दो पालियों में होगी परीक्षा, 20 परीक्षा केंद्रों पर 07 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल।
कोरबा – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 11 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 तक तथा अपरान्ह 03ः00 से शाम 05ः00 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 7086 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। परीक्षार्थी इस नंबर पर डायल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा श्री जी. आर. जांगड़े, रामपुर थाना के प्रधान आरक्षक 99 श्री आकाश शर्मा तथा रामपुर थाना आरक्षक 666 श्री अर्जुन सिंह होंगे। दल क्रमांक 02 में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा श्री अनिल कुमार बच्चन, मानिकपुर चौकी के प्रधान आरक्षक 877 श्री अवधेश यादव व आरक्षक 747 मानिकपुर चौकी श्री प्रदीप राठौर होंगे। दल क्रमांक 03 में सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय कोरबा श्री प्रदीप कुमार साहू प्रधान आरक्षक 259 थाना कोतवाली श्री गोपाल साहू व आरक्षक 529 थाना कोतवाली श्री रामधन पटेल होंगे। दल क्रमांक 04 में सहायक श्रमायुक्त श्री राजेश आदिले, प्रधान आरक्षक 421 थाना उरगा श्री सचिन नवनीत व आरक्षक 520 थाना उरगा श्री सनोज सिंह शामिल होंगे। दल क्रमांक 05 में कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज श्री पी. के. वासनिक, प्रधान आरक्षक 357 थाना दर्री श्री सत्यनारायण यादव व आरक्षक 245 थाना दर्री श्री कृष्ण कुमार तिवारी होंगे। दल क्रमांक 06 में सहायक अभियंता क्रेडा श्री दीपक साहू, प्रधान आरक्षक 301 चौकी रजगामार श्री केरोबिन बड़ा व आरक्षक 36 थाना बाल्को श्री राजेन्द्र यादव होंगे। दल क्रमांक 07 में कार्यपालन अभियंता छ0ग0 हाउसिंग बोर्ड श्री आर. के. दन्देलिया, प्रधान आरक्षक 334 रक्षित केंद्र कोरबा श्री संदीप पाण्डेय व आरक्षक 380 रक्षित केंद्र कोरबा श्री मनीष खुंटे शामिल रहेंगे।
रिजर्व दल में क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल कोरबा श्री शैलेष पिस्दा, सहायक खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी व सहायक संचालक रेशम श्री बलभद्र भंडारी को शामिल किया गया है। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 20 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।





कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा किया जा रहा फील्ड पर योजनाओं का अवलोकन।
उन्होंने आईसीडीएस कोरबा शहरी सेक्टर मुड़ापार में आयोजित मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना शिविर में भी अपनी उपस्थिति दी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के विषय में बताया। श्रीमती चखियार ने बाल गृह बालक में निवासरत् बच्चों से मुलाकात कर केंद्र का अवलोकन किया। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलगिरी बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ ने चिकित्सालय में व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक के माध्यम से समय पर उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल जांच आदि के संबंध में निर्देश दिए। पशुधन चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री एस. पी. सिंह ने ग्राम बेंदरकोना, करमंदी व चाकामार में राज्य डेयरी विकास योजना के तहत प्रदाय इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछड़ों का निरीक्षण कर किसानों को पशुपालन की जानकारी दी। रेशम विभाग के श्री बलभद्र सिंह ने टसर केंद्र कटघोरा और कोरबा का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई और उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल ने अंकुर विशेष विद्यालय (बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए) का आकस्मिक निरीक्षण किया।
पीएम ने बच्चो के कार्य को सराहा और संबंधित शिक्षको को अपनी शुभकामनाएं दी।
कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज डिंगापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा और सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत कसेर उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रयास विद्यालय में छात्रों की मांग के अनुसार समय सारणी में परिवर्तन करते हुए सुबह 09ः30 बजे से शाम 04 बजे तक विद्यालय संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिजिक्स, कैमेस्ट्री, गणित, बायोलॉजी जैसे विषयों में शिक्षकों की कमी और पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास बालक में मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण करने, सीटिंग व्यवस्था व्यवस्थित करने, पानी की निकासी करने नाली का निर्माण करने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश व निवास पर प्रतिबंध लगाने तथा छात्रों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड तैनात करने एवं अंशकालीन स्वीपर की व्यवस्था के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए।







