Home Blog Page 723

*कवि बंशीधर मिश्रा साहित्य सृजन सम्मान 2023 से सम्मानित*

0

…………………………

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा,नगर के हास्य व्यंग्य के कवि बंशीधर मिश्रा को मीरगपुर बालाघाट में साहित्य सम्मान 2023 से इनायत साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कवि बंशीधर मिश्रा को उक्त सम्मान हास्य व्यंग्य के क्षेत्र में काव्य मंचों के माध्यम से उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया गया।कवि मिश्रा को यह सम्मान मीरगपुर में आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों एवं गण मान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।इस अवसर कवि बंशीधर मिश्रा के संचालन में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता गण उपस्थित थे।

*नाबालिक बालिका को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो, अश्लील कमेंट्स करने वाला मोबाइल धारक आरोपी को जिला बलरामपुर, रामानुजगंज से किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो, अश्लील कमेंट्स करने वाला मोबाइल धारक आरोपी को जिला बलरामपुर, रामानुजगंज से किया गिरफ्तार*

*आरोपी दिपांशु सैनी उम्र 22 वर्ष निवासी सागरपुरी कॉलोनी क्वा नं. एमआईजी 198 चौकी पहाड़पुर थाना बिधनु जिला कानपुर (उ.प्र.)*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 509 (ख) भादवि एवम 12 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* मोबाइल धारक आरोपी द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी जिसको सायबर सेल की मदद से जिला बलरामपुर, रामानुजगंज से पकड़ा गया*

* नाबालिक पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा दिनांक 01.10.2023 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके इंस्टाग्राम आईडी के नाम से दिनांक 30.09.2023 की रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने फेक आईडी से इसके फोटो को अपलोड कर अश्लील शब्द लिखकर कमेंट किया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 509 /23 धारा 509 (ख) भादवि एवम 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया है।

विवेचना के दौरान मोबाइल धारक का लगातार पातासाजी की जा रही थी की सायबर सेल की मदद से आरोपी दिपांशु सैनी निवासी सागरपुरी कॉलोनी क्वा नं. एमआईजी 198 चौकी पहाड़पुर थाना बिधनु जिला कानपुर (उ. प्र.) को जिला बलरामपुर रामनुजगंज से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किया गया।

विवेचना दौरान आरोपी मोबाईल धारक आरोपी दिपांशु सैनी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना स्टाफ का तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आर. चिरंजीव कमलेश का सरहनीय योगदान रहा।

*फ्लिपकार्ट से आए मोबाईल को चोरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय आरोपी गिरफ्तार*

0

*फ्लिपकार्ट से आए मोबाईल को चोरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) भुनेश्वर कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी महंत थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*(02) करण कुमार काठे उम्र 20 वर्ष निवासी भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 381, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/01/24 को प्रार्थी राजेश धीवर उम्र 27 वर्ष निवासी बानारी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनाक 12/12/23 से 23/12/23 के मध्य फिल्पकार्ट जांजगीर के कम्पनी से 05 नग मोबाइल को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 76/24 धारा 381, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना चोरी गए मोबाइल के लोकेशन के अधार पर कम्पनी में कार्यरत भुनेश्वर कश्यप और करण कुमार काठे को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से दो नग मोबाइल कीमती 10,000/रु को बरामद किया गया है।

*आरोपी भुनेश्वर कश्यप एवम करण कुमार काठे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया, प्रकरण की विवेचना जारी है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, महीला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिला पीएम श्री मोदी का मार्गदर्शन।*

0

राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम।

कोरबा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के मन से परीक्षा का भय दूर करने और सकारात्मक पहल के साथ पर्चा हल करने के संबंध में परीक्षा पे चर्चा विषय पर बात की। दिल्ली के भारत मण्डपम् में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सातवें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों से वर्चुअल संवाद कर परीक्षा के विषय में उनके प्रश्नों के जवाब दिए और शंकाएं दूर की। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पार्षद सुश्री रितु चौरसिया, श्री विकास अग्रवाल जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय अग्रवाल व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से परीक्षा के प्रति भय और तनाव दूर करने को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण व सकारात्मक सुझाव मिले। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय कोरबा की छात्रा कुमारी श्रुति सिंह व पूजा देवांगन ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से परीक्षा के प्रति भय दूर करने, परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी कैसे करें और किस तरह से समय का प्रबंधन करें, इसकी जानकारी मिली। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंप हाउस की छात्रा कुमारी प्रकृति मल्दीयार, कुमारी आशिका गुप्ता, कुमारी अंजली महतो और छात्र वैभव डहरिया, नंदकिशोर व क्रिश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हमको बहुत अच्छा लगा। परीक्षा के दौरान उनके मन में कई तरह की दुविधा रहती है। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर भय भी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे परीक्षा के दिनों में खुद को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रखें। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 750 छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक शामिल हुए।

*67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता: पहले दिन के मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने मारी बाजी।*

0

 

कोरबा – जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच आयोजित किए गए। जिसमें 14 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने मैच जीते। 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग के मैचों में हरियाणा व तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने तमिलनाडु को हराया। गुजरात व मध्यप्रदेश के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश विजयी रहा। आंध्रप्रदेश व सीबीएसई की टीम के मध्य खेले गए मैच में सीबीएसई की टीम विजेता रही। इसी तरह छत्तीसगढ़ व चंडीगढ़ के मध्य खेले गए बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम विजयी रही। वहीं मध्यप्रदेश व तेलंगाना के मध्य खेले गए मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर व सीबीएसई के मध्य खेले गए मैच में सीबीएसई की टीम विजयी रही। दिल्ली व चंडीगढ़ के मध्य हुए मैच में दिल्ली की टीम जीती। इसी प्रकार हरियाणा व विद्याभारती के बीच हुए मैच में हरियाणा ने जीत हासिल की।
14 वर्ष के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश व आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने जीत हासिल की। दिल्ली और महाराष्ट्र के मध्य खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ व गुजरात के बीच हुए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम के नाम मैच रहा। चंडीगढ़ व तमिलनाडु के मध्य हुए मैच में चंडीगढ़ व दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने विजय हासिल की। इसी तरह बालक वर्ग 19 वर्ष में आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मैच में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली, चंडीगढ़ व केरल के बीच खेले गए मैच में केरल, गुजरात व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ व सीबीएसई के मध्य खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने जीत हासिल की।
बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में चंडीगढ़ व हरियाणा के मध्य खेले गए मैच में चंडीगढ़, गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में महाराष्ट्र, तमिलनाडु व तेलंगाना के मध्य खेले गए मैच में तेलंगाना, दिल्ली व केरल के बीच में खेले गए मैच में दिल्ली, आंध्रप्रदेश व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ के मध्य खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने विजय हासिल की।

*लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर: मंत्री श्री देवांगन।*

0

वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन।

1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप।

कोरबा – प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।*

0

कुल 76 आवेदन हुए प्राप्त।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में वनाधिकार पट्टा बनाने, पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले अनेक आवेदकों से कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय आने से पूर्व एक बार संबंधित विभाग प्रमुख, क्षेत्र के जनपद सीईओ, तहसीलदार और एसडीएम को अपना आवेदन अवश्य दें। वहां कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनचौपाल में आएं, ताकि आवागमन में व्यर्थ पैसे बर्बाद न करना पड़े। कलेक्टर ने एसडीएम जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों का आवेदन लें और उन्हें पावती देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

*अंतिम दिनों में जारी टोकनों के आधार पर होने वाली धान खरीदी पर रखें कड़ी नजर- कलेक्टर।*

0

कलेक्टर ने ली किसान कल्याण एवं खाद्यान्न सुरक्षा से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक।

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, डीआरसीएस, नोडल अधिकारी सीसीबी, कृषि, पशुपालन, सहित किसान कल्याण एवं खाद्यान्न सुरक्षा से सम्बंधित विभागों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने जिले में अब तक किये गये धान खरीदी, भंडारण और उठाव की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवसों में जारी टोकनों पर की गई खरीदी पर कड़ी नजर रखी जाये। उन्होने पात्र किसानों से वास्तविक उपज की खरीदी करने और वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने धान खरीदी तिथि के अंतिम दिवस खरीदे गये धान की तौलाई, भराई शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तौल हेतु धान खरीदी केन्द्र में धान शेष रहने पर संबंधित समिति प्रबंधक, नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित नोडल अधिकारी को अंतिम दिवस की खरीदी के दिन मौके पर उपस्थित होकर खरीदी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में धान खरीदी के लक्ष्य दो लाख 57 हजार मैट्रिक टन के विरूद्ध दो लाख साठ हजार मैट्रिक टन हो चुकी है। बैठक में कलेक्टर ने राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया में प्रगति लाने खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षकां को निर्देश दिए। खाद्य विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में कुल तीन लाख 36 हजार 466 कार्ड का नवीनीकरण किया जाना है। राशनकार्ड धारियों द्वारा स्वयं एप्लीकेशन डाउनलोड कर मोबाईल के माध्यम से तथा उचित मूल्य दुकानदार द्वारा भी राशनकार्ड धारियों का राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड की जा रही है। कलेक्टर ने राशन दुकानों का संचालन नियमानुसार करने के निर्देश देते हुए किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षकों को भी लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में खाद्यान्न वितरण सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होना चाहिए। हर माह हितग्राहियो को पात्रतानुसार समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित की जाए।

खाद्यानों के भण्डारण में प्रगति लाने के निर्देश-

कलेक्टर श्री वसंत ने उचित मूल्य दुकानों में खाद्यानों का भण्डारण नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समय पर नहीं कराये जाने पर प्रबंधक नान की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की ओैर निर्देशित किया कि खाद्यान्न भण्डारण जिन दुकानों में शेष है वहां प्रगति लाते हुए माह के अंतिम दिवस तक भण्डारण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाये। उन्होंने खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षकों को आगामी माह से उचित मूल्य दुकानों द्वारा निर्धारित राशि समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमओ को समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के निराकरण हेतु धान का उठाव 10 फरवरी तक सभी केन्द्रों से करने के निर्देश दिए। बैठक में भारतीय खाद्य निगम एवं नान में अब तक जमा चावल की समीक्षा की गई। उन्होंने जिला प्रबंधक नान को प्रतिदिन 45 लाट चावल जमा करने के निर्देश दिए।

सभी पीवीटीजी परिवारों को कृषि संबद्ध गतिविधियों से जोड़ने के दिए निर्देश–

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को पीवीटीजी परिवारों को कृषि संबद्ध गतिविधियों से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस हेतु उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी सहित अन्य विभाग प्रमुखों को अपने विभागीय योजनाओं से पीवीटीजी परिवारों को हितग्राही एवं रोजगार मूलक गतिविधियां से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से इन परिवारों का सर्वे करें एवं उन्हें आर्थिक व सामाजिक लाभ प्रदान करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। इस हेतु पीवीटीजी बसाहटों के जागरूक लोगों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। जिससे उनकी आमदनी बढ़े तथा वे मुख्य धारा से जुड़ पाएं एवं इसका दूरगामी परिणाम मिले। कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड से शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया जाए, साथ ही जिले में रबी फसलों के अंतर्गत सरसों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने की बात कही। इसी प्रकार कलेक्टर ने मत्स्य पालन, पशुपालन, उद्यानिकी, रेशम, कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शासन की योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुचाने के निर्देश दिए।

*अधिवक्ता नियुक्ति और विधिक सहायता के संबंध में दी गई जानकारी।*

0

कोरबा –  न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना न्यायाधीश भारत के सर्वोच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुमोदन से अखिल भारतीय कैंप 2024 अभियान चलाने का निर्णय लिया गया , उक्त अभियान को 75 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2024 को वर्चुअल माध्यम से प्रारंभ किया गया |अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में जेल में बंद ऐसे व्यक्तियों की पहचान करना है, जो अपराध के समय संभावित रूप से नाबालिग थे और उन्हें सहायक दस्तावेजों के साथ किशोरता के दावे के लिए आवश्यक आवेदन दाखिल करने में सहायता करना है| इस तारतम्य में दिनांक 27/01/2024 को उप जेल कटघोरा एवं दिनांक 28 जनवरी 2024 को जिला जेल कोरबा में किशोरों की पहचान करने और विधिक सहायता प्रदान करने के लिए श्रीमती शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्यों के द्वारा जेल का भ्रमण व विधिक जागरूकता शिविर किया गया, साथ ही बंदियो की आयु के संबंध में जानकारी लिया गया| जिस पर जिला जेल कोरबा एवं उप जेल कटघोरा में वर्तमान में कोई भी किशोर बंदी नहीं मिला व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्यों द्वारा समस्त बंदियो से उनकी उम्र के संबंध में जानकारी लिया गया एवं उनके आयु से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया| सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बंदियो के संबंध में आने वाली समस्याओं, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति व अन्य कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित बंदियो को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, जमानत पेश करने में होने वाली समस्या व अन्य कानूनी जानकारी दिया गया । जेल में बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा व बंदियों को दी जाने वाली भोजन का निरीक्षण व जानकारी लिया गया। विधिक जागरूकता शिविर में श्री विजयानंद जेल अधीक्षक जिला जेल कोरबा व पैरालीगल वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

*हरदीबाजार पुलिस द्वारा अपहृत बालक को अपराध कायमी के चंद घंटे में बरामद किया गया।*

0

अपहृत बालक को बिलासपुर से बरामद किया गया।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.01.2024 को प्रार्थी पुनऊराम ओगरे पिता गणेष राम ओगरे उम्र 60 वर्ष साकिन नवापारा ख थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)द्वारा बताया गया कि इसका नाती उम्र 11 वर्ष 02 माह थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) दिनांक 26.01.2024 के प्रातः 09:00 बजे बस स्टैण्ड हरदीबाजार से ग्राम भिलाईबाजार जाने के लिए निकला था जो भिलाईबाजार नही पहुंचा है, जिसे आसपास एवं अपने जान पहचान रिश्तेदारों में आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये कहीं पता नही चला है, प्रार्थी को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 27.01.2024 को थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 34/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृत बालक के पता तलाश में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता एवं सजगता से बालक को चंद घण्टों के भीतर ही बिलासपुर से बरामद किया गया।