Home Blog Page 728

कोरबा में स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान एक महत्वपूर्ण पहल।

0

कोरबा – ज़िले में स्थानीय स्वयंसेवकों ने 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल की। इस अभियान के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने यूनिसेफ और वी द पीपल फाउंडेशन के साथ मिलकर भाग लिया।


कोरबा के ज़िला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर और रॉबिंसन (मुख्य पुलिस अधीक्षक) दर्री के आदेशानुसार इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहिले जागरूकता रैली निकाली और पोस्टर, मेगाफ़ोन का उपयोग कर के नारे लगाये, यातायात नियमों का प्रचार वाहन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल हमारे समाज में यातायात नियमों के बारे में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई।

इस कार्यक्रम में भारत स्काऊट्स एंड गाइड , एनसीसी के सभी स्वयंसेवकों ने और पुलिस विभाग ने भी भाग लिया। इस रैली में 400 से भी अधिक लोगों से सहभाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट एंड गाइड्स के दिगंबर कौशिक, उत्तरा मणिपुरी (डीओसी), अनंत राम पैकर, साहू जी, उप निरीक्षक यातायात पुलिस मनोज राठौड़, मोहम्मद जुनून आलम, आकाश चतुर्वेदी (गांधी फेलो) सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक़ शेख़, रॉबिंसन (मुख्य पुलिस अधीक्षक) दर्री और यूनिसेफ़ के तरफ से जिला सलाहकार प्रथमेश मानेकर ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सहयोग प्रदान किया। साथ ही, जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल (CGWTP) फाउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्काऊट एंड गाइड्स, एनसीसी स्वयंसेवकों और कोरबा पुलिस विभाग का अभूतपूर्व योगदान दिया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हस्ताक्षर अभियान में कलेक्टर ने किया हस्ताक्षर

0

बालिकाओं को समाज में गौरवपूर्ण स्थान दिलाने में भागीदारी निभाने हेतु किया प्रेरित।

कोरबा – राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर लैंगिक भेदभाव को रोकने के साथ बेटियों को संबल और समर्थ बनाने, लिंगानुपात को सुधारने, संस्थागत प्रसव को बढ़ाने व बालिकाओं को समाज मे गौरवपूर्ण स्थान दिलाने में भागीदारी निभाने हेतु जिलेवासियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग श्रीमती प्रीति खोखर चकियार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिट्टी परीक्षण के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण।

0

 

कोरबा – शासन की महत्वाकांक्षी स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के तहत ’पायलेट प्रोजक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग कोरबा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर के तत्वाधान में आज जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा नमूना लेने, मिट्टी परीक्षण एवं उससे संबंधित प्रयोगशाला के सभी उपकरण का जीवन्त प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को मिट्टी परीक्षण का महत्व की जानकारी देने के साथ ही कृषकों के मध्य स्वायल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

गरिमामय गणतंत्र दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास।

0

मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन फहराएंगे ध्वज।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरो से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, झांकी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया।

मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं विभागों के शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

*करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर :- भावना बोहरा*

0

0.मोदी है तो मुमकिन है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण प्रधानमंत्री जी के संकल्प की सिद्धि का दिन:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक बड़ी गारंटी को पूरा कर देशवासियों के दिलों में एक विशेष जगह बनाई है पूर्ण विधि विधान से अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही 500 वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो गया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों से इस दिन को विशेष उत्सव एवं दीपोत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया था जिसमें देशवासियों ने भी बड़ी जनभागीदारी निभाई इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा में भी विभिन्न स्थानों में इस उत्सव को भव्य रूप से मनाया गया जगह जगह आम जनता एवं सर्व समाज द्वारा आपसी सहयोग से रामलाल के आगमन पर जगह-जगह भंडारे,प्रसादी वितरण,कलश यात्रा एवं मंदिरों की साज-सज्जा से लकर हवन-पूजन का कार्यक्रम भी किया गया दीपोत्सव मनाया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुई और सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर की बधाई व शुभकामनाएं दी विधायक भावना बोहरा क्षेत्रवासियों तथा सर्वसमाज द्वारा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित माँ महामाया मंन्दिर से कलश यात्रा मल्लाह समाज के मन्दिर का स्थापना एवं कलशयात्रा महामाया चौक में कारसेवकों का सम्मान बड़े पुल हनुमान मंदिर एवं गांधी चौक में आरती ग्राम सेन्हाभाठा मे राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा रणवीरपुर मे श्री राम मन्दिर में महाआरती एवं भंडारा कार्यक्रम व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं और सबको बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर पूजा-अर्चना की उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम भी देखा और कारसेवकों को सम्मानित भी किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन मेरे साथ-साथ करोड़ों धर्म प्रेमियों और रामभक्तों के लिए बहुत ही अद्भुत,अलौकिक और अविस्मरणीय क्षण है करोड़ों भारतवासियों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य-दिव्य और नव्य मंदिर का अयोध्या धाम में निर्माण होना रामराज्य की ओर बढ़ते भारत का एक महत्वपूर्ण कदम है इस खुशी को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरसंघचालक मोहन भागवत तथा समस्त पूज्य साधू संतों व धर्माचार्यों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न होने से मन आनंदित भी है और भावुकताओं से भरा हुआ भी है हजारों कारसेवकों तथा रामभक्तों की प्रतीक्षा आज पूर्ण हुई है पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्पों एवं प्रभु श्रीराम के इस मंदिर के लिए सदियों से संघर्षरत रहे सभी कारसेवकों का और जिन्होंने बलिदान दिया है उनका आभार व्यक्त कर उन्हें नमन करती हूं नए भारत के निर्माण में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अपनी कटिबद्धता को प्रमाणित करने वाले प्रधानमंत्री को अनेक साधुवाद जिनके अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से आज हमें इस ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण को देखने का सौभाग्य मिला भावना बोहरा ने आगे कहा कि पूरा भारत देश और विशेषकर माताओं-बहनों एवं नौजवानों में अद्भुत उत्साह व उमंग का वातावरण है आज देश के कोने-कोने में 550 वर्षों के इस धैर्य और तपस्या के पूर्ण होने का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिरों में भव्य आरती पूजा-पाठ, जगह जगह प्रसाद वितरण एवं भंडारा तथा शोभा यात्रा निकालकर हर व्यक्ति,वर्ग एवं समाज अपने अपने तरीके से रामजी के आगमन का उत्सव मनाया घरों में राम ज्योति जलाकर अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के आगमन को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया यह पहली बार होगा जब एक वर्ष में दो बार पूरे देशवासी दीपावली का त्योहार मनाएंगे मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी संकल्पों को नमन करती हूँ जिन्होंने 11 दिनों तक इस अनुष्ठान को किया उसके बाद भी उनमें जरा भी उर्जा की कमी नहीं दिखाई दी, कार्यों का सुचारू रूप से सञ्चालन हुआ अनुष्ठान के दौरान हर विधि-विधान को उन्होंने पूर्ण किया अपने कर्तव्यों एवं कार्यों के प्रति उनका यही समर्पण भाव हम सभी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरित प्रोत्साहित करता है और अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए उर्जा प्रदान करता है पण्डरिया नगर में विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों के साथ अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुना प्रधानमंत्री के भाषण के विषय में भावना बोहरा ने कहा कि आज देशवासियों को प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि “आज हमारे राम आ गए हैं सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं सदियों के अभूतपूर्व धैर्य,अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। यह कहते समय उनके मनोभाव और आँखों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति भक्तिभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी और साथ ही मन में यह संतोष भी था की करोड़ों रामभक्तों की आस्था के प्रति श्रीराम आज टेंट से निकलकर अपने नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमन हो रहें हैं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने अन्न का त्याग कर 11 दिनों का उपवास किया ऐसा तपस्वी राष्ट्रीय नेता भारत को मिलना सामान्य बात नहीं है यह हम सभी सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए गर्व की बात है मैं आज इस उत्सव में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

—————————————-

*नगर पालिका के विकास के रुके हुए कार्य को पुनः प्रारंभ करने,अध्यक्ष के निर्वाचन का नोटिफिकेशन (अधिसूचना) जारी कर सामान्य सभा में प्रक्रिया पूर्ण करने ,avam कर्मचारियों के 3 माह के रुके हुए वेतन को देने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने खोला मोर्चा,कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पिछले तीन माह से नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन नही मिलने से पालिका के कांग्रेसी पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च की और भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगायें है नगर पालिका परिषद के पार्षद मोहित माहेश्वरी ने कहा कि नगरपालिका परिषद् में तात्कालिक निर्वाचीत अध्यक्ष के द्वारा 11/12/2023 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिए थे चूंकि उनका इसतीफा शासन ने 20/12/2023 को स्वीकृत कर लिया गया था और रिक्त पद की अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राजपत्र में 05/01/2024 को प्रकाशित भी करा दिया गया चूंकि निर्वाचन आयोग के पास उक्त फाइल (Notificatin) अध्यक्ष निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने के निर्देशन वाली फाइल उन्हे उपलब्ध है लेकिन भाजपा की सरकार इस पर कोई ध्यान नही दे रही है बताया गया है कि कवर्धा नगर पलिका पालिका में भी सभी कर्मचारियों का वेतन 3 माह से प्राप्त नहीं हो पाया है एवं सारे विकास से सम्बंधित कार्य रुके हए हैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा जी के द्वारा लाभ की भावना से डीडीओ पॉवर व्यक्तिगत लेने की मांग को लेकर रायपुर के चक्कर भी लगाया जा रहा है जो कि नगरपालिका अधिनियम के विपरीत है क्युकी वह खुद लेखापाल के पद में नियुक्ति है प्रभारी cmo के पोस्ट पर है चुकी साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्माजी के द्वारा भी किसी भी किसी तरह के हस्तक्षेप नही करने कि बात सम्पूर्ण मीडिया के समक्ष कि जा चूकी है अतः

नगरपालिका में उपाध्यक्ष को भी प्रभार दिया जा सकता है अंदेशा है कि विभागीय उदासीनता के चलते अध्यक्ष के पुनः निर्वाचन की प्रक्रिया को अधिकारियों के द्वारा रोका जा रहा जिससे उन्हें लाभ मिलता रहे इस पर उपाध्यक्ष जमील खान ,मोहित माहेश्वरी, अशोक सिंह ने कहा कि आचार सहिता के बाद से आज तक पालिका के कर्मचारियों का वेतन नही दिया गया है कर्मचारियों की माली स्थिति बहुत खराब हो चुकी है इसके कारण हम कर्मचारियों के साथ शासन से वेतन जल्द दिलाने की मांग किये है और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किये है इस प्रदर्शन ने पार्षद नरेंद्र ध्रुवे,राजेश गुप्ता,उत्तम गोप भीकम कोसले,नरेंद्र देवांगन, संतोष यादव,सुशीला ध्रुवे,बलदाऊ चंद्रवंशी मुकेश सिन्हा,हिरेश चतुर्वेदी सहित सभी कांग्रेस 17 पार्षद उपस्थित रहे।

—————————————-

*मुंगेली जिले के ग्राम रामगढ़ वार्ड क्र 01 नाम परिवर्तित,अब जाना जायेगा रामनगर वार्ड से*

0

मुंगेली// 24 जनवरी 2024// 22 जनवरी को आयोध्या में श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है। वही मुंगेली के ग्राम रामगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 के निवासी अपने वार्ड के नाम रामनगर वार्ड रखने के लिए लोगों की सर्व सहमति से नामकरण किया गया। शहर से लगे जनपद पंचायत मुंगेली के सबसे बड़े ग्राम पंचायत रामगढ़ के वार्ड क्र 01 नूतन वार्ड को भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण – प्रतिष्ठा कार्यक्रम उत्सव के शुभ- अवसर पर नामकरण करते हुए नवीन नाम – रामनगर वार्ड रखा गया है। विदित हो कि वार्डवासियों के बहु – प्रतिक्षित लंबित मांग को दृष्टिगत रखते हुए जनमानस की आस्था को स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से उक्त वार्ड को रामनगर वार्ड का नाम दिया गया जिसमें विधि – विधान से भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर भोग – भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया गया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच श्रीमति बुगल नेतराम साहू , पूर्व सरपंच संजय सोनी जी, वार्ड क्र 01 के पंच राजेन्द्र यादव , सचिव रामकुमार साहु ,
विष्णु देवांगन, राकेश यादव, प्रकाश यादव, ईश्वर यादव , करण यादव, कुनाल देवांगन , भैयालाल साहु ,रामचंद सोनी , हरि साहु ,दिनेश साहु ,गणेश साहु , श्रीराम साहु ,मुकेश सोनी , राजकुमार साहु,मनीराम साहु सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*शादी की बात करने मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार*

0

रायपुर: दुष्कर्म के आरोपी को राखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी बस्ती रायपुर से पीडित का कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा लिखित पीड़िता का मृत्यु पर कथन और मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ जिसके अवलोकन पर पाया गया कि पीड़िता अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताएं कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध था आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार लाया था इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। दिनांक 3 /1 /2024 को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर बुलाया था। इसी बीच दोनों में वाद-विवाद होने से पीड़िता ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। बाद पीड़िता वहां से अपने घर चली गई घर पर उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती थी जो दिनांक 9/ 1 /2024 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीड़िता का पंचनामा/ गवाह एवं मर्ग कार्यवाही कर जांच के उपरांत आरोपी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध सबूत पाए जाने पर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दिनांक से ही आरोपी राहुल संगोडे अपने सकुनत से फरार था कि दिनांक 22/1/24 को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी माननीय सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है की जानकारी प्राप्त होते ही थाना से उप निरीक्षक जेडी दीवान अपने टीम के साथ न्यायालय रायपुर रवाना हुए जहां उपस्थित होकर आरोपी का पुलिस रिमांड एक दिन का लेकर आरोपी से पूछताछ करने पर पीड़िता के साथ अपराध करना स्वीकार करने पर आज दिनांक को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रायपुर रवाना किया गया है।

नाम आरोपी राहुल संगोडे पिता जय संगोडे उम्र 20 वर्ष निवासी सारथी चौक लाखे नगर.

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के तहत भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

0

इच्छुक आवेदक 06 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – भारतीय वायुसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 17 जनवरी से 06 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर वायुसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के मध्य होना अनिवार्य है। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, इंफॉरेमेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना वांछनीय है। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी जिसमें प्रथम चरण में कम्प्युटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।

स्वायल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

0

केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी व लखनपुर के विद्यार्थियों को मिट्टी परीक्षण के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण।

कोरबा – शासन की महत्वाकांक्षी स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के तहत ’पायलेट प्रोजक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के जवाहर नवोदय विद्याालय सलोरा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर स्कूल का चयन किया गया है। कार्यक्रम के द्वारा चयनित स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों को मृदा नमूना संग्रहण एवं विश्लेषण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग कोरबा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर, कटघोरा के तत्वाधान में आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर के विद्यार्थियों को मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा नमूना लेने, मिट्टी परीक्षण एवं उससे संबंधित प्रयोगशाला के सभी उपकरण का जीवन्त प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को मिट्टी परीक्षण का महत्व की जानकारी देने के साथ ही कृषकों के मध्य स्वायल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र से श्री दीपक तंवर, सहायक संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर, कृषि विभाग व मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।