Home Blog Page 717

*आरोपियों के कब्जे से एक कार्टून में कुल 115 नग winecerex कप शीरप कीमती 20,700/₹ एवम घटना में उपयोग किए Hf डिलक्स मोटर सायकल कीमती 60 हजार रुपया को बरामद किया गया*

0

*अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली शिरप बिक्री हेतु मोटर सायकल में परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस एवम सायबर सेल जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही*

* आरोपी*

*(1) नितिन सारवे उम्र 30 वर्ष निवासी घनवा थाना जांजगीर हाल मु.आईबी रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर थाना जांजगीर*

*(02) राकेश कुमार गबेल उम्र 29 वर्ष निवासी आडिल थाना मालखरौदा जिला सक्ती*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 21 (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक यायिक रिमांड में*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सायबर सेल जांजगीर एवम थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 02/02/24 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की रायगढ से बिलासपुर हाईवे रोड ग्राम पेण्ड्री की ओर से जांजगीर तरफ एक मोटर सायकल काले रंग की में दो व्यक्ति नशीली शिराप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं की सूचना पर पेण्ड्री हाईवे रोड के पास घेराबंदी कर एक मोटर सायकल काले रंग को पकड़े जिसमे बैठे व्यक्ति अपना नाम नितिन सारवे, राकेश कुमार गबेल का होना बताए जिनके मोटरसायकल की तलाशी लेने पर दोनों के बीच में 01 कार्टून में कुल 115 नग wincerex कफ शीरप कीमती 20700 रु. एवं घटना में उपयोग किए HF डिल्क्स मोटर सायकल काले रंग की बिना नंबर को मुताबिक जब्ती पत्रक जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 90/24 कायम किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 03.02.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल, उप निरी. भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, ASI राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह आरक्षक रोहित कहरा, अर्जुन यादव, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा

*25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) दुजराम धनुहार उम्र 54 साल निवासी खिसोरा खमदाई पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-थाना बलौदा पुलिस को दिनांक 04.02.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में अवैध कच्ची शराब महुआ बिक्री की जाती है कि सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी दुजराम धनुहार निवासी खिसोरा खमदाई पारा के कब्जे से अलग अलग जरिकेंन में रखे 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 2500/रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 60/24 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.02.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर, सुदर्शन वारे, आरक्षक, श्याम भूषण राठौर, हेमंत साहू, अमन राजपूत, रामभरोष कश्यप अंचल कटकवार का सराहनिय योगदान रहा।

*जिले में अलग-अलग जगहों से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्ता*

0

*जिले में अलग-अलग जगहों से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्ता*

*आरोपी*

*(01) शिव चरण यादव उम्र 45 साल निवासी अंगारखार पहरी पारा चौकी पंतोरा*

*(02) सुनिल खुंटे उम्र 23 साल निवासी किकिरदा थाना बिर्रा*

*(03) किशोर कुमार साहू उम्र 39 साल निवासी कोसा थाना मुलमुला*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में दिनांक 04.02.2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें *आरोपी* शिवचरण यादव निवासी अंगारखार पहरीपारा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, *आरोपी* सुनिल खुंटे निवासी किकिरदा के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं *आरोपी* किशोर कुमार साहू निवासी कोसा के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्चची महुआ शराब जुमला किमती 2500/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.02.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. कमल बनर्जी थाना प्रभारी मुलमुला, उपनिरी भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रआर मनोज तिग्गा चौकी पंतोरा का सराहनीय योगदान रहा।

*पुलिस आरक्षक व डॉयल 112 के वाहन चालक से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफतार।*

0

कोरबा – मामले का विवरण इस प्रकार है, की दिनांक 16.10.2023 को डॉयल 112 वाहन में आरक्षक हरमेश खुटे व वाहन चालक देवेन्द्र कुमार रात्रे डॉयल 112 से इवेन्ट मिलने इवेन्ट पुर्ण कर वापस लौट रहे थे, तभी बगदर चिचौली रोड़ में ट्रेक्टर वाहन के ड्रायवर के द्वारा लहराकर गाड़ी चलाने एवं साईड देने के बात पर ट्रेक्टर को रोककर उसके ड्रायवर प्रफुल्ल अनंत को समझाईस दी जा रही थी, तब आरोपी प्रफुल्ल द्वारा अपने भाई प्रज्वलित अनंत को मोबाईल कर मौके पर बुला लिया। प्रज्वलित अनंत जानबुझकर ऑन ड्युटी पुलिस आरक्षक को वर्दी पहन कर दादा बन गए हो कहकर झुमा झटकी करने लगा। इतना देखकर प्रफुल्ल अनंत और उसका साथी जितेन्द्र भारद्वाज गाली गलौज करते हुए डण्डा से पुलिस आरक्षक व डॉयल 112 के वाहन चालक से मारपीट करने लगा। प्रज्वलित अनंत पत्थर उठाकर आरक्षक के उपर फेककर वार कर दिया जिससे आरक्षक हरमेश खुटे गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी फरार हो गए।

घटना की सुचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर घायल अवस्था में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थी देवेन्द्र रात्रे के रिपोर्ट पर थाना उरगा में आरोपीगण प्रज्वलीत अनंत, महेश कंवर व अमित यादव के विरूध्द धारा 186, 294, 332, 353, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपीयों की पतासाजी हेतू मुखबिर तैनात किया गया था, जिन्होने बताया कि घटना दिनांक को बगदर नदी में रेत निकालने के लिये रसौट, सक्तीगुड़ी, पड़रिया, बोकरामुड़ा क्षेत्र के लोग गये थे, जिसमें जितेन्द्र भारद्वाज, चारपारा का अदित्य पटेल, पड़रिया का लक्ष्मण पटेल, और बलौदा का अमित यादव व अन्य सात आठ ट्रेक्टर वाले गये थे, जिनके द्वारा जानकारी मिली कि जितेन्द्र भारद्वाज, प्रफुल्ल व प्रज्वलीत अनंत इनके द्वारा ही पुलिस वालों से मारपीट किया गया है। अन्य उपस्थित गवाहों, चश्मदीद गवाह के कथन पर से आरोपी प्रज्वलीत अनंत, प्रफुल्ल अनंत व जितेन्द्र भारद्वाज के द्वारा ही आहत आरक्षक हरमेश खुंटे से मारपीट करना पूर्णतः स्पष्ट होने से एफआईआर से आरोपी महेश कंवर व अमित यादव का नाम पृथक कर आरोपी प्रफुल्ल अनंत व आरोपी जितेन्द्र भारद्वाज का नाम जोड़ा गया है। मामले मे उक्त आरोपीयों का पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रर्युक्त पत्थर मोटरसायकल, गेड़ा (डंडा) व ट्रेक्टर बरामद करा पेश किये जिसे विधिवत समक्ष गवाह जप्त किया गया आरोपीगण 1. प्रज्वलीत अनंत पिता विद्याशंकर अनंत उम्र 28 वर्ष सा. रसोटा थाना बलोदा जिला जांजीगर चांपा, 2. प्रफुल्ल अनंत पिता विद्याशंकर अनंत उम्र 26 वर्ष सा. रसोटा थाना बलौदा जिला जांजीगर चांपा, व 3. जितेन्द्र भारद्वाज पिता फेंकूराम भारद्वाज उम्र 23 वर्ष सा. बोकरामुड़ा थाना बलौदा जिला जांजीगर चांपा के विरूध्द अपराध सबूत मिलने से गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*पारसमणी पत्थर के लालच में बैगा को मौत के घाट उतारने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी मिली सफलता*

0

*आरोपियों द्वारा पारसमणी पत्थर नही मिलने से बाबूलाल की हत्या कर कटरा के जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिये थे*

*आरोपी सतीष कुमार केसकर उर्फ बम्गल उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी (ब) थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा एवं नगदी 700/रूपया बरामद*

*घटना में सम्मिलित 11 आरोपियों को पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 395, 458, 342, 201, 120बी, 34 भादवि पंजीबद्ध के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/7/202 को प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनुंद ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8/7/2022 को इसका पति बैगा का काम करने के लिए किसी के बुलाने पर गए थे उसके बाद से घर नहीं आने एवं रात करीबन 12 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा घर का दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा खोलने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के हाथ एवं मुंह में कपड़ा बांधकर घर के अंदर घुसकर घर में रखे नकदी रकम 23000 रू, 2 नग सोना का फुल्ली, एक चांदी का पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया को चोरी कर ले गये साथ ही घर के पूजा स्थान के पास सब्बल से खुदाई भी किये किंतु कुछ नहीं मिलने पर वापस चले गये।

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दिनांक 09.07.22 को थाना जाजगीर में गुम इंसान तथा अपराध क्र 459/22 धारा 458,457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक बाबूलाल यादव द्वारा पारसमणी पत्थर नहीं देने पर गुस्से में आकर आरोपियों द्वारा बाबूलाल की हत्या कर कटरा के जंगल मे गडढा खोदकर गाड़ दिये थे। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राजेश हरवंश के मेमोरण्डम कथन एवं उसकी निशानदेही के आधार पर मृतक बाबूलाल यादव के शव को कटरा के जंगल से कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत् उत्खनन कर बाहर निकालकर मृतक बाबूलाल यादव के शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण में 395,302,201,120बी, 342,34 भादवि की धारा जोड़ी गई है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित आरोपी 01-टेकचंद जायसवाल निवासी लोहराकोट चाना बाराद्वार एवं उनके 10 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमाण्ड पर जेल। *प्रकरण का आरोपी सतीष कुमार केसकर उर्फ बम्गल उम्र 32 साल निवासी विरगहनी (ब) थाना बलौदा घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसको मुखबीर सूचना से उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ अपराथ घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 02.02.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर, मोहन साहू आरक्षक प्रवीण साहू एवं थाना जाजंगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान है।

*सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी संजय सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन स्टेशन रोड अकलतरा थाना अकलतरा*

* आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी लिखा पेज, पेन, नगद रकम 1210/ रुपया*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-दिनांक02/02/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की संजय सिंह द्वारा स्टेशन चौक अकलतरा के पास अवैध रूप से रूपये पैसे का दांव लगाकर अंको में कागज पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेला रहा है कि सूचना पर जाकर रेड किया मौके पर आरोपी सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेलाते मिला जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा पेज, पेन, नगद रकम 1210/ रुपया गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 75/2024 धारा 6 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*आरोपी संजय सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन स्टेशन रोड अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03/02/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि दाउलाल बरेठ, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे , दीपक कश्यप, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का योगदान सराहनीय रहा।

*10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी सुरेश केवट उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:-थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 02.02.2024 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम कोटमीसोनार भाठापारा निवासी सुरेश केवट द्वारा अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरा रखा 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 1400/ रूपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र. 74/24 धारा 34(2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

* विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी सुरेश केंवट निवासी ग्राम कोटमीसोनार भाठापारा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चम्पा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.02.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, प्र.आर. संतोष यादव आरक्षक दीपक कश्यप, विवेक ठाकुर, शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन म.आर.अंजना लकडा का योगदान सराहनीय रहा।

*पनागर पुलिस ने जुआड़ियों को लाखों रुपयो के साथ किया गिरफ्तार।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर:-पनागर पुलिस ने सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां अभय पटैल के मकान के पीछे खेत में कुछ जुआरी बल्व की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः मुकेश खत्री उम्र 32 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल थाना गढ़ा, बलराम सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी देवनगर बुढ़ागर थाना गोसलपुर, इंदल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम घाना थाना खम्हरिया, सौरभ पटेैल उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम दौजिया गुलैंदा थाना पनागर, मनोज पटैल उम्र 43 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर चेरीताल थाना लार्डगंज, देवेन्द्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना भेड़ाघाट, बालमुकुन्द चौबे उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम हृदयपुर जबलपुर नाका चौकी थाना दमोह देहात जिला दमोह बताये, जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव 1 लाख 55 हजार 550 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*

*अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है:- भावना बोहरा*

0

0.विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करने वाला बजट:- भावना बोहरा.

0.महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता, युवा-किसान व गरीब कल्याण को समर्पित बजट :-भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में विकसित भारत 2024 का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया लोकसभा में प्रस्तुत बजट पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने के साथ ही युवा-किसान व गरीब कल्याण को समर्पित यह बजट आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता, विकसित भारत के संकल्प और जनता की सेवा के लिए समर्पण भाव को पुनः परिलक्षित करने वाला है केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को स्पष्ट करता है भावना बोहरा ने कहा कि इस बजट में विकसित भारत के चार स्तंभ – युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है मुझे हर्ष है की इस बजट में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए लखपति दीदी योजना का विस्तार करने का निर्णय सराहनीय है योजना के तहत स्वसहयता समूह की बहनों को कौशल प्रशिक्षण खासकर बल्ब बनाने से लेकर ड्रोन रिपेयर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है जिससे वे आत्मनिर्भर बनें बजट में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण के उद्देश को प्रदर्शित करती है इसके साथ ही आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता माताओं-बहनों को भी आयुष्मान भारत का लाभ मिलने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी बजट में सबसे प्रमुख महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 9-14 साल की बेटियों के टीकाकरण हेतु महाअभियान चलाने की घोषणा सराहनीय है प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे बजट में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए विभिन्न परियोजनाएं शुरू की जाएंगी व राज्य सरकार को पर्यटन विस्तार हेतु ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा भी भारत के पर्यटन स्थलों के विकास में मुख्य भूमिका निभाएगा। किसानों को उन्नत फसल तथा उनकी आय में वृद्धि हेतु फसलों पर नैनो डीएपी का इस्तेमाल होगा डेयरी विकास के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बजट में 11.1% की बढ़ोतरी कर इसे रिकॉर्ड 11.11 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जिससे भारत के विकास को एक नई गति मिलेगी आज भारत में सबसे ज्यादा युवा भागीदारी है इसके लिए भी बजट में युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ का कोष स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है वहीं बकाया कर में 25,000 की छूट मिलने से देश के एक करोड़ करदाताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने आगे कहा की प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा एक बड़ा लक्ष्य तय करता है उसे प्राप्त करता है और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए निर्धारित करता है यह बजट उनके नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने के इस लक्ष्य को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगा निश्चित रूप से यह बजट अन्त्योदय के लक्ष्य एवं सर्वजन हिताय,सर्व जन सुखाय की भावना को समर्पित है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि अंतरिम बजट में राज्यों के विकास के लिए 75 हजार करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त कर्ज का प्रावधान किया गया है इससे हर राज्यों को लाभ मिलेगा और प्रदेशों के विकास के साथ-साथ जनता का भी विकास सुनिश्चित होगा उड़ान योजना के तहत 517 नए हवाई मार्ग जोड़े जाएंगे जिससे एक आम आदमी के हवाई सफ़र का सपना भी पूरा होगा तीन नए रेलवे कॉरिडोर और चालीस हजार सामान्य कोच अब “वंदे भारत” एक्सप्रेस के कोच की तर्ज पर बदलने से यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी साथ ही आने वाले वर्षों में औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी “सूर्योदय योजना” से 1 करोड़ परिवार अपने घरों पर सौर ऊर्जा सिस्टम लगाकर बिजली उत्पन्न कर पाएंगे और उन्हें प्रति माह 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रस्तुत अंतरिम बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा बजट में रक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा, उद्योग, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया गया है यह अंतरिम बजट ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है इसमें अंत्योदय और 140 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है लोकसभा में प्रस्तुत यह बजट जन-जन को समर्पित है इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के सदस्य एवं बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी का मैं आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ साथ ही जुलाई 2024 में प्रस्तुत होने वाले पूर्ण बजट के लिए मेरी अग्रिम शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

—————————————-

*माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन*

0

*रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है*

*मैं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करता हूं*

*शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृतियां रगों में जोश भरती हैं*

*देश के दुश्मनों का मुकाबला करने में वे कभी रुके नही, थके नही*

*जब आतंवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते रहे, उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ शहादत दी*

*उनके इस अमर बलिदान को हम नमन करते हैं*