Home Blog Page 722

*मोटर सायकल चोर के विरुद्ध साइबर सेल कोरबा और चौकी मानिकपुर पुलिस की कार्यवाही।*

0

चोरी के 2 स्कूटी और 1 मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफतार।

कोरबा – जिले मे सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा निर्देशित किया गया था साथ ही चोरी पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में शत प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया (प्रभारी साइबर सेल कोरबा), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री अभिनव कांत सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल कोरबा के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना के आधार पर चोरी के 2 स्कूटी एवं एक मोटर साइकिल सहित आरोपी गोपाल गुज्जर को पकड़ने में सफलता मिली है। दिनांक 11/01/2023 को सर्वमंगला हॉस्पिटल के पास से प्रार्थी के सोल्ड स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिस पर चौकी मानिकपुर में अपराध क्र 33/2024 धारा 379 भा द वि पंजीबध्द कर चोर का पता तलाश किया जा रहा था, cctv फुटेज के आधार पर चोर का पहचान गोपाल गुर्जर होने पर उसे हिरासत में लेकर उनके मेमोरेंडम के आधार पर उक्त प्रकरण के चोरी किये गए स्कूटी को जप्त किया गया है, साथ ही चोरी के अन्य स्कूटी और मोटरसाइकिल को आरोपी द्वारा बरामद कराने पर आरोपी के विरुद्ध पृथक से 41(1)(4)/379 द प्र स की कार्यवाही की गयी तथा आरोपी उक्त अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

जप्त की मोटर सायकल निम्नानुसार हैः-
01. हौंडा एक्टिवा चेचिस नं ME4JK156KPW356722
02. ⁠हौंडा एक्टिवा क्र GG 12 AR 4704
03. ⁠हीरो पैशन प्रो चेचिस नं MBLHA10AWDHA75599

*अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार।*

0

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला कोरबा के निर्देश पर एवं श्रीमान् अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्रीमान् रॉबिनसन गुड़िया नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, दर्री (प्रभारी साइबर सेल कोरबा) एवं श्रीमान् मनीष चन्द्र नागर थाना प्रभारी महोदय कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पु.स.के. सर्वमंगला के द्वारा  सर्वमंगला नगर के पास मछली दुकान के सामने मेन रोड के पास शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर सानगी मुण्डा के द्वारा एक कपड़े के बड़े झोला में 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.20 लीटर कीमती 3200 रूपये मिला जिसे आरोपी सानगी मुण्डा से जप्त कर धारा 34(2) आब. अधि. के  तहत आरोपी को गिरफतार कर  माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

*शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,जिला कार्यालय में रखा गया दो मिनट का मौन।*

0

कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

कोरबा – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। हम सभी को राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*डीएमएफ का पैसा शासन का, इस राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए हो: कलेक्टर*

0

प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा – जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि खनिज विकास निधि अंतर्गत राशि भी शासन का ही पैसा है। इस राशि का सदुपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। डीएमएफ की राशि आबंटित होने पर संबंधित विभाग को शासन के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए समय पर कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही डीएमएफ से होने वाले निर्माण कार्य, सप्लाई अथवा खरीदी की प्रक्रिया में गुणवत्ता, भण्डार क्रय नियम और अंतिम भुगतान के पूर्व सत्यापन का भी पूरा ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने लापरवाही पर नियमानुसार कार्यवाही की बात भी कही।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने एजेण्डावार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राशि स्वीकृत होने के पश्चात् लंबे समय से अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार रखते हुए शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत प्राप्त राशि एवं भुगतान, ऑडिट की स्थिति, विभागवार 2023-24 हेतु प्रस्तावित प्रस्तावों के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत जो भी कार्य स्वीकृत किए जाएंगे उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य सहित डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अनियमितता वाली शिकायतों पर एक सप्ताह में हो जांच उपरांत कार्यवाही: कलेक्टर।*

0

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा।टीएल के लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों पर जांच उपरांत शीघ्रता कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं तथा कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर जांच करने एवं आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने और एसडीएम, जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सचिव, रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी देने तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए जिले के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में वेतन एवं पेंशन के प्रकरणों के निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सोमवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार छोड़कर फील्ड पर विजिट करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने श्रम विभाग और महिला बाल विकास विभाग को ईंट भट्ठों पर बालबाड़ी संचालन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजन प्रमाण पत्र वितरण, परिवहन एवं पर्यावरण विभाग को सड़क पर राखड़ लेकर चलने वाले वाहनों में बिना तिरपाल ढंके होने पर कार्यवाही करने, खनिज विभाग को रेत खनन हेतु रेतघाट की स्वीकृति के संबंध में आगे की कार्यवाही करने, श्रम और औद्योगिक सुरक्षा विभाग को श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का निरंतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अग्निवीर की भर्ती हेतु रोजगार अधिकारी के माध्यम से युवाओं को भर्ती हेतु जागरूक करने, सभी विभागीय अधिकारियों को पीपीईएस सॉफ्टवेयर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच मार्ग, आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में बाह्य और भीतरी कक्ष में विद्युतीकरण, अविद्युतीकृत गांवों के विद्युतीकरण, लंबे समय से निलंबित कर्मचारियों के प्रकरणों पर आवश्यक जांच उपरांत बहाली संबंधी कार्यवाही, विभागीय संबंधी आवश्यकताओं पर डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने, आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और बोर्ड लगाने के निर्देश-
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सम्बंधित मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम और निगमायुक्त को निर्देशित किया कि ग्रामीण शहरी इलाकों में शासकीय भूमि पर की जा रही अतिक्रमण को शीघ्र हटाए। खेल मैदानों, स्कूलों के आसपास सहित महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने हाल ही में हुए अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों को विभाग की रिक्त भूमि पर सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

कटघोरा कॉलेज में दूर होगी पानी की समस्या –

विगत दिनों शासकीय महाविद्यालय कटघोरा गए कलेक्टर को प्राचार्य द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया था। कलेक्टर ने इस समस्या को टीएल में रखकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। आज बैठक में इस बिंदु पर चर्चा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि कटघोरा कॉलेज में पेयजल की समस्या को दूर करने स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और स्टीमेट भी बना ली गई है। शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की समस्या को दूर कर विद्यार्थियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह टीएल में अन्य कई प्रकरणों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित कर लिए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को दी गई है।

सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी को टीएल में उपस्थित होने के निर्देश–
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में कहा कि टीएल में एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को आदि के प्रकरण होते हैं। इस दौरान प्रकरणों पर कार्यवाही व आवश्यक चर्चा के लिए संबंधित उपक्रमों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से टीएल बैठक में होनी चाहिए। बैठक में बाल्को, एसईसीएल सहित कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी –
कलेक्टर ने सभी एसडीएम, विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न बैठकों और दौरों के दौरान शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। अधिकारी दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए किए गए कार्यवाही से अवगत् अवश्य कराएं। अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के अलावा उन्हें प्रेषित प्रकरणों पर भी संपूर्ण जानकारी रखें ताकि बैठक आदि में चर्चा के दौरान आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

*मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण।*

0

प्रचलित राशनकार्डों का 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान।

कोरबा – प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्डधारियों की सुविधा के लिए नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन प्राप्ति 15 फरवरी 2024 तक तथा नवीनीकृत राशनकार्ड प्रदाय हेतु 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संदर्भ में आयुक्त नगर निगम, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, सर्व जनपद सीईओ एवं सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
प्रत्येक उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिव को संबंधित उचित मूल्य दुकानों के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त व सीएमओ द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। संबंधित क्षेत्र सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक द्वारा 24 जनवरी को जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में निर्धारित स्थल पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड नवीनीकरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण कराएंगे।

*नवोदय विद्यालय सत्र 2024 अंतर्गत चयन परीक्षा 10 फरवरी को होगी आयोजित।*

0

विद्यालयीन वेबसाइट पर प्रवेश पत्र हुए जारी।

कोरबा – पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा, कटघोरा में सत्र 2024 में कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु 10 फरवरी 2024 सुबह 10 बजे चयन परीक्षा आयोजित की गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा चयन परीक्षा के लिए आवेदन फार्म भरा गया है वे विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya-gov-in/nvs/en/Recruitment/Admit&Card/ पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि क्रमशः आईडी व पासवर्ड रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों द्वारा 9827409245 व 810721886 पर संपर्क किया जा सकता है।

*07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाली आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाली आरोपी को किया गिरफ्तार*

* आरोपी रामनारायण उर्फ तपो कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी कोसा उजीरपारा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी रामनारायण उर्फ तपो कश्यप निवासी कोसा उजीरपारा थाना मुलमुला द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 47/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. कमल दास बनर्जी थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, सउनि के.आर. साहू , हेमलाल मंहिलागे प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, सितेश यादव आर. अश्वनी मार्बल, सैयद नफीस का सराहनीय योगदान रहा।

*09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

* आरोपी लच्छ राम खूंटे उम्र 48 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा*जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस को दिनांक 28.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही निवासी लच्छ राम खूंटे द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से जरिकेंन एवम पन्नी पाउच में रखे अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला 09 लीटर कीमती 9,00/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 17/ 2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, ASI फुलेश्वर सिंह सिदार, आरक्षक रघुवीर यादव एवम थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग अलग जगह से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग अलग जगह से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* आरोपी*

*(01) सुनील साहू उम्र 30 वर्ष निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

*(02) जीवन लाल सागर उम्र 43 वर्ष निवासी दुरपा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 29.01.24 को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन निवासी सुनील साहू एवं ग्राम दुरपा निवासी जीवन लाल सागर के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी सुनील साहू के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 /₹ एवम आरोपी जीवन लाल सागर के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 700 /₹ को बरामद किया* जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अलग अलग अपराध क्रमांक 45/ 2024 एवं 46/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधीवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उनि संतोष सिंह ठाकुर ASI, के.के.साहू, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, तेरस साहू, महेन्द्र राज एवम थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।