Home Blog Page 711

*जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं कृषि एग्रीटेक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ेगी शोभा*

0

*कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने हाईस्कूल मैदान में आयोजित मेला की तैयारियों का लिया जायजा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जांजगीर-चांपा 15 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं कृषि एग्रीटेक मेला हाईस्कूल ग्राउंड की तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य क्षेत्र के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व मेला स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं कृषि एग्रीटेक मेला में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम से शोभा बढ़ेगी और झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया जायेगा।
गौरतलब है कि जांजगीर में प्रत्येक वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रवासियों मेले का इंतजार साल भर करते है। महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा के अनुरूप की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय व छत्तीसगढ़ी कलाकारों, छत्तीसगढ़ी लोक गायन एवं नृतक दलों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया। कलेक्टर ने मेला स्थल पर किये जा रहे ले-आउट कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मेला स्थल में विद्युत आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मेला स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने वाला बजट: भावना बोहरा*

0

0.सेवा सुधार, सुशासन और संकल्प के अमृतकाल का बजट:- भावना बोहरा।

0.किसान, युवा, महिला व प्रदेश के सर्वांगीण विकास को ध्रुव गति देने वाला सर्वसमावेशी बजट:- भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का बजट प्रस्तुत किया भाजपा ने इसे अमृत काल के नींव का बजट नाम दिया है जिसमें उन्होंने 10 प्रमुख आधार सतम्भों में विभाजित करते हुए विजन डॉक्यूमेंट अमृतकल छत्तीसगढ़ विजन 2047 का उल्लेख किया बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बजट में सभी वर्ग एवं प्रदेश के विकास हेतु प्रस्तुत बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है जिसमें सेवा,सुधार,सुशासन एवं संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य भाजपा सरकार ने तय किया है इस सर्वसमावेशी बजट में भाजपा सरकार ने 10 प्रमुख स्तंभ निर्धारित किये हैं जो गरीब,युवा , अन्नदाता और नारी (ज्ञान) की समृद्धि के साथ पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है इसके साथ ही वित्त मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश करते हुए वर्ष 2030 तक 10 लाख करोड़ के सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूंजीगत निवेश में पर्याप्त वृद्धि करने पर जोर दिया है जो विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि बजट प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना के लिए 3716 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 117 करोड़, 10 नई अम्ब्रेला योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 628 करोड़, आंगनबाड़ी और पूरक पोषण के लिए 700 करोड़ सहित स्वयंसहायता समूह व ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के 561 करोड़, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व नोनी सुरक्षा योजना के तहत भी बजट में प्रावधान कर एक बार पुनः भाजपा की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प पूर्ति हेतु प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है बजट में हमारे कबीरधाम जिले को भी स्थान देते हुए सायबर अपराध के रोकथाम के लिए नवीन सायबर सेल व मानव तस्करी रोकने के लिए और क्षेत्र की बेटियों व बहनों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस सेल की स्थापना, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व अन्य घोषणाओं हेतु मैं मुख्यमंत्री जी व वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूँ प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी बेहतर प्रयास करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में हायर सेकेंडरी स्कूल के विकास और रखरखाव के लिए 3,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है वहीं शिक्षा और कौशल विकास के बजट में 15.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर स्कूली शिक्षा के लिए 21,489 करोड़,उच्च शिक्षा के लिए 1,333 करोड़ और कौशल विकास के लिए 690 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय का हम स्वागत करते हैं पीएम पोषण शक्ति निर्माण के लिए 691 करोड़,160 आईटीआई का उन्नयन के लिए 381 करोड़,59 हाईस्कूल और 40 हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के लिए 100 करोड़, वाणिज्य एवं फोरेंसिक साइंस की स्थापना साइंस सिटी हेतु 34.90 करोड़ के प्रावधान व एस्ट्रो पार्क निर्माण की घोषणाएं भी की गई हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण के लिए वर्ष 8,369 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 3,400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये एवं इससे प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5,500 रु प्रति मानक बोरा करने, किसानों को 5 हॉर्स पावर तक के कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी इसके लिए बजट में 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान से उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सार्थक होगी किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भाजपा सरकार द्वारा कृषि बजट में 33% की वृद्धि करते हुए कृषि हेतु कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है धार्मिक व अध्यात्मिक भावनाओं को देखते हुए प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है जिसके लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया गया है इसी प्रकार राज्य के 5 शक्तिपीठों के विकास की विस्तृत योजना बनाने हेतु 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह मोदी की गारंटी के तहत जनता से किये गये वादों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है भावना बोहरा ने बताया कि बजट में भूमिहीन कृषि मजदूरों का भी विशेष ध्यान रखते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरुआत करते हुए उन्हें प्रति वर्ष 10,000 रुपये का वार्षिक भुगतान किया जाएगा इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय अत्यंत ही हर्ष की बात है प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए महिलाओं और बच्चों का बेहतर पोषण और विकास के लिए बजट में 112 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए वर्ष 2024-25 के बजट में 5683 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के तहत 4,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है रायपुर बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ का प्रावधान, पर्यटन एवं संस्कृति मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना प्रारंभ की जाएगी, गोंडी भाषा के विकास हेतु 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान,आदिभाषाओ के संरक्षण और विकास के लिए प्रावधान, संवर्धन से जुड़े कार्यों के क्रियान्वयन के लिए कैम्पा में 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान के साथ ही चरण पादुका योजना को पुनः शुरू करने के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की जाएगी जिसके तहत युवाओं के लिए नया रायपुर में आईटी हब विकसित करने का प्रवाधान किया गया है राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि की गई है शासकीय अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 373 पदों पर भर्ती की जाएगी नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश में 22 जगहों पर सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू की जाएगी जिसके लिए 148 करोड़ का बजट रखा गया है यूपीएससी की तैयारी के लिए द्वारिका, दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान किया गया है साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किया जाएगा छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम की मदद से शिक्षा व्यवस्था में सुधारा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप रिसर्च इनोवेशन के लिए परिषद का गठन करने की घोषणा प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास सहित उनके लिए नए अवसर लेकर आएगी वहीं युवाओं के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान किया गया है।

—————————————-

*एक दिवसीय प्रवास पर शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: महाराज का कवर्धा आगमन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- परमाराध्य परमधर्माधिस उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहें हैं शंकराचार्य जी का आगमन लंबे समय के पश्चात होने के कारण श्रद्धालु और भी ज्यादा उत्साहित हैं शंकरचार्य जी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं बता दे कि शंकराचार्य महाराज 12 फरवरी को नियमित विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा इसके पश्चात शंकराचार्य सड़क मार्ग से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे इस दौरान शंकराचार्य विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

*मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने दी जानकारी*

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य महाराज जी का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट से शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला प्रस्थान कर अल्प विश्राम कर बेमेतरा जिला के ग्राम परपोड़ा प्रस्थान करेंगे जहां श्रीमद्भागवत समारोह में धर्मसभा के माध्यम से आशिवर्चन देंगे इसके पश्चात कबीरधाम जिला ग्राम बिपतरा के लिए प्रस्थान करेंगे जहां आयोजित रुद्रमाहयज्ञ में शामिल होकर धर्मसभा के माध्यम से आशीर्वचन देंगे ततपश्चात ग्राम लघान प्रस्थान करेंगे जहां पंडित बिंदु प्रसाद के निज निवास पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई हैं।

*13 फरवरी को परमहँसी गंगा आश्रम नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान*

13 फरवरी प्रातः दर्शन पूजन पश्चात मध्यान पुनः ग्राम बिपतरा में रूद्रमाहायज्ञ में शामिल होकर आशीर्वचन देंगे इसके पश्चात मध्यान में परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश हेतु प्रस्थान करेंगे।

—————————————-

*डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण का रास्ता हुआ साफ – सांसद संतोष पांडेय*

0

0. सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री व मुख्यमंत्री से की थी मुलाक़ात।

0. राज्य सरकार ने डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के लिए बजट में 300 करोड़ का किया प्रावधान।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छग सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के लिए 3 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है इसको लेकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है सांसद संतोष पांडेय डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने को लेकर लगातार प्रयासरत थे उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री से लगातार मुलाक़ात भी किए थे राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद सांसद पांडेय ने 14 दिसंबर 2023 को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाक़ात की। उन्होंने मंत्री से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर चर्चा कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया था जिस पर रेल मंत्री ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था चूंकि यह केंद्र सरकार व राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है इसके मद्देनज़र सांसद पांडेय ने 19 जनवरी 2024 को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात कर डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन का शीघ्र निर्माण प्रारंभ

कराने संबधित पत्र सौंपकर आग्रह किया था मुख्यमंत्री साय ने ठोस आश्वासन दिया था इसके बाद वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के लिए 3 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है अब रेल लाइन निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है इसका काम शुरु होने से कबीरधाम व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले सहित अन्य संबंधित क्षेत्र का विकास हो सकेगा गौरतलब है कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय अक्टूबर 2018 में इसका शिलान्यास भी किया गया था रेलवे लाइन के विकास हेतु भू-अधिग्रहण,राज्यांश हेतु स्थानीय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है गत पांच वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जो उक्त मामले पर उदासीन बनी रही कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया जबकि केंद्र सरकार ने अपनी सभी प्रक्रिया पूरी कर दी थी सांसद पांडेय ने उक्त रेल लाइन हेतु राज्य के बजट में प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

—————————————-

*पांडातराई और पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किया जनसेवा ही भावना केंद्र का शुभारंभ*

0

0.जनसेवा ही भावना केंद्र जनता और हमारे बीच सीधे संवाद करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने घोषणा पत्र भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विधायक कार्यालय जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की शुरुआत करने की घोषणा की थी जनता से अपने वादे को पूरा करते हुए भावना बोहरा ने पूर्व में कुकदुर क्षेत्र में केंद्र का शुभारंभ किया इसी कड़ी में आज पंडरिया व पांडातराई में भी इस केंद्र का शुभारंभ किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों की सेवा,सुविधा एवं आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु मैनें जो संकल्प किए हैं उसे पूरा करने के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूँ इसी कड़ी में पंडरिया व पांडातराई में “जनसेवा ही भावना,सेवा सुविधा केंद्र” का उद्घाटन होने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा जन समस्याओं के त्वरित निवारण और आपके सुझाव तथा शासकीय कार्यों से संबंधित सभी समाधान इस केंद्र के माध्यम से किये जायेंगे आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र की शुरुआत की गई है ताकि आपको अपनी समस्याओं, क्षेत्र के विकास से जुड़े विषय और किसी भी कार्य के लिए एक ही स्थान पर हर समाधान मिल सके यही हमारा लक्ष्य और प्रयास है उन्होंने बताया कि अभी कुल 3 स्थानों कुकदुर पंडरिया और पांडातराई में इस केंद्र की शुरुआत की जा चुकी है और जल्द ही अन्य 4 स्थानों में भी इस केंद्र की स्थापना की जाएगी जिससे पूरे विधानसभा के परिवारों को सुविधा होगी जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है यह कार्यालय जनता और हमारे बीच सीधे संवाद करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है यहां आकर क्षेत्रवासी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान या प्रशासन से संबंधित कार्यों के लिए आवेदन जमा करा सकेंगे। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की उन्नति के संकल्प के साथ जनसेवा की भावना से हमारे ये प्रयास जारी रहेंगे क्षेत्रवासियों से चर्चा व मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी मूलभूत समस्यों के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं से लेकर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के लिए जिला मुख्यालय आना-जाना पड़ता था लेकिन अब इस केंद्र की स्थापना होने से उन्हें उनके घर के समीप ही इन समस्याओं के संबंध में समाधान उपलब्ध होंगे उन्हें दूरस्थ स्थानों तक आवाजाही करने की समस्या से निजात मिलेगा और आर्थिक व मानसिक सम्बल मिलेगा हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि जनता की हर समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से हो सके और क्षेत्र का विकास भी उनके महत्वपूर्ण सुझावों से ही सार्थक होगा यह केंद्र जनता व जनप्रतिनिधि के बीच संवाद एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक प्रमुख केंद्र होगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई देती हूं और विश्वास दिलाती हूँ कि भावना दीदी की गारंटी में जो भी संकल्प हमने किये हैं वह पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

—————————————-

*जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ।*

0

पार्षद श्री देवांगन ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।

सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को दवाई का कराया जाएगा सेवन।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोहड़िया वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, विद्यालय के प्राचार्य श्री रंधीर सिंह एवं स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।


इस अवसर पर पार्षद देवांगन ने कहा कि बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम एवं उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जिले के शत प्रतिशत बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाना आवश्यक है।
सीएमएचओ डॉ. केशरी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी 2024 को जिले के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं / केन्द्रीय विद्यालयों / नवोदय विद्यालयों
/मदरसों/निजीस्कूलों / महाविद्यालयों / तकनीकि शिक्षा संस्थानों में 01 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर /किशोरियों को एलबेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा खिलायी जाएगी साथ ही दवा के सेवन से वंचित बच्चों को 15 फरवरी 2024 को मॉपअप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में वृद्धि, एनीमिया की रोकथाम के साथ ही बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिती में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के कुल
4, 95, 028 बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाने का लक्ष्य है। जिसके अंतर्गत 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दवा का सेवन कराया जाएगा तथा 6 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में दवा
खिलाई जाएगी। 01 वर्ष से 02 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधी गोली, 02 वर्ष से 03 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा तथा 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिको, जनप्रतिनिधियों, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों से अपने तथा अपने क्षेत्र के 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल/कॉलेज तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में एलबेंडाजोल की दवाई खिलाने तथा छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को मॉपअप दिवस पर अनिवार्य रूप से दवाई खिलाने का आग्रह किया है। एलबेंडाजोल की दवा बच्चों में एनिमिया को कम और पोषण में सुधार ग्रोथ और वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा अन्य सक्रमणों के लिए शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं ।

*अवैध मादक पदार्थ बिक्री करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।*

0

 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ , सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में मुखबिर से सूचना मिली कि प्रगति नगर शमशान घाट के पास मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रॉबिन्सन गुड़िया(भापुसे) के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घटना स्थल शमसान घाट प्रगतिनगर दर्री पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिया के ब्यक्ति मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 K 4671 में बैठे तथा हाँथ में एक नीले रंग का थैला रखे मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला सारँगगढ़ बिलाईगढ़ का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे में हाथ में रखे नीला रंग प्लास्टिक थैला के अंदर खाकी रंग प्लास्टिक टेप से लपेट कर रखा दो संदिग्ध पैकेट में लगभग 02 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ होना पाया गया जो धारा 20(बी ) एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होना पाये जाने से विधिवत बरामद कर संदेही आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवन दास चेलसे, अजेदान लकड़ा,एवं आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े, ओमप्रकाश निराला, जागेश्वर भैना एवं सायबर सेल से सउनि अजय सोनवानी, आरक्षक डेमन ओगरे, रितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

*अवैध रूप से महुआ शराब बनाने,आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब स्पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई।*

0

 पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 323 लीटर महुआ अवैध शराब को किया गया जप्ती।

25 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

कोरबा  – पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कल 08 फरवरी को थाना दर्री के अयोध्या पुरी में रोड फौजी लॉज के सामने, थाना उरगा के उरगा, थाना उरगा के ग्राम बरीडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम ओडालीडीह बोईदा, थाना हरदीबाजार के उतरदा नवाडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम रलियादो स्थानों में, थाना हरदीबाजार के ग्राम कटसीरा, थाना बालको के लालघाट, चौकी राजगामार के ग्राम करवा, थाना दीपका के तिलवारी पर डोगरी, चौकी मानिकपुर के कदमहाखार, थाना पाली के ग्राम मदन, थाना पाली के ग्राम सैला बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली के राताखार नदियाखाड, थाना कुसमुंडा के गेवरा बस्ती, थाना कुसमुंडा के बिरदा, थाना कुसमुंडा के धर्मपुर दशहरा मैदान के पास, थाना कटघोरा के शिकरी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर के ग्राम नकटीखार में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 25 व्यक्ति। कुल 323 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 25 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

*कोरबा के विभिन्न शासकीय संस्थानो का किया कलेक्टर ने किया निरीक्षण।*

0

लेमरू के हायर सेकंडरी स्कूल, पीएचसी एवं नकिया में प्राइमरी, मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

कोरबा –  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकासखंड कोरबा के विभिन्न शासकीय संस्थानो का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लेमरू में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नकिया में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, मिडिल शाला, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लेमरू के हायर सेकंडरी स्कूल का अवलोकन करते हुए विद्यालय में दर्ज बच्चों की संख्या, शिक्षको की उपलब्धता, विद्यालय की अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने और लक्ष्य को हासिल करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने और परीक्षा को लेकर किसी तरह का तनाव व दबाव न रखने की बात कहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने विद्यालय में गत शैक्षणिक सत्र की रिजल्ट की जानकारी लेते हुए इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

प्रार्थना के समय देश प्रदेश की महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी से बच्चों को कराएं अवगत–
कलेक्टर ने नकिया के पूर्व माध्यमिक शाला व मिडिल स्कूल का निरीक्षण करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु शिक्षको को निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई की जानकारी लेते हुए उन्हें प्रार्थना के समय देश-प्रदेश की महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को सेवाएं करें प्रदान –
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू का निरीक्षण कर कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की स्वीकृत, दर्ज एवं रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

नकिया आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता व मितानिन के कार्याे की हुई सराहना –
कलेक्टर ने नकिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, कुपोषित बच्चों की जानकारी, खेल सामग्री, बच्चों की दी जाने वाली गर्म भोजन, ग्रोथ चार्ट ,पोषण ट्रेकर ऐप में एंट्री की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों को अक्षर ज्ञान एवं प्रारंभिक शिक्षा भी गम्भीरता से प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए तैयार किए गर्म भोजन का अवलोकन किया। बच्चों के लिए केंद्र में चावल, दाल व दो प्रकार की हरी सब्जी तैयार किया गया था, जिस पर कलेक्टर ने बच्चों के शारीरिक विकास हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के इस प्रयास की सराहना की।

*कलेक्टर ने महतारी वंदन योजनांतर्गत फार्म भर रहे शिविर स्थलों का किया निरीक्षण*

0

एक भी पात्र महिला हितग्राही योजना का लाभ लेने से न रहे वंचितः- कलेक्टर।

पीएम आवास निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के दिए निर्देश।

कोरबा –  जिले के दूरस्थ वनांचलों में महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं में खुशी एवं उत्साह है। योजना का लाभ लेने महिलाएं शिविरो में पहुँचकर आवेदन जमा कर रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड के ग्राम लेमरू, नकिया एवं विमलता में महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं द्वारा किए जा रहे आवेदन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से योजना की प्रतिक्रिया लेते हुए सभी पात्र महिलाओं को आवेदन करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, जनपद पंचायत कोरबा सीईओ श्रीमती इंदिरा भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए, कोई भी पात्र महिला योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं होनी चाहिए। इस हेतु सभी पात्र महिलाएं निर्धारित समयावधि में आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करें। पंचायत के सरपंच, सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों को महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

महिलाओं को फॉर्म जमा करने के दौरान, अनिवार्य रूप से पावती करें प्रदान’-

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में महतारी वंदन का फार्म रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन भरने में महिलाओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को फार्म भरने में मार्गदर्शन करें एवं इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने महिलाओं को आवेदन जमा करने दौरान ही अनिवार्य रूप से पावती प्रदान करने के निर्देश दिए। जिससे उनके पास फॉर्म जमा करने का प्रमाण रहें एवं आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पीएम आवास के हितग्राहियो को आवास निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने के दिए निर्देश –
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ग्राम लेमरू व विमलता में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से भेंटकर आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम किश्त की राशि प्राप्त सभी हितग्राहियो को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। मिट्टी के कच्चे मकानों में सर्दी, बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती है। इस हेतु आप सभी पीएम आवास के तहत अपना आवास निर्माण जल्दी प्रारंभ करें। साथ ही द्वितीय, तृतीय किश्त प्राप्त हितग्राहियो से भी शीघ्रता से अपना आवास पूर्ण कराने की बात कही। कलेक्टर ने सरपंच सचिव को नियमित रूप से आवास कार्य का मॉनिटरिंग करने एवं ग्रामीणों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

हितग्राही श्री धर्म सिंह राठिया के पीएम आवास निर्माण का किया अवलोकन –
इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने लेमरू पंचायत में पीएम आवास के हितग्राही श्री धर्म सिंह राठिया के पीएम आवास निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए जारी राशि, मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।