Home Blog Page 710

*सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी यात्री से भरी बस,13लोगो को बिलासपुर किया गया रेफर,2का सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के अमरतल गांव के NH 49 में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन के पीछे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस टक्कर हुई है। इस हादसे में 15 लोगो को चोट आई है। जिसमे 13 लोगो की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वही 2 घायलो का CHC अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना रात्रि करीबन 4 बजे की बताया जा रहा है। अकलतरा थाना क्षेत्र की है घटना

मिली जानकारी अनुसार, सन्नी ट्रेवल एजेंसी कि बस जिसमे 60 यात्रियों से भरे हुई थी बस जशपुर से बिलासपुर की ओर जा रहीं थी,जोकि अमरताल गांव के NH 49 जोकि बिलासपुर को जोड़ती है। तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को नही देख पाया। जिससे बस सीधे पीछे जा टकराया,जिससे बस के सामने का हिस्सा ट्रेलर वाहन के पीछे जाकर चपत गई है। टकराने की तेज आवाज सुनकर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण नींद से उठ गए और घटना की पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम और 112 की टीम ने बस में फसे लोगो को बाहर निकाला गया। बस में सवार 15 लोगो को चोट आई है। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया,वही 13 लोगो की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्म्स अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमे 2 लोगो का सीएचसी अस्पताल अकलतरा में उपचार जारी है।

टी एस पट्टावी ने कहा की सड़क किनारे खड़े ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वही घायलों को बिलसपुर रेफर किया गया है। 2 लोगो का उपचार सीएचसी अस्पताल में जारी है।

*अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित किया जाय।* 

0

पक्षकारों को नोटिस एवं उसकी तामिली सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में निराकृत करे।

बिलासपुर – माननीय श्री न्यायामूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छ0ग0 उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समस्त जिला न्यायाधीशों/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को इस आशय के निर्देश जारी किये गये हैं कि राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल/ आपराधिक प्रकरणों को अधिक से अधिक चिन्हांकित किया जावे तथा जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव/सर्व संबंधित विभाग के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस जारी एवं उसकी तामिली सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-3-2024 में निराकृत किये जावें।
गौततलब है कि उक्त अनुक्रम में दिनांक 08-02-2024 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, के द्वारा छ0ग0 उच्च न्यायालय के एनआईसी से समस्त जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट जज, चेयरमेन स्थायी लोक अदालत, सीजेएम के साथ विडियो कान्फे्रसिंग के जरिये बैठक भी लिया जाकर उन्हें न्यायालयों में 05 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों, वरिष्ठजनों से संबंधित लंबित प्रकरणों, महिलाओं से संबंधित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा निराकृत किये जाने का भरसक प्रयास किये जाने साथ ही जिलों द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रकरण के रूप में अब तक चिन्हांकित प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबंधित विभाग/वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंंिटंग, सहयोग एवं उनसे संमन्वय स्थापित करने तथा राजस्व के प्रकरणों में भी अधिक से अधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में रखा जाकर निराकृत किये जाने एवं पक्षकारों को नोटिस की यथोचित समय पूर्व सचिव/ सर्वसंबंधित विभाग यथा पुलिस के साथ सहयोग एवं समन्वय कर नोटिस की तामिली सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
इसके अलावा मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय रायपुर को राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को भी उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखा जाकर निराकृत किये जाने हेतु सर्वसंबंधित विभागों एवं कलेक्टरों को निर्देश प्रसारित करने बाबत् पत्र प्रेषित किया गया है, साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी उक्त लोक अदालत में आवश्यक सहयोग तथा पक्षकारों को जारी समंस की तामिली समय पूर्व सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश प्रसारित करने बाबत् सालसा द्वारा पत्र जारी किया गया है। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन से सालसा द्वारा मैनेंिजंग डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित, रायपुर को नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत से संबंधित मामलों में, बकाया देय वास्तविक मूल राशि एवं सरचार्ज की राशि का आंकलन कर सरचार्ज की राशि में भुगतान से छूट की सुविधा हेतु, प्रोत्साहन योजना बनाकर इसका लाभ लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों तक पहुंचाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।
अवगत हो कि वर्ष 2023 में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों के जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जजों को सम्मानित करने हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दिनांक 14-10-2023 को समारोह का आयोजन भी किया गया था, जिसमें माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छ0ग0 उच्च न्यायालय के द्वारा न्यायिक अधिकारियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन एवं सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति वर्ष 2024 में भी दिनांक 09-03-2024, 11-05-2024, 14-09-2024 एवं 14-12-2024 को नेशनल लोक अदालत की तिथि निर्धारित करते हुए सभी सिविल एवं राजस्व न्यायलयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालतें उच्च न्यायालय से लेकर तहसील न्यायालय तक सभी स्तरों पर आयोजित किया जावेगा, जिसमें सिविल एवं राजस्व न्यायालय शामिल हैैं।

*ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का होगा डेथ ऑडिट, कारणों पर नियंत्रण की कवायद।*

0

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, बेहतर सेवाओं के लिए दिए निर्देश।

रायपुर – संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. अलंग ने संभाग के सभी जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस डेथ ऑडिट से मरीज के ईलाज के विभिन्न चरणों का क्रमबद्ध ब्योरा पता लगेगा और ईलाज के दौरान मृत्यु के कारणों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने तकनीकी रूप से मरीजों का गंभीरता से ईलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। डॉ. अलंग ने शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु के साथ-साथ अन्य मरीजों की ईलाज के दौरान मौतों को कम से कम करने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश भी चिकित्सकों को दिए। संभागायुक्त ने गंभीर मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों को रेफर करने को भी कहा, ताकि समय पर उन्हें उचित ईलाज मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में महासमुंद और रायपुर मेडिकल कॉलेजों के डीन, रायपुर एवं महासमुंद शासकीय अस्पतालों के अधीक्षक सहित मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन के कार्यपालन यंत्री, ब्लड बैंक के प्रभारी और यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए।

बैठक में डॉ. अलंग ने मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन थियेटरों की व्यवस्था, सर्जिकल उपकरणों के साथ-साथ होने वाले ऑपरेशनों और विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने ऑपरेशन थियेटरों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और दवाएं-रसायन आदि की पर्याप्त मात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने अस्पतालों में विभागवार मरीजों की भर्ती, संस्थागत प्रसव, दिन एवं रात में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसवों का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा। डॉ. अलंग ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के प्रयास भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित दवाओं एवं अन्य संस्थागत निर्माण से जुड़े स्वीकृत तथा लंबित कार्यों की जानकारी भी ली। डॉ. अलंग ने भूमि विवाद, निर्माण कार्य के लिए स्थल चयन ना होने जैसे कारणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के लिए संबंधित जिले के कलेक्टरों को पत्र द्वारा तत्काल सूचित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने चिकित्सा अधोसंरचना विस्तार के शुरू हो चुके निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

एक फोन कॉल पर मिलेगी ग्रीन कॉरीडोर की व्यवस्था- बैठक में संभागायुक्त ने जरूरत पड़ने पर ग्रीन कॉरीडोर बनाने की तैयारियों के बारे में भी यातायात पुलिस के अधिकारियों से जानकारी ली। यातायात पुलिस के उप अधीक्षक ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति या अस्पताल एक फोन कॉल पर ग्रीन कॉरीडोर की सुविधा ले सकता है। गंभीर मरीजों के ईलाज या ट्रांसप्लांट के लिए अंगो का परिवहन करने जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन हमेशा सजग और तैयार है। दुर्ग से लेकर रायपुर तक इसके लिए समर्पित आठ हाइवे पेट्रोलिंग टीम हमेशा तैनात रहती है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रशासन ने 57 बार ग्रीन कॉरीडोर बनाकर गंभीर मरीजों को ईलाज के लिए और अंगो को प्रत्यारोपण के लिए दूसरे शहरों में मरीजों तक निर्धारित समय सीमा से पहले पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति या अस्पताल ग्रीन कॉरीडोर बनाने पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 94791-91099 या उप पुलिस अधीक्षक यातायात के शासकीय नम्बर 94791-91018 पर फोन कर मांग कर सकते हैं।

*कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।*

0

कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त।

कोरबा –  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में वनाधिकार पट्टा बनाने, पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

 

*दोहरे हत्याकाण्ड मामले का फरार आरोपी सौरभ तिवारी गिरफ्तार,1 वर्ष से था फरार*

0

रायपुर:-प्रार्थी झुरूराम निषाद ने वर्ष 2023 में थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रहता है। प्रार्थी दिनांक 16.01.23 की रात्रि अपने घर में था रात्रि करीबन 10ः20 बजे शोरगुल सुनकर बाहर निकला वहां पर उपस्थित लोगों में किसी ने बोला कि गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिये हैं जिन्हें ईलाज हेतु अम्बेड़कर अस्पताल रायपुर ले गये हैं। प्रार्थी अस्पताल जाकर देखा तो उसके पुत्र गोकुल निषाद के पेट, कमर व छाती में काफी चोट लगी थी एवं जीतू के सीने व पसली के पास चोट लगी थीं एवं दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। गोकुलनंदन साहू, दीपक साहू व उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के पुत्र गोकुल निषाद व उसके साथी जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दिये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 148, 149, 302, 120बी भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में महिला आरोपी सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में आरोपी सौरभ तिवारी दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सौरभ तिवारी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना प्रभारी पंडरी मनोज नायक के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सौरभ तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी – सौरभ तिवारी पिता राजा भैया उम्र 28 साल निवासी बिजली ऑफिस के सामने दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।*

*शादी का झांसा देकर लगातार 9 वर्ष से पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 11/2/ 2024 को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई की गांव का रहने वाला हेमंत केवट वर्ष 2015 से जब पीड़िता नाबालिक थी तब से लगातार 04/02/2024 तक शादी का झांसा देकर शोषण कर बलात्कार किया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 49/24 धारा 376 (2) आईपीसी एवम 4,6 पोक्सो एक्ट कायम कर आरोपी हेमंत केवट पिता छबिलाल केवट 28 साल निवासी भिलौनी थाना पचपेड़ी को आज दिनांक 12.2.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक ओ पी कुर्रे, प्रधान आरक्षक, लक्ष्मण सिंह आरक्षक राजीव सिंह का योगदान रहा

*अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले महिला आरोपीओं के विरुद्ध 34(1)क आब अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

0

> 02 अलग अलग आरोपीयो से 05 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती ₹1000 रुपये जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान अतिरक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल महोदय के निर्देशन पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 12.02.2024 को थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा मुखबीर सूचना ग्राम मेड़पार बाजार थाना हिर्री शराब बिक्री करने वाले आरोपी धनमत बाई निषाद पति कलाराम निषाद साकिन मेड़पार बाजार से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बृहस्पति बाई पति अश्वनी केंवट से 03 लीटर साकिन मेड़पार बाजार थाना हिर्री के कब्जे से जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम् के तहत कारवाही की गई। एवं कार्यवाही लगातार किया जा रहा है।

*जोनल अधिकारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा द्वारा हेवेंस पार्क पब में की गई सरप्राईज चेकिंग*

0

*🔶निर्धारित समय के बाद भी रात्रि 02:00 बजे तक खुला मिला बार,*

*🔶वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर 03 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 151 जाफौ के तहत कार्यवाही*

*🔶इनके विरुद्ध कार्यवाही -*

*01. कुंदन श्रीवास पिता जीवनलाल श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी टेलीफोन एक्सचेंज रोड बिलासपुर*

*02. कमल लछवानी पिता राजेश लछवानी उम्र 30 वर्ष निवासी जबडापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर*

*03. अमर दास मानिकपुरी पिता प्रयाग दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमोरा हाल कीर्ति नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनांक 10.02.2024 के रात्रि में जोनल अधिकारी श्री रोशन आहूजा के द्वारा होटल हेवेंस पार्क में संचालित पब की सरप्राईज चेकिंग की गई जहां पब संचालित रहने के समय समाप्त होने के बाद भी पब में कार्यक्रम संचालित था जिनको इतनी रात में पब संचालित रहने के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाद विवाद करने लगे उक्त संबंध में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवम श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री संदीप पटेल (आईपीएस) को अवगत कराने पर उनके द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य को तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही करने निर्देशित करने पर
उपरोक्त तीनों व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है। एवं बार संचालक के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है

*जेवर सफाई का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।*

0

अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ने में मिली सकरी पुलिस को सफलता।

आरोपियों द्वारा सोने-चांदी का जेवर साफ-सफाई करने के दौरान चांदी के लच्छा का वजन करीबन 07-08 तोला कम कर किया गया धोखाधड़ी।

आरोपियों के कब्जे से तेजाब, पाउडर, मोटर सायकल को जप्त किया गया ।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

साथ ही आम जनता से यह अपील की जाती है कि यदि इस प्रकार के जेवर साफ सफाई करने वाले कोई व्यक्ति /गिरोह दिखे तो उनके झांसे में न आये एवं संबंधित थानें को सूचित करें।

नाम आरोपी-
01 रोमी कुमार शाह पित सतीश प्रसाद शाह उम्र 28 साल साकिन ठठरी टोला शिव मंदिर के पास सबौर, थाना सबौर जिला भागलपुर बिहार
02 आकाश कुमार गुप्ता पिता अशोक कुमार शाह दोनो साकिन ठठरी टोला शिव मंदिर के पास सबौर, थाना सबौर जिला भागलपुर बिहार

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया बमलेश्वरी साहू पति देवचरण साहू उम्र 21 साल निवासी कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.02.2024 को सुबह करीबन 10.00 बजे मोटर सायकल UP 93 AM 7018 मे सवार 02 अज्ञात व्यक्ति आये उस समय मै अपने घर के सामने में बच्चे को लेकर टहल रही थी मेरा पति घर अंदर खाना खा रहे थे कि मोटर सायकल में सवार दोनो अज्ञात व्यक्ति मुझे बोले कि हम लोग नीरमा का प्रचार कर बर्तन एवं जेवर साफ सफाई करते है कि आप के पास सोना चांदी के जेवर होगा तो दो उसको साफ कर देंगे। कि मेरे द्वारा घर में साफ सफाई हेतु पुराना जेवर नही है कहने पर दोनो व्यक्ति मेरे पैर में पहने चांदी के लच्छा को देखकर बोले की इसकी सफाई कर देते है कहकर मेरे पैर में पहने लच्छा में कुछ लिक्वीट जैसा केमिकल लगा दिये जिससे मेरा पैर का लच्छा का पढ गया। जो उनके द्वारा लच्छा में तांबा मिला है इसकी सफाई कर देते है कहते हुए जबरन दोनो पैर के लच्छा को निकाल कर अपने पास रखे प्लास्टिक के छोटा बाल्टी जिसमे पहले से तेल जैसा लिक्वीट था में लच्छा को डालकर ब्रस मारकर सफाई करने लगे सफाई के समय मेरा चांदी का लच्छा का वजन कम होने दिखाई देख मै अपने पति को आवाज देकर बुलाई मेरे पति के आने के बाद हम लोग लच्छा का वजन कम हो रहा है कहकर लच्छा को दोनो अज्ञात व्यक्ति से ले लिये । उसी समय हम लोगो को संदेह हुआ कि हमारे चांदी का लच्छा सफाई के बहाने धोखाधडी करने आये है। मोहल्ले के पडोसी को आवाज दिये उसी बीच दोनो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल UP 93 AM 7018 में अपने सामान को लेकर भाग गये कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को दिया जाकर उनके निर्देशानुसार तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर दोनों आरोपियों रोमी कुमार शाह एवं आकाश कुमार गुप्ता को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार कियें। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तेजाब, पाउडर, मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्यए सउनि जीवन साहू, सउनि कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक पवन सिंह, रूपेश कौशिक, संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, इंद्रावन मरकाम, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

*7 लीटर कचची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफतार थाना बाराद्वार जिला सक्ती छग*

0

नाम आरोपी – चुनित राम कुर्रे पिता रामप्यारे कुर्रे उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 3 दर्राभाठा थाना बाराद्वार बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)
जप्ती – 07 लीटर कच्ची महंआ शराब कीमती 700 रूपये।

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा समीक्षा मिटिंग के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती के मार्गदशन पर दिनांक 09.02.24 को टीम बनाकर जुर्म जरायम पतासाजी एव माइनर एक्ट कार्यवाही हेतु देहात रवाना हुये थे कि मुखबीर के सुचना मिला की ग्राम दर्राभाठा में चिंताराम कुर्रे के खेत के पास चारपारा मोहल्ला दर्राभाठा में चुनित राम कुर्रे नाम का व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखा हुआ है कि सूचना पर गवाह एवं हमराह स्टाप के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्ति अवैध रूप से जरिकेनों में कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम चुनित राम कुर्रे पिता रामप्यारे कुर्रे उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 3 दर्राभाठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की 02 नग जरिकेन जिसके एक जरिकेन में 5 लीटर एवं एक जरीकेन मे 02 लीटर कुल 7 लीटर कच्ची हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई किमती 700 रूपये का मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष के आरोपी चुनित राम कुर्रे के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेई ,प्रआर. सुरेन्द्र खाण्डेकर ,आर. अलेक्सियुस मिंज, आर.फारूख खान, आर. अजय नेताम, आर. घनश्याम यादव सैनिक. भीम राठौर का योगदान रहा ।