Home Blog Page 708

*16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह।*

0

06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सीरप।

प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों में सत्रों का होगा आयोजन।

कोरबा – भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में जिले में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 16 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक (शिशु सरक्षण माह) विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण आँगनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए. सीरप पिलाया जाएगा। साथ ही हितग्राहियो को आईएफए सीरप वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन आरएचओ, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित होने वाले निर्धारित टीकाकरण सत्रों में किया जाएगा, साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों का टीके लगाए जाएंगे।
शिशु संरक्षण माह के दौरान ऑगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं को ’महतारी के दूध सबले अच्छा’ की जानकारी देते हुए बच्चों को माँ का ही दूध पिलाए जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु वजन किया जाएगा तथा अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उपचार किया जाएगा। जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑगनबाड़ी केंद्रों/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सीरप पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतोंधी, श्वांस संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। साथ ही आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जाता है। कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर आयु अनुसार विटामिन ए तथा आई. एफ.ए. की दवा पिलाएं तथा छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण वाले बच्चों का अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।

*बालको नगर के नागरिकों को मिली यातायात जाम से निजात।*

0

यातायात दुर्घटना एवं जाम से निपटने के लिये जारी किया गया हेल्पलाईन नंबर।

कोरबा – शहर आद्योगिक नगर होने से जिले की बायपास रोड ध्यानचंद चौक से परसाभांठा चौक होते हुये रिंग रोड रिस्दी तक प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है जिससे जाम एवं दुघर्टना की संभावना बनी रहती है। जिससे निजात पाने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश प्राप्त कर बालको थाना के द्वारा बालको प्रबंधन को पूर्व में कई बार इसके समाधान हेतु मौखिक एवं पत्राचार के माध्यम से उचित एवं ठोस कदम उठाने निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में आज दिनांक को बालको थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में बालको के प्रमुख अधिकारियों के साथ मिटिंग आयोजित कर पुनः ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक यातायात को सुगम बनाने, जाम से मुक्त दिलाने के संबंध में पत्र लिखे हैं एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दियें हैं। उक्त संबंध में बालको प्रबंधन के अधिकारियों ने अवगत कराया कि उनके द्वारा भारी वाहनों की पार्किंग हेतु एस-ड्राइव के पास रूमगड़ा रोड में 100 क्षमता वाला, शर्मा पेट्रोल पंप के सामने रिंग रोड में 40 क्षमता वाला एवं प्लांट के अंदर कोल गेट के पास 60 क्षमता वाला भारी वाहनों के लिये नया पार्किंग बनाया है तथा पूर्व में प्लांट के अंदर कोल गेट के पास 70 वाहनों की क्षमता वाला पार्किग है। ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक यातायात व्यवस्था हेतु जी 4 एस के 20 सिक्योरिटी गार्ड एवं एक इंजार्च नियुक्त किया गया है जो 24 घंटे रोड में रहकर यातायात व्यवस्था की निगरानी रखते हैं। बालको प्रबंधन द्वारा ध्यानचंद चौक से परसाभांठा तक के सड़को का चौड़ीकरण का काम किया है तथा परसाभांठा चौक से रिस्दी चौक तक का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग में राखड़ एवं उड़ने वाली धूल से निजात पाने के लिये 2 कैंप स्वीपर की ड्युटी लगाई गई है तथा दो वाटर टैंकर वाहन से पानी का निरंतर छिड़काव किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त थाना बालको नगर के द्वारा यातायात व्यवस्था हेतु टीम बनाई बनाई गई है जिसमें प्र.आर. लक्ष्मीकांत खरसन मो. न. 8770134124, आरक्षक हिमांचल कंवर मो.न. 9340723983, आरक्षक अनिल साहू मो.न. 7999589084, आरक्षक हरीश मरावी मो.नं. 7987623060 व G4S का सिक्योरिटी इंचार्ज देवधन तिवारी मो.न. 7748841843 शामिल है जिसके संबंध में हेल्पलाईन नंबर को विभिन्न स्थानों में पापलेट के माध्यम से चस्पा किया गया है।

उपरोक्त मिटिंग में नितिन उपाध्याय थाना प्रभारी बालकोनगर के नेतृत्व में बालको प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी एवं प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन उपस्थित हुये।

यातायात दुर्घटना एवं यातायात बाधित होने पर संपर्क करें:-

01.देवधन तिवारी (प्रभारी G4S, बालको प्लांट)- 7748841843
02. प्र.आर. लक्ष्मीकांत खरसन, थाना-बालकोनगर- 8770134124
03. आरक्षक हिमांचल कंवर, थाना-बालकोनगर- 9340723983
04. आरक्षक अनिल साहू, थाना-बालकोनगर- 7999589084
05. आरक्षक हरीश मरावी, थाना-बालकोनगर- 7987623060

*अवैध कबाड़ के विरुद्ध थाना कुसमुण्डा द्वारा 02 अलग अलग मामलों में की गई कार्यवाही।*

0

09 टन कबाड़ किमती लगभग 1,80,000 रुपये को किया गया जप्त।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया (सायबर सेल कोरबा) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई उस कड़ी में मुखबीर से अवैध रुप से कबाड़ रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ जो 02 अलग अलग जगहों पर भारी मात्रा में कबाड़ मिलने पर आरोपी 1. धनराज अन्ना पिता लल्ला मुत्तु उम्र 33 वर्ष साकिन पाली रोड थाना दीपका जिला कोरबा एवं 2. अजीत कुमार बरई पिता कन्ना बरई उम्र 24 वर्ष साकिन मोतीसागरपारा थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जे से भारी मात्रा में लोहे का दरवाजा, टीना, लोहे का ड्रम, लोहे का पाईप, एल्यूमिनियम तार, लोहे का राड, टीन सेड, फेंसिग तार, सायकल एवं मोटर सायकल के पार्ट्स एवं अन्य छोटे छोटे लोहे का सामान एवं पार्ट्स जुमला 09 टन कीमती 1,80,000 रुपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है धारा 41 (1-4) जा. फौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया जा रहा है उक्त जप्तशुदा कबाड़ के संबंध में कागजात खंगाला जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, स.उ.नि. राकेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक 327 झाडूराम साहू, आरक्षक 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 486 धीरज पटेल की भूमिका रही।

*मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।*

0

अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम के अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करते हुए सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पूरे परिसर में मरम्मत योग्य स्थानों का सुधार कराने, लीकेज सीपेज की रिपेयरिंग एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर के विभिन्न वार्डाे, कक्षों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किए गए निर्माण कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी व वेंडर को पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक मरम्मत हेतु हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे सीपेज की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो। महिला वार्ड में निगम द्वारा किए जा रहे शौचालय मरम्मत कार्य का अवलोकन करते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने हेतु नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पीएचई को संयुक्त रुप से सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसी प्रकार ड्रेनेज, फायर अलार्म का काम ठीक कराने एवं डक्टिंग कार्य कराने हेतु प्रपोजल देने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ट्रामा केयर सेंटर में लिफ्ट सहित किए जाएंगे अन्य मरम्मत कार्य
कलेक्टर ने ट्रामा केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र में लिफ्ट, एयर कंडीशनर, सीपेज जैसे आवश्यक मरम्मत योग्य कार्याे को पूरा करने के लिए ईई लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।

*अस्पताल में विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त-*
जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित पूरे बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाई मास्ट लाइट लगाने, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मरीजों के परिजनों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था हेतु अस्पताल परिसर अंदर निर्मित शेडों का जीर्णाेद्धार कराने के दिशा में आवश्यक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के परिसर में आवागमन की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने एवं प्रवेश द्वार में बने शेड की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

*जिला न्यायाधीश श्री साहू के द्वारा कोरबा जिला जेल का किया गया औचक निरीक्षण।*

0

कोरबा – माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के रिट पिटीशन सिविल नंबर 406/2013 इन ह्यूमन कंडिशन इन 1382 प्रिजनर के संबंध में पारित आदेश के परिपालन में जेल समीक्षा दिवस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा प्रताप चन्द्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा शीतल निकुुंज के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण कर प्रत्येक बैरक, भोजन कक्ष, दवाखाना में जाकर दंडित बंदी एवं अभिरक्षाधीन बंदियों को जेल मिलने वाले सुविधा के संबंध में निरीक्षण किया गया ।


उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जेलों में निरूद्ध दंडित एवं विचाराधीन बंदियों में जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जाने अनजाने में आप लोग जेल में निरूद्ध हो गये है इसका यह मतलब नहीं है कि आप सभी अपराधी हो। कुछ गंभीर धारा में कुछ छोटे मोटे धारा में जेल आ जाते है। जेल अपराध का पश्चाताप करने का आपका मौंका देता है। हम सभी समाज में रहते है, एक सभ्य समाज के संचालन हेतु कानून व्यवस्था का होना अति आवश्यक है। कानून व्यवस्था नहीं होगी तो जिसकी लाठी उसी के भैंस जैसे हो जायेगी। अर्थात् जो अधिक ताकतवर होगा, वही राज करेगा जिससे कमजोर व्यक्ति अधिकार का हनन होगा। इससे समाज में अराजकता फैल जायेगी। उनके द्वारा आगे कहा कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई, दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के द्वारा जेल में निरूद्ध अभिरक्षाधीन बंदी एवं दंडित बंदी की संख्या को देखते हुये उन्हें अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी होते है। जेल में बंद बंदियों को समय का सद्पयोग किये जाने हेतु कहा गया । मुख्य न्यायिक मजि0 सीमा प्रताप चन्द्रा के द्वारा कहा गया कि प्रकरण लंबे समय में चलने का कारण यह होता है कि कोई भी प्रकरण में अन्वेषण की प्रक्रिया, विचारण की प्रक्रिया होती है जो कि एक जटिल प्रक्रिया होने के कारण निराकरण नहीं पो पाता है। उक्त अवसर पर श्री विज्यानंद सिंह, सहायक जेल अधीक्षक कोरबा निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

*दूरस्थ क्षेत्रों एवं वनांचलों में जन जन तक शासन की योजनाओं की पहुँच रही जानकारी।*

0

कला जत्था व एलईडी वाहन के माध्यम से शासकीय योजनाओं का किया जा रहा प्रचार प्रसार।

योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आमजनों को किया जा रहा प्रोत्साहित।

कोरबा – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक हितैषी कल्याणकारी योजनाओं का कला जत्था एवं एलईडी वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कला जत्था व प्रचार वाहन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्राम पंचायतों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कला जत्था की टीम में लोक कलाकारों द्वारा स्थानीय बोली में आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दे रहे है, इसी प्रकार एलईडी प्रचार रथ में लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोक कलाकारों एवं एलईडी वाहन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिले के करतला विकासखण्ड के ग्राम पीड़िया, सेंद्रीपाली, बांधापाली, टेगनमार सहित अन्य गांवों में कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।


जिसमें किसानों से किए वादा अनुरूप विपणन वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है, 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए सहायता राशि वितरण, प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख जरूरत मंद परिवारो के आवास निर्माण की स्वीकृति, तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों की पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए, रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन जैसे अन्य योजनाओं की जानकारी शामिल है। प्रचार टीम द्वारा आगामी दिनों में दूरस्थ ग्रामों में घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

*जिले के युवाओं को अग्निवीर थलसेना में जाने तैयारियों का मिलेगा प्रशिक्षण।*

0

लाईवलीहुड कॉलेज में होगी आवासीय व्यवस्था।

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा।

कोरबा –  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि अग्निवीर थलसेना में जाने के इच्छुक जिले के युवाओं को आवासीय व्यवस्थाओं के साथ शारीरिक और परीक्षा की तैयारी कराई जाए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आवासीय व्यवस्था के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में पुलिस तथा विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से परीक्षा की आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान की जाए। उन्होंने इस संबंध में रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। जिले के इच्छुक युवा लाईवलीहुड कॉलेज में प्राचार्य के पास अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के साथ ही पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि डाटा एंट्री करते समय स्क्रूटनी कर पात्र हितग्राहियों के फॉर्म अपलोड किए जाएं। कलेक्टर ने अनाधिकृत व्यक्तियों को आईडी प्रदान न करने और महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने, फॉर्म भरने के नाम पर उगाही करने, गलत कार्यों पर नजर रखने के साथ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सहित सभी अधिकारियों को फील्ड पर जाकर विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेने और क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आवेदकों द्वारा की जाने वाली शिकायत आपके स्तर के हैं तो उसका निराकरण अपने स्तर पर ही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों से उड़ने वाले धूल की रोकथाम के लिए एसईसीएल, बाल्को सहित अन्य उपक्रमों को अपने-अपने क्षेत्र में पानी का नियमित छिड़काव करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, गंभीर मामलों को छोड़कर निलम्बन के सामान्य और छोटे मामलों पर जाँच कर बहाल करने संबंधित से कार्य लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए स्टीमेट बनाने, अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण के लिए किए गए सर्वे की जानकारी उपलब्ध कराने और भवन विहीन स्कूलों की प्रशासकीय स्वीकृति, ले-आउट जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चतर विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती तथा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने लगाए जा रहे शिविर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि रिकॉर्ड के अभाव में जाति प्रमाण पत्र नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में लिफ्ट का संचालन करने, जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति अंतर्गत पात्र युवाओं की भर्ती अतिथि शिक्षक के रूप में नजदीकी ग्राम पंचायतों वाले संस्था में करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, नए स्थानों में हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही करने, स्वीकृत रेत घाटों में संचालन प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। समय सीमा की बैठक के पश्चात् साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरबा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

तीन साल से अनुपस्थित शिक्षकों की मांगी जानकारी –
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के विद्यालयों में पदस्थ सभी शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराएं जो विगत तीन वर्ष से अनुपस्थित हैं। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमानुसार अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

जनपद सीईओ देंगे प्रमाणपत्र-
कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने जनपद क्षेत्र के पात्र पेंशन हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करें। किसी हितग्राही की पात्रता होने के बावजूद भी उन्हें पेंशन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने कार्यवाही की हिदायत देते हुए 29 फरवरी की स्थिति में जनपद सीईओ से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं कि हमारे क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को मनरेगा में मजदूरी भुगतान के निर्देश भी दिए।

भू-अर्जन के रिकॉर्ड दुरूस्त करने के निर्देश –
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभाग अंतर्गत वर्ष 1990 के पश्चात् हुए भू-अर्जन के प्रकरणों का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा सके।

*ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।*

0

*◾ प्रेशर हॉर्न, मोडीफाईड साईलेंसर वाले वाहनों, अनियमित ध्‍वनि वाले 28 वाहनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*
*◾ 28 वाहनों के विरूध्‍द कुल 56 हजार रूपये की, की गई चालानी कार्यवाही*

मुंगेली:-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसमें प्रेशर हॉर्न, मोडीफाईड साईलेंसर वाले वाहनों, अनियमित ध्‍वनि वाले वाहनों के विरूद्ध कुल 28 प्रकरणों में समन शुल्क 56000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें यातायात मुंगेली द्वारा कुल 04 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 8000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना पथरिया द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना जरहागांव द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना फास्टरपुर द्वारा 03 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 6000/- रूपये, थाना सरगांव द्वारा 10 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 20000/- रूपये, थाना चिल्फी द्वारा 02 प्रकरणों में प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 4000/- रूपये,की चालानी कार्यवाही की गई है।

*अज्ञात शव की शिनाख्तगी कर, अंधे कत्ल का खुलासा करने में मिली पुलिस को सफलता।*

0

*◾ महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कलीराम को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*◾ शव मिलने के 03 घंटे के भीतर अज्ञात शव की, की गई शिनाख्तगी*
*◾ 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
*◾ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 50/24 धारा 302, 201, 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2024 को चौकी खुड़िया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुल्लापुर फॉरेस्टगार्ड सचिन सिंह राजपूत के द्वारा सूचना दी गई कि दुल्लापुर परिसर के भार पथना (स्थायी नाम) के पास एक अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है कि सूचना पर खुड़िया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे, जिस पर भार पथना पहाड़ी के दो चट्टान के बीच में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया एवं चट्टानों में खून के धब्बे तथा आसपास के पेड़ में लाल छिट्टेदार चुनरी बंधा हुआ मिला तथा मृतिका के हाथ में एल लिखा हुआ पाया गया। मृतिका का शव दो-तीन दिन पुराना होना प्रतीत हुआ। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्कॉवड टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा कराया गया। चूंकि मृतिका की पहचान नहीं हो पाई थी, अतः आसपास के ग्रामीणों के द्वारा शव की शिनाख्तगी कराई गई तथा जिला मुंगेली सहित जिले से लगे बार्डर जिला बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, को सूचना दी गई। जिस पर जिला बिलासपुर के थाना कोटा में दर्ज गुम इंसान का ही शव होने के संबंध मे संदेह होने पर थाना कोटा एवं मृतिका के परिजनों से शव की पहचान कराई गई। जिस पर मृतिका के भाई द्वारा मृतिका के शव को देखकर दाहिने हाथ में एल लिखा हुआ गोदना, कान की बाली, गले में लाल धागा, फुल शर्ट को देखकर अपनी बहन के रूप में पहचान करने से तत्काल मर्ग पंचानामा कार्यवाही किया जाकर, मृतिका के शव को सीएचसी लोरमी द्वारा पीएम हेतु सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। पीएम में प्राप्त रिपोर्ट अनुसार हत्या का प्रकरण होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय के निर्देशानुसार, थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 50/24 धारा 302, 201 भादवि दर्ज कर आरोपी की पतासााजी हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के नेतृत्व में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेष वैष्णव, चौकी प्रभारी खुड़िया के.पी. जायसवाल, साईबर सेल प्रभारी रवि जांगड़े के साथ पृथक-पृथक टीम गठित किया जाकर प्रकरण में तकनीकी एनालिसिस एवं सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण, कॉल डिटेल एनालिसिस तथा पूछताछ की कार्यवाही प्रारंभ की गई। पतासाजी में प्रथम दृष्टया कलीराम पिता मिलाप मरकाम उम्र 42 वर्ष साकिन टिकरी थाना तखतपुर के साथ मृतिका का संबंध होने एवं कलीराम का मृतिका के घर आना-जाना होने एवं मृतिका को नौकरी लगाने हेतु बोलने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। साईबर एनालिसिस के आधार पर भी संदेही कलीराम का घटनास्थल के आसपास होने की जानकारी प्राप्त होने पर संदेही कलीराम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि मृतिका करगीरोड कोटा में अपने सहेली के साथ रह रही थी, जहां संदेही कलीराम का आना-जाना भी था एवं उससे मोबाईल से भी बातचीत करते रहता था। संदेही द्वारा मृतिका को नौकरी लगाने का झांसा देकर पूर्व में शारीरिक संबंध बनाया गया था, जिसके कारण मृतिका संदेही कलीराम को नौकरी नहीं लगाने की स्थिति में उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते रहती थी, जिसके कारण संदेही कलीराम ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई एवं दिनांक 05.02.2024 को मृतिका को लोरमी घूमने के लिए लोरमी बुलाया एवं मोटरसाईकल में बैठाकर अपने साथ खुड़िया क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं मृतिका द्वारा विरोध करने पर आवेश में आकर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी एवं लाश को चट्टानों के बीच में छिपा दिया तथा मृतिका के पहने हुए कपड़े, उसके बैग एवं मोबाईल को अलग-अलग स्थानों में छिपा दिया गया जिसे पूछताछ एवं पतासाजी कर मेमोरेंण्डम के आधार पर प्रकरण में जप्ती किया गया है। प्रकरण में आरोपी कलीराम को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है।
इस प्रकार अज्ञात शव एवं अंधे कत्ल के प्रकरण में थाना लोरमी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 घंटे के भीतर शव की शिनाख्तगी की गई एवं प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी कलीराम को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से जप्त सामान –मृतिका का बैग
मृतिका का स्कूल सर्टिफिकेट
मृतिका के कपड़े
मृतिका का मोबाईल फोन
घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेष वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक के.पी. जायसवाल, आजूराम गोड़, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आरक्षक अरूण साहू, दीपक कुमार, भेषज पाण्डेकर, पवन गंधर्व, सैनिक कुलदीप राजपूत एवं थाना लोरमी तथा खुड़िया पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*सेंदुखार में भावना बोहरा की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*

0

0.सेंदुखार में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल भावना बोहरा ने दिलाई सदस्यता।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- रविवार को ग्राम पंचायत सेंदुरखार में मेला मंडई एवं आभार रैली के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा सम्मिलित हुईं इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया और भावना बोहरा ने उन्हें सदस्यता दिलाई इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है आज यहां कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करती हूं भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है इन्हीं कुशल नीतियों,कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व

प्रदेशवासियों के विकास हेतु बजट में किये गए प्रावधानों से विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में भाजपा सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के इन्हीं जनहितैषी निर्णयों उपलब्धियों और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं से चर्चा के दौरान बताया कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्यों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर हमने आज भावना बोहरा जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है जिस प्रकार से भावना बोहरा जी क्षेत्रवासियों के लिए अनवरत कार्य कर रहीं हैं स्वास्थ्य,शिक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं अन्य क्षेत्रों में भी उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय प्रयासों से आमजनों को लाभ मिल रहा है वह प्रशंसनीय है जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं के लिए उनकी तत्परता से आज क्षेत्र का विकास एवं जनता की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण भावना से उनके सार्थक प्रयास आज पूरे पंडरिया विधानसभा को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं देश की प्रगति के लिए उनके कार्य से आज हमारा देश एक नई पहचान स्थापित कर रहा है जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है क्षेत्रीय विधायक और प्रधानमंत्री के इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और आने वाले समय मे हम पार्टी हित मे प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

—————————————-