Home Blog Page 727

*अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली कोडीन शिरप बिक्री हेतु कार में परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,*

0

*अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली कोडीन शिरप बिक्री हेतु कार में परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,*

*आरोपी*

*(1) सिकन्दर खान उम्र 33 वर्ष निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*

*(2) चंद्रशेखर साहू उम्र वर्ष 20 निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपीयो के विरूद्ध धारा 21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) 09 कार्टून में कुल 1080 नग कोर्डिन नशीली शीरप कीमती 1,94,400/ रु*

*(02) घटना में परिवहन किए कार क्रमांक सीजी -11-1423 कीमती 300000/रु*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर:- चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सायबर सेल/जांजगीर पुलिस को दिनांक 25/01/24 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की चांपा की ओर से जांजगीर तरफ एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली शिराप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं की सूचना पर मड़वा प्लांट रोड के पास घेराबंदी कर एक कार फोर्ड फिगो को पकड़े जिसमे बैठे व्यक्ती अपना नाम सिकन्दर खान, चंद्रशेखर साहू निवासी चांपा का होना बताए जिनके कार की तलाशी लेने पर 09 कार्टून में कुल 1080 नग कोर्डिन नशीली शीरप कीमती ₹ 1,94,400/ रु मिला एवं घटना में परिवहन किए कार क्रमांक सीजी सीजी 11 ई 1423 को मुताबिक गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 68/ 24 कायम किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी, निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा,बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, सिदार सिंह पैकरा, महिला आर. दिव्या सिंह तथा औषधि निरीक्षक जांजगीर सुमित परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

*फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बैंक पास बुक , पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराकर लाखो रुपया लेकर धोखाधडी करने वाला 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

*फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बैंक पास बुक , पैन कार्ड, ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराकर लाखो रुपया लेकर धोखाधडी करने वाला 03 आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपीगण*

*(01) अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी उम्र 42 साल निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर*

*(02.) घनश्याम सूर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर*

*(03.) राजेंद्र राय उम्र 48 वर्ष सकिन कोसीर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*अरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन बिक्री करने का सौदा किया गया था*

*आरोपियों द्वारा 11,75,000 हजार रूपया लेकर धोखाधड़ी किया गया था*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी,34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*

*लोगों को धोखाधड़ी करने संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुयें आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया युगाधिश्री जासवाल उम्र 42 साल निवासी बरपाली चौक चाम्पा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी राजेंद्र राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक आरोपी अंजू सूर्यवंशी को शशि यादव बनाकर तथा घनश्याम शुर्यवंशी को रामाधार यादव बना कर फर्जी तरीके से पेन कार्ड, आधार कार्ड, ऋन पुस्तिका तैयार कराकर फर्जी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवा कर पास बुक एटीएम चेक बुक प्राप्त कर प्रथियां को 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर नगद एवम चेक के माध्यम से 11,75,000 हजार रूपए लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 24.01.24 को थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी. 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधडी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी (01) अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर (02.) घनश्याम सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर (03.) राजेंद्र राय सकिन कोसीर थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 24.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उपनिरी बी एस डहरिया थाना चांपा, साइबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवम थाना चांपा से महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े, आरक्षक पदूम जटवार, नितिन दिवेदी, गौरी शंकर राय एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

*कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की मासिक समीक्षा बैठक*

0

शत-प्रतिशत प्रसव संस्थागत कराया जाए, गृह प्रसव शून्य होना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मरीजों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी, समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुष विभाग के अधिकारी, डी.पी.एम.,समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग की संरचना, स्वास्थ्य संस्थाओं (शहरी/ग्रामीण), मानव संसाधन, भवन तथा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के  लक्ष्य तथा उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थाओं से चिकित्सकों तथा कर्मचारियों की कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी स्वास्थ्य अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें। सभी चिकित्सक तथा कर्मचारी मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने कार्य पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला स्तर पर दो समिति गठित करने की बात कही। जिसके अंतर्गत पहली समिति एचआर एसेसमेंट व दूसरी समिति भवन व एक्यूपमेंट एसेसमेंट के लिए जवाबदेही रहेगी। आवश्यकता से अधिक विशेषज्ञों की उपलब्धता वाले स्वास्थ्य केन्द्रों से उन्हें आवश्यता वाले सीएचसी में नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने जिले में एनेस्थेटिक्स उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी सी.एच.सी. में एनेस्थिसिया के डॉक्टर की नियुक्ति होना चाहिए, एनेस्थेटिक्स की कमी से सीजेरियन आपरेशन रूकना नहीं चाहिए। इस हेतु डी.एम.एफ मद से चिकित्सक की नियुक्ति एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की आवश्यकता का भी आंकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने जर्जर भवन तथा भवन विहिन स्वास्थ्य संस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर डी.एम.एफ से जर्जर भवन की मरम्मत तथा नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केन्द्र की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी एनआरसी में बेड आक्युपेसी अधिकतम होना चाहिए। सभी एन.आर.सी. में फीडिंग डिमास्ट्रेटर की पदस्थापना करने एवं रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने भर्ती बच्चे के परिजन तथा उन्हे लाने वाले आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन को प्रोत्साहन राशि शीघ्रता से प्रदान करने एवं सभी बीएमओ को नियमित रूप से एनआरसी की विजिट करने के निर्देश दिए।
मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शत प्रतिशत प्रसव संस्थागत कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी विकासखंड में गृह प्रसव नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही हाईरिस्क गर्भवती माताओं का विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। सभी सीएचसी तथा पीएचसी में मरीजों को मानक अनुसार भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। साथ ही समस्त सीएचसी में नाईट सी सेक्सन बढ़ाने एवं अनावश्यक रेफर नहीं करने की बात कही। मातृ मृत्यु की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार कर शिशु एवं माता की जान बचाई जा सकती है। इस हेतु सभी स्वास्थ्य अधिकारी शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास करें। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान उन्होने प्रसव के विरूद्व शतप्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करने की बात कही। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होने टीबी मुक्त पंचायत के सभी मापदंड, निक्षय पोषण में दी जाने वाली राशि, निक्षय मित्र तथा टीबी.मरीज के फॉलोअप के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कुष्ठ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कुष्ठ कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रभावी कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कुष्ठ के जी 2 डी के केस के अंतर्गत पूरे गॉव का सर्वे कराने तथा पूरे मोहल्ले को प्रोफाईलेक्सिस डोज देने के निर्देश दिए। इस हेतु संबंधित जनपदो से सहयोग लेने की बात कही। कुष्ठ और टीबी कार्यक्रमों को ग्राम सभा के एजेंडा में शामिल करने एवं उक्त विषयों पर जानकारी देने हेतु कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। डेंटल हेल्थ की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि समस्त सी.एच.सी. में डेंटल सर्जन की नियुक्ति के लिए फाईल प्रस्तुत करें। कायाकल्प के संबंध में उन्होने कहा कि पुरस्कृत सीएचसी, पीएचसी, एसएचसी अपना स्टैडर्ड बनाए रखें। पीसीपीएनडीटी की जानकारी लेते हुए उन्होने निर्देशित किया कि किसी भी निजी नर्सिग होम/सोनोग्राफी सेंटर से लिंग परीक्षण की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत जॉंच कर संबंधित नर्सिंग होम/सोनोग्राफी संेटर पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
आयुष्मान भारत अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शतप्रतिशत लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बीएमओ को संबंधित एसडीएम से समन्वय कर ग्रामों में शिविरों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। इस हेतु जनपद पंचायतों के कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने की बात कही। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कर्मचारी का शिविर में उपस्थित होना जरूरी है। आधार अपडेशन के बाद आयुष्मान कार्ड बनाना है। निजी हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड बुक करने से मना नहीं कर सकते। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर पिछड़ी जनजाति समूहांे का शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड, सिकलिग जॉच, टी.बी.जॉंच कर उन्हें लाभांवित करने के निर्देश दिए एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया।

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई शपथ*

0

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित।

नवीन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का किया गया वितरण।

कोरबा – 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कोरबा के शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों अधिकारी एवं कर्मचारियों महाविद्यालय के प्राध्यापक व नए मतदाता छात्र छात्राओं को निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।


कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के नवीन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया और आगामी निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि यह निर्वाचन का वर्ष है इसे देखते हुए भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला ने भी उपस्थित लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपने मत का प्रयोग करने कहा। इस अवसर पर मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय स्वीप टीम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कोरबा जिला को स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता के साथ ही निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करने छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू व श्री दिनेश कुमार नाग, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ. एम.एम. जोशी एवं डॉ. साधना खरे उपस्थित थीं।

*26 जनवरी को केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण।*

0

गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन।

कोरबा – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे परेड का मार्च पास्ट, 09ः30 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09ः32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09ः50 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10ः10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10ः20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 10ः45 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, 11ः00 बजे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे एवं प्रातः 11ः10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

*शराब पीकर गाड़ी चलाने एवं अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वालो पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही।*

0

पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 40 लीटर महुआ अवैध शराब को किया गया जप्ती।

08 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा – श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 24 जनवरी को थाना बालको के मुड़धोवा प्रा.शा. भवन के पीछे में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 08 व्यक्ति। कुल 40 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 08 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

मोडिफाइड सायलेंसरों पर कार्यवाही कोरबा जिला के सभी थाना/चौकी की संयुक्त कार्यवाही।

0

मोडिफाइड सायलेंसरों को अलग-अलग शो-रूम गैरेज एवं चौक चौराहों से किया गया है जप्त।

जप्त शुदा मोडिफाइड सायलेंसरों को राजसात कर नष्टीकरण कार्यवाही के लिए विस्तृत प्रतिवेदन भेजी जा रहा है।

कोरबा– पुलिस के द्वारा आज ध्वनी प्रदुषण (प्रेसर हॉर्न) वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान मे कुल 127 से अधिक साईलेंसरों एवं 72 नग प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा मे लिया इसी क्रम में ध्वनी प्रदुषण को दृष्टिगत रखते हुए रोकथाम के लिए कार्यवाही किया जा रहा है। इस कड़ी मे वाहन चालको को समझाईस दिया गया। जिसका उद्देश्य कोरबा शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूती से बढ़ाना है।

इस कार्यवाही के दौरान कोरबा पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अवैध लाउड साइलेंसर्स का विरोध किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर हो रही घटनाओं में कमी हो सके और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनी प्रदुषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें। इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि अपने समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदुषण रोक थाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा के थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध जप्त की कार्यवाही कर धारा 133 जाफौ. के तहत् कार्यवाही की जा रही है। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदुषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में बड़ी कार्यवाही किया जा सकें

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिनांक 23.01.2024 को रेंज स्तरीय मिटिंग लिया गया जिसमें बिन्दुवार निर्देश प्राप्त हुआ था –
01. थानावार सूची बनायी जावें जिसमें मालिक का विवरण, डीजे की जानकारी, प्रेसर हार्न, सायलेंसर की जानकारी रहें एवं नियम विरूद्ध डीजे / प्रेसर हार्न उपयोग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावें।
02. ध्वनी प्रदुषण संबंधित प्रावधानों का पहली बार उलंघन किया जा रहा है अथवा दूसरी बार, यदि पहली बार उलंघन किया है तो उसे ऑनलाईन दर्ज करे ताकि, दूसरी बार उंलघन होते ही पता चले, क्योकि पहली बार संबंधित न्यायालय में सुनवाई होगी लेकिन दूसरी बार उलंघन पायें जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवायी होगी।
03. ध्वनी मापक यंत्र से साक्ष्य एकत्रित किया जाए। विडियोग्राफी से भी साक्ष्य लिया जाए और उसे संबंधित प्रकरण के साथ प्रस्तुत किया जाए।
04. बिना अनुमति के मोडिफाइड वाहनो पर तत्काल कार्यवाही की जावे, यदि वाहन अनुमति का है और उसके ध्वनी प्रदुषण किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही होगी। ऐसे ध्वनी प्रदुषण फैलाने वाले यंत्र को वाहन से उतरवाया जाए, सख्ती से कार्यवाही किया जाए। वाहनों के विरूद्ध पहले से कार्यवाही की जावेगी तो ज्यादा असरकारण होगी।

 

*गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीद परिवार को दिया निमंत्रण*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर :- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव के परिजनों से मिलने राजधानी रायपुर के अजाक थाना के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी उनके निवास में पहुंचे उन्होंने शहीद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित की परिजनों को शाल, श्रीफल, मिठाई एवं फल देकर सम्मानित किया उपमुख्यमंत्री ने शहीद परिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हाने का निमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय का निमंत्रण संदेश लेकर आया हूं उन्होंने परिजनों से बात कर उनका कुशलक्षेत्र पूछा उनके परिवार के फोटो एलबम को भी देखा परिजनो ने बताया कि टिकरापारा थाना के पास स्कूल का नामकरण शहीद संजय यादव के नाम पर किया गया है किन्तु आज तक स्कूल में उनकी मूर्ति नहीं लगाई गयी है उपमुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शहीद की मूर्ति उनकी जन्मदिवस के अवसर पर 21 मार्च को स्थापित किये जाये 21 मार्च को मूर्ति अनावरण में स्वयं उपस्थित भी होंगे इस अवसर पर उनके परिजन उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा कैंप में घात लगाये नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 13 वीं वाहिनी के 2 जवान शहीद हो गये घटना की खबर मिलते ही पुलिस पार्टी मदद के लिये मदनवाड़ा कैम्प के लिए रवाना हुई। पुलिस पार्टी जैसे ही ग्राम-कोरकोट्टी जंगल थाना-मानपुर रोड क्रासिंग के पास पहुची वैसे ही एक जबरदस्त धमाका हुई एवं विस्फोट के पश्चात पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई जिसमें वीरता पूर्वक लड़ते हुये शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव वीरगति को प्राप्त हुये।

—————————————-

*पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धाके आचार्य पंथ गृंथ मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान आयोजित होगा भावना बोहरा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे आयोजन की मीनट टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है पंडरिया विधायक भावना बोहरा का पीजी कॉलेज मैदान में 8ः58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी 09ः5 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेट का मार्चपास्ट होगा 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया जाएगा 9ः40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा 10ः15 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।

—————————————-

नंबर बदलकर फर्जी तरीके से टेलर का परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा।

0

साइबर सेल कोरबा एवं बालको थाना की संयुक्त कार्यवाही।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धीरेन्द्र सिंह परिहार दिनांक 23.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि वह माँ पार्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी में कोयला ट्रांसर्पोटिंग का संचालन कार्य करता है। कंपनी की सम्पूर्ण गाड़ियों की देखरेख मेरे द्वारा की जाती है। मैं आज दिनांक 23.01.2024 को अपने निजी कार्य से बालकोनगर गया था कि वहां से वापस आते समय मेरी नजर एक ट्रेलर खुला बाडी वाले पर पड़ी जिसमें हमारे कंपनी के ओमेन्द्र सिंह तोमर की स्वामित्व की ट्रेलर कमांक सीजी 12 ए.आर. 9517 डॉला बॉडी का जिसमें हम लोग कोयला परिवहन का काम करते हैं जो वर्तमान में सिंघाली प्रोजेक्ट एसईसीएल कोरबा से कोयला परिवहन कर रही है उक्त ट्रेलर खराब होने से मरम्मत कार्य हेतु हमारे कंपनी के यार्ड कुसमुण्डा में खड़ी है, का नंबर लिखा हुआ था जो खड़ी थी। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री (साइबर सेल कोरबा प्रभारी) श्री रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में तत्काल त्वरित कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल कोरबा की टीम एवं थाना बालको को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में साइबर सेल कोरबा की टीम एवं थाना बालको की टीम के द्वारा सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर जाकर उक्त ट्रेलर में लगे नंबर प्लेट को देखा गया तो पाया कि उक्त ट्रेलर का नम्बर सीजी 11 ए.एम. 7290 लिखा था जिसके उपर ट्रेलर कमांक कमांक सीजी 12 ए.आर. 9517 डॉला बॉडी का नंबर प्लेट लगा दिया गया था। उसे चेक करने पर उसमें लोहा लोड था। पुलिस टीम के द्वारा पता तलाश करने पर इसी बीच पता चला कि उक्त वाहन रंजीत यादव एवं आसिफ के द्वारा चलवाई जा रही है। दोनों से इस संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपीगणों के मेमोरेण्डम कथन तथा कथन के आधार पर जप्त दस्तावेज/सम्पत्ति से आरोपी के विरुध्द धारा 420,34 भादवि के अलावा धारा 467, 468, 469, 471, 120 (बी) भादवि का अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नाम आरोपी:-
01. रंजीत कुमार यादव पिता शिवजी यादव उम्र 21 वर्ष साकिन बल्ली टोला हथवा थाना हुसैन गंज जिला सिवान (बिहार) हाल मुकाम मिश्रा खटाल के पास डुग्गुपारा थाना बालकोनगर जिला कोरबा (छ.ग.)
02. आसिफ खान पिता स्व० सलाउद्दीन खान उम्र 34 वर्ष निवासी रिस्दी चौक के पास (पेट्रोल पम्प के पीछे) थाना सिविल लाईन कोरबा (छ.ग.)