनों के सिर में प्राण घातक प्रहार कर हत्या कर नहर के फॉल में दोनों के शवों को गढढे् में डालकर उपर से पास के खेत से धान का पैरा लाकर ढ़क दिये तथा मृतक के मेाटर सायकल को घटना स्थल से लगभग 02 किमी. मुडपार रोड के किनारे तालाब में छिपा दिये तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, पाईप, मोबाईल, पहने अपने-अपने कपडे़ कोे अपने-अपने घर में छिपा दिये, जिनकी आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा बताये अनुसार समक्ष गवाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही एवं विवचेना की जा रही है। आरोपियों का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत् बालकों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया।

*आरोपियों एवं विधि से संर्घषरत् बालकों से धटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं पाईप, हत्या के दौरान पहने कपडे, शव को छुपाने में प्रयुक्त धान का पैरा, घटना स्थल से शवों के बल्ड सैम्पल, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री जप्त किया गया।*
*विवेचना के दौरान आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों की विरूद्ध थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363, 302, 201, 120बी, 147, 149, 325 भादवि के तहत् की जा रही है कार्यवाही।*

*इस प्रकार*:- *थाना शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत दो बालकों के अंधे कत्ल के गुत्थी को सुलझाने में सायबर सेल के निरीक्षण प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, प्र.आर राजकुमार चंन्द्रा, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, आरक्षक अर्जुन यादव, थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक, चौकी प्रभारी पंतोरा दिलीप सिंह, थाना प्रभारी शिवरीनारायण से निरीक्षक अशोक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे आरक्षक श्रीकांत सिंह , थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन का विशेष योगदान रहा।*

*34 वॉ यातायात सड़क सुरक्षा माह का जिला पुलिस मुंगेली द्वारा किया गया शुभारंभ।*

0

◾ *34 वॉ यातायात सड़क सुरक्षा माह का 15.01.2024 से 14.02.2024 तक किया जावेगा आयोजन।*
◾ *अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.आर. घृतलहरे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह ने बी.आर. साव स्कूल ग्राउण्ड में स्‍कूली बच्‍चों के बीच सड़क सुरक्षा माह का आयोजन के उद्येश्य पर प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों के पालन के लिये किया जागरूक।*
*◼️सड़क सुरक्षा माह के दौरान रंगोलि चित्रकला,निबंध,प्रतियोगिता ड्राइवरों का स्वास्थ्य एवम नेत्र परीक्षण ,स्कूल एवम साप्ताहिक हाट बाजारों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक का आयोजन,इत्यादि कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन ।


मुंगेली:-34 वॉ सड़क सुरक्षा माह 15.01.2024 से 14.02.2024 तक के तहत जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ बी.आर.साव स्कूल ग्राउण्ड में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती साधना सिंह एवं श्री एस.आर. घृतलहरे द्वारा सुड़क सुरक्षा माह के आयोजन के उद्येश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया, साथ ही यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस के ही साथ हर व्यक्ति, बच्चों की जिम्मेदारी के सबंध में जानकारी दी गई।
यातायात सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवम महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल झाफल लोरमी के स्काउट्स एवम गाइड के बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए और यातायात के नियमों को जाना, साथ में इन नियमों का उपयोग अपने दैनिक जीवन एवं परिवार के सदस्यों के साथ-साथ समाज सामाजिक वर्ग में जन जागरूकता के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होगा इसके लिए आप हमारे साथ सहयोग करने की अपील की। इसके साथ बच्चों को थाना के कार्य को समझने के लिए सिटी कोतवाली थाना मुंगेली का भ्रमण भी कराया गया , जिसमें थाना प्रभारी के द्वारा बच्चों को बहुत सरल तरीके से थाना के विभिन्न कार्य को विस्तार से बताया गया।
यातायात सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक गौरव पांडेय, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह राठौर, स्टार ऑफ टूमारो के सदस्य गण श्री रामशरण यादव, राहुल कुरे आदि, एनसीसी के द्धितीय वर्ग अधिकारी श्री रविराज आडिल, स्टाउट गाइड के मास्टर युगल किशोर राजपूत एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

*गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन…*

0

आकाश(मोंटी) सलूजा मुंगेली,लोरमी:-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल सतश्रीकाल सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया।

सिखों के गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरुवाणी गायन और जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने फूलों से सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज को माथा टेक आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लोरमी के तत्वावधान में रविवार को गुरुद्वारा में अरदास के बाद शाम पंज प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा चौक, मुंगेली चौक ,पुराना बस स्टैण्ड,नवलखा चौक,फ़ौवारा चौक, से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। संगत ने गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। नगर कीर्तन में सभी पुरुषों ने सफेद कुर्ता तो नीली पगड़ी पहनी तो वही महिलायें भी सफेद वस्त्र और ऑरेंज चुनरी में नज़र आई,तो वही दुर्ग से आये गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो वही छोटी-छोटी बालिकाओं ने भी गतका दल में तलवारबाजी कर शौर्य प्रर्दशन करते नज़र आई वही जिससे महिलाओं को अपनी आत्म रक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए का पाठ पढ़ाया गया , नगर कीर्तन में झाकिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जिसमे सिख धर्म के इतिहास को

दिखाया गया जिसमें छोटे साहिबजादो को दीवार में चुनवा दिया गया था तो वही भाई दयाला जी और भाई मतिदास जी की शहीदी का बखान किया गया जिससे सिख धर्म का इतिहास लोगो को पता चल सके वही गुरुद्वारे का आर्कषक लाईट से सजाया गया नगर कीर्तन का जगह2 स्वगात किया गया तो खूब आतिशबाजी भी किया गया नगर कीर्तन में शामिल प्रधान स.जतिंदर सिंह उपवेजा, मनजीत सलूजा, शैलेंद्र सलूजा, अनिल सलूजा ,आकाश मोंटी सलूजा, रितेश सलूजा,बबलू छाबड़ा बंटी छाबड़ा पप्पू छाबड़ा गुरमीत सलूजा पप्पू सलूजा राजू सलूजा पिंटू उपवेजा रितु छाबड़ा बंटी अपवेजा राजू उपवेजा अशोक सलूजा रंजीत सलूजा,सुंदर सलूजा,राकेश सलूजा, रानू राहुल साहनी राजवीर बग्गा देवेंद्र सलूजा आशुतोष सलूजा विकास सलूजा नवीन सलूजा अमन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा सनी सलूजा शैम्पी सलूजा रौनक सलूजा पवन सलूजा सागर सलूजा सिद्धार्थ छाबड़ा राज सलूजा एवं महिलाएं शामिल हुई..

*दिनांक 15/01/23 को मुंगेली जिला पुलिस का औचक कांबिंग गस्त*

0

मुंगेली:-दिनांक 15/01/23 को जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र में औचक कांबिंग गश्त की गई गश्त दौरान तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध समझाइश एवं चलानी कार्यवाही की गई साथ ही रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछ ताछ कर शहर के गली मोहल्लों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गई, अपराधों के रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर लगातार जिले के सभी क्षेत्र में इस तरह की कांबिंग गश्त की कार्यवाही की जा रही है, जिससे जिले में संपत्ति संबंधी अपराध में कमी आई है।

*आधी रात जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थाना जरहगांव*

कल दिनांक 15/01/24 को रात्रि करीबन 1 बजे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक साहब अचानक थाना जरहागांव थाना पहुंचे , अधिकारी द्वय द्वारा थाने का निरीक्षण कर उपस्थित थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा को आवश्यक दिशानिर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर साहब द्वारा थाने की कार्यवाही और नए कानून के संबंध में भी चर्चा की गई

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई……*

0

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब स्पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*
*● पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 11.5 लीटर महुआ शराब एवं 10 पाव देसी प्लेन अवैध शराब को किया गया जप्ती….*

*● 01 महिला एवं 06 पुरुष आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 10 जनवरी को थाना बाकीमोंगरा के ग्राम जवाली , थाना दर्री के सीपेट रोड़ मोड़ के पास, थाना हरदीबाजार के ग्राम भाठापारा दो स्थानों में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 01 महिला एवं 06 पुरुष। कुल 11.5 लीटर महुआ शराब और 10 पांव देसी प्लेन शराब जप्ती की गई है। 07 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम…*

0

● *कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम…*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।

सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है ।

सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एनसीसी कैडेट एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

*एक मोटर साइकिल चोरी के आरोपी व मोटर साईकल जप्त करनें में मिली सफलता*

0

आरोपी से 01 नग मोटर साईकल कर धारा 379 के तहत की गयी कार्यावाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी बालको श्री अविनाश कंवर, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रजगामार लक्षमण प्रसाद खुटें हमराह स्टाप प्रधान आरक्षक 174 गुरूवार सिंह, 353 विनोद कुमार, आरक्षक 721 करण सिंह के नतृत्व में पुलिस चौकी रजगामार चोरी किये गये 1 नग मोटरसाइकिल ड्रिम नियों क्र० सी0जी012 ए0के0 1388 चोरी किये जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 15.01.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि ओमपुर रजगामार के कुशल साहू पिता रम्भहन साहू उम्र 37 वर्ष चोरी के मोटर साइकिल में घुमते हुए दिखाई दिया है। उक्त सूचना पर आरोपी कुशल साहू को ओमपुर क्वाटर स्कूल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके बताये गये जगह डूमरढीह जंगल से 1 नग मोटर साइकिल ड्रिम नियों क्र० सी0जी012 ए0के0 1388 को बरामद कर 379 भादवी मैं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*04 नबालिका बालिका बिना बताये 26 जनवरी की तैयारी करने घर से निकली थी  04 नबालिक गुम बालिका को चकरभाठा पुलिस द्वारा चंद घण्टे के भीतर किया गया दस्तयाब*

0

 अपहृत बालिकाओ को दस्तयाब करने मे चकरभाठा पुलिस को मिली सफलता व परिजनो को सकुशल किया गया सुपुर्द

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.01.2023 को 04 नबालिक बालिका अपने साथ 03 नबालिक -बालिका घर मे बिना बताये 26 जनवरी की तैयारी करने दोपाहर 02ः00 बजे कही चले गये थे जो शाम तक वापस नही आने से परिजनो द्वारा थाना चकरभाठा मे गुम इंसान क्रं. 02/2024, 03/2024, 04/2024, 05/2024 दर्ज कराया गया जिसपर थाना चकरभाठा मे अपराध क्रं. 23/2024 धारा 363 भादवि कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुुये हालत से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री कृष्ण कुमार पटेल ,थाना प्रभारी श्री अभय सिंह बैस के निर्देश पर थाना चकरभाठा मे टीम बनाकर लगातार पुरी रात बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, आस पास गांव मे पता तलाश जा रहा था कि सुबह पता तलाश दौरान पता चला कि अपहृत बालिका अपने साथ 03 नबालिक बालिका को लेकर अपने मामा गांव पत्थर खान बिल्हा मे है थाना चकरभाठा द्वारा अपहृत बालिकाओ को दस्तयाब कर अपहृत बालिकाओ का कथन महिला थाना अधिकारी से कराया जाकर अपहृत चारो बालिकाओ को सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया गया उक्त अपहृत बालिकाओ को दस्तयाब करने मे
मे थाना चकरभाठा से उनि पूरन सिंह बघेल , प्रआर , अमर सिंह चंद्रा ,चुरावन दास गेंदले ,आर. 237 गौकरण सिन्हा , विनोद सूर्यवंशी , सतपुरण जांगडे , मनीष कुमार साहू, योगेन्द्र कुमार खुंटे , थाना बिल्हा से रंजीत खलखो का विशेष योगदान रहा

*थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा किया गया 354 के आरोपी को गिरफ्तार*

0

*आरोपी शराब पीकर करता था पीड़िता को परेशान*

*रास्ते में आते जाते पीड़िता का हाथ बांह पकड़कर कर रहा था छेड़छाड़*

*नाम आरोपी :- वीरभद्र तिवारी पिता स्व. रमाशंकर तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ओम नगर जरहाभाठा बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 11 जनवरी 2024 को समय लगभग सुबह के 05:30 बजे प्रार्थीया और प्रार्थीया के सहपाठी दोनो फिजिकल प्रशिक्षण के लिए मैदान जो रहे थे उसी समय आरोपी वीरभद्र तिवारी द्वारा उषा टावर के पास गाडी रोककर प्रार्थीया को रोकवाकर प्रार्थीया से छेडखानी करने लगा तथा प्रार्थीया का हाथ पकडकर प्रार्थीया को गाड़ी में बैठाने की कोशिश किया जिसका विरोध प्रार्थीया और प्रार्थीया के सहपाठियों द्वारा करने पर वह वहां से भाग गया, उसके अलावा वह रात में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाकर परेशान करता है तथा गाली गलौच भी करता है जिससे प्रार्थीया लोग मानसिक रूप से डरे हैं तथा परेशान हैं। दिनाँक 13.01.2024 को सुबह प्रार्थीया को प्रशिक्षण देने वाले भूतपूर्व सैनिक के द्वारा आरोपी वीरभद्र तिवारी को समझाने पर आरोपी द्वारा उत्तेजित होकर अपने रूम से लाए शराब के बोतल से भूतपूर्व सैनिक को मारने की कोशिश करने लगा तथा सभी को भी जान से मारने की धमकी देने लगा कि रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी वीरभद्र तिवारी द्वारा घटना घटित करना कबूल किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

** अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे*

0

** आरोपी के कब्जे से कुल 6.480 लीटर देशी शराब किया गया जप्त

** आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
** थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

– नाम आरोपी 1. दिनेश सिंह निषाद पिता लतेल निषाद उम्र 33 साल पता ग्राम कर्रा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़


आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा रखकर बिक्री करने हेतु खड़ा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश सिंह निषाद पिता लतेल निषाद उम्र 33 साल पता ग्राम कर्रा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 6.480 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग , दिनेश सिंह,आरक्षक सुनील सिंह ,यशपाल टंडन ,धीरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।