Home Blog Page 712

*कलेक्टर ने कोरबा विकासखण्ड के बेला गौठान का किया निरीक्षण।*

0

मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखण्ड के बेला गौठान का निरीक्षण कर गौठान में विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं गतिविधियां संचालित कर मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा उद्यानिकी, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं उपस्थित थे।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार बेला गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हेतु यहां आजीविका संवर्धन गतिविधियां संचालित करने हेतु विभिन्न अधोसरंचना निर्माण कर गौठान से जुड़ी महिला समूह को स्वावलंबी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि मॉडल गौठान का उद्देश्य पूरा होना चाहिए। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने गौठान में खाद निर्माण, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन बाड़ी विकास जैसी अनेक गतिविधियां संचालित करने के लिए महिला समूह का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करने की बात कही। साथ ही गौठान में सामुदायिक बाड़ी विकास एवं चारागाह निर्माण हेतु भी स्थान चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

*श्रमिकों को योजनाओं का लाभ और सड़को के संधारण के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया प्रश्न*

0

0. भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्व की कांग्रेस सरकार में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का उठाया मुद्दा सड़कों के संधारण पर भी किया प्रश्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दो प्रमुख प्रश्न कर सदन का ध्यान आकर्षण किया। इसमें पूर्व की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण श्रमिकों को जिन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और पंडरिया विधानसभा में सड़कों के संधारण तथा उसमें हुए अनियमितता व भ्रष्टाचार जैसे गंभीर विषय पर भी प्रश्न किया भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याणक हेतु कई योजनाएं संचालित की लेकिन उनकी उदासीनता के कारण वो सभी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ और जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रही मेरे पंडरिया विधानसभा में भी कई ऐसे श्रमिक हैं जिन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है लगभग 12 से अधिक योजनाएं जो पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिकों के नाम पर शुरू की गई थी वह उन्हें नहीं मिल पाई है उन्होंने प्रश्न किया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण हेतु कौन-कौन सी योजना संचालित की जा रही है और पण्डरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रश्नान्कित अवधि तक कितने श्रमिक पंजीकृत हैं तथा पंजीकृत श्रमिकों को वर्ष 2020 से 12 जनवरी 2024 तक शासन की किन-किन योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया इसके साथ ही योजनाओं के अंतर्गत12 जनवरी, 2024 की स्थिति में कितने श्रमिकों के आवेदन लम्बित हैं उनकी पूर्ण जानकारी देने की बात कही उन्होंने बताया की श्रमिकों के नाम पर पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा केवल उनका उपहास किया गया गरीब श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया केवल कागजों पर योजनाएं बनाई गईं जो जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही हैं और न ही श्रमिकों को उनका लाभ मिल पाया भावना बोहरा ने दूसरा प्रश्न करते हुए पंडरिया विधानसभा में हुए सड़क निर्माण कार्य को लेकर सदन में मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अपने करीबियों व कुछ ही गिने-चुने लोगों को लाभ पहुँचाने के उद्देश से सड़क निर्माण कार्य करने के लिए टेंडर जारी किया गया है इस विषय में कई शिकायतें भी क्षेत्रवासियों से मिलती रही हैं वहीं कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें पूर्ण हुए 5 वर्ष हो गए हैं लेकिन उनके संधारण का कार्य अपूर्ण है इसके साथ ही कितने ऐसे निर्माण कार्य हुए हैं जिनमें भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायतें मिली हैं एवं उन शिकायतों में कितने क्या कार्रवाई हुई है? इस विषय को भी प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में तालाब पार पीढ़ियों से निवासरत परिवारों के पास जमीन का पट्टा नहीं है जिसकी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य जनहितैषी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है यदि उन्हें पट्टा मिल जाता है तो वह भी सभी नागरिकों की तरह केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं ऐसा होने से उनके जीवन में भी एक सकारात्मक परिवर्तन आयेगा और वो भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।

—————————————-

*अग्निवीर के तहत भारतीय थलसेना में भर्ती ।*

0

इच्छुक आवेदक 13 फरवरी से 23 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन।

कोरबा – भारतीय वायुसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए पूर्व में अधिसूचना जारी हुई है। जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 13 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर वायुसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 31/10/2024 की स्थिति में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदक का 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना वांछनीय है। आवेदकों द्वारा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समेन, सामान्य ड्यूटी महिला पदों हेतु आवेदन किया जा सकता है। भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अप्रैल एवं मई माह में होने की संभावना है।

*प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12 फरवरी को।*

0

कोरबा – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 12 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बॉम्बे एलर्ट एस.जी.एस.प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 207, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 18, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 24, मार्केटिंग ऑफिसर के 26, कारपेंटर के 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसी प्रकार शाही रोशनी ट्रेनिंग सेंटर रायपुर में सिलाई मशीन ऑपरेटर (महिला) के 60 पद पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों हेतु 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा के साथ 8वीं, 10वीं, 12वीं स्नातक व स्नातकोत्तर की शैक्षणिक योग्यता वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

*एलईडी वाहन के माध्यम से जन जन तक शासन की योजनाओं की पहुँच रही जानकारी।*

0

लघु चलचित्रो द्वारा शासकीय योजनाओं से जुड़ने हेतु किया जा रहा प्रोत्साहित।

कोरबा – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वाहन के माध्यम से किया जा रहा है। यह प्रचार वाहन जिले के सभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस प्रचार रथ में एलईडी वाहन द्वारा विगत दिवस जिले के करतला के नोनबिर्रा,कोटमेर, बड़मार सहित अन्य गांवों में पहुँचकर लघु चलचित्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी चलचित्रों के माध्यम से दिया जा रहा है। जिसमें किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों की पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए, रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन जैसे अन्य योजनाओं की जानकारी शामिल है। प्रचार वाहन से अगले एक माह तक दूरस्थ ग्रामों में घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

*नल जल योजना से मिले समय पर लोगों को स्वच्छ पानी : कलेक्टर।*

0

जल जीवन मिशन की बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिम्मेदारी के साथ शीघ्रता एवं पारदर्शिता से लोगों के घरों तक गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान, आधा-अधूरे कार्यों पर पूर्ण भुगतान न करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा को दिए गए लक्ष्य तथा ग्रामवार काम पूर्ण करने की तिथि तय कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति, एकल ग्राम नल जल प्रदाय/रेट्रो फिटिंग/समूह नल जल योजनाओं का विवरण, सोलर आधारित मिनी नल जल प्रदाय योजना, हर घर जल प्रमाणीकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत बसाहटों में पेयजल उपलब्धता हेतु किए जा रहे कार्य और जल संसाधन, सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट एरिगेशन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को होने वाले फायदे के अनुसार ही लिफ्ट एरिगेशन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत नियुक्त आईएसए की टीम की बैठक लेकर उन्हें मिशन के कार्यों और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों में सम्मिलित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जल संसाधन विभाग के श्री पी. के. वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने ली पत्रकार वार्ता।*

0

जिले में 1080 मतदान केंद्र व 9,31,328 कुल मतदाता,4,63,741 पुरूष व 4,67,548 महिला मतदाता दर्ज।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता लेते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आज प्रकाशित मतदाता सूची अनुसार जिले में 9 लाख 31 हजार 328 मतदाता है। इनमें 4 लाख 63 हजार 741 पुरुष मतदाता, 4 लाख 67 हजार 548 महिला मतदाता है। थर्ड जेण्डर मतदाताओं की संख्या 39 है। साथ ही जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 10546, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 24,967 व दिव्यांग मतदाता 6,342 और सेवा मतदाताओं की संख्या 542 है। जिले का जेण्डर रेशियो 1008 व ईपिक रेशियो 66.30 प्रतिशत है। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 01 जनवरी 2024 की स्थिति से आज दिनांक तक जिले में कुल 9743 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 3,210 पुरूष मतदाता एवं 6,532 महिला मतदाता एवं 18-19 वर्ष के 4,903 नए मतदाता जुड़े हैं।

 

*कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही।*

0

ग्राम चारपारा में पांच एकड़ से अधिक शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम चारपारा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री खसरा नम्बर 549/1, लगभग साढ़े पांच एकड़ एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था, उसे हटाया गया है। एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसे कलीम सिद्दीकी पिता रशीद अहमद, आसिफ खान पिता अब्दुल वहीद, राधे श्याम अग्रवाल एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कब्जा कर अलग-अलग गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

*दहेज ने ली एक और मासूम की जान, आखिर कब तक इस प्रथा की सूली चढ़ेंगी लड़कियां?*

0

नाम आरोपी :- परमेश्वर साहू पिता रामसाय साहू उम्र 28 वर्ष साकिन लिमतरा थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.)

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका प्रेमलता साहू की शादी वर्ष 2020-21 में ग्राम लिमतरा के रहने वाले आरोपी परमेश्वर साहू के साथ में सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी के करीबन 3-4 माह बाद से ही मृतिका के पति परमेश्वर साहू के द्वारा नगदी 50,000/-रू एवं मोटरसायकल मृतिका एवं उसके परिजनों से मांग करता था और उसी बात को लेकर आरोपी द्वारा अपने पत्नि प्रेमलता को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जिसकी जानकारी मृतिका द्वारा अपने परिजनों को दिया गया था तथा अपने ससुराल ग्राम लिमतरा में परिजनों को बुलाकर आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में बताई थी तथा मृतिका के परिजनों द्वारा आरोपी को घटना के डेढ़ वर्ष पूर्व 20,000/-रू. नगदी अपने ग्राम बसनाझर में बुलाकर दिये थे उसके बावजूद भी आरोपी द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानिसक रूप से प्रताडित करता रहा जिसके संबंध में गांव में सामाजिक बैठक भी मृतिका के परिजनों द्वारा किया गया था उसके बावजूद भी आरोपी के ब्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। मृतिका घटना दिनांक को 06 माह की गर्भवती थी और आरोपी द्वारा लगातार नगदी रकम एवं मोटर सायकल की मांग को लेकर मृतिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण अपने ससुराल ग्राम लिमतरा में घटना दिनांक 05.01.2024 को जहर सेवन करने के कारण उपचार हेतु सीएचसी सक्ती व रायगढ़ में उपचार कराया गया है मृतिका की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में ईलाज के दौरान दिनांक 12.01.2024 को मृत्यु होना पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर साहू के विरूद्ध अपराध धारा 304बी भादवि का घटित करना पाये जाने पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 49/2024 धारा 304बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला दहेज मृत्यु से संबंधित होने से प्रकरण की विवेचना पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सक्ती गायत्री सिंह को सौपी गई जिनके द्वारा प्रकरण के सभी तथ्यों पर बारीकी से विवेचना की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में आरोपी परमेश्वर साहू को तलब कर पूछताछ करने अपराध धारा का घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण में सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 07.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*प्रश्नकाल में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पानी की समस्या पर सदन में उठाया प्रश्न*

0

0. विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले के गन्ना व धान किसानों को सिंचाई के लिए हो रहे जल संकट का उठाया मुद्दा।

0.प्रश्नकाल में पड़कीपार और सुतियापाट सहित जलाशयों के निर्माण को जल्द शुरू करने भावना बोहरा ने किया सदन का ध्यान आकर्षण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम जिले में निवासरत परिवारों को हो रही पानी की समस्या एवं जल स्तर गिरने की समस्या को देखते हुए आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रश्न किया इस दौरान उन्होंने सुतियापाट नहर विस्तारीकरण और पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना के साथ-साथ कबीरधाम जिला अंतर्गत जनवरी, 2020 से दिसंबर, 2023 तक कौन-कौनसी सिंचाई परियोजना, जलाशय निर्माण, एनीकेट, स्टापडेम निर्माण हेतु कितनी-कितनी राशि के कितने कार्य स्वीकृत किये गये हैं उसमें कितने कार्य पूर्ण व अपूर्ण हैं तथा किन कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हुईं हैं तथा उसमें कितनी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही हुई है उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के विषय में प्रश्न किया कबीरधाम में अधिकांश किसान गन्ने व धान की खेती करते हैं ऐसे में उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं उनकी समस्या के निदान व उन्नत फसल के लिए भी भावना बोहरा ने जल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके इसके लिए सदन में अपनी बात रखी उन्होंने अपने पूरक प्रश्न में कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया में स्थित हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य नहरों का रिमाडलिंग कार्य क्रांति जलाशय एवं देवसरा जलाशय के नहरों का रिमाडलिंग नहर विस्तारीकरण कार्य तथा वर्ष 2022-23 में स्वीकृति प्रदान किये गए जल संसाधन विभाग के कार्यो में आज तक टेंडर की प्रक्रिया नहीं होने के संबंध में भी सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन अपूर्ण कार्यों की वजह से क्षेत्र के किसानों को नहरों के जल का लाभ पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं पंहुचा पाई है जिससे सिंचाई के साथ-साथ क्षेत्र में निवासरत परिवारों को जल संकट की हो रही समस्या से अवगत कराया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हक़ व अधिकार को लेकर एवं पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए वर्ष 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल (दाहिने नहर लाइन) के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी परन्तु वर्ष 2018 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से यह परियोजना ठन्डे बस्ते में है कई बार क्षेत्र के किसानों और आमजनता के साथ उन्होंने लगातार इस मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किये ज्ञापन सौंपा लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है भावना बोहरा ने बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण से जिले के 26 गाँव के 3250 हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ-साथ आस-पास के 15 गाँव को भी सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना के सर्वे स्वीकृति एवं बांध व नाली निर्माण की स्वीकृति के सन्दर्भ में भी विधानसभा में मैनें अपनी बात रखी है ग्राम बड़ौदा से रामपुर तक स्वीकृत इस जलाशय परियोजना से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 अंतर्गत ग्राम उड़ियाखुर्द,उड़ियाकला, चिलमखोद्रा, दनियाखुर्द, कारेसरा, हथलेवा,बाजार चारभाठा, गोछिया,भाठ कुंदेरा, घटोली, रामपुर, गैन्दपुर, गोरखपुर, सेमरिया,धरमगढ़, अचानकपुर सहित जिले के 50 से अधिक गाँव के किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वर्तमान में जल समस्या को लेकर लगातार क्षेत्रवासियों को असुविधा हो रही है ऐसे में उनकी इस समास्या के निराकरण के लिए मैनें आज विधानसभा में इस विषय को प्रमुखता से रखा है मुझे पूरा विश्वास है की जल्द ही जल समस्या के निराकरण के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा और कबीरधाम जिला सहित पंडरिया विधानसभा के किसानों व परिवारों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी विदित हो कि पूर्व घोषित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण की मांग को लेकर भावना बोहरा द्वारा विगत वर्ष एवं उसके पूर्व भी कई बार प्रमुखता से अपनी आवाज मुखर की गई शासन एवं प्रशासन को पत्र भी लिखे गए एवं प्रभावित गाँव के हजारों किसानों व क्षेत्रवासियों के साथ उन्होंने ट्रैक्टर रैली और पदयात्रा तथा बैलगाड़ी से भी यात्रा करके किसानों के हित व अधिकार के लिए अनवरत जन-आन्दोलन किया गया क्षेत्र में जल स्तर गिरने से पेय जल की समस्या को लेकर भी भावना बोहरा ने प्रमुखता से अपनी बात रखी उनके प्रश्नों का प्रतिउत्तर देते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु जिले के बीजा बैरागी-डोमाटोला एनीकेट कम काजवे का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है लेकिन अत्यधिक वर्षा होने के कारण एनीकेट का अप्रोच रोड व कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा रामपुर-बड़ौदा व्यपवर्तन योजना हाफ नदी व्यपवर्तन योजना को प्राथमिकता में रखा है इसके साथ ही घटोला जलाशय जगमड़वा-बड़ौदाखुर्द जलाशय को भी प्राथमिकता में रखा गया है जिसका कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा इसके साथ ही वन मंत्री ने पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना और सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य को जल्द ही शुरू करने का भी आश्वासन दिया है।

—————————————-