Home Blog Page 716

*एस.ई.सी.एल के स्टोर रूम में हुए चोरी को सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता।*

0

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,चोरी हुई सामग्री भी बरामद।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है. इसी क्रम में SECL के टी लाइन के स्टोर रूम में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 03-04/02/2023 दरमियानी रात को SECL खदान के टी लाइन स्टोर रूम से खदान में उपयोग होने वाले उपकरण के पार्ट्स और बैटरी की चोरी हो गयी थी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री अभिनव कांत के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस द्वारा चोरी के सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 4 आरोपी से मेमोरंडम के आधार पर चोरी किये गए रोटटिंग यूनिट फ्लोमोर पम्प (गन मेटल)4 नग, रोटटिंग यूनिट पंप 8 नग, गियर बॉक्स वॉर्न व्हील 2 नग, CHP बिअरिंग और बैटरी को बरामद कर जप्त किया गया है साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकप- CG 12 BM 9904 तथा मोटर साइकिल HF डीलक्स CG 12 BM 4396 को भी जप्त कर आरोपीयों (1) अविष्कार श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी मुड़ापार (2) आकाश उरांव उर्फ़ टबर्रा पिता बीफे उराव उम्र 19 वर्ष निवासी मुड़ापार (3) अभिमन्यु मालाकार पिता अर्जुन मालाकार उम्र 38 वर्ष निवासी पंप हॉउस कोरबा (4) मन्नू दास पिता रामदास उम्र 53 वर्ष निवासी संजय नगर कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

*महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाएं उत्साह से कर रही आवेदन।*

0

नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में शिविरों का किया जा रहा आयोजन।

शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुचकर कर रही आवेदन जमा।

कोरबा- मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए  महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। योजना के तहत् महिलाओं को लाभ दिलाने हेतु जिले में आवेदन लिया जा रहा है। जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डाे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों में शिविर का आयोजन कर महिलाओं से आवदेन लिया जा रहा है। साथ ही उनकी सहायता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को भी जिम्मेदारी सौपीं गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित है। साथ ही महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि से अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से निश्ंिचत नजर आ रही हैं। सबेरे से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में लगने वाले शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुचकर आवेदन जमा कर रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा करने पहुॅची ग्राम पंचायत गोढ़ी की श्रीमती सविता यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सविता ने उत्साहपूर्वक बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में सरकार इतनी अच्छी योजना संचालित कर रही है। जिसका उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए कर सकेंगीं।

इसी प्रकार श्रीमती सोनी अनंत ने बताया कि यह महिलाओं के हित में बहुत ही अच्छी योजना है। योजना का लाभ लेने के लिए आज वह गोढ़ी पंचायत भवन में आवेदन करने आई है। यहां उसने कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से अपना आवेदन भरकर जमा किया है। मार्च महीने में उसे योजना के तहत 01 हजार रूपए प्राप्त होगा, जिससे वह काफी उत्साहित हैं। सभी महिलाओं ने उनके हित में इस योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

*कलेक्टर ने विकसित भारत यात्रा के तहत मुड़ापार में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण।*

0

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन।

शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की करें व्यवस्था : कलेक्टर।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी पात्र महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने एवं उन्हें  योजना से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे आमजनों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

*ईवीएम और वीवीपैट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू।*

0

कलेक्टर ने एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण।

कोरबा – भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाना है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज झगरहा स्थित आईटी कोरबा महाविद्यालय में किए जा रहे ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया।


उन्होंने प्रथम स्तरीय जांच कार्य में लगे इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने  ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट,  बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की एफएलसी की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही स्ट्रांग रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे एवं निर्वाचन कार्यालय संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही, गलत फॉर्म भराने, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही।*

0

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश,समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म वितरण, पात्र महिलाओं का आवेदन जमा करने शिविर लगाने, आवेदन की जाँच, दावा आपत्ति और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने, फॉर्म भरने के नाम पर उगाही करने, गलत कार्यों पर नजर रखने और सम्बंधित एसडीएम को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना ,आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया कि विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर आवेदकों से आवेदन ले और नियमानुसार कार्यवाही करें। आवेदकों को इस संबंध में पूरी जानकारी अवश्य दें ताकि उन्हें पात्रता और अपात्रता की जानकारी प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड पर विजिट करते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उसके क्रियान्वयन पर समुचित कार्यवाही करें। कलेक्टर ने छात्रावास, आश्रमों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने,निलम्बन के मामलों पर जाँच कर बहाल कर संबंधित से कार्य लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईंट भट्ठों में संचालित बालबाड़ी में शेड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर भोजन सहित अन्य सामग्री का वितरण करने के साथ ही निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त बच्चों की उपस्थिति होने के साथ समय पर केंद्र खोलने और बन्द करने के साथ अन्य गतिविधियां संचालित करने और सुपरवाइजरों को फील्ड पर केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए स्टीमेट बनाने, शेष गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आत्मानन्द स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, भारी वाहन चलने वाले सड़को पर धूल उड़ने से बचाव के लिए किए जा रहे पानी का छिड़काव और भारी वाहनों से लगने वाले जाम पर कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों में पीवीटीजी की होगी भर्ती।

कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा,स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में रिक्त चतुर्थ पदों पर रखने और अन्य पदों पर योग्यता अनुसार नियुक्ति देने तथा आवश्यकतानुसार नियमों में शिथिलता देने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी को प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने जर्जर स्कूलों की सूची प्रस्तुत करते हुए डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में रिक्त शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने और अतिथि शिक्षक, अतिथि व्याख्याता के पदों पर 16 जून से भरने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने लगेंगे शिविर।
कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलदार, पटवारी, स्कूल शिक्षक को आवश्यक जानकारी देकर स्कूल में शिविर लगवाएं। विद्यार्थियों से जाति प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा लेकर और दस्तावेज नहीं होने पर ग्राम सभा आयोजित कराने तथा समय-सीमा के भीतर प्रमाणपत्र प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

शासकीय कॉलेजो की समस्या होगी दूर।

कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर वहाँ की समस्याओं को चिन्हित कर लिए जाएं और एक प्रस्ताव बनाकर दें ताकि डीएमएफ से वहाँ की व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जा सकें।

कलेक्टर ने लिफ्ट प्रारंभ करने के दिए निर्देश।

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य कार्यालयों में लगाए गए लिफ्ट को प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या को लेकर आते हैं। इस दौरान ऊपर की मंजिल में जाने में असुविधा होती है। बैठक में विद्युत व यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते लिफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

*महतारी वंदन योजना की फेक ऑनलाइन पोर्टल से सर्तक रहने की आवश्यकता।*

0

निर्धारित लिंक के अतिरिक्त अन्य लिंक में न करें आवेदन।

कोरबा –  राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं राज्य शासन की अधिकृत वेबसाइट,ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी फेक वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से वायरल की जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply के रूप में दर्शित लिंक फेंक व फर्जी है। इस फेक वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म अपलोड ना करें।महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।

*जनचौपाल में आई दिव्यांग चंदा बाई की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण।*

0

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।

हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान कर पहुँचाई गई राहत।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जनचौपाल में आने वाले लोगों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव जल्द से जल्द निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर के निर्देशन में करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनकी के आश्रित ग्राम कटरापारा की रहने वाली 55 वर्षीय दिव्यांग श्रीमती चंदा बाई को तत्काल राहत पहुँचाते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया।
दिव्यांग श्रीमती चंदा बाई कलेक्टर जनचौपाल में अपने रोजमर्रा के कार्याें को पूरा करने के लिए आवागमन की सुविधा हेतु एक ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर चौपाल में आई थी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने दिनचर्या को पूरा करने एवं कहीं आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। कलेक्टर ने हितग्राही की समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु उपसंचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल ने हितग्राही ट्राईसाइकिल एवं वॉकर प्रदान किया।
जनचौपाल में अपनी समस्या का निराकरण होने एवं ट्राईसाइकिल एवं वॉकर पाकर हितग्राही चंदा बाई बहुत खुश हुई। उन्होंने बताया कि पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था, ट्राईसाइकिल मिल जाने से अब उनकी दैनिक कार्य पूरा करने में बहुत सुविधा मिलेगी। इस हेतु उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती गोयल ने बताया कि हितग्राही चंदा बाई 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग एवं उनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है। इसलिए उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाईकल, वॉकर दी गई है। जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर पाएंगी।
इसी प्रकार जनचौपाल में आज वनाधिकार पट्टा बनाने, पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

*डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,गिरोह के 05 मुख्य आरोपी गिरफ्तार।*

0

आरोपियों द्वारा जिले के हाईवे रोड में खडी ट्रेलर गाडियों को बनाते थे निशाना।

कोरबा पुलिस व सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीकांत अग्रवाल पिता सुरेष अग्रवाल उम्र 34 साल साकिन राईसमिल कारखाना एरिया कटघोरा का एक लिखित आवेदन पत्र पेष कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/01/2024 को प्रार्थी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 को इसका ड्रायवर धनीराम पटेल पिता बसंत पटेल तथा हेल्फर सिवा उक्त ट्रेलर में चांवल लोड कर कटघोरा से करीबन 11ः00 बजे रायपुर के लिये निकला था कि रात्रि करीबन 02ः30 बजे ट्रेलर का रस्सी खुल जाने से नेषनल हाईवे गोपालपुर घाट ओव्हर ब्रिज के पास उक्त ट्रेलर को खडी करके रस्सी को ड्रायवर धनीराम पटेल तथा हेल्फर षिवा के द्वारा रस्सी को बांध रहे थे उसी समय पीछे तरफ से एक बिना नंबर सफेद स्कार्पियों वाहन में बैठकर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आये ड्रायवर व हेल्फर को डरा धमका कर ट्रेलर क्रमंांक सीजी 04 जेबी 9361 की डीजल टंकी की लाॅक को तोडकर जबरदस्ती 250लीटर डीजल को लूट कर सभी स्कार्पियों वाहन में पाली की ओर भाग गये है कि रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र चैतमा थाना पाली में अपराध क्रमांक 34/2024 धरा 392 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपियों का पता तलाष में लिया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्री जितेन्द्र षुक्ला एवं अति.पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिशेक वर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्षन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कटघोरा श्री पंकज ठाकुर के निर्देषन परं थाना प्रभारी पाली श्री चमन लाल सिंन्हा के नेतृत्व व मार्ग दर्षन में अज्ञात आरोपियों की पता तलाष के दौरान दिनांक 04/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि, प्रकरण के संदेही आरोपी चैतमा क्षेत्र में घूम रहा है।

तत्काल वरिश्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन पर चार अलग-अलग टीम तैयार कर घेराबंदी कर संदेही आरोपी नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा,जिला जांजगीऱ चापा, को पूछताछ करने पर अपने साथी संजय कुमार कुर्रे, प्रवीणकुमार कुर्रे, संदीप डहरिया, सुक कुमार उर्फ भीम, सुनील कैवर्त तथा अन्य के साथ घटना दिनांक को अपनी स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 में योजना बनाकर एनएच 130 गोपालपुरओव्हर ब्रिज के पास उक्त ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 9361 के ड्रायवर को तथा हेल्फर को डरा धमका कर नकली पिस्टल दिखाकर 250 लीटर लूटना तथा उक्त डीजल को राजा बाबू रत्नाकर तथा अनुज कुर्रे के पास बेचना बताया आरोपी नीला राम कुर्रे के निषानदेही पर ग्राम बगडबरी खिसोरा, करहीडीह, परसाही, बाना, दबिष दिया गया जो आरोपी संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा, तथा प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर चांपा, से पूछताछ करने पर घूम-घूमकर चोरी व लूट करके उक्त स्कार्पियों में लोड कर परसाही एवं करहीडीह निवासी के पास बेचना बताये तीनों आरोपियों के पास से 250 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बीके 5380 पाना, राॅड नुकीलानुमा पाईप तथा घटना में उपयोग एक डुप्लीकेट पिस्टलनुमा बंदूक जप्त किया गया है। तथा चोरी लूट के डीजल खरीद दार आरोपी अनुज कुर्रे पिता जानकी प्रसाद कुर्रे निवासी करहीडीह थाना बलौदा से 11 नग 35 लीटर वाले डिब्बा में भरा कुल 300 लीटर डीजल , 06 नग ड्रम, 02 नग छोटा ड्रम, 25 नग खाली 35 लीटर वाली, खाली जरीकेन एक टुल्लू पंप डीजल निकलने में उपयोग दो नग बाल्टी, तथा राजा बाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना से 08 नग 35-35 लीटर में भरा 250लीटर, दो नग पाईप को जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल पांच आरोपी को गिरफतार किया गया है आरोपी का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेष करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाता है। तथा चार आरोपी फरार है। उक्त प्रकरण में अुनविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमनसिंहा, थाना प्रभारी कटघोरा तेजप्रकाष यादव, साइबर सेल प्रभारी राबिंसन गुड़िया भा पु से , ASI अजय सोनवानी ,प्रधान आर चंद्रशेखर पांडे ,राजेश कवर , डेमन ओग्रे ,रितेश शर्मा , आलोक टोप्पो,सुशील यादव ,विरकेश्वर प्रताप , रेणु टोप्पो, चैकी प्रभारी सउनि चंद्रपाल खांडे हमराह थाना पाली एवं थाना कटघोरा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

आरोपियों का नाम
(1) नीला राम कुर्रे पिता दुकालु राम कुर्रे उम्र 40 साल साकिन बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीऱ चापा,
(2) संजय कुर्रे पिता वेदप्रकाष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन भाठापारा बगडबरी, थाना बालौदा, जिला जांजगीर चांपा,
(3) प्रवीण कुमार कुर्रे पिता स्व जोहन लाल कुर्रे उम्र 36 साल साकिन बिरगहनी, थाना बालौदा जिला जांजगीर
चांपा,
(4) अनुज कुमार पिता जानकी प्रसाद कुर्रे उम्र 18 साल 4 माह साकिन करहीडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा
(5) राजाबाबू रत्नाकर पिता तामेष्वर प्रसाद उम्र 25 साल साकिन परसाही बाना थाना अकलतरा जिला जांजगीर,चाम्पा छ.ग

*कोरबा जिले के नए एसपी होंगे सिद्धार्थ तिवारी।*

0

कोरबा – छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में तबादला किया है। कोरबा जिले के नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी होंगे, वर्तमान में पदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला का तबादला दुर्ग जिले में कर दिया गया है।

*महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से मिलेगा लाभ।*

0

आनलाईन आवेदन 05 फरवरी से 20 फरवरी तक,21 वर्ष की पात्र महिला को मिलेगा लाभ।

आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर।

कोरबा – छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी से आन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लाॅगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लाॅगिन आई.डी से आवेदन कर सकेंगे।

पात्रता शर्तें

महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तो में महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकसुदा, परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रूपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हे प्रतिमाह 1000 रूपए से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रूपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी।

आनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल एवं एप्प-

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन निःशुल्क होगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन भरने के लिए पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन 05 फरवरी से लिए जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 होगी।

ये दस्तावेज जमा करना होगा-

आवेदन करते समय हितग्राहियों को स्वयं का सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, मतदाता परिचय पत्र में से कोई भी एक, स्वयं एवं पति का आधार कार्ड, स्वयं एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो), विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र हेतु 10 अथवा 12 की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परिचय पत्र, ड्राईविंग लाइंसेस में से कोई एक, बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा अथवा शपथ पत्र जमा कराना होगा।