Home Blog Page 720

*भावना बोहरा द्वारा सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार में दिया जा रहा योगदान सराहनीय : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री*

0

0. पं.धीरेन्द्र शास्त्री जी के आगमन से साक्षात बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निज जिवास ग्राम रणवीरपुर में आगमन हुआ इस दौरान ग्रामवासियों व भक्तों ने पूरे उत्साह व उल्लास के साथ उनका भव्य स्वागत किया और हजारों की संख्या में उपस्थितजनों ने श्रीराम के जयकारा के साथ कथा श्रवण किया इस दौरना पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगातार धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सनातन धर्म व उसकी गौरवशाली संस्कृति के प्रसार हेतु किये जा रहे कार्य सराहनीय है 2025 में उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा में भक्तजनों की प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान जी के प्रति आस्था को देखते हुए श्री हनुमंत कथा का आयोजन करने की इच्छा जाहिर की है जो जरुर पूरी होगी और आप सभी के बीच मुझे पुनः आने का अवसर मिलेगा उन्होंने कहा कि भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है इसके साथ ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य-नव्य-दिव्य मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा से रामयुग की शुरुआत हुई है आज भारत अखंडता और एकता की ओर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है यहां कण-कण में प्रभु राम बसे हैं। उन्होंने कहा कि भावना बोहरा जमीन से जुडी हुईं नेता हैं जनता की सेवा के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों से आज कई परिवारों को सहयता मिली है बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है और क्षेत्र की माताएं-बहनें शसक्त बन रही हैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य और गौरव की बात है कि सनातन धर्म और हिन्दू एकता के ध्वज वाहक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का आगमन हमारे ग्राम रणवीरपुर में हुआ है उनके श्रीमुख व आशीर्वचन हमारे लिए प्रेरणापुंज है हिन्दू एकता एवं भारत की सनातनत संस्कृति को पूरे विश्व में प्रसारित करने हेतु उनका योगदान अतुलनीय है आज उनके आगमन से रणवीरपुर की पुण्य भूमि धन्य हो गई है और साक्षात् बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ है उनके आगमन को लेकर हम सभी का उत्साह बयान करना मुश्किल है ग्राम रणवीरपुर में भी उनके आगमन को लेकर सभी ओर हर्ष व उत्सव का माहौल रहा और पूरा कबीरधाम जिला भक्तिमय है भावना बोहरा ने कहा कि हम धन्य है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का पावन आगमन एवं दर्शन करने का हम सभी को सौभाग्य मिला उनके आशीर्वचन हमें सदैव धर्म एवं कर्तव्यपथ में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे उन्होंने धर्मप्रेमियों और भक्तजनों का सतत मार्गदर्शन करते हुए सनातन धर्म की महिमा के बारे में जो उपदेश दिए हैं उन्हें हम सभी जरुर अपने जीवन में समाहित करेंगे उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा एवं उसके प्रसार के प्रति हम सभी को जागृत होना होगा सबको साथ मिलकर सनातन धर्म एवं संत परंपरा के गौरवशाली इतिहास से पूरे विश्व एवं हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी अवगत करने के लिए प्रयास करना होगा मैं सभी से आग्रह करती हूँ कि उनके इस आह्वान में हम सभी को एकजुट होकर सार्थक प्रयास करना होगा हमारे आने वाली पीढ़ियों को भी सनातन धर्म की महिमा के प्रति जागृत करना होगा जिससे हमारी एकता व अखंडता बनी रहे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन से हम सभी के मन में एक नया उत्साह व उर्जा का सकारात्मक संचार हुआ है।

—————————————-

*अग्निवीर के तहत भारतीय थलसेना में भर्ती हेतु अधिसूचना जारी*

0

इच्छुक आवेदक 08 फरवरी से कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – भारतीय वायुसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए पूर्व में अधिसूचना जारी हुई है। जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर वायुसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 31/10/2024 की स्थिति में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदक का 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना वांछनीय है। आवेदकों द्वारा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समेन, सामान्य ड्यूटी महिला पदों हेतु आवेदन किया जा सकता है। भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अप्रैल एवं मई माह में होने की संभावना है।

*67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता*

0

छत्तीसगढ़ बना चैंपियन, दिल्ली उपविजेता।

कोरबा – जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों में दिल्ली को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में बालक, बालिका 14 एवं 19 आयु वर्ग में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। इसी तरह बालक 19 वर्ष महाराष्ट्र तीसरे, मध्यप्रदेश चतुर्थ, बालिका 19 वर्ष आयु में महाराष्ट्र तीसरा, चंडीगढ़ चतुर्थ, बालक 14 वर्ष में सीबीएसई तीसरा, महाराष्ट्र चतुर्थ और बालिका 14 वर्ष में चंडीगढ़ तीसरा व महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।

*कलेक्टर ने सीएचसी करतला व पीएचसी रामपुर का किया निरीक्षण*

0

स्वास्थ्य अधिकारियों को आमजनों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारियों की स्वीकृत, दर्ज एवं रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, एक्सरे कक्ष, महिला एवं पुरूष वार्ड, भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, प्रयोगशाला, पीएनसी कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने मरीजों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से केंद्र में होने वाले प्रसव की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत प्रसव सुरक्षित रूप से संस्थागत कराने के लिए कहा। इस हेतु मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही।

पोषण पुनर्वास केंद्र का अवलोकन कर भर्ती बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने दिए निर्देश-

सीएचसी परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने भर्ती बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने हेतु उनके आहार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं को बच्चों एवं अपने खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर उनका व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रोत्साहित करने की बात कही। कलेक्टर ने इस दौरान इन बच्चों की माताओं को मजदूरी क्षतिपूर्ति व जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के लिए कहा एवं केंद्र में उन्हें योगा सहित अन्य गतिविधियों से भी जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र में पोस्ट मार्टम कक्ष निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने केंद्र के माध्यम से आमजनों को मिलने वाली स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र में समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं की जानकारी लेते हुए केंद्र में एंटीवेनम व दवाइयों का अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*दूर की सोचो, बड़ा सोचो और बिना तनाव के परीक्षा की तैयारी करो:कलेक्टर*

0

कलेक्टर ने करतला और रामपुर में विद्यार्थियों को दी आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अंतर्गत आत्मानन्द स्कूल करतला और रामपुर के स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं की कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से न सिर्फ वन टू वन चर्चा की, उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने और लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगन, परिश्रम करने और कुछ बड़ा बनने के लिए अच्छा सोचने,बड़ा सोचने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में आपको क्या बनना है, आपका लक्ष्य क्या है..? यह सोचकर नहीं रखेंगे तो मुकाम पर पहुचने के लिए कई चुनौतियां आएंगी। आप विद्यार्थी है और पढ़ाई कर रहे हैं, सोचने पर किसी का एकाधिकार नहीं है, दूर तक की सोच, बड़ी सोच आपको मंजिल दिलाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव व दबाव न रखने की बात कहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


करतला में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय के कक्षा 10 वीं में कलेक्टर अजीत वसंत ने कई विद्यार्थियों से बात भी की। छात्रा सुकांति राठिया और हेमलता राठिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी बनना है, उसके लिए दृढनिश्चय कर तैयारी किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने भी हाल ही में आप सबको तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने का संदेश दिया था। उन्होंने 10 के पश्चात 11वीं कक्षा से विषय चयन के साथ कैरियर निर्माण की जानकारी भी दी। कक्षा 12वीं में उन्होंने आर्ट्स विषय के विद्यार्थियों को बताया कि कोई भी विषय बड़ा या छोटा नहीं होता। आर्ट्स वाले हैं, इसमें ज्यादा कैरियर की सम्भावनाएं नहीं हैं, यह सोच दिमाग से हटाकर पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी है। उन्होंने आर्ट्स सब्जेक्ट में जॉब की बहुत संभावनाएं होने की बात कही। रामपुर में सेजेस के निरीक्षण पर पहुँचे कलेक्टर ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने चन्द्रयान प्रक्षेपण पर विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि देश के वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। महिला वैज्ञानिकों का योगदान भी महत्वपूर्ण था। आप विद्यार्थी भी अपनी उत्सुकता और मेहनत से इस क्षेत्र में जा सकते हैं। कलेक्टर से स्कूली विद्यार्थियों से यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बावजूद आप अपनी तैयारी और कठिन मेहनत से शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की तरह आगे बढ़कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सेजेस स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और पहुँचमार्ग,लाइब्रेरी, लैब शौचालय आदि समस्याओं को दूर करने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य से गत परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए इस वर्ष परिणाम के प्रतिशत में वृद्धि करने की दिशा में विद्यार्थियों को बिना दबाव के लगातार प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्रीकांत वर्मा और बीइओ संदीप पांडे उपस्थित थे।

*14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन*

0

*खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं*

रायपुर,/छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन*

0

*शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

*लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर: मंत्री श्री देवांगन*

0

*वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन*

*1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप*

रायपुर,/प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

*सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 01 से 03 फरवरी तक*

0

रायपुर,/शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से 03 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।

*कैबिनेट की बैठक 31 जनवरी को*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।