Home Blog Page 721

*अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल*

0

*मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी व्यवस्था के संबंध में ली समीक्षा बैठक*

*कहा – मेडिकल कॉलेज में शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए मिलेगा अतिरिक्त बजट*

*मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द प्रारंभ करने के निर्देश*

रायपुर, /स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने वहां अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में श्री जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा के लिए 10.24 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की पदस्थापना और अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए लगभग 110 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए मातृ-शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण किया और महिलाओं से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया। चिकित्सकों को लोगों के इलाज के दौरान संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात*

0

*नाबार्ड के वार्षिक स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए किया आमंत्रित*

रायपुर, /वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सौजन्य मुलाकात की।

डॉ. मणि ने वित्त मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य में नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की । नाबार्ड की तरफ से श्री चौधरी को 2024-25 के स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए आमंत्रित किया गया।

डॉ मणि ने जानकारी देते हुए कहा की नाबार्ड पहले जिला और फिर राज्य का क्रेडिट पोटेंशियल बताता है। इससे कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग समेत अन्य प्रायोरिटी सेक्टर के प्रयोजनों के लिए राज्य को नाबार्ड से ऋण मिलने में मदद मिलती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नाबार्ड के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वो विकसित भारत के संबंध में एक विस्तृत योजना बनाएं तथा उन्नत कृषि के लिए प्रत्येक जिले की ग्राउंड लेवल प्लानिंग करे ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और युवाओं का कृषि के प्रति रुझान बढ़े ।

*यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेण्डर जारी करेगा सीजीपीएससी*

0

*हर ब्लॉक में होंगे परीक्षा केन्द्र*

*सीजीपीएससी ने सभी विभागों से रिक्त पदों की मांगी जानकारी*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेण्डर जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के समस्त लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके द्वारा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा। गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने हेतु आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को किया नमन*

0

*घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश*

*माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सली*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।

ज्ञात हो कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।

*शिक्षा में डिग्री के साथ-साथ नैतिक, व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी: खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा*

0

*रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “आरोहण-2024” के दूसरे दिन शामिल हुए खेल मंत्री*

*गायन, डांस आदि प्रतियोगिता के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में लेंगे हिस्सा*

*खेल में हार, कमियों को पूरा करने का अवसर देता है: श्री वर्मा*

रायपुर,/खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण – 2024’ के दूसरे दिन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा में डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक,व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी है।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कीजिये बिना वक्त देखकर, वक्त भी इंतजार करेगा मेहनत देखकर। खेल केवल जीत या हार के लिए जरूरी नही है, अपितु खेलना जरूरी है। पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। खेल से हमें सीख मिलती है कि हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों को पूरा करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क विभाग के स्टूडियो का शुभारंभ किया। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजयी प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

ज्ञात हो कि सात दिनों तक चलने वाले आरोहण 2024 में देश भर से करीब 4000 प्रतिभागी तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही गायन डांस आदि कंपटीशन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री खेमराज कोसले,श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उनके परिजन शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

*जेएन पाण्डेय स्कूल के नवीनीकरण के लिए मिलेगी 5 करोड़ रुपए की राशि*

0

*स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने की घोषणा*

*भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में हुए शामिल*

रायपुर, /स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज प्रो जे एन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है ऐसे में बच्चों को पहले से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के अलावा खेल-कूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों को ध्यान देना चाहिए, जिससे उनका व्यक्तित्व और निखर सके। उनके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास हो सके।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है ऐसे में बच्चों में इन्नोवेटिव और क्रिएटिव सोच सोच पैदा करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। समय की जरूरत के अनुसार शिक्षकों को हर समय अपडेट रहना चाहिए। कार्यक्रम में आईजी, सीआईडी डॉ संजीव शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री तपेश कुमार झा, प्राचार्य मोहनराव सावंत, विद्यार्थी, परिजन, शिक्षक और प्रबुद्धजन शामिल हुए।

*स्कूल शिक्षा मंत्री ने ताजा की स्कूल जीवन की यादें*

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थियों से अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस स्कूल के भूतपूर्व छात्रों में चार मुख्यमंत्री के साथ ही हजारों आईएएस, आईपीएस, न्यायधीश रह चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की याद ताजा की। उन्होंने बताया कि जब वे इस स्कूल के विद्यार्थी थे तब वे बड़े शरारती थे और शिक्षकों को उपनाम देते थे। जब एक शिक्षक ने एक बच्चे को ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर फेल कर दिया था तब उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन किया और यही से उनका राजनीतिक सफर की शुरूआत हुई।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला*

0

*राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी*

*राज्य में बंपर धान खरीदी के बावजूद बढ़ाई तिथि*

*शनिवार एवं रविवार को भी होगी धान खरीदी*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है।

गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। राज्य के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है।

चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

*आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से मिलेगी नई पहचान: संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल*

0

*आस-पास के पुरातत्व धरोहर को सहेजने आरंग में 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा संग्रहालय*

*राजा मोरध्वज महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हर वर्ष मिलेगी 5 लाख रूपए की राशि*

रायपुर, /संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने राजा मोरध्वज महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन हमें बहुत कुछ सबक देता है। अगर हम धर्म के रास्ते पर चलेंगे और वादों के पक्के रहेंगे तो भगवान भी हमारा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि राजा मोरध्वज एक न्यायप्रिय और धर्मपरायण राजा थे। जिन्होंने अपना वचन निभाने के लिए अपने बेटे को आरी से कटवा दिया था, जिसके कारण इस शहर को आरंग नाम मिला।

समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने नाटक का मंचन कर राजा मोरध्वज और भगवान कृष्ण के संवाद को जीवंत किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। महोत्सव का आयोजन विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री कृष्ण कुमार भारद्वाज, श्री राजेंद्र चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री नारंग, श्री किरण, पर्यटन विभाग के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल*

0

*रायपुर के नारायणा एवं बालाजी अस्पताल में घायल जवानों का हो रहा इलाज*

*घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश*

*मुख्यमंत्री ने कहा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है*

*छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा करके रहेंगे*

*माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सली*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने और उनका हाल जानने के लिए रायपुर के नारायणा और बालाजी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों अस्पतालों में इलाजरत जवानों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद एवं श्री बसवराजू उनके साथ थे।

गौरतलब है कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो गए, जब कि 14 जवान घायल हुए हैं। घायल हुए 8 जवानों को बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर लाया गया है और यहां के नारायणा और बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल जवानों का इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में जारी है।

मुख्यमंत्री ने बालाजी अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य मेें नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। लड़ाई हम जीतेंगे। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सुदूर वनांचल में नये कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर कायराना हमला किया है। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके चलते नक्सली भाग खड़े हुए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस घटना में शहीद हुए तीन जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

*धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता*

*किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बंपर धान खरीदी के बाद भी बढ़ाई तिथि*

*शनिवार एवम रविवार को भी होगी धान खरीदी*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।