Home Blog Page 726

*25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी रामू बरेठ उम्र 60 साल निवासी महंत थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए अवैध शराब बिक्री वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 22.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की रामू बरेठ निवासी महंत द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से जरिकेंन में रखे कच्ची महुआ शराब 25 लीटर कीमती 2,500/₹ को बरामद

किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 19/ 2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरीक्षक रमेश एक्का, Asi बाबूलाल दिवाकर, एवम थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय

*40 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी मनोज कुमार साहू उम्र 35 वर्ष ग्राम लटिया (पकरिया) थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 26.01.2024 को मुखबीर सूचना मिला की मनोज कुमार साहू द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने के लिए ग्राम लटिया पकरिया चौक आम जगह में अपने कब्जे में रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 40 पाव अवैध देशी प्लेन शराब किमती 3200/ रूपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र. 61/24 धारा 34(2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी मनोज कुमार साहू ग्राम लटिया (पकरिया) थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. टी.एस. पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, ASI अरुण कुमार सिंह, प्र.आर. निसार परवेज, प्र.आर. राकेश चतुर्थी, आर. विवेक, राघवेन्द्र घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

*पति ने ये खौफनाक फैसला लिया,पत्नी का गैर मर्द से था संबंध*

0

महराजगंज: यूपी के महराजगंज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने ससुराल में अपनी बीवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिससे नाराज होकर पति ने ये खौफनाक कदम उठाया। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया।

ये घटना पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा गांव का है। महिला की शादी दस साल पहले मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के चादसमर गांव के रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति का आरोप है कि उसकी बीवी का बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले दीपेश के संपर्क में थी। वह उससे प्यार करती थी। पत्नी, पति से छुटकारा पाना चाहती थी। 25 जनवरी को वह प्रेमी के साथ अपने मायके धंगरहवा चली गई थी। इसके बाद पति भी ससुराल आ गया था।जानकारी के मुताबिक पति,पत्नी और प्रेमी के बीच कहासुनी होने लगी। पत्नी प्रेम के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर बच्चों का हवाला देकर साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की। यहां तक कि पत्नी की जिद देखकर उसके कहा कि अगर वह प्रेमी के साथ रहेगी तो फांसी लगा लेगा और कमरे में जाकर फांसी लगाने लगा। इस पर पत्नी ने पति को आश्वस्त किया कि वह उसी के साथ रहेगी। अभी सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि थोड़ी देर बाद किसी बात को लेकर प्रेमी से विवाद हो गया। उसी दौरान पति ने लाठी से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यहां तक कि पत्नी के प्रेमी पर भी लाठी बरसाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दीपेश को बचाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर सीओ सदर आभा सिंह मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

*प्रदेश स्तरीय अध्यक्ष पद की चुनाव रहेगी कांटे की टक्कर*

0

*प्रदेश देवांगन समाज मे मुंगेली देवांगन को मिलेगा 02 मनोनीत पद दिया आवश्वासन*

तिजराम ब्यूरो मुंगेली 26 जनवरी 2024// देवांगन समाज की प्रदेश स्तरीय अध्यक्ष पद की चुनाव हेतु लागतार बृहद रूप में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ का चुनाव 04 फरवरी को जिला धमतरी में आयोजित भी किया गया है। इस हेतु प्रदेश देवांगन समाज के चुनाव प्रत्याशी के समर्थक कुंज राम देवांगन अपने समर्थकों के साथ मुंगेली देवांगन समाज के बीच पहुंचे और प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश देवांगन को भारी मतों से वोट डालकर विजय बनाने की आग्रह किया।
इस दौरान कुंज राम देवांगन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मुंगेली देवांगन समाज से एक बुजुर्ग और एक युवा को मनोनीत बड़ी पद देने की आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देवांगन समाज मुंगेली से ही जीत हार का फैसला होना है। समाज की चौहुमुखी विकास के लिए सामाजिक एकता जरूरी है। उन्हें उन्होंने समाज को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक एकता पर जोर डाला। कुंज राम देवांगन ने बताया कि समाज की आगामी दिशा तय करने, राजनीतिक से ऊपर उठकर काम करने की बात कही।
मुंगेली देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन जुगनू ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाज समरसता में काम करने के लिए पीछे नहीं हटेंगे समाज के हित में काम कर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद देवांगन, भोला प्रसाद देवांगन, अनीश देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, कन्हैया देवांगन, विष्णु देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय जगदीश देवांगन, द्वय अनिल, शरद, राज, धनराज, अंशु और सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से किया गिरफ्तार*

0

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से किया गिरफ्तार*

* आरोपी रवि चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 376भादवि के तहत कार्यवाही किया गया है*

* आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था, महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा आरोपी का लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.2023 को पीडिता थाना उपस्थित आकर आरोपी रवि चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया जिससे गर्भवती हो गई शादी करने से मना कर रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 134/23 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

 

आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की आरोपी को सायबर सेल की मदद से मुंबई से पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से तथा *आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।*

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतरे, आरक्षक मणिशंकर कश्यप, साइबर सेल आरक्षक से सिदार सिंह पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस।*

0

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कोरबा –  जिला मुख्यालय में आज 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। श्री देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मिला प्रथम स्थान –
मार्च पास्ट में आठ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार जिला पुलिस बल पुरूष को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी महिला, द्वितीय स्थान एनसीसी पुरूष और तृतीय स्थान स्काउट गाइड सीनियर रेंजर, भारत गाइड की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला एनसीडीसी को मिला प्रथम पुरस्कार-
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में समा बांध दिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय एनसीडीसी कोरबा को प्रथम स्थान, डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल को द्वितीय स्थान, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को तृतीय पुरस्कार और दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय रामपुर, डीपीएस बालको, निर्मला स्कूल सीबीएसई रामपुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

झांकी में वन विभाग रहा प्रथम –
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 16 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वन विभाग द्वारा किंग कोबरा एवं वन्य जीव पर प्रस्तुत झांकी को प्रथम स्थान, स्वच्छता पर आधारित नगर पालिक निगम की झांकी को द्वितीय स्थान, कृषि संबंधित कार्यों पर आधारित कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ झांकी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना पुरस्कार अंतर्गत श्री राम अवतार उरांव को 50 हजार की राशि आईआईटी में चयन होने पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले 90 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्वसहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रदीप साहू सहित जिला तथा पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित।*

0

कोरबा – गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय सफलता और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने, अवकाश दिनों में भी कार्यों में निरंतर योगदान देने पर पुरस्कृत किया। इसी तरह जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ चौकीदार श्री बसंत लाल साहू और वाहन चालक श्री नंद कुमार सूर्यवंशी को विभागीय दायित्वों का बहुत जिम्मेदारी निर्वहन करने और अवकाश दिनों में लगातार कार्य करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों पर डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्री मोहन सिंह कंवर, सुश्री जुली तिर्की सहायक संचालक जिला पंचायत, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-2 श्री उमेश कुमार महंत, सहायक ग्रेड-3 श्री महेश कुमार कोसले आदि को पुरस्कृत किया गया।

*कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा।*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की।
ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश सबके साथ साझा किये। इस दौरान अपर कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर निवास में भी फहराया गया राष्ट्रध्वज-
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

*कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस*

0

0. पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया विधायक भावना बोहरा ने शांति और आजादी तथा अमरता की प्रतीक स्वेत कबूतर और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़ उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे समारोह स्थल पर जिले के शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने देश भक्ति, लोक कलाओं, लोक गीतों और लोक परंपराओं पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित झांकिया निकाली गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिस्त पत्र दिया गया परेड की विभिन्न टुकड़ियों ने देश भक्ति की धुन पर कतारबद्ध होकर सधे हुए कदमों में अनुशासनशीलता के आकर्षक मार्च पास्ट किया इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल नगर सेना के जवानों ने हर्ष फायर किया गणतंत्र दिवस के अवसर पर 09 परेड दलों ने परेड कंमाडर महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू,जनपद अध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी,रघुराज सिंह, जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ,भुवनेस्वरी चन्द्राकर दिनेश चंद्रवंशी,जसविंदर बग्गा, और वन मंडाधिकारी चुड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित मंच संचालन अवधेश श्रीवास्तव एवं मीरा देवांगन द्वारा किया गया।

*परेड में 09 प्लाटून शामिल हुए*

गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह व द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान ने प्रतिनिधित्व किया गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष कुल 09 टोलियां शामिल हुई जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंदेल,जिला पुलिस बल-पुरूष से एएसआई कृष्णकुमार चंद्रवंशी, जिला पुलिस बल-महिला से एएसआई उमा उपाध्याय, नगर सेना से प्लाटून कमांडर मंगलुराम मंडावर, वन विभाग से कमांडर तारकेश्वर यादव, एनसीसी बालक पीजी कॉलेज कमांडर अरूण कुमार,एनसीसी बालिका पीजी कॉलेज कमांडर रानु खुसरो, एनसीसी बालक स्वामी करपात्री जी रूद्र गेन्ड्रे और एनसीसी बालिका स्वामी करपात्री कमांडर हीरामणि गेन्ड्रे परेड का प्रतिनिधित्व किया परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धु्रर्वे, प्रेमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मो. साजिद खान, मोहित कुमार, गोपाल ठाकुर, शिवम मंडावी, राम लोचन पटेल, ह्दयेश सिंह, रूपेन्द्र कुमरे, शिव यादव परेड के साथ अपने स्वर दिए।

*शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के आठ अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, कला, संस्कृति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी समारोह की शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात अभ्युदय स्कूल, कस्तुरबा गांधी आ. वि. कवर्धा के विद्यार्थियों द्वारा रामायण, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, कस्तुरबा गांधी आ. वि. बोड़ला, गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, होली किंडम स्कूल द्वारा पगडी संभा रंगदे, अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जली जैसी हवाएं गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण*

सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तुबा गांधी आवसीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान कस्तुबा गांधी आवसीय विद्यालय बोड़ला और तीसरा स्थान अभ्युदय स्कूल रहा भाव भंगीता में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल,नृत्य में की गई झांकी और ऐरोबिक पर अशोका पब्लिक स्कूल, वेश भुषा में गुरूकुल पब्लिक स्कूल और अनुशासन में होली किंडम स्कूल को पुरस्कृत किया गया।

*परेड का पुरस्कार वितरण*

आकर्षक मार्च पास्ट में सिनियर डिविजन प्लाटून में 17वी बटालियन को पहला, जिला पुलिस बल पुरूष को दूसरा एवं जिला पुलिस बल महिला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जूनियर डिविजन प्लाटून में एनसीसी बालक डिवीजन विंग पीजी कॉलेज कवर्धा प्रथम स्थान, एनसीसी बालिका डिवीजन विंग पीजी कॉलेज कवर्धा दूसरा स्थान और एनसीसी बालक डिवीजन विंग स्वामी करपात्री विद्यालय कवर्धा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

*शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकी में जिला पंचायत की झांकी प्रथम*

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा आकार्षक झांकिया निकाली गई जिसमें प्रथम स्थान पर जिला पंचायत कबीरधाम,दूसरे स्थान पर वन विभाग एवं तीसरे स्थान पर आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रदान किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित*

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित 75वीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत 17 अलग-अलग विभागों के 35 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

*गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले के 3 शहीद के परिवार हुए सम्मानित*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान नरेन्द्र शर्मा के भतीजा ललित शर्मा,आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए शहीद हुए है।

—————————————-

*केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण।*

0

गणतंत्र दिवस समारोह पर माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन।

कोरबा – वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले में सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा आमनागरिको के नाम संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे।