Home Blog Page 732

*नबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

0

*आरोपी सुनिल कुमार चौहान उम्र 31 साल निवासी सुरगुली थाना सलिहा जिला सारगंढ़- बिलाईगढ़*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366 क, 376 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी सुनिल कुमार चौहान द्वारा नबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया गया पिडिता कि रिपोर्ट पर दिनांक 22.12.2023 को आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 527/2023 धारा 363, 366 क, 376 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर सूचना पर आरोपी को जिला सारगंढ़-बिलाईगढ़ से पकड़कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार जाने से तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 20.01.24 का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आर राजू कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

● *कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई……*

0

*● अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, बेचने के स्थानों पर, आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*

*● पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 22 लीटर महुआ अवैध शराब को किया गया जप्ती….*

*● 11 व्यक्तिओं पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 19 जनवरी को थाना कुसमुंडा के गेवरा बस्ती, थाना बालको के केसरपुर प्राथमिक स्कूल के पास संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 11 व्यक्ति। कुल 22 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 11 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*

*कबाड़ चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-आज दिनांक 20.01.2024 को प्रार्थी धनाराम सूर्यवंषी पिता दाउराम सूर्यवंषी उम्र 52 वर्ष सुरक्षा उप निरीक्षक एसईसीएल गेवरा, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसईसीएल गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान होने के कारण खदान के चारों ओर लगे लोहा जाली फैंसिंग को कुछ लोग बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 11 बीएच 3109 में लोहा जाली को लोड कर रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति को पकडे़ अन्य चोर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति अपना नाम मूलचंद चन्द्राकर पिता अमृत लाल चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष निवासी गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का बताया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 31/2023 धारा 379,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में 02 व्यक्ति मूलचंद चन्द्राकर निवासी गेवरा बस्ती व मनोज बंजारे निवासी बांकीमोंगरा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों का पतातलाष किया जा रहा है।

*मालिक समेत 2 गिरफ्तार,रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़*

0

गोवा पुलिस ने यहां एक देह-व्‍यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर तटीय राज्य के एक रिसॉर्ट से संचालित हो रहा था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, रिसॉर्ट “अमीर संरक्षकों” के लिए ‘मुजरा’ की व्यवस्था करता था और नर्तकियों का यौन शोषण किया जाता था।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने उत्तरी गोवा के अश्‍वेम-पेरनेम में एक रिसॉर्ट पर छापा मारा और लगभग 23-24 साल की उम्र की दो युवतियों को छुड़ाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों युवतियां “भारत के उत्तरी हिस्से” से हैं।

दलवी ने कहा, “इस सिलसिले में हमने रिसॉर्ट के मालिक झारखंड के मूल निवासी विजय कुमार सरकार (44) और बिहार के उनके सहायक अजीत कुमार झा को गिरफ्तार किया है।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को किए गए ऑनलाइन भुगतान सहित पीड़ितों के डिजिटल रिकॉर्ड और तस्वीरें एकत्र कीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें संदेह है कि आरोपी अमीर ग्राहकों के लिए ‘मुजरा’ की व्यवस्था करने में शामिल था। नृत्य करने वाली युवतियां पुरुष ग्राहकों से घिरी रहती हैं और नृत्य के बाद उनका यौन शोषण किया जाता है।” उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं और अन्य दस्तावेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।उन्होंने कहा, “हम मुजरा में शामिल होने वाले संदिग्ध विभिन्न  मेहमानों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे।” दलवी ने आगे कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

*दो छात्राओं के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार*

0

तमिलनाडु। विल्लुपुरम में एक निजी सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल को दो छात्राओं के यौन शोषण के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। विल्लुपुरम की महिला पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम के तहत रेट्टनई में स्कूल के कार्तिकेयन को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि कार्तिकेयन पहले एक तमिल चैनल में न्यूज एंकर के तौर पर काम करते थे, लेकिन बाद में उन्हें वहां से हटा दिया गया था। दोनों छात्र 10वीं कक्षा में थे और यौन शोषण अक्टूबर 2023 में हुआ था। हालांकि यह घटना हाल ही में सार्वजनिक हुई। विल्लुपुरम पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को अपने निजी कमरे में बुलाता था और उन्हें गले लगाता था और चूमता था।

लड़कियों ने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में यह भी कहा कि कार्तिकेयन उन्हें गलत तरीके से छूता था। लड़कियों ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्‍सो अधिनियम की धारा 9 (एफ) और 10 के साथ धारा 341 (गलत तरीके से छूने) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

*कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एवं विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एवं विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

*आरोपी मायाराम उर्फ मयंक उम्र 30 वर्ष निवासी भरतपुर निपनिया थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार हाल मुकाम सीएसईबी कालोनी मड़वा प्लांट थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 56/2024 धारा 376 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18/01/24 को पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी मायाराम उर्फ मयंक से जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने क्वाटर ले जाकर धोखा से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और नशा हो गया उसी का फायदा उठा कर आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ने जबरदस्ती दैहिक शोषण किया विरोध की तो घटना का वीडियो फोटो रखा हू जिसे वायरल कर दूंगा का धमकी देने लगा पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

*खेत जमीन 2.5 एकड़ को फर्जी तरिके से 12 एकड़ जमीन बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन निकालने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*खेत जमीन 2.5 एकड़ को फर्जी तरिके से 12 एकड़ जमीन बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन निकालने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी परमानंद कर्ष उम्र 42 साल निवासी पावनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ हाल मु. टेमरी एकतानगर माना कैम्प रायपुर*

*आरोपियों द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर किया गया धोखाधड़ी*

*आरोपी द्वारा लोन के पैसे से अपने पत्नी के नाम से 17 लाख रूपया का रायपुर में खरीदा गया अवासीय जमीन*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471 बी भादवि के तहत् कार्यवाही किया गया*

*धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर, विधिवत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नम्मू लाल पटेल निवासी ग्राम देवरानी थाना बिर्रा के द्वारा दिनांक 17.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2.5 एकड़ भूमि खेत है जिसको आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ एवं उसके साथियों तथा संबंधित तत्कालिक हल्का पटवारी के द्वारा फर्जी तरिके से सांठगांठ कर जमीन का नमांतरण कर नेट आईडी में 2.5 एकड जमीन को लगभग 12 एकड़ जमीन बनाकर बी-1 एवं अन्य दस्तावेज से कूट रचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन लिया है कि रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 420,467,468,471 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि शेख सफी उल्ला खान, फुलेश्वर सिंह सिदार, आरक्षक रघुवीर यादव, सनोहर जगत, कृष्णा महिलांगे एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*विशेष अभियान के तहत जिले के 31 फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता*

0

*लंबे समय से फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट, जिसे गिरफ्तार कर वारंट की तामिली कर संबधित न्यायालयों में पेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है गठित टीमों के द्वारा दिनांक 15.01.24 से 18.01.24 तक को चार दिवस में लंबे समय से फरार कुल 31 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गठित टीमों के द्वारा वारंटी 01. संतोष कुमार वैष्णव उम्र 45 साल निवासी ठकुरदिया थाना नवागढ़ 02. ओंकार उर्फ मुन्ना तिवारी उम्र 39 साल निवासी कुरीयारी थाना शिवरीनारायण 03. धनगंजन यादव उम्र 50 साल निवासी धारासीव थाना नवागढ़ 04. गोवर्धन प्रसाद उम्र 53 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण 05. भागीरथी उम्र 30 साल निवासी बुड़गहन थाना बलौदा 06. सियाराम उम्र 35 साल निवासी कुरमा थाना बलौदा 07. सत्यपाल उम्र 30 साल निवासी कुरमा थाना बलौदा 08. बालाराम उम्र 38 साल निवासी कुरमा थाना बलौदा 09. अनिल कुमार खुंटे उम्र 35 साल निवासी कुरमा थाना बलौदा 10. बृजलाल उम्र 27 साल निवासी डोंगरी थाना बलौदा 11. सूरज कुमार खुंटे उम्र 23 साल निवासी बुचीहरदी थाना बलौदा 12. घनश्याम सिंह नेताम उम्र 32 साल निवासी खटोला थाना अकलतरा 13. राजेश कुमार उम्र 23 साल निवासी संजय नगर अकलतरा 14. राधेश्याम साहू उम्र 25 साल निवासी सेमरिया थाना पामगढ़ 15. शिवा पाटले उम्र 20 साल निवासी कोसा थाना मुलमुला 16. संजु सारथी उम्र 26 साल निवासी भोगहापारा शिवरीनारायण 17. राजेश चौहान उम्र 23 साल निवासी खोखसा चौकी नैला 18. प्रकाश सिंह चौहान उम्र 19 साल निवासी खोखसा चौकी नैला 19. जनबाई खाण्डेकर उम्र 36 साल निवासी बूटराभांवर 20. भागवत खाण्डेकर उम्र 40 साल बूटराभांवर 21. नागेन्द्र खाण्डेकर उम्र 20 साल निवासी बूटराभांवर 22. राजकुमार राठौर उम्र 24 साल निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा 23.रामनारायण उम्र 36 साल निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर 24. लक्ष्मण दास उम्र 40 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर 25. लिखिल बघेल उम्र 21 साल निवासी खपरीडीह थाना नवागढ़ 26. संतोष कुमार निवासी टुन्ड्री थाना गिधौरी 27. मणीवंश कश्यप उम्र 25 साल निवासी किरारी थाना अकलतरा 28. रमेश साहू उम्र 30 साल निवासी मेऊ थाना पामगढ़ 29. प्रमोद कुमार रत्नाकर उम्र 21 साल निवासी साजापाली थाना अकलतरा 30. घनसाय यादव उर्फ धनसिंह उम्र 55 साल निवासी लटीया थाना अकलतरा 31. छोटू खान उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर का वारंट तामिल कर संबधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया है.

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि बाबुलाल दिवाकर, सउनि रामदुलार, आरक्षक माखन साहू, शिवराय सागर, राजा जयप्रकाश रात्रे, शेषनारायण साहू, जयराम

*नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार*

* आरोपी अरुण कुमार केवट उम्र 22 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ति*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (3) भादवि 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत की कार्यवाही किया गया*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का आरोपी अरुण कुमार केवट निवासी मुरलीडीह थाना जैजैपुर द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर लगातार जबरदस्ती दैहिक शोषण किया, आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 17.01.2024 को आरोपी के विरुद्ध थाना/चौकी नैला में अपराध क्रमांक 55/2024 धारा 376 (3) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

विवेचना दौरान *आरोपी अरुण केवट उम्र 22 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ति* को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.01.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक संगम राम, सहायक उप निरीक्षक आर. के. साहू, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, आर. संतोष प्रधान महिला आर. पूर्णिमा राज का सराहनीय योगदान रहा।

*29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) सुफल राम खुंटे उम्र 48 साल निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा*

*(02) समारू धनुहार उम्र 47 साल निवासी भैंसतरा थाना बलौदा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

जांजगीर चाँपा:-थाना बलौदा पुलिस को दिनांक 18.01.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी महामाया एवं भैसतरा में अवैध कच्ची शराब महुआ बिक्री की जाती है कि सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी सुफल राम खुंटे निवासी हरदी महामाया के कब्जे से 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी समारू धनुहार निवासी भैंसतरा के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 3,500/रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा में अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर, गजाधर पाटनवार, आरक्षक संतोष रात्रे, श्याम राठौर, देवराज लसार, महिला आरक्षक ज्योतिप्रभा अनन्त का सराहनिय योगदान रहा।