Home Blog Page 730

*अवैध कच्ची महुआ व देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष सिंह (भापुसे)द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के अवैध शराब रखने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने में सकरी पुलिस को सफलता मिली है।आज दिनाँक 22.01.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काठाकोनी बस स्टैंड का हरप्रसाद उर्फ हरु यादव अपने होटल में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी हरप्रसाद उर्फ हरु यादव पिता तिहारु यादव उम्र 60 वर्ष साक़ीन बस स्टैंड काठाकोनी थाना सकरी के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 09 पाव देशी प्लेन शराब 1.620 लीटर कुल 6.620 लीटर अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आर लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक रूपेश कौशिक रविशेखर सिरों का सराहनीय योगदान रहा*

*34पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

0

ऽ जप्ती 34 पाव (6.120 लीटर) देशी शराब कीमती 2720 रूपये एवं बिक्री रकम 560 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- राजा यादव पिता श्री संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर-:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थो एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु शक्ति से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 22.01.2024 को मुखबीर सूचना पर यादव मोहल्ला टिकरापारा के पास आरोपी राजा यादव पिता श्री संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को अवैध रूप से शराब बेचते पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब (6.120 लीटर) कीमती 2720 रूपये एवं ब्रिकी रकम 560 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है ।

विशेष योगदानः- निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर सउनि सहेत्तर कुर्रे, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी,

*मां भारती एकेडमी में फिजिकल ट्रेनिंग से लेकर लिखित पेपर की तैयारी कर रहे युवा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:– दामापुर क्षेत्र में संचालित हो रही मां भारती एकेडमी युवा युवतियों को पुलिस भर्ती की सम्पूर्ण तैयारी करवाना शुरू कर दी है बिना किसी खर्चे के मिल रही सुविधाओं ने गरीब परिवार के बच्चों के लिये एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है यही वजह है की आस पास क्षेत्र के लगभग 20-25 गांव के युवा लगातार प्रैक्टिस करने आ रहे हैं मां भारती एकेडमी में लगभग एक घंटे प्रति दीन लिखित परीक्षा की भी तैयारी करवाई जा रही है जिसके कारण युवाओं को रिटन की तैयारी में काफी मदद मिल रही है एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु ने बताया की आस पास के सभी युवा युवतियां पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं आस पास के युवा साथी बाहर ट्रेनिंग करने असमर्थ थे खास कर ओ युवा जिनके माता पिता छोटे किसान मजदूर या गरीब घर से हैं उनके बच्चों को काफी सुविधा मिल रही है पैसे के आभाव में बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं ले पा रहे थे अब क्षेत्र में सुविधा होने से युवाओं में काफी उत्साह है हमारी कोशिश है सभी युवा साथियों का सलेक्शन हो।

—————————————-

*प्रदेश स्तरीय चुनाव में 19 पद के लिए 39 प्रत्याशी ने भरा नामांकन फार्म*

0

*छत्तीसगढ़ देवांगन समाज से कुल 2451 लोग करेंगे अपना मत का उपयोग*

*04 फरवरी को होगा चुनाव व परिणाम का घोषणा*

मुंगेली  // न्यूज कोमल देवांगन मुंगेलिहा (यूट्यूबर) — प्रदेश देवांगन कल्याण समाज पंजीयन क्रमांक 2338 के चुनाव अधिसूचना पश्चात कल 20 जनवरी को जिला धमतरी देवांगन समाज के सामाजिक भवन दानीटोला में कुल 19 पद के लिए 39 प्रत्याशी ने अपना नामांकन फार्म भरा है। जिसमें जिला जगदलपुर से प्रदीप देवांगन, राजधानी रायपुर से महेश देवांगन और जिला बेमेतरा से राजू देवांगन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म भरा है। इसी तरह पोषण लाल देवांगन पसौद, चम्पा लाल देवांगन रायपुर, महेंद्र देवांगन कोरबा, मनोज देवांगन बिलासपुर, तमिन्द्र देवांगन चांपा, प्रेम चंद देवांगन भिलाई, विमल देवांगन कटंगी और अमृत लाल देवांगन चारामा से उपाध्यक्ष के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया है। परस राम देवांगन भाटापारा तरेंगा, जगदीश देवांगन जिला धमतरी से महासचिव, वेद लाल देवांगन बालोद, नरेंद्र देवांगन कवर्धा कोषाध्यक्ष, गजेन्द्र देवांगन रायपुर, श्रीमती रेणु देवांगन रायपुर, भारत देवांगन कोण्डागांव, कूशदेव देवांगन नारायणपुर, हरीश देवांगन धमतरी, रोशन देवांगन फिंगेश्वर, त्रिलोक देवांगन बिलाईगढ़, हरीश देवांगन सरंगपाल से सहसचिव और राजेंद्र देवांगन नयापारा, ईश्वर देवांगन केरा, अमर नाथ मुंगेली, धरमू राम देवांगन गरियाबंद, अनिल देवांगन थनौद दुर्ग, भरत देवांगन चांपा, विनय कुमार देवांगन सेमरा, पुरूषोत्तम देवांगन बिरगांव, कुंजी लाल देवांगन बिर्रा, कृष्णा देवांगन चांपा, आनंद देवांगन कोरबा, शरद देवांगन रायपुर, राकेश देवांगन बिलासपुर, होरी लाल देवांगन बिरगांव, श्रीमती मोहिनी देवांगन बालोद, देवेन्द्र देवांगन जगदलपुर कार्यकारीणी सदस्य के लिए नामांकन फार्म प्रस्तुत किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ देवांगन समाज से सक्रिय सदस्य कुल 2451 लोगों द्वारा अपना मत का उपयोग करेंगे। जिसका परिणाम 04 फरवरी दिन रविवार को चुनाव सम्पन्न होने पश्चात् चुनाव परिणाम का भी घोषणा कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वर्ष 2018 में चुनाव कराया गया था। जिसमें जिला जगदलपुर निवासी प्रदीप देवांगन अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित हुआ।

*समाज को संगठित करना मुख्य उद्देश्य – प्रदीप देवांगन*

छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रत्याशी जिला जगदलपुर के निवासी प्रदीप देवांगन ने बताया कि संस्कार की शिक्षा सरकार नहीं, बल्कि संगठित समाज ही दे सकती है। किसी भी समाज का मुख्य आधार उनका संगठित होना होता है। संगठित समाज विकास कर सकता है। संगठन को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। देवांगन समाज भी संगठित होकर शासन का प्रतिनिधित्व कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में समाज को अवगत कराकर उनका लाभ दिलाना है। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आगे बढ़ना है और सामाजिक संगठनों के माध्यम से देवांगन समाज अन्य समाज की तरह प्रदेश में सुदृढ़ हो। उन्होने बताया कि विगत वर्ष 2018 में चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दायित्व मिला था। संगठन को मजबूत करने के लिए योजना बनाए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया। उसी बीच वर्ष 2019 में कोरोना काल लग गया। जिसके चलते समाज के विकास रूक गया। वर्ष 2024 के चुनाव के पश्चात् अब 03 वर्ष बाद पुनः चुनाव करने का समाज द्वारा निर्णय लिया गया।

*महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर होना जरूरी – किरण देवांगन*

महिला देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन ने बताया कि सरकार के योजनाओं से समाज के महिलाएं वंचित हो जाते है और उन्हे किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाते है। समाज के महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर की दिशा में लाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों से मुकाबला तो कर रही है, लेकिन अब तक महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल सका है। महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन भी कर रही हैं। बावजूद महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार अधिकार प्राप्त नहीं कर पाई हैं। ऐसी स्थिति में लड़कियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर मानसिक रूप से भी सशक्त होना होगा। ताकि वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। मानसिक रूप से सशक्त नारी ही अपने अधिकारों को समुचित उपयोग कर देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन कर सकती है। छत्तीसगढ़ देवांगन समाज द्वारा वर्ष 2024 के चुनाव में इस बार 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

*मुंगेली देवांगन समाज के पहली बार प्रदेश स्तर में चुनाव में हुए शामिल*

*कार्यकारीणी सदस्य के लिए अमरनाथ देवांगन ने भरा नामांकन फार्म*

प्रदेश देवांगन समाज माता परमेश्वरी महोत्सव में मुंगेली देवांगन समाज अव्वल रहा है। जिसके चर्चा छत्तीसगढ़ देवांगन समाज ही नहीं बल्कि अन्य राज्य के देवांगन समाज के द्वारा महोत्सव का सराहना करते है। हाल ही में प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज के चुनाव में कार्यकारीणी सदस्य हेतु मुंगेली विनोबा नगर निवासी अमर नाथ देवांगन ने नामांकन फार्म दाखिल किया है। इस दौरान मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने बताया कि मुंगेली देवांगन समाज से पहली बार प्रदेश स्तरीय चुनाव में नामांकन दाखिल कर चुनाव में भाग लिया है। इससे मुंगेली देवांगन समाज में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है और अमन नाथ देवांगन को सोशल मीडिया के माध्यम से अग्रिम बधाई संदेश भी समाज के लोग दे रहे है।

*वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज विराजमान हुए हमारे प्रभु श्री राम: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी*

0

*वित्त मंत्री ने रायगढ़ में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की*

रायपुर, /वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया ।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा है की वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज हमारे प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं। आज का यह ऐतिहासिक दिवस छत्तीसगढ़, भारत ही नहीं अपितु सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले पूरी दुनिया के लोगों के लिए गौरव और भावुक कर देने वाला दिन है। श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल अयोध्या के श्री राम मंदिर का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्राण प्रतिष्ठा है।

*उपमुख्यमंत्री ने मृतक सादराम यादव के परिवारजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा*

0

*तत्कालिक सहायता के रूप में दी 5 लाख रूपये की राशि का चेक*

रायपुर, /प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घटना के संबंध में आस-पास और गांव के ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। उल्लेखनीय है की कवर्धा के गौशाला में काम करने वाले ग्राम लालपुर निवासी श्री सादराम यादव की विगत 20 जनवरी की रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने उप मुख्यमंत्री को घटनाक्रम एवं अबतक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

*श्री बघेल मोहतरा के राम मंदिर दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की*

0

*घोरहा ग्राम में अखंड नवधा रामायण में हुए शामिल*

रायपुर, /खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। श्री दयाल दास बघेल ग्राम संबलपुर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और राम मंदिर का दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद लिया।

श्री बघेल ने ग्राम मोहतरा में राम मंदिर जाकर दर्शन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन हमारे लिए बहुत ही अनमोल है। आज हमें सदियों की धरोहर के रूप में राम मंदिर मिला है। सब पर राम की कृपा बनी रहे श्री राम कई वर्षों के बाद अपनी जन्मभूमि लौटे हैं, जिसकी खुशी आज पूरा भारत वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मना रही है। पूरे गांव, शहर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

*रामनाम को अपने अंग-अंग में हृदय में तथा चेतना में बसाने वाले रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना परंपरागत मोर मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया।*

0

रायपुर:-रामनाम को अपने अंग-अंग में हृदय में तथा चेतना में बसाने वाले रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना परंपरागत मोर मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। उनके मोर मुकुट में राम नाम लिखा होता है। मुख्यमंत्री के साथ ही उन्होंने श्री ओम माथुर को भी मोर मुकुट पहनाया।

 

*”हम सबके राम” कॉफी टेबल बुक और “रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन*

0

*श्री राम के अयोध्या धाम से वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संग्रह*

रायपुर, अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क श्री जे एल दरियो उपस्थित रहे।

“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।

*फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर एवं परिचारिका की चयन सूची जारी*

0

बिलासपुर,/भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर कम सेल्समेन एवं चिकित्सालय परिचारिका के पद हेतु वॉक -इन-इंटरव्यू 11 से 13 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।जिसका अवलोकन जिले की वेबसाइट bilaspur.gov.in में किया जा सकता है।