Home Blog Page 709

*ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।*

0

*◾ प्रेशर हॉर्न, मोडीफाईड साईलेंसर वाले वाहनों, अनियमित ध्‍वनि वाले 28 वाहनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*
*◾ 28 वाहनों के विरूध्‍द कुल 56 हजार रूपये की, की गई चालानी कार्यवाही*

मुंगेली:-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसमें प्रेशर हॉर्न, मोडीफाईड साईलेंसर वाले वाहनों, अनियमित ध्‍वनि वाले वाहनों के विरूद्ध कुल 28 प्रकरणों में समन शुल्क 56000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें यातायात मुंगेली द्वारा कुल 04 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 8000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना पथरिया द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना जरहागांव द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना फास्टरपुर द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना सरगांव द्वारा 10 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 20000/- रूपये, थाना चिल्फी द्वारा 02 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 4000/- रूपये,की चालानी कार्यवाही की गई है।

*अज्ञात शव की शिनाख्तगी कर, अंधे कत्ल का खुलासा करने में मिली पुलिस को सफलता।*

0

*◾ महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कलीराम को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*◾ शव मिलने के 03 घंटे के भीतर अज्ञात शव की, की गई शिनाख्तगी*
*◾ 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
*◾ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 50/24 धारा 302, 201, 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2024 को चौकी खुड़िया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुल्लापुर फॉरेस्टगार्ड सचिन सिंह राजपूत के द्वारा सूचना दी गई कि दुल्लापुर परिसर के भार पथना (स्थायी नाम) के पास एक अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है कि सूचना पर खुड़िया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे, जिस पर भार पथना पहाड़ी के दो चट्टान के बीच में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया एवं चट्टानों में खून के धब्बे तथा आसपास के पेड़ में लाल छिट्टेदार चुनरी बंधा हुआ मिला तथा मृतिका के हाथ में एल लिखा हुआ पाया गया। मृतिका का शव दो-तीन दिन पुराना होना प्रतीत हुआ। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्कॉवड टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा कराया गया। चूंकि मृतिका की पहचान नहीं हो पाई थी, अतः आसपास के ग्रामीणों के द्वारा शव की शिनाख्तगी कराई गई तथा जिला मुंगेली सहित जिले से लगे बार्डर जिला बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, को सूचना दी गई। जिस पर जिला बिलासपुर के थाना कोटा में दर्ज गुम इंसान का ही शव होने के संबंध मे संदेह होने पर थाना कोटा एवं मृतिका के परिजनों से शव की पहचान कराई गई। जिस पर मृतिका के भाई द्वारा मृतिका के शव को देखकर दाहिने हाथ में एल लिखा हुआ गोदना, कान की बाली, गले में लाल धागा, फुल शर्ट को देखकर अपनी बहन के रूप में पहचान करने से तत्काल मर्ग पंचानामा कार्यवाही किया जाकर, मृतिका के शव को सीएचसी लोरमी द्वारा पीएम हेतु सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। पीएम में प्राप्त रिपोर्ट अनुसार हत्या का प्रकरण होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय के निर्देशानुसार, थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 50/24 धारा 302, 201 भादवि दर्ज कर आरोपी की पतासााजी हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के नेतृत्व में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेष वैष्णव, चौकी प्रभारी खुड़िया के.पी. जायसवाल, साईबर सेल प्रभारी रवि जांगड़े के साथ पृथक-पृथक टीम गठित किया जाकर प्रकरण में तकनीकी एनालिसिस एवं सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण, कॉल डिटेल एनालिसिस तथा पूछताछ की कार्यवाही प्रारंभ की गई। पतासाजी में प्रथम दृष्टया कलीराम पिता मिलाप मरकाम उम्र 42 वर्ष साकिन टिकरी थाना तखतपुर के साथ मृतिका का संबंध होने एवं कलीराम का मृतिका के घर आना-जाना होने एवं मृतिका को नौकरी लगाने हेतु बोलने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। साईबर एनालिसिस के आधार पर भी संदेही कलीराम का घटनास्थल के आसपास होने की जानकारी प्राप्त होने पर संदेही कलीराम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि मृतिका करगीरोड कोटा में अपने सहेली के साथ रह रही थी, जहां संदेही कलीराम का आना-जाना भी था एवं उससे मोबाईल से भी बातचीत करते रहता था। संदेही द्वारा मृतिका को नौकरी लगाने का झांसा देकर पूर्व में शारीरिक संबंध बनाया गया था, जिसके कारण मृतिका संदेही कलीराम को नौकरी नहीं लगाने की स्थिति में उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते रहती थी, जिसके कारण संदेही कलीराम ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई एवं दिनांक 05.02.2024 को मृतिका को लोरमी घूमने के लिए लोरमी बुलाया एवं मोटरसाईकल में बैठाकर अपने साथ खुड़िया क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं मृतिका द्वारा विरोध करने पर आवेश में आकर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी एवं लाश को चट्टानों के बीच में छिपा दिया तथा मृतिका के पहने हुए कपड़े, उसके बैग एवं मोबाईल को अलग-अलग स्थानों में छिपा दिया गया जिसे पूछताछ एवं पतासाजी कर मेमोरेंण्डम के आधार पर प्रकरण में जप्ती किया गया है। प्रकरण में आरोपी कलीराम को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है।
इस प्रकार अज्ञात शव एवं अंधे कत्ल के प्रकरण में थाना लोरमी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 घंटे के भीतर शव की शिनाख्तगी की गई एवं प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी कलीराम को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से जप्त सामान –मृतिका का बैग
मृतिका का स्कूल सर्टिफिकेट
मृतिका के कपड़े
मृतिका का मोबाईल फोन
घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेष वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक के.पी. जायसवाल, आजूराम गोड़, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आरक्षक अरूण साहू, दीपक कुमार, भेषज पाण्डेकर, पवन गंधर्व, सैनिक कुलदीप राजपूत एवं थाना लोरमी तथा खुड़िया पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*सेंदुखार में भावना बोहरा की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

0

0.सेंदुखार में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल भावना बोहरा ने दिलाई सदस्यता।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को ग्राम पंचायत सेंदुरखार में मेला मंडई एवं आभार रैली के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा सम्मिलित हुईं इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया और भावना बोहरा ने उन्हें सदस्यता दिलाई इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है आज यहां कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करती हूं भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है इन्हीं कुशल नीतियों,कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व

प्रदेशवासियों के विकास हेतु बजट में किये गए प्रावधानों से विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में भाजपा सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के इन्हीं जनहितैषी निर्णयों उपलब्धियों और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं से चर्चा के दौरान बताया कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्यों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर हमने आज भावना बोहरा जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है जिस प्रकार से भावना बोहरा जी क्षेत्रवासियों के लिए अनवरत कार्य कर रहीं हैं स्वास्थ्य,शिक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं अन्य क्षेत्रों में भी उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय प्रयासों से आमजनों को लाभ मिल रहा है वह प्रशंसनीय है जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं के लिए उनकी तत्परता से आज क्षेत्र का विकास एवं जनता की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण भावना से उनके सार्थक प्रयास आज पूरे पंडरिया विधानसभा को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं देश की प्रगति के लिए उनके कार्य से आज हमारा देश एक नई पहचान स्थापित कर रहा है जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है क्षेत्रीय विधायक और प्रधानमंत्री के इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और आने वाले समय मे हम पार्टी हित मे प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

—————————————-

**ACCU एवम सरकण्डा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।*

0

** अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला
आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
** आरोपी के कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा
किमती 20000/-रू किया गया जप्त।
** आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत की गई
कार्यवाही
** थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के
विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

*आरोपी का नाम*

1- गौरव कुमार पिता स्व चंद्रवीर उम्र 31 वर्ष निवासी
एकड़गा थाना बेलची जिला पटना (बिहार)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान् अति पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल (रा पु से) द्वारा जिले में अवैध कारोबार, शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में आरोपियों के धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 11.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि अमरैया चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये खड़ा है, उक्त सूचना से सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में ACCU एवम सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव कुमार निवासी बेलची बिहार का बताया जिसका तलाशी लेने पर पान मसाला वाले झोला में मादक पदार्थ गांजा करीब 2 कि.ग्रा. किमती 20000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

**बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी  पुलिस के गिरफ्त में*

0

** पुस्तैनी मकान को बेचकर नया मकान दिलाने का
दिया था झांसा
** नया मकान दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से
9 लाख रु.लेकर किया धोखधड़ी

*आरोपी का नाम*

1- पंकज परासर दुबे पिता दिनेश दुबे उम्र- 38
निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा

आशीष कश्यप बिलासपुर:-इस प्रकार है कि प्रार्थिया कमला पाण्डेय पति स्व. लखन पाण्डेय उम्र 60 वर्ष निवासी शीतला मंदिर चांटीडीह ने थाना सरकण्डा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतला मंदिर चांटीडीह में इसका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है, जहां पर पानी का निकासी नहीं होने से उक्त मकान को बिक्री कर नया मकान खरीदी करना चाहती थी, शीतला मंदिर पूजा करने जाने से पुजारी पंकज परासर दुबे से जान पहचान होने से इस संबंध में चर्चा की थी जो इसके पुस्तैनी मकान को बिकी कराकर डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उक्त मकान को दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में महिला आ गई, जिससे पंकज परासर दुबे ने इसके पुस्तैनी मकान को 12,00,000 रु. में बिक्री करवा दिया और बिक्री रकम मे से NEFT के माध्यम से तथा नगदी 50000 रु. कुल 9 लाख 17 हजार रूपये अपने पास रख लिया एवं दुसरा मकान नहीं दिलाया है, इस प्रकार पंकज परासर दुबे ने महिला का पुस्तैनी मकान को बिक्री कराकर नया मकान दिलाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी पंकज परासर दुबे के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके पालन में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी पंकज परासर दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔶 *आरोपी के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब जप्त*

*आरोपी – परमेश्वर कुमार गेंदले पिता तेजराम उम्र 20 साल साकिन लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर – श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 12.02.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम लमकेना में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम लमकेना में रेड कार्यवाही किया गया। जहां परमेश्वर कुमार गेंदले के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर आज दिनांक 13.02.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

*थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 13.02.2024 को अवैध शराब पर की गई कार्यवाही: -*

0

▪️ थाना पचपेड़ी द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी।

▪️ 02 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।
*अपराध क्रमाक*
51/2024 धारा 34(2)आब.एक्ट
52/2024 धारा 34(2)आब.एक्ट

*नाम आरोपी*
*1* जगदीश गोड़ पिता स्व. शंकर गोंड़ उम्र 22 साल साकिन लोहर्सि थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
*2* विद्याचरण पाटले पिता स्व. रमेशर पाटले उम्र 40 साल साकिन पचपेड़ी पतईडीह मोड़ थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

*जप्ती*

*1* कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 7.200 लीटर कीमती 1450 रुपये
*2* कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 6.200 लीटर कीमती 1250 रुपये

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देशानुसार आज दिनाक 13/02/ 24 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम लोहर्सि सबरिया डेरा से जगदीश गोड़ के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 07.200 लीटर कीमती 1450 रुपये एव ग्राम पचपेड़ी पतईडीह मोड़ से विद्याचरण के कब्जे से कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 06.200 लीटर कीमती 1250 रुपये को अवैध रूप से बिक्री करने के नियत से रखे मिले उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (२) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को आज दिनांक 13.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , सुउनि सहेत्तर कुर्रे आरक्षक दिनेश घृतलहरे , देवेंद्र मरकाम, अरुण लहरे सागर खटकर,छत्रपाल सिंह विशेष योगदान रहा।

* पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार*

0

* बिल्हा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह से जप्त किया 20 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा*

* गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक स्पीड बाइक के साथ एक हीरो HF डीलक्स बाइक को किया जप्त*

*बाइक में अलग अलग नंबर प्लेट लगाकर करते थे गांजा तस्करी*

*आरोपियों से जप्त वस्तुए*
*1. मादक पदार्थ गांजा – 20 किलोग्राम गांजा कीमती 2,00,000 रूपये*
*2. मोटर साइकिल क्रमांक MP65 ZB 0498 FZS Black colour और बाइक CG10 P 8571 HERO HF DELUXE*

*नाम आरोपी*

*1. रवि नापित पिता कामता प्रसाद नापित उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं 16 उपर टोला चोरभटठी*
*2. शिवम कुमार राठौर पिता विजय सिंह राठौर उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं 09 अमहाटोला पाटन*
*3. विधि से संघर्षरत बालक*
*4. विधि से संघर्षरत बालक*

*आशीष कश्यप बिलासपुर. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के द्वारा जिला बिलासपुर पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का हिदायत देते पर थाना बिल्हा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा, श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशोर केवट के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर को सक्रिय कर अवैध गतिविधि करने वाले को सूचना पर पकड़ा। दिनांक 12.02.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की 02 अलग-अलग मोटर साइकिल क्रमांक MP 65 ZB 0498 FZS BLACK COLOUR, एवं मो.सा. क्रमांक CG10 P 8571 HERO HF DELUXE में सवार 04 व्यक्ति मोटर सायकल के डिक्की एवं उनके पिठ्ठू बैग और उनके कब्जे के कार्टून में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखें है और बिक्री करने के लिए दगोरी, बिल्हा से बिलासपुर की तरफ लेकर जा रहें है कि सूचना पर तत्काल दल-बल के साथ मौके पर बिल्हा पुलिस पहुंचकर धरपकड़ कर्यवाही किया, धरपकड़ में पकड़ाए 1. रवि नापित के पिटठू बैग से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/, एवं बाइक MP 65 ZB 0498 FZS कीमती 1,70,000/ रूपये*
*2. शिवम कुमार राठौर के कब्जे के कार्टून से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/*
*3. विधि से संघर्षरत बालक के पीटठू बैंग से 02 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/*
*4. विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे के मोटर सायकल के डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/ और बाइक क्र. CG10 P 8571 HERO HF DELUXE कीमती 50,000/ रूपये। कुलकीमती 4,20,000/ रूपये। आरोपी गण के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने/ बेचने के आरोप में 20 B NDPS Act के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।*

*कार्यवाही में थाना बिल्हा से T I किशोर केवट, S I जीएल चंद्राकर, प्रआर. रूपेश तिग्गा, खेम सिंग, आरक्षक गोवेर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, शत्रंहन जगत और दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।*

*मुंगेली जिले कें नवपदस्‍थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने लिया थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक।*

0

*◾ बैठक में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति, थाना/चौकी की जानकारी, थाना/चौकी क्षेत्र में आने वाले शिकायत, अपराधों के प्रकार सहित जिले में लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित शिकायत, लंबित मर्ग आदि पर की गई समीक्षा।*

*◾ जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी बैठक में रहे उपस्थित।*

मुंगेली:-जिले में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने दिनांक 12.02.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें थाना/चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त करते हुए थाना/चौकी क्षेत्र के सम्बंध में जानकारी ली, क्षेत्र में होने वाले अपराधों के प्रकार, जिले में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति, जिले में लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित शिकायत, लंबित मर्ग, समंस-वारंट, लंबित चरित्र सत्यापन, लंबित पासपोर्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, साईबर अपराधों, ध्वनि प्रदूषण, कोलाहल अधिनियम, एमव्ही एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, तीन वर्षों में प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही आदि के संबंध में समीक्षा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल द्वारा आधारभूत पुलिसिंग के साथ त्वरित कार्यवाही, कॉंबिंग गस्त, जनता से सामंजस्य हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग, विजिबल पुलिसिंग, थाना/चौकी क्षेत्र की सामान्य जानकारी, महत्वपूर्ण रजिस्टर एवं दस्तावेज अद्यतन स्थिति में रखने, गुंडों, बदमाशो का डाटा बेस तैयार करने, जुआ-सट्टा, शराब, नशे के विरुद्ध कार्यवाही, समन, वारंट तामिली समय पर एवं उचित प्रक्रिया से करने हेतु निर्देश दिये। साइबर अपराध एवम नवीन धोखाधड़ी के तरीकों के संबंध में आमजन में जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाने, मोटर दुर्घटना के प्रकरण में दावा प्राधिकरण को एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति हेतु प्रतिवेदन समय पर एवं अनिवार्य रूप से भेजने निर्देशित किया गया। ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर और इस प्रकार का साइलेंसर लगाने वाले दुकानों पर कार्यवाही हेतु बताया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री एस.आर. धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह, प्रशिक्ष उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुम्भकार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रीस्त नरगिस तिग्गा, जिले के थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी यात्री से भरी बस,13लोगो को बिलासपुर किया गया रेफर,2का सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के अमरतल गांव के NH 49 में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन के पीछे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस टक्कर हुई है। इस हादसे में 15 लोगो को चोट आई है। जिसमे 13 लोगो की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वही 2 घायलो का CHC अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना रात्रि करीबन 4 बजे की बताया जा रहा है। अकलतरा थाना क्षेत्र की है घटना

मिली जानकारी अनुसार, सन्नी ट्रेवल एजेंसी कि बस जिसमे 60 यात्रियों से भरे हुई थी बस जशपुर से बिलासपुर की ओर जा रहीं थी,जोकि अमरताल गांव के NH 49 जोकि बिलासपुर को जोड़ती है। तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को नही देख पाया। जिससे बस सीधे पीछे जा टकराया,जिससे बस के सामने का हिस्सा ट्रेलर वाहन के पीछे जाकर चपत गई है। टकराने की तेज आवाज सुनकर सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण नींद से उठ गए और घटना की पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम और 112 की टीम ने बस में फसे लोगो को बाहर निकाला गया। बस में सवार 15 लोगो को चोट आई है। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया,वही 13 लोगो की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्म्स अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमे 2 लोगो का सीएचसी अस्पताल अकलतरा में उपचार जारी है।

टी एस पट्टावी ने कहा की सड़क किनारे खड़े ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वही घायलों को बिलसपुर रेफर किया गया है। 2 लोगो का उपचार सीएचसी अस्पताल में जारी है।