Home Blog Page 734

*माना के “सियान कुटी“ पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह*

0
माना के “सियान कुटी“ पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

रायपुर /    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज निःशक्त व बेसहारा बुजुर्गों की देखरेख के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा माना में संचालित “सियान कुटी“ का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना और यहां उपलब्ध सुविधाओं की उनसे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील सोच के अनुरूप यहां निवासरत हर बुजुर्ग, महिला-पुरुष की सेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानकर कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप भी इस दौरान निरीक्षण में साथ रहें।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनके भोजन, आवास, शयन, प्रसाधन जैसी हर सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की और वृद्धजनों से फीडबैक लिया। उन्होंने अधीक्षिका लक्ष्मी माला मेश्राम से इन बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य जांच, आमोद-प्रमोद गतिविधियां जैसी सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। डॉ. सिंह ने कहा है कि इस आयु में पौष्टिक भोजन उच्च गुणवत्ता के साथ सभी को नियमित रूप से मिलता रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आगंतुक पंजी और सुरक्षा विषयक उपायों के संबंध में भी गहनता से जांच परख की है।

*सुबह ऑक्सीजोन पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह*

0
मॉर्निंग वॉकर्स से मिले एवं अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर /   कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज सुबह पंडरी स्थित ऑक्सीजोन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक के लिए यहां पहुंच नागरिकों से मुलाकात की एवं उनसे संचालन संबंधी सुझाव भी मांगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप भी साथ थे।

अल सुबह ऑक्सीजोन परिसर के निरीक्षण भ्रमण के दौरान निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा ने अवगत कराया कि पूर्व में यह ऑक्सीजोन परिसर वन विभाग द्वारा संचालित था, अब इस संपूर्ण परिसर के प्रचालन संबंधी व्यवस्थाओं में उन्नयन की गतिविधियां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम द्वारा की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि चरणबद्ध रूप से परिसर के रख-रखाव के लिए जरूरी निर्माण कार्य किए जाए एवं हरियाली का ध्यान रखते हुए कांक्रीटीकरण कम से कम किए जाए। उन्होंने पूर्व में बने प्रसाधन कक्षों का रखरखाव कर इसे भी संचालन योग्य बनाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने*महाराजबंध तालाब में बन रहे एस.टी.पी. का किया निरीक्षण*

0
तय समय में प्रोजेक्ट पूर्ण करने दिए निर्देश

रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज शहर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन एस.टी.पी. का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तय समय सीमा में प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल भी उनके साथ थे।


निरीक्षण भ्रमण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने अवगत कराया कि लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन इस एस.टी.पी. की क्षमता 3 एम.एल.डी. है तथा इसका निर्माण कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही निर्माण एजेंसी द्वारा इस एस.टी.पी. का पांच साल तक ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) श्री पी.के पंचायती, असिस्टेंट मैनेजर श्री योगेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।

*नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्स की डिमांड, अफसर पर कसा शिकंजा, लड़कियों को करता था गंदे मेसेज..पढ़िये पूरी खबर*

0

*नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्स की डिमांड, अफसर पर कसा शिकंजा, लड़कियों को करता था गंदे मेसेज..पढ़िये पूरी खबर*

ग्वालियर – नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्स की डिमांड करने वाले अफसर पर शिकंजा कस गया है। आरोपी बीज निगम अधिकारी संदीप तंतुवे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार को सामने आने के बाद उसे नोटिस जारी किया गया था। सोमवार देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अफसर पर आरोप है कि संविदा नियुक्ति के लिए इंटरव्यू देने आई छात्राओं से उसने अश्लील बात की और साथ नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्स की डिमांड की। छात्रा के आरोप पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने संदीप तंतुवे पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी का आज पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की छानबीन की जाएगी।

 

आरोपी की करतूत तब उजागर हुई थी जब जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमएससी कर 26 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया। कुछ समय पहले उसने और अन्य दो छात्राओं ने मप्र बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जीवाजी यूनिवर्सिटी में ही साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए पैनल भोपाल से आया था। पैनल में संजीव तंतुवे भी शामिल था। अभ्यर्थियों की सूची वही बनाता था।

टीम साक्षात्कार लेकर लौट गई। इसके बाद तीनों छात्राओं को संजीव ने काल किया। उसने उनसे कहा कि अगर वह उसकी इच्छा पूरी कर देंगी तो नौकरी लगवा सकता है। दो छात्राओं ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। तीसरी छात्रा के पास बार-बार काल आ रहा था। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

 

एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच, मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने बीज निगम के एमडी से कंप्यूटर आपरेटर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

मामला गरमाने पर देर रात निगम के प्रबंध संचालक ने उसे नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है. एक अन्य छात्र की शिकायत पर आरोपी पर आज एक और एफआईआर दर्ज हुई है पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

 

 

 

*भाई के दोस्त ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार*

0

दौसा: राजस्थान के दौसा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी गोपाल महावर दुडकी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने केस दर्ज करने के महज 60 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके लिए पुलिस को कई जगहों पर दबिश देनी पड़ी.

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गोपाल पहले से ही नाबालिग लड़की को पसंद करता था. उसे प्यार के जाल में फंसाने के लिए पहले गोपाल ने लड़की के भाई से दोस्ती की. दोस्ती हुई तो गोपाल का उन लोगों के घर आना-जाना शुरू हो गया. इसी बीच उसने दोस्त की नाबालिग बहन से भी बातचीत शुरू की और उसे प्यार के झांसे में ले लिया.

एक दिन जब लड़ती घर पर अकेली थी तो गोपाल उससे मिलने आ पहुंचा. यहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और कई फोटो भी ले लिए. बाद में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार लड़की से रेप किया. 9 जनवरी की रात को दोबारा से आरोपी उसके घर आया. डरा-धमका कर अपने साथ कहीं ले गया और रेप किया. लेकिन इस बार लड़की ने परिजनों को आपबीती बता दी.

12 जनवरी को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोलवा थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. दौसा के अलावा अन्य जिलों में भी उसकी तलाश की गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

*कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई……*

0

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब स्पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*

*● पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 08 लीटर महुआ शराब एवं 16 पाव देसी प्लेन अवैध शराब को किया गया जप्ती….*

*● 09 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 15 जनवरी को थाना बाकीमोंगरा के ग्राम जवाली , थाना दर्री के सीपेट रोड़ मोड़ के पास, थाना हरदीबाजार के ग्राम भाठापारा दो स्थानों में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 09 व्यक्ति। कुल 08 लीटर महुआ शराब और 16 पांव देसी प्लेन शराब जप्ती की गई है। 09 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का कोरबा प्रवास 18 जनवरी को*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 18 जनवरी 2024 को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। डॉ. महंत 17 जनवरी को दोपहर 02ः30 बजे कोरबा पहुंचेंगे। 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे कोरबा से नोनबिर्रा हेतु प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे मां डंगेश्वरी मंदिर के समीप निर्धारित स्थल पर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। दोपहर 01 बजे कार द्वारा नोनबिर्रा से जिला जांजगीर चांपा हेतु प्रस्थान करेंगे।

*श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में आयोजित होंगे रामायण मानस गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम*

0

*कलेक्टर ने अविद्युतीकृत स्कूल और आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण के दिए निर्देश*

*राखड़ परिवहन में नियमों की अनदेखी पर होगी कार्यवाही, निगरानी करेंगे अधिकारी*

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं के कार्य प्रगति एवं विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने मानस मण्डली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन एवं गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, धान खरीदी व भंडारण और उठाव, धान बोनस वितरण, पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, राख का परिवहन, अतिक्रमण पर नियंत्रण सहित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा वनमण्डलाधिकारी श्री निशांत कुमार,निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, सभी एसडीएम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जिले में वृहद रूप से भक्तिमय कार्यक्रमों का विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजन होगा। उपरोक्त आयोजन की विस्तृत रूप रेखा के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों एवं मानस मंडलियों के समन्वय और सहयोग से नगरीय निकायों एवं पंचायतों में रामायण मानस गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु राज्य शासन द्वारा कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में पंजीकृत एवं क्रियाशील मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकायों व जिला स्तर पर रामायण मानस गान कार्यक्रम आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जिले में हो रही धान खरीदी, भंडारण व उठाव की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें एवं टोकन प्रदान करने के साथ ही किसानों के धान का भौतिक सत्यापन भी करा लें। उन्होंने समितियों में भंडारित धान का समय पर उठाव कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील धान केंद्रों पर निगरानी बनाए रखने एवं अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर भी लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में 2014-15 एवं 2015-16 का धान बोनस से वंचित किसानों का खाता तहसील मॉड्युल से यथाशीघ्र सत्यापित कराकर उन्हें लाभ पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विभाग में पेंशन संबंधी व अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से कलेक्टर से आमजनों के मिलने के संबंध मंें जानकारी दी जाए, ताकि कलेक्ट्रेट आने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या न हो।
कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के तहत किए गए कार्याे की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए पीवीटीजी के शिक्षित युवाओं का सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी वर्ग के वंचित व पात्र लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने अविद्युतीकृत शासकीय संस्थानो का सर्वे पूर्ण कर सभी संस्थानो में जल्द विद्युतीकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भू-विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित उपक्रमों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। राजस्व प्रकरणों एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागावार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।

*ईंट भट्ठों में काम करने वाले परिवार के बच्चों को उपलब्ध हो मूलभूत शिक्षा -*
कलेक्टर ने ईंट भट्ठों में कार्य करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए ऐसे क्षेत्रों में विशेष आंगनबाड़ी-बालवाड़ी, स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने सहित शौचालय एवं पेयजल की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके लिए अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों का सर्वे करने, जगह व बच्चों का चिन्हांकन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा।

*शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश-*
कलेक्टर ने जनचौपाल में अतिक्रमण सम्बंधित मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार और निगमायुक्त को निर्देशित किया कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाएं और आगे नए अतिक्रमण न हो इसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्यवाही करें।

*नियमानुसार हो राखड़ का परिवहन-*
कलेक्टर ने बैठक में एसडीएम और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि राखड़ परिवहन में लगे सभी वाहनों में अनिवार्य रूप से नियमों का पालन सुनिश्चित हो और अधिकारी नियमित रूप से इसकी निगरानी करें। वाहनों से राख परिवहन के दौरान तिरपाल पूरी तरह से ढंके होने चाहिए। खुले में किसी भी स्थान पर राख की डंपिंग नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी तरह से नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

*कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जा रहे हैं विविध कार्यक्रम…*

0

*♦️सर्वमंगला पुलिस के द्वारा सर्वमंगला चौक में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :- पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस पर सर्वमंगला चौक के पास सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी एवं स्टाफ के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधित जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है

कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl

*कलेक्टर श्री आकाश छिकारा बने नि-क्षय मित्र*

0

*कलेक्टर ने टी.बी. उन्मूलन में जनप्रतिनिधियो, नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से शामिल होने की अपील*

*जिले को टी.बी. मुक्त बनाने चलेगा अभियान*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिले को टी.बी. मुक्त बनाने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्वयं नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी. को हराने में आवश्यक मदद करने की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत जांच दलों द्वारा जिले में टी.बी. के मरीजों की पहचान की जाएगी तथा उनका इलाज किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले में मौजूद टी.बी. के मरीजों को टी.बी. बीमारी से मुक्ति दिलाने में मदद करने नि-क्षय मित्र बनने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन में सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, सहित शासकीय सेवक भी अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं। नि-क्षय मित्र बनकर कोई भी व्यक्ति टी.बी. रोगी को पूरक पोषण आहार प्रदान करने में मदद कर सकता है। नि-क्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्थान मरीजों को पोषण और डायग्नोस्टिक के स्तर पर मदद कर उनसे सच्ची मित्रता भी निभा सकते हैं। इस अवसर पर 112 अधिकारियों ने टी.बी. मरीजों की मदद के लिए 3-3 हजार रूपए रेडक्रॉस में जमा कर नि-क्षय मित्र बने। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, सीएमएचओ डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।