Home Blog Page 735

*अवैध रूप से जुआ खेलते पाए जाने पर जुगाड़ियों के कब्जे से कुल 5620 रुपये , 52 पत्ती ताश एवं एक बोरी का पट्टी को जप्त कर कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर के अपराध क्रमांक 36/ 24 धारा 3(2 )छत्तीसगढ़ जुआ( प्रतिषेध )अधिनियम 2022 के प्रकरण में जुआड़ीयान 01. प्रकाश केशरी पिता भगवती प्रसाद केसरी उम्र 61 वर्ष निवासी दयालबंद 02.बजरंग नरेश पिता किशोरी नरेश उम्र 44 वर्ष निवासी दयालबंद 01. अरविंद गोले पिता स्नेही गोले उम्र 44 वर्ष निवासी दयालबंद के द्वारा नयापारा दयालबंद में अवैध रूप से जुआ खेलते पाए जाने पर जुगाड़ियों के कब्जे से कुल 5620 रुपये , 52 पत्ती ताश एवं एक बोरी का पट्टी को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है

*झाड़ियों में मिली नवजात, पुलिस ने ऐसे बचाई जान*

0

कोंडागांव। जिले के केशकाल में सुरडोंगर स्थित बिजली ऑफिस के पास किसी ने आज सुबह एक नवजात बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. स्थानीय लोग बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब पास गए तो लावारिस हालत में नवजात को देख हैरत में पड़ गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया और तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बच्चे का रेस्कयु कर उसे सकुशल केशकाल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु को पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है. वहीं इस मामले की सूचना तत्काल बाल संरक्षण इकाई कोंडागांव के परिवीक्षा अधिकारी को भी दी गई. बता दें कि, लावारिस हालत में मिले नवजात की अस्पताल में विषेश रुप से देखभाल की जा रही है।

पुलिस और स्वास्थयकर्मी लगातार बच्चे की देखभाल में लगे हुए हैं. इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चायें की जा रहीं हैं. लोगों का कहना है कि, किसी निर्दयी कलयुगी मां ने अपना पाप छुपाने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य किया है. जिसे कठोर सजा मिलनी चाहिए. इस खबर के फैलते ही नवजात शिशु को गोद लेने के लिए भी लोगों के द्वारा लगातार पुलिस से संपर्क भी किया जा रहा है. बता दें कि, अब तक नवजात के परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. लावारिस अवस्था में मिले नवजात के बारे में सूचना मिलने के बाद बाल संरक्षण इकाई की टीम केशकाल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की. वहीं पुलिस ने नवजात को झाड़ियों में छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी भी शुरू कर दी गई है।

*कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में ली बैठक*

0

धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में उपार्जित धान के शीघ्र उठाव हेतु उचित व्यवस्था के लिए प्रतिदिन खरीदी किए गए धान की स्टेकिंग करने और धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रकबा समर्पण, केंद्रों में पर्याप्त हमाल की व्यवस्था, संभावित बारिश से बचाव, ड्रेनेज बनाने, टोकन सत्यापन इत्यादि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की खरीदी किसी भी स्थिति में प्रभावित नही होना चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल किशोर साहू, उप पजीयक सहकारी संस्थाए श्री उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थि

*सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ’स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’*

0

*सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव की बेहतर प्रणाली के लिए मिला सम्मान*

*क्रेडा द्वारा प्रदेश में 2.81 लाख से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का किया जा रहा है प्रभावी संचालन*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ ने गैरपरंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को प्रदेश में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव प्रणाली हेतु स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से आज सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

क्रेडा को यह सम्मान सौर ऊर्जा संयंत्रों के दक्ष एवं मजबूत संचालन, संधारण प्रणाली के कारण दिया गया है। गौरतलब है कि क्रेडा द्वारा प्रदेश में लगभग दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी संधारण एव रख-रखाव कर वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है।

क्रेडा की तरफ से स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा द्वारा ऑनलाईन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्रेडा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

*डायल 112 से लोगों को तत्काल मदद मिले: उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*

0

*राजधानी के सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने देखी डायल 112 की कार्यप्रणाली**

*डायल 112 को और प्रभावी बनाने व शीघ्र ही पूरे प्रदेश में प्रारम्भ करने की कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में डायल 112 सुविधा का विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज यहां सिविल लाईन स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में पुलिस के आला अफसरों के साथ इस सुविधा को प्रदेशभर में लागू करने के संबंध में विचार विमर्श किया। बैठक में अधिकारियों ने कंसलटेंट कंपनी द्वारा तैयार किए गए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से परियोजना के संपूर्ण प्रदेश में प्रस्तावित क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी।

गौरतलब है कि प्रथम चरण में शुरू की गई डायल 112 सुविधा वर्तमान में राजधानी रायपुर सहित 16 जिलों में संचालित की जा रही है। इस सुविधा के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को आकस्मिक तथा विपत्ति की स्थिति में पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। द्वितीय चरण में इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के शेष 17 जिलों में किया जाएगा। इस प्रकार द्वितीय चरण में इस सुविधा के विस्तार के बाद राज्य के सभी 33 जिलों में यह सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित डायल 112 सुविधा के कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आकस्मिक विपत्ती पड़े लोगों को तत्काल सहायता मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवन्त साहेब भी उनके साथ थे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के संचालन कक्ष के भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस, फायर और चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरतों के मद्देनज़र जरूरतमंद नागरिकों द्वारा कॉल करके और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम् से डायल 112 से संपर्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि कॉलर द्वारा संपर्क करने पर यह कॉल सी-4 स्थित कॉल टेकर सेक्शन में प्राप्त होती है, संचालन कक्ष में उपस्थित कॉल टेकर के द्वारा कॉलर आवश्यक पूछताछ कर एक इवेंट बनाया जाता है। जिसे तकनीकी भाषा में कॉल फॉर सर्विस कहा जाता है।

श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कॉल टेकर द्वारा बनाए गए सीएफएस को कंप्लीट करते ही यह इवेंट कम्प्यूटर ऐडेड डिस्पेच प्रणाली के माध्यम् से रियल टाईम में संबंधित जिला के डिस्पेचर स्टॉफ के सिस्टम में दिखाई देती है, जो उस घटनास्थल के नजदीक उपलब्ध इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को सिस्टम में खोज कर आवश्यकतानुसार एक या एक से अधिक ईआरव्ही को उस इवेंट को अटैंड करने असाइन करता है। इवेंट पर असाइन होते ही संबंधित ईआरव्ही में मौजूद पुलिस ईआरव्ही में लगे मोबाईल डेटा टर्मिनल डिवाइस की मदद से तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो जाता है।

श्री गुप्ता ने बताया कि पूरी प्रक्रिया का सी-4 में मौजूद पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी और संबंधित जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम स्टॉफ द्वारा निगरानी की जाती है। इवेंट समाप्त होने पर ईआरव्ही स्टॉफ द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में एक ब्रीफ नोट लिखा जाता है, जिसे एक्शन टेकन रिपोर्ट कहा जाता है। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कॉलरों से संपर्क कर फीडबैक लिया जाता है, ताकि सर्विस की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार किए जा सकें।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, पुलिस महानिरिक्षक रायपुर श्री रतन लाल डांगी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं प्रबंध) श्री मनीष शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

*बलात्कार का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में*

0

आरोपी द्वारा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध।

प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-
मंगेश उर्फ योगेश वैद्य पिता एन.डब्लू. वैद्य उम्र 42 वर्ष निवासी रामा लाईफ सिटी सकरी फेश-3 क्वाटर नम्बर आर-61 थाना सकरी, जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण की प्रार्थिया थाना उप आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाक 14.01.24 को रात्रि में उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी योगेश उर्फ मंगेश के द्वारा अपने घर रामा लाईफ सिटी सकरी में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया है, जिसकी रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा प्रकरण के पिडिता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जाफौ का कथन कराया गया है. जिसमें वह योगेश के द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर बलात्कार करना बताई है। प्रकरण के आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, आरक्षक प्रशांत महिलांगे, अमित पोर्ते, नर्मदा साहू, पवन ठाकुर, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

*पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फोटो को इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले आरोपी विकास रोहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

नाम आरोपी:- विकास रोहरा उम्र 37 वर्ष निवासी 27 खोली रॉयल ऑर्चिड अपार्टमेंट मंगला थाना सि.ला. बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-विवरण इस प्रकार है की :- पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर आरोपी विकास रोहरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की विकास रोहरा के द्वारा पीड़िता को शादी करने दबाव देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर अश्लील फोटो, चैट को सोशल मीडिया इस्टाग्राम में फेंक आईडी बनाकर वायरल कर दिया है की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कारवाही करने निर्देश दिए, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम बनाकर उक्त आरोपी को तत्काल उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*मिनी कंटेनर चालक द्वारा हाईवे जाम करने पर पुलिस ने दर्ज की एफ0आई0आर0*

0

🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥
*मिनी कंटेनर चालक द्वारा हाईवे जाम करने पर पुलिस ने दर्ज की एफ0आई0आर0*
🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 15 जनवरी 2024 को माननीय उच्च न्यायालय मार्ग पर प्रात: लगभग 10:49 मिनट पर एक मिनी कंटेनर (6 चक्का वाहन) क्रमांक MH 40 CM 2055 के चालक मिथुन कुमार राय द्वारा नो एंट्री प्रतिबंधित मार्ग पर समय प्रातः 9 से 11:00 के मध्य जब माननीय न्यायधीश महोदय एवं अन्य पदाधिकारी सहित अधिवक्ता गण का मूवमेंट होता है, उक्त वाहन के चालक द्वारा अपनी मिनी कंटेनर वाहन को प्रतिबंधित समय पर पेंडरीडीह से माननीय उच्च न्यायालय मार्ग की ओर प्रवेश किए जाने पर मौके में ही उच्च न्यायालय मार्ग व्यवस्था ड्यूटी पर उपस्थित यातायात निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी चौहान एवं उनकी टीम द्वारा चालक को रोककर कार्रवाई किए जाने पर चालक द्वारा नो एंट्री में प्रवेश संबंधी जुर्माना पटाने में असमर्थता जाहिर किए जाने पर यातायात नियम के उल्लंघन संबंधी ₹300 का जुर्माना काटा गया एवं उनके समन शुल्क रसीद क्रमांक 14780/22 दी गई। इस पर उक्त वाहन चालक यातायात पुलिस टीम से अनेकों बार बहस एवं विवाद करता रहा,आखिरकार चालक मौके पर ही

समझाइए कि वह कुछ दूर आगे जाकर अपनी वाहन पेट्रोल पंप में सुरक्षित खड़ी करें एवं हाई कोर्ट रोड की दिशा में अपने वाहन प्रवेश न करें,जिस पर वाहन चालक क्षणिक आवेश में आकर अपनी वाहन सीधे हाईकोर्ट बिलासपुर को पार करते हुए कृषि उपज मंडी मोड़ के पहले अपनी दिशा में मिनी कंटेनर वाहन को मुख्य सड़क पर आड़ी खड़ा कर चक्का जाम की स्थिति कर दिए,जाने से बिलासपुर रायपुर मार्ग में दोनों दिशाओं में लगभग 45 मिनट तक यातायात बाधित हुआ । *यद्यपि उसने आरोप लगाते हुए ट्रैफिक सिपाही पर वसूली का आरोप लगाया था।*

इस संबंध में काटी गई समान शुल्क की रसीद एवं मौके पर सीसीटीवी फुटेज के जांच में अवलोकन से वस्तुस्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट होती है, साथ ही वाहन चालक मिथुन कुमार राय के विरुद्ध दिनांक 15 जनवरी 2024 को ही लोक मार्ग बाधित किए जाने पर भादवि की धारा 283 के तहत थाना सिरगिट्टी में प्राथमिकता दर्ज की गई।

*मुख्य डाकघर के पास तलवार लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी के कब्जे से 22 इंच लंबी तलवार किया गया जप्त*

नाम आरोपी :- प्रभाकर ठाकरे उर्फ मुन्ना पिता स्व. सुधाकर ठाकरे उम्र 50 वर्ष निवासी छोटी पुलिस लाईन राजेन्द्र नगर मेनरोड पोस्ट ऑफिस के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर ।


आशीष कश्यप बिलासपुर:-विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/01/2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला की राजेन्द्र नगर मुख्य डाकघर के पास में एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर कार्यवाही करने निर्देश दिए उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री संदीप पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल से सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर के साथ हमारा स्टाफ आरक्षक देवेंद्र दुबे एवं राजेश नारंग को तत्काल मौके पर भेज कर सूचना की तस्दीक कराया जहां एक व्यक्ति को लोहे का तलवार लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर उसके समक्ष ही मार दूंगा उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा जिसे घेरा बंदी कर पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया

 

पुछताछ करने पर अपना नाम प्रभाकर ठाकरे उर्फ मुन्ना पिता स्व. सुधाकर ठाकरे उम्र 50 वर्ष सा० छोटी पुलिस लाईन राजेन्द्र नगर मेन पोस्ट आफिस के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवार को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी प्रभाकर ठाकरे उर्फ मुन्ना का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना होना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

*मुंगेली नाका स्थित ठाकुर चाय दुकान के संचालक को एक अज्ञात व्यक्ति ने मारा चाकू मचा हड़कंप, पुलिस ने किया मामला दर्ज,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर = मुंगेली नाका स्थित ठाकुर चाय दुकान के संचालक को आज एक व्यक्ति ने इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि दूकान संचालक ने अपने हक का पैसा उनसे मांगा बता दें कि मुंगेली नाका स्थित ठाकुर चाय दुकान है, जहां पिता पुत्र चाय का व्यवसाय करते हैं, जिसके संचालक लेशवर सिंह ठाकुर हैं, जिनपर एक व्यक्ति ने प्राणघातक हमला कर दिया आस पास के लोगो ने अपने मोबाइल से आरोपी का वीडियो बना लिया व दूकान संचालक ने सिविल लाइन थाना मे जाकर रिपोर्ट लिखाया जिसपर सिविल लाइन पुलीस ने मामला दर्ज कर लिया है, अब देखने वाली बात यह है की आरोपी के खिलाफ़ पुलिस गिरफ्तारी की कब कार्यवाही करती हैं, आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं लगातार क्षेत्र में बढ़ रही है, जिले के व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार की घटना होना बेहद चिंताजनक विषय है।