Home Blog Page 733

*नागाडबरा हादसे में हताहत परिवारजनों से मिली विधायक भावना बोहरा, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा*

0

0.नागाडबरा हादसा विधायक भावना बोहरा ने की परिवारजनों से मुलाकात आर्थिक सहयता देने की भी घोषणा की।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को देर रात पण्डरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत ग्राम नागाडबरा बस्ती में झोपड़ी में आग लगने से दम्पति सहित उनके 8 वर्षीय बेटे की भी हादसे में मृत्यु हो गई पण्डरिया विधायक भावना बोहरा ने आज यथा स्थल पहुंचकर हादसे में हताहत हुए परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और हादसे में मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की परिवारजनों से भेंट करने के दौरान भावना बोहरा की आंखे भी नम दिखाई दीं उन्होंने परिवारजनों से भी बातचीत कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और ग्रामवासियों व प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात कर हादसे की पूर्ण जानकारी ली विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद घटना है और ऐसे समय में हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं एक हादसे में अपने परिवार के तीन व्यक्तियों को खोना किसी के लिए भी अत्यंत ही हृदय विदारक घटना है अपने परिवार के सदस्यों को खोने का दुःख उनके चेहरों पर देखकर अत्यंत ही पीड़ा हो रही है हादसे में दिवंगत हुए परिवार के परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है इसके साथ ही प्रशासन व पुलीस विभाग को भी हादसे की पूर्ण विवेचना कर उसकी जानकारी व कारण की पूरी जांच रिपोर्ट भी बनाते हुए उसके समाधान हेतु प्रयास करने के लिए भी निर्देश दिए हैं ताकि दुबारा ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके इस दौरान भावना बोहरा ने ग्रामवासियों से भी चर्चा करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा की ऐसी अप्रिय घटना से बचने के लिए हम हर प्रयास करेंगे ताकि किसी अन्य परिवार को यह पीड़ा न हो ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे हादसों को रोकने के लिए हम कार्ययोजना बना रहें हैं ताकि आपातकालीन समय में त्वरित सुविधा उपलब्ध हो सके और समय पर उपचार भी मिल सके। संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन सुविधाएँ सुचारू रूप से संचालित की जा सके इसके लिए हम रुपरेखा तैयार कर रहें हैं जिससे तत्काल सहयता उपलब्ध हो सके और हम अधिक से अधिक लोगों की जिंदगियां बचा सकें।

—————————————-

*आदिवासी परंपरा हमारी विरासत और गौरव है पीएम जनमन अभियान से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित होगा :- भावना बोहरा*

0

0.पंडरिया विधानसभा के आदिवासी क्षेत्रों का होगा विकास पीएम मोदी ने दी 51 कि.मी. सड़क के लिए 37 करोड़ की स्वीकृति।

0.जनजातीय समाज के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– देश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पीएम जनमन अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत पण्डरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है विधानसभा के 51 किलोमीटर से अधिक के विभिन्न सड़क निर्माण कार्य हेतु लगभग 37 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी गई है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि आदिवासी समाज के कल्याण उनकी परंपरा व सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के लिए केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अनवरत कार्य कर रही है कुशल नीतियों,विकास कार्यों एवं उनके सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं योजनाओं ने आज उनके जीवन में सुगम बनाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा तथा आकाँक्षाओं को सुनिश्चित किया है प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (PM-JANMAN) के तहत पण्डरिया विधानसभा के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्रों में सड़कों के विकास हेतु 16 विकास कार्यों के लिए 3667.59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने बताया कि गत दिन प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी समुदाय के लोगों की जीवनशैली में सुधार लाने के उद्देश्य से आदिवासी ग्रामीण आवास योजना के तहत 540 करोड़ रुपए की पहली किश्त भी जारी की है जो उनके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली योजना है भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे और उसके लिए लगातार केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं भाजपा सरकार आदिवासी समाज के अपने उन भाई-बहनों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प हैं जो सामाजिक-आर्थिक रूप से सबसे निचले पायदान पर हैं इसी संकल्प को आगे ले जाते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान यानि पीएम जनमन को मंजूरी दी है इस मिशन से जनजातीय समुदाय के लिए न सिर्फ आवास, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि उनका जीवन भी ज्यादा सुगम और सुरक्षित होगा भावना बोहरा ने बताया कि पण्डरिया विधानसभा में भी दूरस्थ,वनांचल क्षेत्र हैं जहाँ बुनियादी सुविधाओं का आभाव है शिक्षा,स्वास्थ्य, बेहतर कनेक्टिविट, स्वच्छ जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त साधन नहीं होने से यहां निवासरत जनजातीय समाज के लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इन विकास कार्यों से हमारे क्षेत्र के जनजातीय व आदिवासी समाज के हमारे भाई-बहन विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे आवश्यक वहां की सड़कें व सुगम आवागमन की सुविधा होती है ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास हेतु इन इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने से अन्य सुविधाओं का भी त्वरित विस्तार होगा।

*इन सड़कों के निर्माण को दी गई स्वीकृति*

पण्डरिया विधानसभा के अंतर्गत माठपुर से नागाडबरा,मुनमुना से कमराखोल बकेला से मुरकी, चतरी से इमलीटोला, महीडबरा से कौवानार, तेलियापानी लेदरा से अजवाईबाह, सेंदूरखार से सेजाडीह, अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी, मेनरोड कामठी से बैगापारा, कांदावनी से बंसाटोला, मेनरोड से डफरापानी, रूखमीदादर से सांईटोला, तेलियापानी लेदरा से तिनगढ्ढा, अमनिया से अमलीटोला, बंदौरा से परेवाछापर जामुनपानी और अमनिया से बरटोला तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 3667.59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दी गई है यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

—————————————-

*मंत्री श्री रामविचार नेताम ने तातापानी में यातायात नियमों की जानकारी के महोत्सव का किया शुभारंभ*

0

*राज्य में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*

रायपुर, / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में यातायात नियमों की वृहद जानकारी के महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। राज्य के विभिन्न जिलों में ग्राम चौपाल, सीट-बेल्ट, हेलमेट लगाने की प्रेरणा सहित सड़क सुरक्षा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

राज्य के विभिन्न जिलों के 104 मुख्य प्रशिक्षकों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की सहायता, सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु पहल तथा दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों के समीपवर्ती क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक सड़क सुरक्षा मितान के 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ नवा रायपुर में किया गया। समापन समारोह में अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा पारितोषिक और प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों के समीपवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले चिन्हित स्वयंसेवी मददगार, नेक व्यक्तियों, स्थानीय जन-युवाओं के नवयुवक मंडल, महिला मंडल, मितानिन, साक्षरता अनुदेशक, एन.सी.सी.,एन.एस.एस, भारत स्काउट एवं गाईड तथा सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थान के पदाधिकारी, भारत वाहिनी के साथी, शिक्षा मित्र आदि को जिला, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर में कमी आएगी।

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित*

0

*राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए करेगी विचार-विमर्श एवं अनुशंसा*

रायपुर, / उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति का गठन किया गया है, यह समिति विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही के लिए अनुशंसा करेगी। उपमुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री श्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को इस उपसमिति में सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिपालन में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में यह उपसमिति गठित की गई है।

*जांच में जुटी पुलिस नवविवाहिता ने ज़हर खाकर की ख़ुदकुशी*

0

अंबिकापुर। शादी के पांच माह बाद नव विवाहिता के द्वारा ससुराल से कहीं चले जाने और फिर उसके तीन माह बाद अज्ञात कारण से जहर खाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के राधापुर निवासी राखी तिर्की (20 वर्ष) के पति अविनाश एक्का ने बताया कि मई 2023 में सामाजिक रीति रिवाज के साथ राखी और उसका विवाह हुआ था, विवाह के करीब चार-पांच माह दोनों पति-पत्नी अच्छे से रह रहे थे। 9 अक्टूबर 2023 को राखी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी।

इसके बाद पति सहित ससुराल के लोग राखी की खोजबीन में लग गए थे। 12 जनवरी की शाम 5 बजे ग्राम घंघरी के संजय ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी राखी को उसके पिताजी के द्वारा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, 16 जनवरी की शाम उसके ससुर ने सूचना दी कि राखी की उपचार दौरान मौत हो गई है। सूचना पाकर पति मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, जहां पता चला कि राखी शंकरगढ़ के रहने वाले अनूप के साथ घर में रहती थी, दोनों के बीच वाद विवाद हुआ था और राखी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

*श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़*

0

*वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया पवित्र ज्योति कलश*

*श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर ज्योति जलाने मुख्यमंत्री ने की अपील*


रायपुर / श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।

श्री आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी श्री रज्जन अकील खान और श्री शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में श्री प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, श्री राजू साहू, श्री अरविंद पटेल, श्री आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा श्री आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर श्री रोहित कौशिक, श्री प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, श्री टीका राम साहू, श्री राजेश तिवारी, श्री महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

*छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के हित बड़ा फैसला*

0

*भर्ती की आयु सीमा में 5 साल की छूट को 5 साल के लिए और बढ़ाया*

*पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती के लिए पुरूष अभ्यथियों को उच्चतर आयु सीमा में मिलेगी 5 वर्ष की छूट*

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओें के हित में अहम फैसला लिया गया, जिसका लाभ राज्य के लाखों युवाओं को मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई 5 वर्ष की छूट को कैबिनेट में 5 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक प्राप्त होगा।

मंत्रिपरिषद ने बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अन्य विशेष वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में मिल रही छूट पहले जैसे ही मिलती रहेगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी। यह छूट गृह (पुलिस) विभाग के लिए लागू नही होगी परंतु वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग के लिए लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद ने यह भी फैसला लिया है कि पुलिस आरक्षक संवर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके पश्चात लगभग 5 वर्ष के बाद 4 अक्टूबर 2023 को आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। कैबिनेट के इस निर्णय से आरक्षक संवर्ग के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया में पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी, जिसके चलते राज्य के लाखों युवा जो पूर्व निर्धारित आयु सीमा के चलते आवेदन करने से अपात्र हुए हैं, उन्हें इस छूट के चलते पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

*मंत्रिपरिषद की बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया। जिसके तहत विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की एक उपसमिति उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गठित की गई है, समिति में सदस्य के रूप में विधि मंत्री अरुण साव जी,केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जी शामिल है उक्त समिति इन प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही के लिए अपनी अनुशंसा देगी।*

*चंद्रा क्रेशर उद्योग नगझर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा प्राण घातक हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.01.2024 को रात करीब 8:00 बजे नागझर रोड में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे टकराकर एक्सीडेंट होने से मृतक सूरज सिदार निवासी नकझर की मृत्यु हो गई थी, एक्सीडेंट से हुए मृत्यु से गुस्साए ग्रामीणों ने चंद्रा क्रशर उद्योग नकझर के भीतर घुसकर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों तथा कमरे के भीतर आराम कर रहे कर्मचारी से मारपीट किए थे, तथा वहां पर खड़े चार पहिया वाहनों तथा दो पहिया वाहनों एवम् अन्य सामानों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए थे, साथ ही कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया गया था । उक्त तोड़फोड़ से करीबन 20 लाख के आसपास का संपत्ति नुकसान आरोपियों के द्वारा किए हैं । उपरोक्त घटना के संबंध में चंद्रा क्रेशर उद्योग के सुपरवाइजर राजेंद्र कुमार महिलांगे के द्वारा थाना मालखरौदा उपस्थित आकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कराया गया था, आरोपियों के विरुद्ध थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 30/ 2024 धारा 147 148 149 294 506 323 457 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । घटना के गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह के द्वारा थाना प्रभारी मालखरौदा को आरोपियों के गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी मालखरौदा राजेश चंद्रवंशी के द्वारा सहायक उप निरीक्षक राधे श्याम राठौर तथा अन्य स्टाफ के साथ आरोपियों की पतासाजी कर सात आरोपियों को आज दिनांक 17.01. 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल में दाखिल किया गया है । मामले में अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पातासाजी की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार आरोपी –
*01. कुमार सिदार पिता सोनसाय उम्र 28 साल*

*02. बलदेव सिदार पिता ननकी उम्र 25 साल*

*03. चैतू राम सिदार पिता सीदारू सिदार उम्र 44 साल*

*04.अजय कुमार सिदार पिता लाल सिदार उम्र 23*

*05. राहुल सिदार पिता रील सिंह सिदार उम्र 23 साल*

*06.ज्योति लाल सिदार पिता छोटेलाल सिदार उम्र 26 साल*

सभी निवासी नागझर तथा

*07. रोहित सिदार पिता मनीराम उम्र 33 साल निवासी नवापारा थाना मालखरौदा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)*

*महिला थाना में दर्ज अपराध में पति,सास,ससुर गिरफ़्तार*

0

महिला थाना में दर्ज अपराध में पति,सास,ससुर गिरफ़्तार

*नाम पीडिता का* —भानुवाती पटेल उम्र 26 वर्ष पति नवीन पटेल पता ग्राम मंगला थाना सिविल लाईन ज़िला बिलासपुर

*अपराध कमांक* 01/24

*धारा* 498ए, 34 भा.द.वि.

*नाम आरोपीगण* – 01. पति नवीन पटेल पिता अमृत पटेल उम्र 32 वर्ष

सास- ब्रहस्पति बाई पति अमृत लाल पटेल उम्र 55 वर्ष

ससुर – अमृत लाल पटेल पिता स्व. चतुर पटेल उम्र 61 वर्ष

पता- झलमला पोस्ट ऑफ़िस भैंसों थाना मुलमुला वर्तमान पता पामगढ़ जाँजगीर चम्पा

*आरोपीयों का कार्य*-
1.नवीन पटेल-मेडिसिन डिस्ट्रिब्युटर
2. अमृत लाल पटेल- ए .सी.सी एवं फ़ोन ऑपरेटर
3. ⁠बृहस्पति बाई-घरेलु कार्य

*आशीष कश्यप बिलासपुर*—प्रार्थीया भानूवाती पटेल पति नवीन पटेल उम्र- 26 वर्ष निवासी झलमला कि शादी वर्ष 2018 को नवीन पटेल पिता अमृत लाल पटेल ग्राम झलमला जिला जाजंगीर चापा दोनो परिवार के राजा मंदी से इनकी शादी सामाजिक रिती रिवाज से हुइ थी शादी के कूछ दिनो बाद से ही

पति एवम सास ससुर द्वारा दहेज मे कम कार कि माग गैस सिलेंडर एवम नगदी रकम को लेकर शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के संबंध मे आवेदन कि थी कौंसिलिंग दौरान आपसी समझौता नहीं हो पाने पर अवलोकन पश्चात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर 498ए, 34 भादवि. का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आज दिंनाक 04.01.2024 को किया गया अनावेदक को थाना उप०, पंचनामा, चेक लिस्ट घारा 41 (1) (बी) (2) के कार्यवाही के लिए बुलाया गया जो मामले में कार्यवाही हेतु बुलाने पर उत्तेजित होने लगा बोलने लगा जेल भेज दो फासी लगा जान से मार दो पत्नी को नहीं रखूँगा दूसरी शादी करूँगा आनवेदक नवीन पटेल पिता अमृत पटेल के को इस्तग़ासा 1/24 धारा 151 / 107,116 (3)crpc तैयार कर गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया

*परंपरागत बीज मंडी ‘‘भूमगादी‘‘ में कलेक्टर हुए शामिल*

0

प्रगतिशील किसानों को किया गया पुरस्कृत

दंतेवाड़ा,। जिले के जैविक किसानों का संगठन ‘‘भूमगादी‘‘ के द्वारा परंपरागत देसी बीज मंडई  का आयोजन पुराना जनपद पंचायत भवन  दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत से जैविक किसानों के द्वारा विभिन्न प्रकार के धान की किस्म,दलहन, तिलहन, विभिन्न प्रकार के कंदमूल,सब्जियों,लघु अनाज की विभिन्न किस्मों,जैविक खाद एवं दवा का प्रदर्शनी लगाया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिले के किसानों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ क्षेत्र में उपजाए जाने वाले देसी  बीजों की जानकारी ली गयी। इस कार्यक्रम में जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक श्रीराम नाग, श्रीमती तुलसी बाई ग्राम टेकनार, अनंतराम कौरगांव, गोकुल कुआकोंडा, देवचन्द नाग माडेदा,महादेव टेटम, कुलभूषण कासोली 2, अर्जुन चेरपाल, विजय बड़ेकरका, पुरनतरई ,लुदरू चौतु परचेली, शांतिबाई कासोली, पिलाराम कुतुलनार ,रामप्रसाद चितालूर, मोतीराम मैलावाड़ा को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में जिले के जैविक कृषि करने वाले किसानों अपने अनुभव  अन्य किसानों के साथ साझा किया। उल्लेखनीय है कि उपस्थित सभी कृषकों के साथ कलेक्टर ने जैविक भोजन का स्वाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री जयंत नाहटा, उपसंचालक कृषि श्री सूरज पंसारी, भूमगादी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री आकाश बड़ावे, संचालक मनेश्वर प्रधान, देवचंद नाग, कलम सिंह नाग मनोज, महादेव नेताम, मासा कुंजाम  भीमाराम तामों एवं जिले के जैविक किसान उपस्थित रहे।