Home Blog Page 714

*लूट का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना पंडरी जिला रायपुर की कार्यवाही*

0

*लूट का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना पंडरी जिला रायपुर की कार्यवाही*

गमछा से मुंह ढकने और हेलमेट लगाने के बाद भी नही बचे, हुलिया से हुई पहचान

घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त

अपराध क्रमांक 38/2024
धारा- 394,34 भा.द.वि.
नाम आरोपी
01अनिल डोंगरे पिता सुरेष डोंगरे उम्र 30 वर्ष निवासी- न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 बालाजी मार्बल के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग
02 प्रवीण कुमार वैद्य पिता सिध्दार्थ वैद्य उम्र 31 वर्ष निवासी- बालाघाट (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 टाटा मोटर्स के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

रायपुर/छत्तीसगढ़:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चोवाराम साहू पिता दयाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी- स्वर्ण जयंती चौक लालपुर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर ने दिनांक 6.2.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलम कम्यूनिकेशन प्रा.लि. शाॅप नंबर 115 प्रथम तल, एज काम्पलेक्स, मोवा मे मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सुबह लगभग 10ः35 बजे से 10ः45 बजे के मध्य कार्यालय मे अकेला था तभी दो अज्ञात व्यक्ति नकाबपोष जो अपने चेहरे को ढके हुए एवं हेलमेट पहने हुए थे, अचानक कार्यालय मे घुस गए और एक ने प्रार्थी को पकड लिया और काउंटर खोलने लगे प्रार्थी बचकर बाजू की दुकान चला गया और शोर मचाया तब उपरोक्त दोनो नकाबपोष व्यक्ति वहां से भाग गए, एक व्यक्ति का हुलिया अनिल डोंगरे जैसा था जो कंपनी मे पूर्व कर्मचारी रहा चुका था। घटना की जानकारी कंपनी के डायरेक्टर दादू अग्रवाल को मोबाईल पर दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल नाकेबंदी कर चंद घन्टों मे ही आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।

*महतारी वंदन योजना: मात्र दो दिनों में ही 16 हजार 963 महिलाओं ने किया आवेदन*

0

*योजना का लाभ लेने महिलाओं में दिख रहा खासा उत्साह*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर जिले की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन करने के दूसरे दिन तक 16 हजार 963 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें मुंगेली परियोजना 01 अंतर्गत 03 हजार 373 आवेदन, मुंगेली परियोजना 02 अंतर्गत 03 हजार 814 आवेदन, पथरिया अंतर्गत 05 हजार 699 आवेदन, लोरमी परियोजना 01 अंतर्गत 02 हजार 491 आवेदन और लोरमी परियोजना 02 अंतर्गत 01 हजार 586 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों को पोर्टल में अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है। मुंगेली की श्रीमति अंजनी देवांगन ने कहा कि वह इस योजना से काफी खुश है, इससे उन्हें आर्थिक स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। श्रीमती सीमा कुंभकार ने कहा कि इस योजना के तहत राशि मिलने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होंगी। श्रीमती धनाइया बाई ने सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल मिलेगा और परिवार के निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजना के पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवा रही हैं। कलेक्टर ने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।

*आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक*

महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य शासन द्वारा शुरू की गई योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक है। यह योजना 01 मार्च से लागू की जाएगी। इसके तहत पात्र महिला को 01 हजार रुपए प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी की लॉगिन आईडी या आवेदक स्वयं पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

*योजना अंतर्गत पात्रता*

योजना अंतर्गत ऐसी विवाहित महिलाएं जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हों, पात्र होंगी। आवेदन के लिए कैलेंडर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्तता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। वहीं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मंडल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के कर्मचारी हों, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो तथा जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो, अपात्र होंगे।

*आवेदन करने के लिए आश्यक दस्तावेज*

योजना के लिए स्वयं की सत्यापित पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में दस्तावेज (निवास प्रमाण-पत्र/राशनकार्ड/मतदाता पहचान पत्र), स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो) जमा करना होगा। विवाहित प्रमाण पत्र हेतु विवाह प्रमाण-पत्र/राशन कार्ड/आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र/निवास प्रमाण पत्र/ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यदि उपरोक्त में से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध न हो तो विवाहित महिला द्वारा स्वघोषणा शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी/वार्ड/ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10 वीं या 12 वीं की अंकसूची/स्थानांतरण प्रमाण पत्र/ पैन कार्ड/मतदाता परिचय पत्र/ड्राइविंग लाईसेंस। (कोई एक), पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति। स्व घोषणा पत्र/शपथ पत्र। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाईल नं. नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्यतः प्रस्तुत किया जाना होगा।

 

*महतारी वंदन योजना अंतर्गत फार्म भरने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-सक्ती, 06 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महातारी वंदन योजना का फार्म आज दिनांक से भरवाना प्रारंभ कर दिया गया है। योजना 01 मार्च 2024 से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की जाएगी। योजनांतर्गत पात्रता विवाहित महिला जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो। आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष 01 जनवरी को विवाहित महिला कीआयु 21 वर्ष से कम न हो। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदन प्राप्त करने की तिथि 05.02.2024 से 20.02.2024 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों में निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। योनजा के सम्पूर्ण जानकारी के लिए अपने नजदिकी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं ग्राम पंचायत सचिव से सम्पर्क कर सकते है। योजना की जानकारी के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नंबर 0771-2220006 चालू किया गया है। इस प्रकार जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर हेल्पलाईन नंबर 9300491948 एवं ब्लाक स्तर पर सक्ती 7611167678 जैजैपुर 7974867106 मालखरौदा 9907401417 एवं डभरा 8878163189 जारी किया गया है। पहले चरण में आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, वार्ड कार्यालय एवं परियोजना कार्यालय में आवेदन दिनांक 05.02.2024 से 20.02.2024 तक लिया जावेगा। पोर्टल (https://www.mahatarivandan.cgstate.gov.in) के वेबसाईड पर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। आवेदक महिला को आवेदन किये जाने हेतु आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किया जाना आवश्यक होगा ।
1.स्व.सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो।
2. स्थानीय निवासी के संबंध में दस्तावेज (निवास प्रमाण पत्र / राशन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र)
3. स्वयं का एवं पति का आधारकार्ड
4. स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो) ।
5. विवाह का प्रमाण पत्र / राशन कार्ड / आधार कार्ड / मतदाता परिचय पत्र / निवास प्रमाण-पत्र / ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण-पत्र । यदि उपरोक्त में से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध न हो तो
विवाहित महिला द्वारा स्वघोषणा शपथ-पत्र प्रस्तुत कि या जा सकता है।
6. विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
7. परित्यक्ता होने कि स्थिति में समाज द्वारा जारी / वार्ड / ग्राम पंचायत जारी प्रमाण पत्र ।
8. जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची / स्थानांतरण प्रमाण पत्र / पैनकार्ड / मतदाता परिचय पत्र / डाईविंग लाईसेंस (कोई एक)।
9. पात्र हितग्राही बँकखाता का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जो आधार से लिंक हो।
10. स्व घोषण पत्र / शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न ।
11. यदि महिला हितग्राही के पास मोबाईल नं. नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्यतः प्रस्तुत किया जाना होगा।

*महतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान, छोटी-छोटी ख्वाहिशें अब नहीं रहेंगी अधूरी*

0

*महिलाएं इसलिए खुश क्योंकि यह उनकी अपनी राशि जिसे वे अपनी रुचि से खर्च करेंगी*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज संवरता है और समाज के संवरने से राज्य संवरता है इसलिए मोदी जी ने महतारी वंदन योजना की गारंटी दी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इसे शुरू किया ताकि महिलाओं के परिश्रम को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्नेह राशि भेंट की जाए।

इस तरह से महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज-त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सरकार ने स्नेह स्वरूप महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है इससे महिलाओं में खासा उत्साह है। महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं के विश्वास की जीत हुई है। अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे इनके लिए आगे की राह प्रशस्त होगी। मस्तूरी ब्लाॅक की वेद परसदा निवासी श्रीमती प्रीति सिंह ने भी महतारी वंदन योजना के लिए आज फाॅर्म भरा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके पति उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। उनसे स्नेह भी बहुत करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इस बात की कसक थी कि उनकी स्वयं की कोई पहचान नहीं है। उनकी खुद की कोई आय नहीं है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उन्हें पहचान दिलाएगी। वे अपनी-अपनी छोटी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। श्रीमती गायत्री आदित्य का कहना है कि हम महिलाएं चैबीसों घंटे घर का काम करती हैं लेकिन इसके एवज में हमारे परिश्रम और त्याग के लिए हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारी सुध ली है और महतारी वंदन योजना के जरिए हमारे श्रम का सम्मान किया है। सरकार ने नाम भी कितना अच्छा रखा है महतारी वंदन, यह हमारे परिश्रम का सम्मान है। कुछ ऐसे ही विचार श्रीमती गणेशी देवांगन के भी हैं। वे कहती है इस योजना से निश्चित स्प से हमारी दशा और दिशा बदल जाएगी। हम आर्थिक रूप से सबल होंगे। श्रीमती वीरस सूयवंशी का कहना है कि कई बार पैसों के अभाव में हमारी ख्वाहिशें अधूरी रह जाती थीं, हमें परिस्थितिथियों से समझौता करना पड़ता था लेकिन महतारी वंदन योजना से हमारी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी।

*मिलावटी, अवैध शराब एवं अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर कड़ाई से लगाये अकुंश – सचिव सह आबकारी आयुक्त*

0

*मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का होगा सत्यापन*

*आपराधिक प्रकरण एवं ब्लैक लिस्टेड पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही*

रायपुर/सचिव सह आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट कार्पाेरेशन लिमिटेड श्रीमती आर. संगीता ने विगत दिवस आबकारी आयुक्त कार्यालय में मैनपॉवर एजेंसी एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसियों की बैठक लेकर सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा प्रदेश में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति, वेतन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होंने मदिरा दुकानों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्ति करने, बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रति माह वेतन संबंधितों के बैंक खातों में नियत समय पर भुगतान करने व समस्त मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का नये सिरे से सत्यापन कर आपराधिक प्रकरण में लिप्त पाए जाने एवं ब्लैक लिस्टेड पाये जाने पर तत्काल सेवा से पृथक कर उन पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में समस्त मेनपॉवर एजेंसी को मदिरा दुकानों में विधिवत् स्टाक रजिस्टर का अद्यतन संधारण करने, स्कैनिंग कर मदिरा का आमद एवं विक्रय करने, दुकानों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सदैव चालू रखने तथा तकनीकी खराबी आने पर उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश के साथ-साथ दुकानों में संग्रहित खाली कार्टन को सुरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिये गये।

बैठक में आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर. संगीता द्वारा मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, ग्राहकों के मांग अनुरूप ब्राण्ड की मदिरा का विक्रय करने, ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफार्म में आई. कार्ड सहित उपस्थित रहने, निर्धारित समय पर ही दुकान खोलने एवं बंद करने तथा दुकान से प्रति व्यक्ति निर्धारित सीमा के भीतर मदिरा विक्रय किये जाने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की मिलावटी एवं अवैध शराब विक्रय नहीं करने, शराब कोचियों को शराब का विक्रय नहीं करने एवं अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर कड़ाई से अकुंश लगाये जाने के संबंध में संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में नॉन ड्यूटी पेड, अवैध शराब, बिना स्कैन के शराब पर कड़ाई से नियंत्रण कर अनियमितता पाये जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध गैर जमानती अपराध दर्ज करने के सख्त निर्देश दिये गये। समस्त मेनपॉवर एजेंसियों को मदिरा दुकानों से अधिक दर पर मदिरा विक्रय एवं मिलावटी विक्रय जैसी शिकायतों पर स्व-स्फूर्त कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया। उपरोक्त निर्देशों के पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध नियमानुसार ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही कर अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही करने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया। ऐसे प्रकरणों में ब्लैक लिस्टेड हुए एजेंसियों की जानकारी अन्य राज्यों से भी साझा करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में समस्त सुरक्षाकर्मी एजेंसियों को मदिरा दुकानों में निर्धारित यूनिफार्म में सुरक्षाकर्मी की नियमित उपस्थिति बनाये रखने, दुकानों के बाहर वाहनों को व्यवस्थित करने, ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं मदिरा दुकानों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सही तरीके से कार्य नहीं करने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में समस्त प्लेसमेंट एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसी के विरूद्ध लंबित देयताओं को शीघ्र ही जिम्मेदार एजेंसियों से वसूल कर मदिरा दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन कर ब्लैक लिस्टेड एवं अनाधिकृत कर्मचारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त एजेंसियों को दिनांक 01 अप्रैल 2017 से अब तक ब्लैक लिस्टेड किये गये कर्मचारियों के नाम, पदनाम, मोबाईल नम्बर एवं अन्य विवरण दिनांक 20 फरवरी 2024 तक विभाग को उपलब्ध कराने एवं ऐसे कर्मचारी प्रदेश के किसी भी मदिरा दुकानों में कार्य न करें, इसको सुनिश्चित करते हुए निरंतर सघन जांच करने के निर्देश दिये गये।

*बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना गुरूजनों का दायित्व: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल*

0

*पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री*

रायपुर / स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के 27वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का दायित्व हमारे गुरूजनों पर है। यही भावना हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एक पौधे के समान होते हैं और शिक्षक उस माली की तरह होता है जिसकी देखभाल से पौधे पनपकर एक फलदार वृक्ष का रूप ले लेते हैं। ऐसे में शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को स्कूल में एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराए, उनसे अच्छा व्यवहार करें और उनकी छुपी प्रतिभा को सामने लाए।

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोकनृत्य सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री रविन्द्र झा, प्राचार्या डॉ. बबीता झा, प्रशासनिक प्रमुख श्री ऋषि झा, शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती विनिता अग्रवाल तथा शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

*किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि जल्द दी जाएगी*

0

*अनुपूरक बजट में 12 हजार करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान*

रायपुर, /खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में इस वर्ष धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में 145 लाख टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य और राज्य सरकार के उपार्जन मूल्य में अंतर की राशि का भुगतान किसानों को शीघ्र करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत 12 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है। यह राशि जल्द ही किसानों को दी जाएगी।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी को बढ़ाकर 04 फरवरी की गई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के रिकार्ड संख्या में अधिकाधिक किसान अपना धान बेच पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की और किसानों के लिए धान का उपार्जन मूल्य 3100 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया।

*राशन दुकानों में अनियमितता की जांच विधायक दल की समिति करेगी*

0

रायपुर, / खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय राशन दुकानों में अनियमितता पाई गई है, जिसमें 216 करोड़ की राशि का राशन कम पाया गया था। अब इसकी नये सिरे से जांच विधायक दल की समिति द्वारा कराई जाएगी।

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खाद्यान्न की कमी एवं राशन दुकानों में अनियमितता से संबंधित मामला पूर्ववर्ती श्री भूपेश सरकार के समय का है। उन्होंने बताया कि अनियमितता के संबंध में सरकार द्वारा कई राशन दुकानों पर निलंबन एवं एफ.आई.आर. कर कार्यवाही की गई थी और वसूली भी की जा रही है।

*शराब दुकानों में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में शराब खरीदी पर होगी कड़ी कार्यवाही*

0

*शराब विक्रय संबंधी अनियमितताओं तथा अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही है निगरानी*

रायपुर, /प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा शराब की विक्रय संबंधी अनियमितताओं तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के साथ लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। सचिव आबकारी सह आयुक्त श्रीमती आर. शंगीता ने प्रदेश में शराब दुकानों का संचालन करने वाली समस्त प्लेसमेंट एजेंसियों की बैठक लेकर शराब दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में शराब बेचने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारियों के माध्यम से शराब दुकानों का संचालन कराया जा रहा है। प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा अपने विक्रयकर्ताओं पर भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे अब शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब की बिक्री नियंत्रित हुई है।
प्रदेश में संचालित शराब दुकानों से ओव्हर रेटिंग, मिलावट तथा कोचियों को मदिरा की आपूर्ति पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इसे रोका जा रहा है। मदिरा दुकानों से ग्राहको को निर्धारित सीमा में ही शराब की बिक्री की जा रही है। कोई भी व्यक्ति इस निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा की मांग अथवा किसी भी प्रकार का अपराधिक कृत्य मदिरा दुकान में करता है, तो उसके विरूद्ध भी कड़ी वैधानिक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार स्थित देशी मदिरा दुकान भाटापारा 01 (सुरखी रोड) के सेल्समैन को स्थानीय शराब कोचिया द्वारा 10 पाव से ज्यादा की देशी शराब की मांग की गई। सेल्समैन द्वारा शराब कोचियो को मना करने पर उसने कर्मचारियों से मारपीट की। मारपीट किए जाने की उक्त घटना 03 फरवरी 2024 को प्रकाश में आयी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित सेल्समैन श्री राकेश सिंह ठाकुर के आवेदन पर 03 फरवरी को ही थाना भाटापारा सिटी में भा.दं.सं. की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध क्रमांक 0062/24 में मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू निषाद अवैध शराब बेचने, मारपीट जैसे कई अपराधिक मामलो में आरोपी है और जेल भी जा चुका है। वर्तमान में प्रकरण में विवेचना जारी है।

*Tremendous Response to Mahtari Vandan Yojana: More than 1 lakh 81 thousand women filled forms to register on the first day*

0

*A Major Step of Shri Vishnu Deo Sai’s Government to meet PM Modi’s Guarantee of Women Empowerment*

*”Chief Minister Shri Sai providing aid under Mahtari Vandan Yojana is like a brother giving gift to sister on the occasion of Teej”: Applicant Savita Sahu*

Raipur, / More than 1 lakh 81 thousand women in Chhattisgarh have filled forms on the first day of registration for Mahtari Vandan Yojana. This scheme has been launched by Chhattisgarh Government with an aim to promote women empowerment. Women across the state are rushing to register as beneficiaries of Mahtari Vandan Yojana and avail the financial aid to be provided under the scheme. Today, more than 13 thousand applications were received in Raipur district, while in tribal areas of the state like Sukma, 1592 women filled applications on the very first day.

District administration has made proper arrangements to make it convenient for women to complete the process of registration. All the District Collectors had taken a meeting of officials in their respective district. In these meeetings, the officials concerned were directed to ensure that the procedure of collecting application forms should be completed in minimum time. Administration has appointed employees to explain the eligibility norms to the applicants. Moreover, employees have also been deployed to guide the applicants regarding the documents required at the time of application, to ensure that the application is duly completed and there is no problem in scrutiny.

Lomeshwari Ojha, a resident of Rudri in Dhamtari, who had come to fill the form for the scheme, said that the financial aid provided under this scheme would help her meet her needs and also the needs of her children. Savita Sahu of Raipur told that she spends the money received as gifts from her parents during Teej Tihaar as per her wish. And the financial aid under Mahtari Vandan Yojana seems like a gift from brother Shri Vishnu Deo Sai on the occasion of Teej.

Teejbai Kamar of Special Backward Tribe of Baldakchhar of Kasdol development block told that she has filled the application form and submitted it at the Anganbadi center. She said that she works as a labourer and the finacial aid under Mahtari Vandan Yojana will ease the financial burden on her to certain extent.

The number of applications received in various districts of the state on the first day of registration are as follows- 3226 from Balod, 523 from Balodabazar, 783 from Balrampur, 12503 from Bastar, 3863 from Bemetara, 710 from Bijapur, 9329 from Bilaspur, 3980 from Dantewada, 3682 from Dhamtari, Durg. 13997, 3723 from Gariaband, 20186 from Janjgir, 5367 from Jashpur, 2441 from Kanker, 5796 from Kawardha, 6836 from Kondagaon, 5101 from Korba, 2035 from Koriya, 7040 from Mahasamund, 3263 from Mungeli, 406 from Narayanpur, 15 from Raigarh. 30 , 13155 from Raipur, 8403 from Rajnandgaon, 1089 from Surguja, 1592 from Sukma, 13588 from Surajpur, 4605 from Gaurela-Pendra-Marwahi, 1885 from Sakti, 1552 from Khairgarh-Chhuikhadan-Gandai, 955 from Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki, 1654 from Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, 16656 applications were filled from Sarangarh-Bilaigarh.