Home Blog Page 731

*श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में की पूजा-अर्चना*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /अयोध्या में हो रहे श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज सवेरे शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राम देव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि गण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की*

0

*वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित भौगोलिक क्षेत्रों और हिंसा दोनों में उल्लेखनीय कमी आई है*

*वामपंथी उग्रवाद की समस्या अब छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है*

*अगले तीन वर्षों के भीतर इन क्षेत्रों को माओवादी खतरे से मुक्त करना होगा*

*गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद को बनाए रखने में सहायक पूरे इकोसिस्टम को टारगेट करने के लिए विस्तृत रोडमैप बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया*

*राज्य पुलिस सुरक्षा कमियां पूरी करे, व्यापक जांच सुनिश्चित करे, अभियोजन की बारीकी से निगरानी करे और फंडिंग के रास्तों को बंद करे*

*केंद्रीय गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सम्पूर्ण कवरेज की आवश्यकता पर बल दिया*


रायपुर /केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा , केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक और CRPF के महानिदेशक सहित कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तीन आंतरिक सुरक्षा स्थितियों- जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवाद-में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है और इनमें हिंसा में लगभग 75% की कमी आई है। इनके प्रभाव वाले भौगोलिक क्षेत्र में भी लगभग 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) अब उत्तरपूर्व के लगभग 80% क्षेत्रों से हटा लिया गया है। वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में हुई प्रगति की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित भौगोलिक क्षेत्रों और हिंसा दोनों में उल्लेखनीय कमी आई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों और सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों के कारण वामपंथी उग्रवाद की समस्या अनिवार्य रूप से अब छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को अगले तीन वर्षों के भीतर माओवादी खतरे से मुक्त करने की जरूरत है। गृह मंत्री ने खासकर वामपंथी उग्रवाद को बनाए रखने में सहायक पूरे तंत्र को टारगेट करने को लेकर सभी संबंधित हितधारकों द्वारा एक विस्तृत रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य पुलिस को शेष सुरक्षा कमियों को दूर करने, व्यापक जांच सुनिश्चित करने, अभियोजन की बारीकी से निगरानी करने, फंडिंग के रास्तों को बंद करने और खुफिया नेतृत्व वाले ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मल्टी-एजेंसी सेंटर के माध्यम से साझा किए गए सभी इनपुट की समीक्षा करने और सत्यापित इनपुट को संचालित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सम्पूर्ण कवरेज की आवश्यकता पर बल दिया और इसके लिए सुरक्षा बलों के कैंपों का उपयोग करने को कहा ताकि नजदीक के गांवों में इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने उल्लेख किया कि गृह मंत्रालय को छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से अत्यधिक प्रभावित जिलों में धन के आवंटन और इसके उपयोग दोनों मामलों में लचीला होना चाहिए। गृह मंत्री ने वास्तविक अधिकारों के बारे में सभी स्थानीय शिकायतों के सक्रिय और संवेदनशील प्रबंधन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर केंद्रीय गृह सचिव द्वारा वामपंथी उग्रवाद से अत्यधिक प्रभावित जिलों के कलेक्टरों और एसएसपी के साथ एक विस्तृत बातचीत की गई।

*Union Home Minister Shri Amit Shah chairs a review meeting of the LWE situation in Chhattisgarh at Raipur today*

0

*There has been a significant reduction both in LWE-affected geographies and violence*

*LWE problem has been essentially confined to some pockets within Chhattisgarh*

*These areas need to be freed from the Maoist menace within the next three years*

*Home Minister emphasizes the need for a detailed roadmap to target entire ecosystem sustaining LWE*

*State Police to fill up the remnant security gaps, ensure comprehensive investigations, closely monitor prosecution and choke finance streams*

*Union Home Minister stresses the need for saturation coverage of Central and State Govt. schemes in LWE-affected districts*


Raipur, / The Union Home Minister Shri Amit Shah chaired a review meeting of the LWE situation in Chhattisgarh at Raipur today. Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Deputy Chief Minister of Chhattisgarh and senior officials including Union Home Secretary, Director (IB), Chief Secretary, Chhattisgarh, DG, CRPF and DGP, Chhattisgarh attended the meeting.

The Union Home Minister pointed out that the three internal security situations in J&K, North East and LWE have witnessed a significant improvement with a nearly 75% reduction in violence and geographical constriction by nearly 80%. He also mentioned that the Armed Forces Special Power Act has now been withdrawn from close to 80% of the areas in the North East. While appreciating the progress achieved in the fight against LWE, the Union Home Minister stated that there has been a significant reduction both in LWE-affected geographies and violence.

The Union Home Minister observed that on account of the combined efforts of the security forces and all the Central and State agencies, the LWE problem has been essentially confined to some pockets within Chhattisgarh. In this context, he mentioned that these areas need to be freed from the Maoist menace within the next three years. In this context, he emphasized the need for a detailed roadmap to be drawn up by all the concerned stakeholders, particularly relating to the targeting of the entire ecosystem sustaining LWE. Further, the Union Home Minister directed the State Police to fill up the remnant security gaps, ensure comprehensive investigations, closely monitor prosecution, choke finance streams and continue intelligence-led operations. He also stressed the need to review all inputs shared through the Multi-Agency Center and operationalize verified inputs.

The Union Home Minister stressed the need for saturation coverage of Central and State Govt. schemes in LWE-affected districts and utilization of security force camps to ensure the benefits of these schemes in villages in proximate areas. He mentioned that the MHA should be flexible both in the allotment of funds as also its usage in the highly LWE-affected districts in Chhattisgarh. He also highlighted the need for a proactive and sensitive handling of all local grievances about bonafide entitlements. Subsequently, on the directions of the Union Home Minister, a detailed interaction was held by the Union Home Secretary with the Collectors and SSPs of the highly LWE- affected districts.

सायबर सेल कोरबा एवं बालको पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,पुलिस की कार्यवाही में 15 जुआड़ियान को जुआ खेलते पकड़ा गया।

0

जुगाड़ियों के कब्जे से कुल जुमला रकम 1,20,000/- रू. (एक लाख बीस हजार रूपये) जप्त किया गया है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के आदेश, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्ग दर्शन में थाना बालको में लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.01.2024 को जरिए मुखबीर की सूचना पर परसाखोला पिकनिक स्पॉट में आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं कि उक्त सूचना पर सायबर सेल कोरबा एवं थाना बालको की एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें कुल 15 जुआड़ियान दो फड़ में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये उक्त जुआड़ियान में सनत कुमार, कुष्णा पटेल, राजकुमार, राकेश तांती, अनिल मनचंदा, जाकिर खान, अरूण सावं, मोह. कलीम, लक्ष्मीनारायण, शरद साहू, अमरनाथ, बादल सिंह, शेख रिजवान, मंसूर शेख, शहादत अली शामिल थे। जिनके फड़ एवं पास से कुल जुमला रकम 1,20,000/- रू. (एक लाख बीस हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया है।

श्री राममय हुआ कोरबा नगर भक्तिरस से सराबोर हुए लोग।

0

मंदिर,चौक चौराहों को आकर्षक रूप से किया गया सुसज्जित।

कोरबा– पवित्र धाम अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रभाव कोरबा नगर के लोगों पर छाया हुआ है. पूरा नगर श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। मंदिर, चौक, चौराहों तथा गलियों को भी तोरण, ध्वज व केसरिया झण्डियों से सजाया गया है। बच्चे युवा, वृद्ध हर वर्ग के लोगों में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उमंग है।

आईटीआई चौक से लेकर बालाजी मंदिर होते हुए भी ओम फ्लेट, बैगनडभार, राजस्व कालोनी,हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तहसील चौक, कोसावाडी आदि बस्ती और गलियों को ध्वज, तोरण, स्वागत द्वार बना कर सजाया गया है। हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी तथा कोसाबाड़ी चौक को ध्वज,केसरिया झंडे से सजाया गया है। मंदिर में आज सुबह से भक्ति गीत,भजन गाये जा रहे हैं।

कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर चौराहा, बुधवारी चौक,श्री राम जानकी मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर, सुनालिया चौक, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर सीतामढ़ी आदि मंदिरों चौक, चौराहों, सड़कों और गलियों को श्रीराम के छायाचित्रों, ध्वजाओ, केसरिया झंडों के द्वारा सजाया गया है। नगर बच्चों के द्वारा श्रीराम, सीता,लक्ष्मण, हनुमान के रूप में आकर्षक झांकियां निकाली गई। इसके साथ ही श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम महोत्सव को लेकर मोटर सायकिल जागरूकता रैली निकाली गई। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर, मोहल्ले में बस्तियों में विशेष तौर पर पूजन करने भोग वितरण आदि की तैयारी कर ली गयी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऑन लाइन प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टी व्ही आदि लगाए गए हैं।

 

कलेक्टर ने पाली ब्लॉक में विभिन्न शासकीय संस्थान एवं कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

0

जेमरा आदिवासी बालक आश्रम, बरहामुड़ा में जल जीवन मिशन कार्य एवं भण्डारखोल में पीएम आवास निर्माण का किया अवलोकन।

आदिवासी बालक आश्रम जेमरा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिले के पाली विकासखण्ड के जेमरा पंचायत में आदिवासी बालक आश्रम, बरहामुड़ा बसाहट में जल जीवन मिशन कार्य एवं भण्डारखोल ग्राम में पीएम आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाली सुश्री रूचि शार्दूल, जनपद सीईओ श्री भूपेंद्र सोनवानी व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने पाली जनपद में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक आश्रम जेमरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम परिसर के सभी कमरों, स्टोर रूम, किचन व शौचालय की साफ-सफाई का अवलोकन करते हुए परिसर में बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियाँ, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या और पढ़ाई के बारे में चर्चा की और भोजन सहित वहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जाना। कलेक्टर ने आश्रम अधीक्षक को निर्धारित मेनू अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने, बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को दी जाने वाली चादर-कंबल का भी नियमित रूप से सफाई कराकर उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के सभी आश्रम छात्रावासों का समय समय पर निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी लेने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अधीक्षकों की नियमित तौर पर बैठक लेकर अव्यवस्थाओं पर सुधार कराने की बात कही।

जेमरा के सचिव पर कार्यवाही करने के दिए निर्देशः-

कलेक्टर श्री अजीत वसंत से आदिवासी बालक आश्रम में जेमरा पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सचिव श्री पत्थर सिंह कंवर की मुख्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने एवं पंचायत के कार्यों में रुचि नही लेने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम व जनपद सीईओ को संबंधित सचिव पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दूरस्थ वनांचल के बरहामुड़ा में जल जीवन मिशन कार्य का किया निरीक्षण,टेपनल के माध्यम से घरों में किए जा रहे पेयजल आपूर्ति कार्य का किया अवलोकनः-

कलेक्टर ने पाली विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत जेमरा के बरहामुड़ा बसाहट में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्याे का अवलोकन किया। उन्होंने बरहामुड़ा बसाहट में योजनान्तर्गत बसाहट में स्थापित पानी टंकी का अवलोकन करते हुए जल स्त्रोतों की उपलब्धता, निर्मित टंकी की क्षमता, घरो में पेयजल की पहुंच के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही पीएचई विभाग द्वारा टेपनल के माध्यम से घरों में किए जा रहे पेयजल आपूर्ति कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बसाहट में कुल 22 परिवार निवासरत है जिन्हें टेपनल के माध्यम से उनके घरों में निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे अब ग्रामीणों को पानी की समस्या नहीं होती।

भंडारखोल ग्राम में पीएम आवास निर्माण कार्य का किया अवलोकन-

कलेक्टर ने भंडारखोल पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्रीमती वंदना के आवास निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए जारी राशि, मजदूरी भुगतान के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने एसडीएम व जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों के आवास सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने पीएम आवास के तृतीय किश्त प्राप्त हितग्राहियों के अपूर्ण आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराने एवं स्वीकृत नए आवासों के निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहुँचकर मां महिषासुर मर्दिनी के किए दर्शन।

0

पर्यटकों की सुविधाओं के लिए चैतुरगढ़ में होंगे विकास कार्यों का किया जाएगा विस्तार ,प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर करने के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत संत ने आज कोरबा के पाली विकासखण्ड के चैतुरगढ़ स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर व परिसर का निरीक्षण कर धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाली सुश्री रूचि शार्दूल, जनपद सीईओ पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी, वन विभाग, मंदिर प्रबंधन के सदस्य सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहुंचकर मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वर्तमान आधारभूत संरचनाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही व्यापक सुधार व जीर्णाेद्धार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने चैतुरगढ़ पहाड़ पर जनसुविधाओं का विस्तार, पानी और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। साथ ही मंदिर परिसर में तात्कालिक तौर पर हो पाने वाली सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में क्रेडा विभाग के माध्यम से पर्याप्त विद्युत व्यवस्था हेतु और अधिक सोलर लाइट लगवाने के लिए कहा। कलेक्टर ने मंदिर परिसर के आस-पास भूमि का समतलीकरण, पार्किंग स्थल की व्यवस्था, तालाब की सफाई के काम को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में निर्मित शेड की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था जैसे अन्य सुविधाओं का विस्तार करने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

पहाड़ी पर मंदिर तक पहुँच मार्ग पर रेलिंग लगाने के दिए निर्देशः-

कलेक्टर ने पहाड़ी पर स्थित मन्दिर तक पहुँच हेतु संकरी सड़क के चौड़ीकरण की संभावनाओं पर भी चर्चा की एवं वैकल्पिक बनाए गए असुरक्षित पगडंडी मार्ग को बंद कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मार्गाे में सहारा व सुरक्षा देने हेतु रेलिंग अथवा तार फेंसिंग कराने की बात कही। कलेक्टर ने एसडीएम पाली को चैतुरगढ़ मन्दिर में सुविधाओं की विस्तार हेतु कार्ययोजना बनाते समय भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग एवं मन्दिर प्रबंधन समिति से भी विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए। जिससे मन्दिर परिसर का धार्मिक व पर्यटन के रूप में बेहतर ढंग से विकास किया जा सके।

चैतुरगढ़ पहाड़ पर निर्मित कॉटेज का किया अवलोकनः–

कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहाड़ पर स्थित ईको पॉइंट व वन विभाग द्वारा संचालित कॉटेज का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि बिजली व पानी का प्रबंध होने से यहां पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलने से क्षेत्र का पर्यटन के रूप में और अधिक विकास होगा। धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक पुरातात्विक दृष्टि से इस स्थल का विशेष महत्व है। इस हेतु यहां पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

कोरबा जिले में योजना बद्ध तरीके से चल रही बड़ी कोयला चोरी का किया गया भांडाफोड़।

0

 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना कोतवाली एवं चैकी मानिकपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।


तीन ट्रेलरों में करीबन 2.5 लाख का कोयला सहित तीन ट्रेलर एवं एक नग सोल्ड पोकलेन किया गया जप्त जिनकी कुल कीमत करीबन 1.5 करोड़।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र सिंह शुक्ला के दिशा निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं मानिकपुर चैकी के द्वारा आज दिनांक 21.01.2024 को चोरी के कोयला को तीन ट्रेलर को पकडने में सफलता प्राप्त हुआ है। दिनांक 20-21.01.2024 के दरमियानी रात्रि को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे साइडिंग मानिकपुर से पोकलेन एवं टेªलर वाहन से योजनाबद्ध तरीके से कोयला चोरी का कार्य किया जा रहा है, की सूचना पर थाना कोतवाली एवं चैकी मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चोरी किये गये तीन टेªलरो में लोड कोयला को जप्त कर उक्त अपराध मे शामिल उपरोक्त आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 379, 413, 414, 34 भादवि के तहत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभिनव कांत, निरीक्षक युवराज तिवारी, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, ए एस आई टंकेश्वर यादव, ए एस आई अजय सिंह  418 लक्ष्मीकांत खरशन एवं स्टाफ का योगदान रहा.

नाम आरोपी- 01. चंद्रकांत सोनी उर्फ राजा सोनी पिता स्व. जीवन लाल सोनी, उम्र 40 वर्ष, साकिन- मकान नंबर 701 एसईसीएल मानिकपुर चैकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)
02 भूपेन्द्र महंत पिता श्री राजा बाबू महंत, उम्र 25 वर्ष, साकिन- आरामशीन आजाद चैक निहारिका, थाना सिविल लाईन रामपुर,जिला कोरबा (छ.ग.)
03 पंकज अजय पिता मुंचू अजय, उम्र 36 वर्ष, साकिन मानिकपुर, चैकी मानिकपुर, थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)
04 हरिशंकर सरूता पिता राधे लाल सरूता, उम्र 20 वर्ष, साकिन कपोट नवापारा तह. पाली चैाकी चैतमा, थाना पाली जिला-कोरबा
05 सुनीक्षण कुमार गोड़ पिता राम प्रताप गोड, उम्र 25 वर्ष, साकिन लाफा पाली, थाना पाली जिला-कोरबा
06 गया प्रसाद निर्मलकर पिता लकेश्वर प्रसाद, उम्र 24 वर्ष साकिन नवापारा कपोट चैकी चैतमा थाना पाली जिला-कोरबा (छ.ग.)

*भारत आज सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रच रहा, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से पूरा हुआ है- भावना बोहरा*

0

0. प्रभु श्रीराम भारत की मर्यादा है हमारे मन में बसे हैं और हमारी संस्कृति के आधार हैं।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव मनाने के लिए भारतवर्ष का हर एक नागरिक उत्साहित है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा समस्त नागरिक और सर्वसमाज की सक्रीय सहभागिता से पूरे विधानसभा में उत्साह का माहौल है साथ ही आज के दिन को विशेष बनाने के लिए हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं समस्त नगरवासी एवं सर्वसमाज द्वारा इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए विधानसभा के विभिन्न स्थानों में प्रसाद वितरण एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई है साथ ही संस्कृति विभाग द्वारा पंडरिया में मानस गान का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण के संघर्ष में सहभागी रहे कारसेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा की शताब्दियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के उपरांत हम सभी के आराध्य रामलला नव्य भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में विराजने वाले हैं 22 जनवरी को हम सभी इस ऐतिहासिक अनुष्ठान के साक्षी बनेंगे भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पूर्ति की भी तिथि है वर्षों पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लाल कृष्ण आडवानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ हजारों कारसेवकों द्वारा राम मंदिर के लिए शुरू हुई उनकी यात्रा आज सिद्ध हो रही है मैं राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष से लेकर उसकी सिद्धि तक भगीरथ प्रयासों में सहभागी बनने वाले हर व्यक्ति को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूँ और समस्त रामभक्तों को इस ऐतिहासिक अवसर की बधाई व शुभकामनाएं देती हूँ इस सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम को भी मैं नमन करती हूँ कई बाधाएं आईं लेकिन उन्होंने अपना मनोबल कभी कम नहीं किया अपने संकल्प और करोड़ो रामभक्तों की भावनाओं को उन्होंने कभी डगमगाने नहीं दिया कई लोगों ऐसे थे जिन्होंने अपनी राजनैतिक लाभ के लिए अड़चने लेकर आए लेकिन जिनपर सीधे श्रीराम की कृपा हो उन्हें कोई क्या अपने कर्तव्यपथ से हटा सकता है! आज उनका संकल्प भी सिद्ध हो रहा है पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व भारत की पुरातन संस्कृति से अवगत हो रहा है आज देश का हर व्यक्ति इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभा रहा है हर गाँव शहर में मंदिरों में स्वच्छता अभियान, साज-सज्जा राम भगवान के आगमन के लिए तैयारियों एवं दीपोत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और आज का दिन भारत में दीपावली से कम नहीं होगा आज पूरे पंडरिया विधानसभा में भी हर रामभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में प्रतिभागी बनने के लिए उत्साहित है चारो ओर भगवान श्रीराम जी के स्वागत की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं अयोध्या से आए अक्षत कलश के प्रति हर व्यक्ति व वर्ग में एक सम्भाव की भावना ने जिस उत्साह से उसका स्वागत किया वह भारत जैसे संस्कृति संपन्न देश में ही देखने को मिल सकता है अयोध्या में श्रीराम मंदिर धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ राम मंदिर एक अद्भुत वास्तुशिल्प कृति है भारत की आध्यात्मिक विरासत और भगवान राम की अमर प्रसिद्धि के जीवित प्रमाण के रूप में यह मंदिर अयोध्या को भारत की आध्यात्मिक राजधानी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद् और कई कारसेवकों के परिश्रम समर्पण एवं बलिदान से आज यह राम मंदिर का निर्माण संपन्न होने से वर्षों से करोड़ों रामभक्तों की आस्था पूरी हुई है यह न सिर्फ आने वाली पीढिय़ों को बल्कि अनंतकाल तक पूरी मानवता को आस्था और संकल्प की प्रेरणा देगा कई सदियों से चल रहा इंतजार आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए कि इमारतें नष्ट कर दी गईं अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ मगर राम आज भी हमारे मन में बसे हैं हमारी संस्कृति के आधार हैं जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस लाखों लोगों के बलिदान और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है उसी तरह राम मंदिर का निर्माण कई पीढिय़ों के अखंड तप त्याग और संकल्प का प्रतीक है आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का हमें सौभाग्य मिला है इसलिए आज पंडरिया विधानसभा में भी इस क्षण को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभिन्न आयोजन किये गए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ-साथ आमजन ने भी अपनी सक्रीय भागीदारी निभाई है मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ जो राष्ट्रीय उत्सव के इस पर्व में शामिल हुए हैं और साथ ही उन सभी बलिदानियों,कारसेवकों एवं राम मंदिर निर्माण में अपना भागीरथी सहयोग देने वाले हर व्यक्ति को नमन करती हूँ जिनके अथक प्रयासों से आज हमें यह स्वर्णिम दिन देखने का सौभाग्य मिला है।

*विधानसभा के इन प्रमुख स्थानों पर होंगे कार्यक्रम,विधायक भावना बोहरा होंगी सम्मिलिति*

माँ महामाया मंन्दिर से कलश यात्रा, मल्लाह समाज के मन्दिर का स्थापना एवं कलशयात्रा, महामाया चौक में कारसेवकों का सम्मान, बड़े पुल हनुमान मंदिर एवं गांधी चौक में आरती ग्राम सेन्हाभाठा मे राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा, रणवीरपुर मे राम मन्दिर में महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रवासियों एवं सर्व समाज द्वारा किया गया है जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा सम्मिलित होंगी।

—————————————-

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा।

0

बांगो पुलिस द्वारा चंद घण्टे में गिरफतार कर भेजा गया जेल।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि झडीराम पोर्ते पिता स्व इतवार सिंह पोर्ट निवासी दुमरगुडा के द्वारा अपनी पत्नी बुजबाई टेकाम को बहनोई आरोपी कृष्ण कुमार टेकाम द्वारा गला दबाकर हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से मृतिका को जलते हुये चुलो के आग में जलाने संबंध सूचना दिये जाने पर थाना बांगो के मर्ग कमांक 07/2024 धारा 174 जाफी दिनांक 20.01.2024 को कायम कर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं श्री पंकज ठाकुर एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बांगो निरीक्षण कृष्ण कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरी महासिह धुर्वे सउनि सुखलाल सिदार, अशोक खाण्डेकर, प्रआर विरेन्द्र कुमार आरक्षक गजेन्द्र पाल, दुष्यंत गोमिल, चमार सिंह मराबी, सुरेन्द्र पाल कवर के द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार टेकाम को गिरफतार कर पूछताछ किया गया जो अपनी पत्नी मृतिका बृजबाई टेकाम की लड़ाई झगडा मारपीट कर हत्या करने की नियत से गले को हाथ से दबाकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से जलते चुल्हे के आग में जलाना पाया गया। जाथ पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की हत्या गला दबाकर करना एवं जलाने संबंधी दिया गया है। अपराध कमांक 20/2024 धारा 302, 201 भादवि दिनांक 21.01.2024 को पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी कृष्ण कुमार टेका को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजकर महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।