Home Blog Page 725

*मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न बिक्री करने वाले दुकान संचालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

0

मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न बिक्री करने वाले दुकान संचालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

आरोपीगण : लिंक रोड तार बहार हरीश ऑटोमोबाइल शॉप के संचालक

01. – हरीश गेहानी पिता स्व. चंदीराम गेहानी उम्र 46 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी बिलासपुर छ.ग. । 02. – जय गेहानी पिता हरीश गेहानी उम्र 23 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी बिलासपुर छ.ग. |

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध रूप से प्रेसर हार्न/मोडीफाईड सैलेंसर बिक्री करने की शिकायत एवं इससे बढ़ते ध्वनि प्रदुषण की रोकथाम पर कड़ी कार्यवही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है जिनके पालन में दिनांक 27.01.24 को मुखबीर से सूचना मिलने पर लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने हरीश आटो मोबाईल शॉप के संचालक के द्वारा अपने शॉप में बिना कोई वैध दस्तावेज के प्रेसर हार्न एवं मोडीफाई सायलेंसरों की बिक्री करते पाया गया, जिससे शहर में प्रेसर हार्न एवं मोडीफाई सायलेंसर लगवाने वाले मोटर चालकों की संख्या शहर बढ़ती जा रही है जिसके तहत हरीश गेलानी के आटो पार्टस शॉप से 08 नग मॉडिफाइड बुलेट सायलेंसर एवं 26 नग प्रेसर हार्न को बिकी करते पाया गया जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम एवं गवाह के साथ पहुंचकर आटो पार्टस के संचालक को उक्त समान रखने के एवज में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को बोला गया जो वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसे थाना लाकर 08 नग सायलेंसर एवं 26 नग प्रेसर हार्न को जप्त किया गया, दुकान संचालक के विरूद्ध धारा 133 (ख) जा.फौ. तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। जो माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, उनि. / संजीव ठाकुर, आर./रूपलाल चंद्रा, प्रफुल लाल का विशेष योगदान रहा ।

 

*बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेजुबा सेवा समिति द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह आयेजन का दूसरा वर्ष है बेजुबा सेवा समिति का सेवा कार्य प्रदेश में चर्चे में रहता ही है इसके अलावा इनके द्वारा हर वर्ष कुछ अच्छा कुछ नया आयेजन किया जाता है जो चर्चा का विषय शाल भर बना रहता है बेजुबा सेवा समिति द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई सुमीत तिवारी का कहना है की हम पिछले 6 वर्षो से सेवा कार्य कर रहे है और हमारा प्रयास है की इस क्षेत्र में जो चीज असंभव लगते रहे है उन चीजों को हम जितना बेहतरीन तरीके से कर सके इस प्रयास में रहते है, इस आयोजन में हर वर्ष स्कूल प्रबंधक,प्राचार्य सहित सभी स्कूली बच्चे और उनके माता पिता के साथ क्षेत्र के व्यापारी समाज सेवा में लगे प्रबुद्ध लोग राजनिति जीवन से जुड़े लोगो का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है नगर के ज़िम्मेदार मातृ शक्ति का महत्त्वपूर्ण योगदान इस आयोजन को मिलता है हमारी समिति निरंतर यह प्रयास करती है की हमारे पंडरिया क्षेत्र के लोगो में जो हमारे लिए विश्वास और प्यार हमारे सेवा कार्यों के कारण बना हुआ है हमे गर्व होगा अगर आगे और हम कुछ अच्छा करके अपने पंडरिया क्षेत्र को नई पहचान दे सकें ।

*भारत माता की झाकी में 75 मीटर तिरंगा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही*

75 मीटर का तिरंगा जिसे सभी देश भक्त ने संभाल रखा था और 100 मीटर से अधिक लंबे इस शोभायात्रा में भारत माता की झाकी आगे चलती रही जिससे इस आयोजन की शोभा बढ़ती जा रही थी।

*प्रदेश नेतृत्व रहे इस आयोजन के अतिथि*

प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विहिप चंद्रशेखर वर्मा इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे चंद्रशेखर वर्मा ने कहा हमे खंडित भारत जोड़ कर अखंड भारत बनाना है जिसमे आज के युवाओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा वही प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विसेसर पटेल और प्रांत किसान कार्य प्रमुख आरएसएस उत्तर यादव का भी उद्बोधन प्राप्त हुआ।

भारत माता की आरती:-

मुख्य अतिथि व नगर क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में भारत माता की 31 दीपो में महाआरती की गई इस आयोजन में बेजुबा सेवा समिति के मृगेंद्र राजपूत, अपेंद्र चौबे, तेज प्रकाश तिवारी बाबा,शुभेंद्र राजपूत,किशन पुस्पेंद्र पाठक,अग्रज पाठक, तनिस्क तिवारी,पिंटू कारे, जय बर्मन सहित team bezubaan की कन्या शक्ति मातृ शक्ति व वरिष्ठजन उपस्थित रहे नगर के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया है।

—————————————-

 *नदी किनारे में जुआ खेलने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*नदी किनारे में जुआ खेलने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) मनोज साहू उम्र 34 वर्ष निवासी सरवानी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा*

*(02) रज्जाक खान उम्र 31 वर्ष निवासी बम्हनीडीह थाना बम्हनिडीह जिला जांजगीर चांपा*

*(03) पवन अजगल्ले उम्र 30 वर्ष निवासी बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपियों के कब्जे से जुमला बरामद नगदी 4300 रू एवं 52 पत्ती तास, एवम दरी*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-दिनांक 27.01.2024 को थाना बम्हनीडीह पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि बम्हनीडीह नदी किनारे कुछ लोगो के द्वारा रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया जहाँ पाया गया कि आरोपी (01) मनोज साहू निवासी सरवानी थाना सारागांव (02) रज्जाक खान निवासी बम्हनीडीह (03) पवन अजगले निवासी बम्हनीडीह को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 4300/रु एवं 52 पत्ती तास, दरी बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 15/2024 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी माणिकांत थाना प्रभारी बम्हनीडीह,बीसउनि वीरेन्द्र सिंह, प्र.आर.मिलन राठौर, आर लक्ष्मीनारायण कश्यप, रोहित मस्ताना, पुनेश्वर आज़ाद स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

*नाम आरोपी मो. इस्माइल उम्र 64 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:- थाना बलौदा पुलिस को दिनांक 27.01.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी
मो. इस्माइल उम्र 64 वर्ष निवासी चारपारा के कब्जे से 33 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2,640/रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 45/24 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनी प्रतीभा राठौर, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहु, अमन राजपूत, उमेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

*इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी गिरफ्तार*

0

*इंस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी गिरफ्तार*

* आरोपी राज देवदास उम्र 21 वर्ष साकिन रामसागर पारा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 509 (ख) भादवि 67(A) आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता के इस्ट्राग्राम आईडी के माध्यम अश्लील कमेंटस एंव अश्लील पीडिता के मोबाईल पर सेंड करने की लिखित रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 595/2023 धारा 509ख भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान इस्ट्राग्राम धारक का सायबर सेल जाजंगीर से जानकारी प्राप्त कर आरोपी राज देवदास साकिन रामसागर को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना एवम अपना जुर्म स्वीकार किया एंव घटना मे प्रयुक्त मोबाईल को पेश करने पर बरामद किया गया है। प्रकरण मे धारा 67(A) आईटी एक्ट का घटना घटित करना पाये जाने से उक्त धारा जोडी गई है ।

विवेचना के दौरान आरोपी राज देवदास उम्र 21 वर्ष साकिन रामसागर पारा अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. टी.एस. पट्टावी सउनि अरूण कुमार सिह म.प्र.आर.अनिता पाटले, आर. राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

*IAS अमित कुमार ने निगम कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर। आईएएस अमित कुमार ने आज नगर पालिक निगम बिलासपुर के कमिश्नर तथा एमडी स्मार्ट सिटी का दायित्व संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा की शासन की जो योजनाएं है उन्हें बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना तथा उसका लाभ शहरवासियों को मिलें यें उनकी प्राथमिकता है। आगे चर्चा करते हुए कमिश्नर ने कहा निगम के जितने भी कार्य है उन सभी को शहर वासियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा। नए कमिश्नर अमित कुमार ने कहा स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है।

जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए, शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस पर कार्य करेंगे ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को बेहतर रैंक मिल सकें। निगम के अंतर्गत आने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं और सेवा का निर्बाध रूप से लाभ सभी शहरवासियों को मिलता रहें इस इस दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहें हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है, उसे प्रदूषण से बचाने तथा एक नई पहचान देने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना और अन्य योजनाओं पर काम जारी है, जिसका क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा। इससे पहले निगम के प्रभारी कमिश्नर राकेश जायसवाल ने नवनियुक्त कमिश्नर अमित कुमार को पदभार सौंपा।

*जनसेवा ही भावना केंद्र के उद्घाटन पर बोली पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनसेवा ही मेरे जीवन का प्रथम उद्देश है*

0

0.जनसेवा ही भावना केंद्र भावना दीदी की गारंटी का मुख्य उद्देश्य, अपने संकल्पों की पूर्ति के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगी:- भावना बोहरा।

0.मेरा उद्देश और लक्ष्य समृद्ध पंडरिया बनाना है, जनसेवा ही भावना केंद्र इसे पूरा करने में निभाएगा मुख्य भूमिका:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने आज वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में निवासरत परिवारों की सुविधा के मद्देनजर और उनकी समस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें सुचारू रूप से मिल सके इसके लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ किया भावना बोहरा ने चुनाव के पूर्व भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करने का जनता से वादा किया था इसी कड़ी में आज उन्होंने कुई-कुकदुर में अपने पहले केंद्र का शुभारम्भ कर जनता की सेवा में समर्पित किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि यह पल मेरे लिए भावुकता के साथ-साथ आत्मसंतोष से भरा हुआ है मेरे पंडरिया विधानसभा के परिवारजनों ने मुझ पर जो विश्वास किया और अपना आशीर्वाद दिया उसके प्रति मेरा यह कर्तव्य भी है की उनकी आकाँक्षाओं,जरूरतों को पूरा कर समस्याओं का निराकरण करूँ इसी के प्रति मैंने संकल्प किया था की पंडरिया विधानसभा में जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी आज उस केंद्र के प्रथम भवन का शुभारम्भ हुआ है और जल्द ही बाकि केन्द्रों की भी स्थापना की जाएगी जिसके लिए हमने लगभग सारी तैयारियां कर ली हैं हमने अपने संकल्प पत्र में सर्व समाज के उत्थान से लेकर पंडरिया विधानसभा के विकास मूलभूत सुविधाओं से लेकर महिला,शिक्षा, किसान, युवा, खेल एवं धार्मिक कार्यों एवं जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मजबूत कदम उठाने व समस्त जनता की आकाँक्षाओं की पूर्ति का संकल्प किया था जिसे पूरा करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ और आने वाली कुछ ही समय में आप सभी को इन सभी प्रमुख वादें जमीनी स्तर पर दिखाई देंगे उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा को ही प्रथम लक्ष्य मानकर मैंने निस्वार्थ भाव से जो कार्य किया है उसपर जनता ने विश्वास जताकर मुझे पंडरिया विधानसभा से एक बेटी और बहन के रूप में जीत का आशीर्वाद दिया है जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा की और पंडरिया विधानसभा में भी अपने उसी उद्देश्यों को लेकर जनसेवा एवं विकास कार्यों को करने के लिए संकल्पबद्ध हूँ विगत वर्षों में जनता के बीच रहकर कार्य करते हुए मुझे जो अनुभव हुए हैं उन अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए मैंने पंडरिया विधानसभा के विकास हेतु अपना कर्तव्य पथ निर्धारित किया है सभी वर्ग के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास हेतु मैंने विभिन्न संकल्प किये हैं जैसे की त्वरित समस्याओं के निराकरण हेतु पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर में “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” की स्थापना, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को शिक्षा एवं प्रोत्साहन, किसानों का सम्मान, सामाजिक व धार्मिक कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं से लेकर सभी आवश्यक सेवाओं के विस्तार की रुपरेखा इस सेवा संकल्प पत्र में शामिल हैं आज अपने इसी संकल्प की पूर्ति हेतु हमने कुई-कुकदुर में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभाराम्भा किया है और आने वाले समय में बाकि केंद्र की स्थापना भी हम करने वाले हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे वनांचल क्षेत्र में सुविधाओं के आभाव की वजह से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अपनी समस्याओं के समाधान व सुविधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ,मूलभूत आवश्यकताओं जैसे हर कार्य के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था लेकिन जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना से अब उन्हें अपनी समस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से लेकर मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।कुछ माह पूर्व हमने आपातकालीन सेवाओं के आभाव को देखते हुए क्षेत्रवासियों की त्वरित सहयता के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की भी शुरुआत की थी जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है और अब उनके घर व गाँव के नजदीक ही इस केंद्र के माध्यम से उनकी हर समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा क्षेत्र में विकास कार्य होंगे, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने भी हमारे वनाचल क्षेत्रों के विकास हेतु 37 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है सड़कें सुगम होंगी तो क्षेत्र का समुचित विकास भी सुनिश्चित होगा और सभी सेवाएँ तत्काल क्षेत्रवासियों तक पहुँचने में सुविधा होगी जल्द ही इस परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे इसके साथ ही हमने वनांचल क्षेत्र में स्थित पर्यटन व धार्मिक स्थलों के विकास करने बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ हम कुई-कुकदूर मंडल को विकास के नए पथ पर अग्रसर करते हुए यहाँ रोजगार के नए अवसर सृजन करने के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे इस अवसर पर कुई-कुकदुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, मंडल महामंत्री बसंत वाटिया, मंडल महामंत्री संतोष श्रीवास, कृष्णा कुम्भकार, संजय जैन, सोनु सलूजा, राहुल जैन, जिला पंचायत सदस्य सुमिर पुसाम, जनपद सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे, उत्तम मार्सकोले, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ कुम्भकार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

—————————————-

*🇮🇳 सेवा भारती महावीर मंडल के संस्कार केंद्रो में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।*

0

भोपाल:26 जनवरी 2024 75वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल के संस्कार केंद्र भीम नगर 1 में एवं श्याम नगर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । श्याम नगर संस्कार केंद्र में सुबह 10:00 बजे झंडावंदन किया गया।मुख्य अतिथि श्री रामस्वरूप राय सेवा भारती कोषाध्यक्ष महावीर मंडल अध्यक्षता श्री सत्येन्द्र साहू सेवा भारती सचिव महावीर मंडल,पूर्ण कालिक शिभम आजाद,दीदी प्रियंका दुबे की उपस्थिति में संस्कार केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए भीम नगर में सुबह 11:00 बजे झंडावंदन किया गया।मुख्य अतिथि श्री श्री मुकुंद अग्रवाल,अध्यक्षता सत्येन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष रामस्वरूप राय, स्वतंत्रता सेनानी बिट्ठल राव, शिभाम आजाद, दीदी पिंकी, आरती दीदी, शुसमा दीदी सहित केंद्र के बच्चों मौहल्ला बस्ती के गणमान्य नागरिक माताओं बहनों की उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि मुकुंद अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।अध्यक्षता कर रहे सत्येन्द्र साहू ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देते हुए बच्चो से कहा कि जो बच्चे संस्कार केंद्रो में जाते हैं दीदियों से गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस और भी पर्वों के बारे मैं जानकारी अवश्य लें। वा जो बच्चे संस्कार केंद्रो में नही जाते वो भी जाना आरंभ कर संस्कार प्राप्त करे। केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। भारत माता की पूजा अर्चना कर भारत माता की आरती की गई।रामस्वरूप राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भवदीव ~सत्येन्द्र साहू सचिव सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल
धन्यवाद 🙏

*नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने तथा पीड़िता के पिता से गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने तथा पीड़िता के पिता से गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔶 *महिला सबधित मामले पर त्वरित कार्यवाही ।*

*आरोपी* –
*01. रवि उर्फ़ राजू श्रीवास पिता छन्नुलाल श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी कोंचरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 25.01.2024 को प्रार्थी चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 24.01.2024 के शाम करीब 07:30 बजे ग्राम कोंचरा निवासी राजू उर्फ़ रवि श्रीवास के द्वारा पीड़िता को पकड़कर गलत नीयत से शौचालय तरफ लेकर जा रहा था, पीड़िता एवम अन्य लोगो के चिल्लाने से आरोपी पीड़िता को छोड़ भाग गया, पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ गाली गुप्तार कर मारपीट किया गया,उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना

वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई. जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने हेतु निर्देशीत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर ,दबिश देकर आरोपी रवि उर्फ़ राजू श्रीवास पिता छन्नुलाल श्रीवास उम्र 22 वर्ष सा कोंचरा चौकी बेलगहना को पकड़ा गया, जिससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर ,आरोपी को, आज दिनांक 26.01.24 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर प्रीतम राजपूत, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल की विशेष योगदान रहा ।

*यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे:श्री लखनलाल देवांगन।*

0

वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री ने यातायात जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली को दिखाई झण्डी।

यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक रहने की अपील की।

कोरबा –  35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आज बाइक रैली के माध्यम से आमनागरिको को यातायात नियमों का सड़क पर पालन करने जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उन्होंने बाइक जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए सड़क पर वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है और सड़क पर नियमों की अनदेखी कर के हम अपनी जिंदगी को खतरे में नहीं डाले। जीवन का सुरक्षा हमसे और हमारे परिवार से जुड़ा है। हमें बहुत तेज गति से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए। मंत्री श्री देवांगन ने सड़क पर सावधानी के साथ वाहन चलाने और दूसरे के लापरवाही से बचने के लिए खुद को सतर्क रहने की बात भी कही।


सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी भी जाँच से डरने और जुर्माना देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पुलिस और प्रशासन आमनागरिको के लिए हैं। यातायात नियमों को तोड़ेंगे तो कार्यवाही होगी,जुर्माना देना पड़ेगा,इसलिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करिए और नियमों का पालन करिए। दुपहिया चलाते हुए हेलमेट अवश्य लगाए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि सुरक्षा हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। इसके लिए खुद भी जागरूक होकर अपनी सुरक्षा के खातिर हेलमेट पहनकर बाइक चलाना चाहिए। कलेक्टर ने कम उम्र के बच्चों को सड़क पर वाहन नहीं चलाने, यातायात सिग्नलों, संकेतकों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने यातायात जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को लाभ होने और ज़मीनी स्तर पर दिखने की बात भी कही। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही हमारी जान ले लेती है। कुछ लोग जुर्माना के डर से हेलमेट पहनने लगते हैं, जबकि लोगों में यह सोच व जागरूकता होनी चाहिए कि हेलमेट व सुरक्षा हमारी जिंदगी से जुड़ी है। हम यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं बाइक से होती है और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से मौत हो जाती है। हेलमेट पहनकर चलने से हमारी सुरक्षा मजबूत हो जाती है। उन्होंने अपने परिवार का ध्यान रखने और सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस दौरान हेलमेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर यातायात सुरक्षा को लेकर सेल्फी जोन भी बनाया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम भी उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत बाइक रैली कोरबा के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमनागरिको को जागरूक करते हुए घण्टाघर चौक पर समाप्त हुई।