Home Blog Page 719

*उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी ने किया छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन*

0

मुंगेली:-आज छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक वेंताल के मार्गदर्शन में माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय अरुण साव जी के द्वारा किया गया व संगठन के कैलेंडर को फ्रेम कर भेंट किया गया,विमोचन कार्यक्रम में जिला सचिव नेमीचंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार देवांगन,धनश्याम देवांगन, मयूर पुष्कर लाल, विवेक गोविंद ,मोहन उपाध्याय, रघुराज देवांगन उपस्थित थे।

*महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं में खुशी की लहर*

0

*सरकार की योजना को बताया कल्याणकारी*


आशीष  कश्यप बिलासपुर, /राज्य सरकार द्वारा कल हुई कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना को राज्य में लागू करने का निर्णय लिया गया है। 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं, विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता महिलाएं योजना के लिए पात्र होगी। कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय से महिलाओं में खुशी की लहर है और जिले की महिलाओं ने इसे महिलाओं के हित में लिया गया एक बड़ा कदम बताया है।
बिलासपुर की श्रीमती नीता दीक्षित ने कहा कि सरकार की इस पहल से हमें घर चलाने में मदद होगी और हमारी छोटी-छोटी जरूरतों को सरकार की इस सहायता से हम पूरा कर सकेंगे। बिलासपुर की श्रीमती ज्योति साहू ने कहा कि सरकार की इस मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। बिलासपुर में स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती सरस्वती रजक ने कहा कि पहली बार विशेष रूप से महिलाओं के हित में इस तरह का निर्णय लिया गया है। जो कि महिलाओं के लिए काफी मददगार होगा। उनके मासिक खर्चाें के लिए इस रकम से बड़ी मदद होगी। श्रीमती सरस्वती ने योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे मिलने वाली राशि वे अपने बच्चों की स्कूल की फीस और रोजाना के खर्चाें को पूरा कर सकेंगे, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। सरकण्डा निवासी श्रीमती राजन कोरी ने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से विशेष रूप से जरूरत मंद महिलाओं को बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस योजना के लिए श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाएगी।

*राजस्व पखवाड़ा शिविरों को मिल रहा जनता का अच्छा प्रतिसाद*

0

*कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र की दो शिविरों का किया निरीक्षण*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा आज से शुरू हो गया। प्रथम दिन निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में 27 शिविर आयोजित किये गये। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना काम करा रहे हैं। शासकीय कार्यालयों में चक्कर लगाने के बाद होने वाले काम यहां मिनटों में हो रहे हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज निगम क्षेत्र के दो शिविरांे का जायजा लिया। उन्होंने कुदुदण्ड स्थित हाई स्कूल एवं मगरपारा के अम्बेडकर प्राथमिक शाला गए। उन्होंने विभिन्न कामों से शिविर में पहुंचे लोगों से चर्चा की। शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील लोगों से की है। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी इस अवसर पर साथ थे।

*शिविरों में हो रहे ये काम -*
इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।

*इन पंचायतों एवं वार्डाें में 2 फरवरी को शिविर -*
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 2 फरवरी को नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 28 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड क्र. 11, कुदुदण्ड वार्ड क्र. 17, तोरवा वार्ड क्र. 41, दोमुहानी वार्ड क्र.43, लिंगियाडीह वार्ड क्र. 51, बेलतरा तहसील में करमा, बिल्हा तहसील के अंतर्गत मोहदा, केवाछी, पोड़ी (ह.), बोदरी तहसील में हरदीकला, मस्तुरी तहसील के अंतर्गत बेलटुकरी, कोसमडीह, सीपत में हिण्डाडीह, जुहली, पचपेड़ी तहसील में कोकड़ी, कोटा में नवागांव एवं धुमा, बेलगहना में खोंगसरा एवं सिलपहरी, रतनपुर तहसील में पुडू एवं कलमीटार, तखतपुर के अंतर्गत देवरीखुर्द, जूनापारा, पकरिया तथा सकरी तहसील के अंतर्गत हॉफा, सैदा, लोखण्डी एवं कपसिया कला में शिविर आयोजित किया गया है।

*कटघोरा विधायक श्री पटेल की उपस्थिति में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन*

0

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

खेल के माध्यम से अपने हुनर प्रदर्शित करने का मिलता है सुनहरा मौका : विधायक श्री पटेल।

कोरबा – 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित बेसबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आज विधायक कटघोरा श्री प्रेमचन्द्र पटेल की उपस्थिति में समापन हुआ। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज, क्रीडा अधिकारी श्री दीनू पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, विभिन्न प्रांतो से आए प्रतिभागी एवं उनके कोच उपस्थित थे।


विधायक श्री पटेल ने समापन समारोह में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की जीवन में खेल का बहुत महत्व है। इससे हमारी शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। श्री पटेल ने खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में दो ही पहलु होते है हार या जीत। परन्तु यहां हमें सबसे महत्त्वपूर्ण चीज जो मिलती है वह है अवसर के साथ सीख, जो हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि आप सभी को खेल के माध्यम से अपने हुनर प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका मिला है। विधायक पटेल ने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश की खूबसूरती है। इस प्रतियोगिता में 14 प्रांतो से आए लगभग 1000 खिलाड़ियों ने अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन किया। सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल में मिली हार से हमें निराश नहीं होना है, बल्कि अपने खेल में सुधार कर और बेहतर प्रदर्शन करना है।
सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का मनुष्य जीवन से गहरा नाता है। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे हमें टीम भावना सीखने को मिलती है। खेल में किसी टीम की जीत या हार होना स्वाभाविक है परंतु हमें उससे निराश न होकर अपने खेल में निरंतर सुधार करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी खेल भावना, संस्कृति, आचार-विचार को आपस मे साझा करने का मौका मिलता है। सभी प्रतिभागी यहां से अपनी मधुर स्मृति साथ लेकर जाएंगे। जिससे उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान कटघोरा विधायक श्री पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत बालक-बालिका 14 एवं 19 आयु वर्ग के बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने सभी वर्गों में दिल्ली को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में बालक, बालिका 14 एवं 19 आयु वर्ग में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। इसी तरह बालक 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र तीसरे, मध्यप्रदेश चतुर्थ, बालिका 19 वर्ष आयु में महाराष्ट्र तीसरा, चंडीगढ़ चतुर्थ, बालक 14 वर्ष में सीबीएसई तीसरा, महाराष्ट्र चतुर्थ और बालिका 14 वर्ष में चंडीगढ़ तीसरा व महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।

आंगनबाडी केंद्र में बच्चों हेतु अनुकूल स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए किया जा रहा प्रयास।*

0

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में निर्मल आंगनबाड़ी अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं समस्त एकीकृत बाल परियोजना अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और संगठित वातावरण बनाने हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत 10 एकीकृत बाल विकास परियोजना एवं 91 क्षेत्र के अंतर्गत सभी आंगनबाडी केंद्रों को निर्मल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाडी केंद्र में बच्चों के अनुकूल स्वच्छ वातावरण निर्मित करना है। इस हेतु विभिन्न चरणों में अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण के अंतर्गत आंगनबाड़ी परिसर को स्वच्छ रखने का कार्य किया गया है, जिसमें केंद्र के प्रवेश द्वार, परिसर, और बाहरी क्षेत्र को निगरानी में रखने के साथ ही कमरे, फर्श की सफाई, उपयोगी खिलौनों, पोस्टर, प्ले-कार्ड, और अन्य सामग्री को सुव्यवस्थित रखना सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे बच्चों में खेल-कूद व अन्य गतिविधि की क्षमता वृद्धि भी होगी, साथ ही बच्चों का सही रूप से मानसिक व शारीरिक विकास होगा। अभियान के तहत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु रसोई और भंडार कक्ष का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और स्वच्छता हेतु स्वच्छ और संगठित भंडार कक्ष तैयार किया जा रहा है।


इस अभियान को सफल बनाने के लिए गैर शासकीय संस्था पीरामल फाउंडेशन अहम योगदान दे रही है। संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार के साथ ही समुदाय के सभी वर्गों को एक-दूसरे से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु टीम द्वारा समुदाय स्तर पर सभी सदस्यों को संयुक्त रूप से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर इसका नेतृत्व सरपंच एवं सचिव द्वारा किया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर एक समृद्ध और सामूहिक साक्षरता का वातावरण निर्मित होगा।निर्मल आंगनबाड़ी अभियान अंतर्गत 1949 को शामिल किया गया। फाउण्डेशन के गांधी फेलो द्वारा आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह, युवाओं और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों से यह अभियान चलाया गया।

*ईंट भट्ठे में हुआ बालबाड़ी का संचालन,बिरहोर जनजाति के कृषको को मिली सामुदायिक खेती की जानकारी।*

0

कलेक्टर के निर्देश पश्चात् अधिकारियों द्वारा फील्ड पर किया जा रहा निरीक्षण।

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी प्रगति।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया था कि वे सोमवार को आम नागरिकों से मिलने के लिए अनिवार्य रूप से अपने दफ्तर में उपस्थित रहें। इसी तरह उन्होंने मंगलवार को समय सीमा की बैठक होने की वजह से अधिकारियों को बुधवार, गुरूवार सहित अन्य दिनों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी फील्ड पर जाकर लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के इस निर्देश के पश्चात् अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत द्वारा विकासखण्ड पाली के ग्राम भेलवाटिकरा में भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा किए जा रहे लघुत्तम सिंचाई तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि ने ग्राम पंचायत डोंगानाला अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के मोहल्ला बिरहोर पारा में विशेष पिछड़ी जनजाति कृषकों को सामुदायिक खेती से जोड़ने एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बैठक आयोजित कर आवश्यक जानकारी प्रदान की। मौके पर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रागंद ठाकुर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री जीपी डिक्सेना, आरएस पाल, अजय सिंह आदि के द्वारा किसानों से चर्चा कर जानकारी प्रदान की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज द्वारा शासकीय विद्यालय आमाडांड, ढेंगुरडीह, कोरकोमा का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन वितरण सहित विद्यालय संचालन की जानकारी ली गई। उन्होंने शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने और बेहतर अध्यापन के निर्देश दिए। सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक द्वारा विकासखण्ड कटघोरा अंतर्गत ग्राम देवरी में कृषक सियाराम, पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उड़ता में बिरहोर जनजाति के कृषकों के स्थल का निरीक्षण कर सामूहिक खेती एवं उद्यानिकी को बढ़ावा देने प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की डीडीओ श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा भी लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा शहरी के दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने पर मानदेय काटने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने मिशन वात्सल्य अंतर्गत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भर्ती मातृछाया का भी निरीक्षण किया और किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत निहित मानक मापदण्डों का पालन करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती चखियार द्वारा रामपुर सेक्टर कोरबा शहरी में अपनी उपस्थिति देकर बैठक ली गई। उन्होंने सहायक आयुक्त श्रम के साथ कटघोरा अंतर्गत ईंट भट्ठा पतरापाली, नवापारा, धंवईपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कटघोरा ब्लॉक के पतरापाली, धंवईपुर में संचालित चार ईंट भट्ठों में तीन बालबाड़ी आरंभ किया गया है। यहाँ श्रमिकों के बच्चों को कार्यस्थल पर भोजन और अन्य पोषण आहार मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पश्चात् अधिकारियों द्वारा फील्ड पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

*सिपेट, पावर प्लांट का स्कूली विद्यार्थी ने किया भ्रमण।*

0

कलेक्टर ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस को दिखाई हरी झण्डी।

कोरबा – राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार कोरबा जिले में आज सभी विकासखंड में संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री अजीत बसंत के द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु सिपेट छुरीकला कोरबा एवं सीएसईबी पावर प्लांट में मशीनों का भ्रमण कराया गया जहां पर छात्र-छात्राओं को मशीनों की कार्य विधि एवं उपयोगिता का ज्ञान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत जिले के लगभग 250 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन की इस पहल से विद्यालयीन छात्रों को महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थाओं में संचालित गतिविधियों के साथ वैज्ञानिक अविष्कारों की जानकारी मिलेगी। उन्हें किताबी ज्ञान के साथ ही मौके पर मशीनों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का ज्ञान भी मिलेगा।

कलेक्टर ने भ्रमण में जाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि संस्थाओं में भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों से अपनी उत्सुकताओं का अवश्य निराकरण किया जाना चाहिए और भविष्य में वैज्ञानिक अविष्कार के क्षेत्र में जाने के विषय में सोच-विचार भी किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज एडीपीओ समग्र शिक्षा श्री के जी भारद्वाज एवं डीएमसी श्री मनोज पांडे एवं जिला बाल विज्ञान प्रभारी डॉक्टर श्रीमती फरहाना अली श्री कामता जायसवाल एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही।*

0

15 एकड़ शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, तोड़ी गई बाउंड्रीवाल,रात तक चलती रही कार्यवाही।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम गेरवा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री पटवारी हल्का नम्बर 28, राजस्व निगम मंडल अगारखार के खसरा नम्बर 854/1 से लगभग 15 एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था,उसे तोड़ दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसका उपयोग राखड़ डम्प करने के साथ अन्य गतिविधियों के लिए की जा रही थी। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

*ग्राम मानिकचौरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा डॉ़ सियाराम साहू के पैतिृक ग्राम मानिकचौरी में गत 29 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन कराया जा रहा है जिसमें कथा व्यास निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज द्वारा 29 जनवरी से 5 फरवरी तक श्रोताओं को भागवत कथा का श्रवणपान कराएंगे इस संबंध में आयोजक विरेन्द्र साहू ने जानकारी ने बताया कि ग्राम मानिकचौरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 29 जनवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया। जिसमें कथा व्यास के रूप में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज उपस्थित हैं वहीं यजमान के रूप में डॉ़ सियाराम देवकी साहू उपस्थित है वीरेंद्र साहू ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यासपीठ द्वारा 29 जनवरी को कथा महात्म 30 जनवरी को कुन्ती स्तुति, परिक्षित जन्म 31 जनवरी को किपल देवहुति उपाख्यान की कथा सुनाई गई दोपहर 1.30 बजे से हरिइच्छा तक आयोजित इस भागवत कथा को सुनने प्रतिदिन ग्राम मानिकचौरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रोता आयोजन स्थल में पहुंच रहे हैं वीरेंद्र साहू ने बताया कि इसी कड़ी में 1 फरवरी को अजामिल चरित्र, भरत चरित्र श्री कृष्ण जन्म, 2 फरवरी को बाल लीला एवं गोवर्धन लीला,3 फरवरी को कंश उद्वार, 4 फरवरी को रूखमणि विवाह, 5 फरवरी को सुदामा चरित्र एवं परिक्षित मोक्ष तथा 6 फरवरी को गीता पाठ, गोपाल अर्चना की कथा सुनाई गई वही वीरेंद्र साहू ने बताया कि इस पूरे आयोजन के दौरा प्रतिदिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिदिन प्रात: काम में योगाचार्य द्वारा योग प्रशिक्षत का भी आयोजन किया जा रहा है उन्होने ग्राम मानिकचौरी तथा क्षेत्रवासियों से अिधक से अिधक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
—————————————-

*आंगनबाड़ी केंद्र में मिले कम बच्चे, सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश।*

0

कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अन्तर्गत रामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संख्या बढ़ाने और समय पर पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ दिन पूर्व ही महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने और अन्य कमियां पाए जाने पर क्षेत्र की सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
रामपुर मुख्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में बच्चों को प्रदान किए जाने वाले भोजन, उपलब्ध खिलौने, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती महिलाओं की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में बच्चों की कम संख्या पर निर्देशित किया कि बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्हें निर्धारित समय तक केंद्र में रखे और जरूरी आहार दें। कलेक्टर ने संबंधित सुपरवाइजर द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण, पोषण ट्रेकर एप्प में जानकारी दर्ज करने, बच्चों के वजन संबंधित जानकारी दर्ज करने की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती शारदा राठिया को निर्देशित किया कि केंद्र में आने वाले सभी बच्चों को समय पर भोजन देने के साथ उनका उचित देखभाल भी सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा भी उपस्थित थे।

धान खरीदी केंद्र में किसानों को न हो परेशानी

कलेक्टर ने रामपुर में धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नमी मशीन से धान की आर्द्रता जाँच की। इस दौरान वहां खरीदे गए धान के बोरों को तौलवाकर भी देखा। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाई गई है, अतः खरीदी की प्रक्रिया चार दिन सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने निर्देशित किया कि मूल किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और गलत धान की खरीदी न की जाए। इस दौरान किसानों ने खरीदी स्थल बढाने की मांग रखी। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए।