Home Blog Page 718

*वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी का उद्बोधन*

0

*हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश दुनिया के सामने देश प्रेम की नजीर रखी*

*शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी।*
*वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी*

*अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। और रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा*

*खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा – मंत्री श्री टंकराम वर्मा*

0

*नेशनल ताइक्वांडो का किया शुभारंभ*

रायपुर/खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंग जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 800 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। विभिन्न राज्यों से आए ताइक्वांडो के नन्हें-नन्हें 14 बालक और 14 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।

*आर्य समाज ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ के ग्राम तुरंगा के गुरूकुल आश्रम में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक श्री चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, डॉ. रामकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर संत सम्मेलन आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने संत सम्मेलन में आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 मैं पहली बार सांसद बना था। तब से मुझे आर्य समाज के आश्रमों में जाने के साथ ही कार्य करने का अवसर मिलता रहा है। आर्य समाज द्वारा ग्रामीण, आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आर्य समाज को इसी प्रकार जनसेवा जारी रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। आज हमारी सरकार को लगभग डेढ़ माह हुए हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन राज्य शासन ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल के धान का बकाया बोनस भी दिया। प्रदेश के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए में तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की तारीख को 4 फरवरी तक बढ़ाया गया है, जिससे जो किसान धान नहीं बेच पाए है वो भी बेच पायेंगे। इस वर्ष बंपर धान खरीदी की गई है, जो तय लक्ष्य से अधिक हैं। इसी प्रकार तेन्दूपत्ता खरीदी के साथ ही चरण पादुका भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। इसी क्रम में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवानी श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शासन ‘रामलला दर्शन योजना‘ के तहत प्रदेश के लोगों को रामलला के दर्शन भी कराएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक श्री चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज का सम्मान भी किया।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिथि शाला भवन का किया शिलान्यास*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा के परिसर में बनने वाले अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया। इस आर्ष की गुरुकुल आश्रम स्थापना सन 1992 में हुई थी।

*गुरुकुल में अन्य राज्यों के बच्चे भी प्राप्त कर रहे शिक्षा*

ग्राम तुरंगा के आर्ष गुरुकुल में 260 बच्चे सामान्य शिक्षा के साथ वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे है, जिसमें स्थानीय बच्चों के साथ आवासीय आश्रम के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 35 बच्चे भी शामिल हैं, जो निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

*मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने गणतंत्र दिवस समारोह में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया*

0

*मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने गणतंत्र दिवस समारोह में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया*

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, 07वीं वाहिनी एन.सी.सी. डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर, श्री मनोज सिन्हा, कार्यकम समन्वयक (एन.एस.एस.) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

साथ ही कंपनी कमांडर श्री बाबूलाल सोनवानी, दूसरी वाहिनी छसबल केम्प-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी, कंपनी कमांडर श्री नरेश सिंह माहौर, 12वीं वाहिनी बी कंपनी, रामानुजगंज केम्प-उच्च न्यायालय परिसर, एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर श्री संदीप, डीपी विप्र कॉलेज, बिलासपुर तथा प्लाटून कंमाडर कु. बनिता प्रधान, एनएसएस अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं उनके प्लाटून को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ परेड हेतु बधाई दिया गया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल श्री सुधीर कुमार सहित उच्च न्यायालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*लोकसभा निर्वाचन – 2024 5 फरवरी से होगी ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तर की जाँच*

0

*निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियों एवम उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए ऑन लाइन प्रशिक्षण आयोजित*

रायपुर  / भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईव्हीएम) की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी) 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जाँच को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपादित कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट तथा वीवीपेट की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी ) की जाएगी। उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम को जाँच से पृथक रखा जाएगा जहाँ के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। शेष सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 05 से 14 फरवरी तक जाँच पूरी कर ली जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री बी एस पात्रा के पर्यवेक्षण में आयोजित ऑन लाइन प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों की जाँच संबंधी सभी आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया । साथ ही लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान झारखण्ड की नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक श्रीमती गीता चौबे ने प्रशासनिक पहलुओं तथा इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन आफ इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री पी सी मंडल ने ईव्हीएम जाँच संबंधी तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी एस ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू एस अग्रवाल , श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा एवं श्री अरविंद शर्मा उपस्थित थे।

*नियम-कायदों के उल्लंघन पर 4 खदान सील*

0

*चार स्थलों पर 150 घन मीटर रेत का अवैध भण्डारण जब्त*

*खनिज के अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर कार्रवाई*

*खनिज एवं राजस्व विभाग की खदानों पर दबिश*

रायपुर, / खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी। टीम द्वारा बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तूरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तूरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तूरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा इन चारों खदान मालिकों से पर्यावरण स्वीकृति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, जिसके कारण इन चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।

खनिज विभाग द्वारा बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी क्रम में राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है।

*मुख्यमंत्री 03 फरवरी को नारायणपुर और महासमुंद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 03 फरवरी को नारायणपुर और महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 03 फरवरी को सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर से पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से सुबह 10.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड नारायणपुर (कुम्हारपारा) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित ‘किसान मेला-2024’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.35 बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपेड झलप जिला महासमुंद पहुंचेंगे और वहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम पश्चात झलप से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने दैनिक हिन्द मित्र के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन।*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में समाचार पत्र दैनिक हिन्द मित्र के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैलेंडर के प्रकाशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर दैनिक हिन्द मित्र के संपादक श्री कुलदीप शुक्ला और महाप्रबंधक श्री आरव कुमार मौजूद थे।

*देवांगन समाज ने उप मुख्यमंत्री साव का किया स्वागत*

0

*समाज की महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा*

*समाज के विकास के लिए हर संभव करेंगे मदद उप मुख्यमंत्री साव*

मुंगेली // उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अरुण साव का मुंगेली नगर में 01 फरवरी को प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन सहित समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं द्वारा माता परमेश्वरी चौक में उप मुख्यमंत्री साव का भव्य स्वागत किया गया। जिसमे समाज के महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उप मुख्यमंत्री साव का महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह अर्थात साल में 12 हजार की आर्थिक सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असामान्य, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरुप समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वस्थ एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वालंबन को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिलाओं जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो को मिलेगा । विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गेश देवांगन, अमरनाथ देवांगन, विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, सुदामा देवांगन , नानू, बलराम, बंटी, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित बड़ी सँख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

*आवास निर्माण नहीं करने पर अब होगी वसूली एवं एफ.आई.आर*

0

मुंगेली:-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मुंगेली जिले में लंबित 6000 आवासों को 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए गया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दिनांक 02/02/24 को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ब्लॉक समन्वयक व तकनीकी सहायकों का समीक्षा बैठक रखा गया। बैठक में श्री प्रभाकर पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जिन हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण नही किया जा रहा है उनके विरुद्ध राजस्व वसूली प्रकरण दर्ज करने, थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जनपद वार देखें तो ऐसे हितग्राही जो आवास निर्माण के रुचि नहीं ले रहे है लोरमी के 659.. मुंगेली 251 जबकि पथरिया 231…. है। आवास निर्माण न करने पर इनके विरुद्ध अब सीधे वसूली की कार्यवाही को जावेगी। जिले स्तर से माह मार्च तक सभी जनपदों को लक्ष्य दिया जाकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है जबकि माह जनवरी में 900 आवासों को पूर्ण भी कराया गया।